Good Daily News...


मंगलवार, 4 जनवरी 2022

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु नवीन समय सारणी जारी



 देवरिया (सू0वि0) 04 जनवरी। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 में समस्त वर्गाे हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति छात्र हित में समुचित अवसर प्रदान करते हुए छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन करने एवं शिक्षण संस्थाओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करना, सत्यापित असग्रसारण हेतु नवीन समय सारणी जारी की गयी है।
         छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2022 तक, आनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित संस्था/विद्यालय में जमा किये जाने की तिथि आवेदन पत्र भरने के 03 दिन के अन्दर विलम्बतम 17 जनवरी 2022 तक तथा छात्र/छात्रा द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का विद्यालय द्वारा मूल अभिलेखों से मिलान के उपरान्त आनलाइन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करना द्वारा समस्त वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्थाओं में जमा किए जाने की तिथि 24 जनवरी 2022 तक निर्धारित है।  
            जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि अन्तिम तिथि का इन्तजार न करते हुए जनपद के समस्त दशमोत्तर संस्थाओं समस्त वर्ग के छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति पोर्टल हेतु अपना आवेदन अपनी संस्था में जमा करें। जनपद के समस्त संस्था अभिलेखो का मिलान करते हुए अंतिम तिथ्किा प्रतीक्षा न करते हुए आवेदन पत्रों का मिलान कर निर्धारित समयान्तर्गत सत्यापित/अग्रसारित करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में सम्पूर्ण जिम्मेदारी संस्था की होगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789