*
*नपद के सातों विधानसभा सीटों पर है कुल 19460 दिव्यांग मतदाता
80+ आयु वर्ग के हैं 45,507 मतदाता
गरुड़ एप से हो चुकी है जिओ टैगिंग
देवरिया (सू0वि0) 04 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर बैठे पोस्टल बैलेट से वोट करने का विकल्प भी रहेगा। ऐसे मतदाता अपनी सुविधानुसार मतदान केंद्र पर जाकर वोट करने अथवा पोस्टल बैलट में से किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं। इन मतदाताओं की जियो टैगिंग गरुड़ एप के माध्यम से कर ली गई है। मतदान के समय बीएलओ इनसे संपर्क करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी उनके लिए व्हीलचेयर एवं रैंप-वे तथा मतदान कक्ष तक ले जाने के लिए एक कर्मचारी अथवा स्वयंसेवक की तैनाती भी की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद के सातों विधानसभा सीटों में कुल 19,460 दिव्यांग मतदाता है, जिसमें से सर्वाधिक 3416 दिव्यांग मतदाता सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में तथा सबसे कम 2104 दिव्यांग मतदाता भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में है।
इसी प्रकार सातों विधानसभा क्षेत्रों में 80 से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 45,507 है। सर्वाधिक 80 से अधिक आयु वर्ग के 7329 मतदाता रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में है, जबकि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 5766 मतदाता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में दिव्यांग तथा 80 से अधिक आयु वर्ग के कुल 64,967 मतदाता हैं। मतदान प्रक्रिया में इनकी भागीदारी सुनिश्चित होने से समावेशी लोकतंत्र का निर्माण होगा और मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा।
बॉक्स संख्या 1
वि0स0 क्षेत्र दिव्यांग मतदाता
रुद्रपुर 2817
देवरिया सदर 2514
पथरदेवा 2726
रामपुर कारखाना 2669
भाटपाररानी 2104
सलेमपुर 3416
बरहज 3214
कुल 19,469
बॉक्स संख्या 2
वि0स0क्षे0 80+आयु के वोटर
रुद्रपुर 5766
देवरिया सदर 6015
पथरदेवा 6533
रामपुर कारखाना 7329
भाटपाररानी 6429
सलेमपुर 6792
बरहज 6643
कुल 45,507






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें