देवरिया (सू0वि0) 04 दिसम्बर।
सहायक श्रम आयुक्त ने समस्त असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों / उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को अवगत कराया है कि जनपद में भरण-पोषण भत्ता का पहली किस्त 03 जनवरी 2022 से उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जाना शुरू हो गया है। ऐसे श्रमिक जिन्होंने अपना ई-श्रम कार्ड अभी नहीं बनवाये है शीघ्र ही बनवा लें। ई-श्रम कार्ड हेतु ऐसे श्रमिक पात्र होगें जिनकी आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य है तथा जिसका ई०एस०आई०. ई०पी०एफ० में नामांकन न हो वह इस योजना के अन्तर्गत पंजीकरण हेतु पात्र होगा।
ऐसे श्रमिक जिन्होंने अब तक अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाये है अपने नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र, कामन सर्विस सेण्टर पर अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक व आधार लिंक्ड मोबाइल के साथ जाकर अपना ई-श्रम कार्ड अवश्य बनवा ले अथवा ई-श्रम पोर्टल की वेबसाइट www.eshram.gov.in पर जाकर स्वतः अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन कराते समय अपने पास आधार लिंक्ड मोबाइल अवश्य ले जायें उस पर ओ०टी०पी० आयेगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें