Good Daily News...


मंगलवार, 4 जनवरी 2022

सदस्य, उ.प्र. राज्य बाल संरक्षण आयोग ने वन स्टाप सेन्टर, राजकीय बाल गृह (बालक), कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बैतालपुर, जिला अस्पताल में स्थापित पीकू वार्ड का किया निरीक्षण

*

 विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

देवरिया (सू0वि0) 04 जनवरी। आज  निर्मला पटेल, सदस्य, उ.प्र. राज्य बाल संरक्षण आयोग, लखनऊ द्वारा जनपद में उपस्थित होकर वन स्टाप सेन्टर, राजकीय बाल गृह (बालक), कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बैतालपुर, जिला अस्पताल में स्थापित पीकू वार्ड का निरीक्षण किया गया । सदस्य द्वारा निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सुविधाये, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं से संतुष्ट रही एवं समस्त सम्बन्धित को इसके लिये धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया । 
       उक्त संस्थाओं के निरीक्षण के उपरान्त सदस्य द्वारा गांधी सभागार, विकास भवन में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जिला टास्क फोर्स में नामित सदस्यगण प्रतिभाग किये । सदस्य द्वारा इस योजना की समीक्षा में पूछे जाने पर जिला परिवीक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार सोनकर द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में मा. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, प्रवर्तकता कार्यक्रम एवं पी.एम. केयर्स फार चिल्ड्रेन योजना की जानकारी प्रदान करते हुये बताया गया कि जनपद में 265 बालक/ बालिकाओं को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित किया जा रहा है, 93 बालक/ बालिकाओं का चयन मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य में किया गया है, 24 बालक/ बालिका प्रवर्तकता कार्यक्रम से आच्छादित हो रहे हैं, एवं पी.एम. केयर्स फार चिल्ड्रेन योजना के अन्तर्गत 04 बालक/ बालिकाओं को लाभान्वित किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान हो चुकी है । सदस्य द्वारा इस पर संतुष्ट होते हुये जिला परिवीक्षा अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया एवं जिला परिवीक्षा अधिकारी को जनपद के समस्त पात्र बालक/ बालिकाओं को योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । बैठक के अन्त में संरक्षण अधिकारी  जयप्रकाश तिवारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, देवरिया द्वारा समस्त उपस्थित का धन्यवाद ज्ञापन किया गया । 
समीक्षा बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डी.एस.पी. महिला प्रकोष्ठ,  गुमशुदा प्रकोष्ठ, ए.एच.टी.यू. थाना प्रभारी, सहायक श्रमायुक्त, अधीक्षक राजकीय बाल गृह (बालक), सदस्यगण किशोर न्याय बोर्ड, अध्यक्ष/ सदस्यगण बाल कल्याण समिति, बाल विकास परियोजना अधिकारी,  महिला शक्ति केन्द्र, जिला बाल संरक्षण इकाई, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड लाइन रेलवे, चाइल्ड लाइन कोलैब, खुला आश्रय गृह, प्रबंधक खुला आश्रय गृह आदि कार्मिक उपस्थित रहे ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789