Good Daily News...


रविवार, 13 मार्च 2022

14 एवं 15 मार्च को पीएम स्वनिधि योजना हेतु विशेष मेगा कैम्प का होगा आयोजन

*

सभी नगर निकाय कार्यालयों में आयोजित होगा विशेष मेगा कैम्प

जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

देवरिया 13 मार्च जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज वर्चुअल माध्यम से 14 एवं 15 मार्च को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले विशेष मेगा कैंप के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले आवेदनकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि 14 एवं 15 मार्च को विशेष मेगा कैंप नगर पालिका परिषद गौरा बरहज, देवरिया नगर पालिका परिषद, गौरी बाजार, बरियारपुर, भटनी, भाटपार रानी, रामपुर कारखाना, रुद्रपुर, लार, मझौलीराज एवं सलेमपुर के नगर पंचायत कार्यालय परिसर में तथा चिन्हित बैंक कार्यालयों में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जनपद में पीएम स्वनिधि योजना के तहत 5,932 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 5703 लोगों को ऋण उपलब्ध करा दिया गया है। शेष 229 लोगों का लोन भी शीघ्र ही डिस्पर्स कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोन प्राप्त करने वाले 1626 लाभार्थियों ने अपने ऋण की ससमय वापसी कर दी है। ऐसे लाभार्थी योजना के अंतर्गत ₹20000 की द्वितीय किश्त प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी 1626 लाभार्थियों की ऋण जमा होने की एनओसी संबंधित बैंकों को नगर निकायों को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने पटरी-रेहड़ी व्यवसायियों से कल 14 एवं 15 मार्च को आयोजित होने वाले विशेष मेगा कैम्प में बड़ी संख्या में सहभागिता करने का अनुरोध किया। बैठक में परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार पांडेय, एलडीएम राकेश कुमार, नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार सिंह सहित सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं बैंकर्स मौजूद थे।


बॉक्स संख्या 1

*पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत डिजिटल ट्रांजेक्शन के हैं कई फायदे*
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी वेंडर को क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर कई तरह के लाभ होते हैं। माह में 200 डिजिटल लेनदेन करने पर ₹100 प्रति माह की दर से 1200 रुपये का कैशबैक प्रतिवर्ष प्राप्त होगा, जिसके फलस्वरूप वेंडर को पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत प्राप्त ऋण पर किसी भी तरह का ब्याज नहीं देना होगा। क्यूआर कोड के  माध्यम से लेनदेन सुगम एवं सुरक्षित होता है तथा समय-समय पर कैशबैक भी प्राप्त होगा। डिजिटल लेनदेन में फुटकर पैसे की झंझट से मुक्ति रहती है। उन्होंने बताया कि जनपद में पीएम स्वनिधि योजना के 5703 लाभार्थियों में से 1230 ने कुल 11 करोड़ 90 लाख रुपए का डिजिटल ट्रांजैक्शन किया है। शेष लाभार्थियों को विशेष अभियान के तहत डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

बॉक्स संख्या-2

क्या है पीएम स्वनिधि योजना
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण और शहरी सड़कों के किनारे स्ट्रीट वेंडर जो फल, सब्जियां, ठेले-रेहड़ी पर रेडी-टू-ईट स्ट्रीट फूड, चाय, अंडे, ब्रेड पकौड़े, कारीगर उत्पाद आदि बेचते हैं, वे इस योजना के अंतर्गत दस हजार रुपये का लोन प्राप्त कर सकते हैं। बैंक का लोन ससमय जमा करने पर लाभार्थी पीएम स्वनिधि योजना के तहत 20 हजार रुपये की द्वितीय किश्त के लिए आवेदन कर सकता है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन, सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत

    गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) में प्रस्तावित फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789