Good Daily News...


सोमवार, 4 अप्रैल 2022

इनकाउंटर के भय से 50 हजार का इनामी बदमाश ने किया सरेन्डर


 जौनपुर । बाबा के बुलडोजर और इनकाउंटर के भय से 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश आज खुद एसपी ऑफिस पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया । इस बदमाश के ऊपर जौनपुर और सुल्तानपुर में कुल 17 केश दर्ज है।
अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत माफियाओं व अपराधियों में भय का माहौल उत्पन्न है। इसी के तहत सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया था कि वह अपने-अपने थानाक्षेत्र में लूट/डकैती/चोरी/अन्य अभियोगों में जेल से जमानत पर बाहर आये अभियुक्तों का सत्यापन  सुनिश्चित करें व उन पर सतर्क दृष्टि बनाएं रखे। पुलिस की कार्यवाही से भयभीत होकर खुटहन थाना क्षेत्र के हत्या में वांछित 50 हजार के इनामी अभियुक्त रवि तिवारी उर्फ वीरे पुत्र अखिलेश तिवारी निवासी ग्राम चौबाहा थाना सरपतहां जौनपुर ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में जाकर आत्मसमपर्ण कर दिया। रवि तिवारी एक शातिर अभियुक्त है इसके ऊपर लगभग ढेर दर्जन मुकदमे दर्ज है, खुटहन के हत्या के मुकदमे में वांछित है, डीआइजी रेंज अयोध्या द्वारा इसके ऊपर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु भेज दिया गया है।



अपराधिक इतिहास-

रवि तिवारी उर्फ वीर तिवारी उर्फ वीरे पुत्र अखिलेश चन्द्र तिवारी निवासी चौबहा थाना सरपतहां, जौनपुर।

1. मु0अ0स0 766/11 धारा 323/504/325 भादवि0 थाना सरपतहां जौनपुर।

2. मु0अ0स0 353/13 धारा 147/148/323/504/506/452/336 भादवि0 व 7 cla act थाना सरपतहां जौनपुर।

3. मु0अ0स0 160/14 धारा 147/354/452/323/427/435/436 भादवि0 थाना सरपतहां।

4. मु0अ0स0 153/14 धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम।

5. मु0अ0स0 413/17 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना सरपतहां जौनपुर।

6. मु0अ0स0 167/18 धारा 323/504/506/384 भादवि0 थाना सरपतहां जौनपुर।

7. मु0अ0स0 204/18 धारा 307 भादवि0 थाना अखण्डनगर सुल्तानपुर।

8. मु0अ0स0 206/18 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना अखण्डनगर सुल्तानपुर।

9.मु0अ0स0 238/18 धारा 392 भादवि0 थाना मोतिगरपुर सुल्तानपुर।

10. मु0अ0स0 73/19 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अखण्डनगर जिला सुल्तानपुर।

11. मु0अ0स0-96/19 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना मोतिगरपुर सुल्तानपुर।

12. मु0अ0स0 236/19 धारा 147/148/149/323/504/506/307/386 भादवि0 व 7 CLA ACT थाना सरपतहां जौनपुर।

13. मु0अ0सं0 79/21 धारा 307 भादवि0 थाना सरपतहां जौनपुर।

14. मु0अ0सं0 .../20 धारा 3(1) गुण्डा अधि0 थाना सरपतहां जौनपुर।

15. मु0अ0सं0 80/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहां जौनपुर।

16. मु0अ0सं0 31/21 धारा 302 भादवि0 थाना खुटहन जौनपुर।

17. मु0अ0सं0-22/22 धारा 386/387/393  भादवि0 थाना करौंदीकला सुल्तानपुर। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789