देवरिया (सू0वि0) 01 जनवरी। परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्र ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मझौलीराज को अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत स्वीकृत 46 वीं (सी०एस० एम०सी०) की डी०पी० आर० के सापेक्ष अपात्र/माइग्रेट/भूमि विवाद/ पक्का मकान एवं अन्य कारणो से डी०पी०आर० से पृथक करने हेतु सूची चस्पा किया जाना सुनिश्चित कराएं। पूर्व में आपकी निकाय में 849 लाभार्थियों की डी०पी०आर० सूडा द्वारा स्वीकृत की गयी थी, जिसके सापेक्ष 229 लाभार्थी ऐसे पाये गये जो अपात्र/माइग्रेट/भूमि विवाद/पक्का मकान है। अतः उक्त लाभार्थियों को डी०पी०आर० से पृथक करने हेतु सूची सूडा को प्रेषित की जानी है।
सूडा द्वारा समीक्षा बैठक में निर्देश प्रदान किये गये है कि उक्त लाभार्थी को डी०पी०आर० से पृथक करने हेतु उक्त सूची को एक बार निकाय कार्यालय पर चस्पा कराकर सुनिश्चित कर लिया जाये कि कोई लाभार्थी पात्र होते हुए अपात्र/ न जाये। निकाय के 229 लाभार्थियों की सूची इस आशय से प्रेषित की जा रही है कि सूची चस्पा कराकर आपत्तिया 07 दिन के अन्दर प्राप्त कर ली जाये तथा आपत्तियों का निराकरण करते हुये अपात्र तथा पात्र लाभार्थियों की संशोधित सूची तैयार की जा सकें।
इसी प्रकार उन्होने यह भी अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत स्वीकृत 44 वीं (सी०एस० एम०सी०) की इसी निकाय में पूर्व में 651 लाभार्थियों की डीपीआर सूडा द्वारा स्वीकृत की गयी थी जिसके सापेक्ष 129 लाभार्थी ऐसे पाये गये जो अपात्र पाये गये, जिन्हे भी सूची से अलग किया जाना है। इन अपात्र लाभार्थियों की भी सूची को चस्पा कर आपत्तियां 07 दिन के अन्दर प्राप्त कर उसका निस्तारण करें, ताकि संशोधित सूची तैयार की जा सके।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें