देवरिया । मदनपुर थाना के गनियारी के बगल के ्क्षेत्र में खेतों में आगजनी की घटना से किसानों की सैकड़ो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गयी। आगजनी की घटना के एक घण्टे बाद दमकल की गाड़ी पहुची। किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। जिला प्रशासन की आग बुझाने की योजना फिसड्डी साबित हुआ कछुए की चाल अग्निशमन केंद्र के रुद्रपुर में निर्माण से हर साल लाखों रुपए का हो रहा हैं नुकसान।
सोमवार को दोपहर मदनपुर थाना क्षेत्र के हेमराज देवकली क्षेत्र में बिजली की चिंगारी से किसानों की फसलों में लगी आग ने देखते देखते किसानों की फसलों को जला दिया पछुआ हवाओ के साथ आग की लपट कई गांव के साथ फरीदपुर गांव तक पहुच गयी कई गांवों के किसानों आग पर काबू पाने के लिए खेतो में आ गए ट्रेक्टर से खेतों की जुताई करना शुरू कर दिया पेड़ो की डालियों से आग को बुझाने का प्रयास किया सूचना के एक घण्टे बाद पहुची दमकल की गाड़ी में बताया जाता हैं कि पानी नही था। किसानों के कड़ी मशक्कत के घण्टो बाद आग पर काबू पाया जा सका तबतक किसानों का सैकड़ो एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो गया। किसान आखों के सामने फसलों को जलता देख माथा पीटते रहे मौके पर पहुचे एसडीएम संजीव उपाध्याय ने किसानों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
सोमवार, 4 अप्रैल 2022
Home »
» किसानों का सैकड़ो बिधा तैयार गेहूं की फसल जलकर खांक, आग बुझाने की दमकल की गाड़ी पहुंची घंटों बाद






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें