देवरिया (सू0वि0) 04 जनवरी। प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित होने वाले ग्राम समाधान दिवस का आयोजन आज जनपद के समस्त ब्लॉकों के 205 ग्राम पंचायतों में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ग्राम स्तर की समस्या का अपनी ही ग्राम पंचायत में समाधान प्राप्त किया।
ग्राम समाधान दिवस में कुल 617 प्रकरण आये जिनमें से 548 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 69 प्रकरणों को समयबद्ध समाधान के लिए उच्च स्तर पर अग्रसारित कर दिया गया है। आज आने वाले प्रकरणों में 77 राजस्व विभाग से, 435 विकास विभाग से, 6 पुलिस तथा 99 प्रकरण अन्य विभागों से सम्बंधित थे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें