देवरिया। आज रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग पर ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के निकट पिकअप की ठोकर से एक अधेड़ बाइक सवार की मौत हो गई तथा बाइक पर बैठे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से स्थानीय लोगो ने पिकप गाड़ी और ड्राइवर को पकड़कर रामलक्षन पुलिस चौकी पर सुपुर्द कर दिया है। घायल को सीएचसी रुद्रपुर ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है जबकि पुलिस ने मृतक को पीएम के लिए भेज दिया हैं।
मिली जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब रुद्रपुर की ओर से जा रही पिकप तथा गौरीबाजार की ओर से आ रहे बाईक सवार की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गयी घटना में बाइक सवार रामाज्ञा चौहान पुत्र स्व0 खदेरू चौहान उम्र 72 वर्ष निवासी बड़का टोला फत्तेपुर थाना रुद्रपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।जबकि पीछे बैठे सगे भाई लोरिक चौहान के पैर गम्भीर रूप से चोट लगी हैं। पुलिस ने घायल व्यक्ति की सीएचसी रुद्रपुर में इलाज के लिए पहुचाया जहा इलाज चल रहा हैं जबकि मृतक व्यक्ति को पीएम के लिए जिलाचिकित्सालय भेज दिया है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें