Good Daily News...


रविवार, 2 जनवरी 2022

सम्मानित होने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्री लखनऊ रवाना



देवरिया (सू0वि0) 02 जनवरी। 3 जनवरी 2022 को कुर्बानी 11:00 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में  मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 चुनिंदा कार्यकत्रियों को सम्मानित होने के लिए निदेशालय बाल विकास पुष्टाहार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद देवरिया के गौरी बाजार स्थित मठिया माफी आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री संध्या सिंह को मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद से लखनऊ रवाना किया।
    मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्री संध्या सिंह द्वारा विभागीय योजनाओं के साथ-साथ संभव अभियान में अच्छा कार्य किया था। शासन के निर्देशों के क्रम में उक्त कार्यकत्री के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी बलूनी रिचा पांडे भी लखनऊ रवाना हुई। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से पुलिस सुरक्षा में उक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री को रवाना किया गया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789