देवरिया 23 मई। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने बताया है कि शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अवैध स्टैण्ड पर संचालित तथा ओवलोडिंग करने वाली तथा बिना फिटनेस संचालित होने वाली वाहनों के विरूद्ध परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा एक संयुक्त कार्यवाही 22 तथा 23 मई को सम्पन्न की गयी, इस कार्यवाही में कुल 06 प्राइवेट बस, 12 आटो / ई-रिक्शा तथा 01 स्कूल बस को पुलिस लाइन में सीज किया गया। इसके साथ ही 10 ट्रकों का ओवरलोडिंग, 06 का अन्य अभियोग में चालान किया गया। इस प्रकार इस अभियान में कुल 19 वाहन सीज तथा कुल 16 वाहन को चालान किया गया, भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी।
सोमवार, 23 मई 2022
Home »
» अभियान में कुल 19 वाहन सीज तथा 16 वाहन का कटा चालान






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें