Good Daily News...


गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

सीडीओ ने किया जनपद में जल निकासी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण



   देवरिया 28्अप्रैल मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं से आच्छादित जनपद में जल निकासी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण  27 अप्रैल को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने किया।
      यह परियोजना शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगभग 42.00 करोड़ की लागत से लगभग 9.00 किलोमीटर नाला निर्माण व अन्य कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना का  शिलान्यास  05 जनवरी 2022 को करते हुए कार्य प्रारम्भ कराया गया। यह परियोजना देवरिया शहर से जुड़े होने के कारण शहर के अन्दर जलजमाव की समस्या को दूर किया जा सकता है। निरीक्षण के समय लगभग 150 मीटर नाले की खुदाई का कार्य कराया गया है तथा लगभग 90 मीटर पर छड़ बिछाया गया है। निरीक्षण के समय मात्र 20 मजदूर नाला निर्माण एवं 03 मजदूरों द्वारा छड़ कटाई का कार्य किया जा रहा था, जबकि ठेकेदार द्वारा बताया गया कि 40 मजदूर कार्य कर रहे हैं, यह स्थिति अत्यंत ही खेदजनक है। 
       मजदूरों को कार्य पर लगाये जाने से निर्धारित अवधि के अन्तर्गत परियोजना को पूर्ण किये जाने की सम्भावना कम है। अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (नगरीय) एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि कम से कम 400 मजदूरों को कार्य पर लगाते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करायें ताकि मानसून से पहले यह परियोजना पूर्ण हो सके। यदि निर्धारित अवधि के अन्तर्गत कार्य पूर्ण नहीं होता है तो इसके लिए उत्तरदायित्व निर्धारित कर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
     निरीक्षण के समय  अविनाश यादव, सहायक अभियन्ता, जल निगम,  अनुज श्रीवास्तव अवर अभियन्ता  आलोक गुप्ता ठेकेदार उपस्थित थे।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789