Good Daily News...


गुरुवार, 20 जनवरी 2022

डीएम व एसपी ने एक-एक विद्यालयों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जाना हाल



 पैरा मिलिट्री फोर्स के अवस्थान हेतु चिन्हित विद्यालय मानक अनुरुप सुनिश्चित करें व्यवस्थायें

 लोकतंत्र के इस महा उत्सव में सभी निभाये अपनी महत्वपूर्ण भूमिका

 इन विद्यालयों की बनायी जायेगी व्हाट्सअप ग्रुप, प्रतिदिन के कार्य प्रगतियों का इसमें करनी होगी रिपोर्ट -डीएम*

 जनपद में विधानसभा निर्वाचन हेतु पैरा मिलिट्री फोर्स के ठहरने हेतु चिन्हित किए गए है कुल 126 विद्यालय

 फोर्स की संख्या अनुसार मूलभूत सुविधाओं को विद्यालय करें सुनिश्चित -डीआईजी 

 मानक अनुरुप कमियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
 
 देवरिया (सू0वि0) 20 जनवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में जनपद में विधानसभा निर्वाचन को सकुशल शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अवस्थान करने वाले पैरा मिलिट्री फोर्स के ठहरने हेतु चिन्हित सभी विद्यालयो के प्रबंधको/प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर उनके वहां उपलब्ध संसाधनों की स्थिति को जाना तथा उन्हे फोर्स की सुविधा व मानक अनुसार व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिए।
     जिलाधिकारी श्री निरंजन ने विद्यालय के प्रतिनिधियों से भौतिक व्यवस्थाओं की एक एक कर जानकारी की और कहा कि लोकतंत्र की इस महा उत्सव में आप सभी अपनी महत्वपूर्ण योगदान दें और रुकने वाले फोर्स के लिए सभी व्यवस्थाओं को मानक अनुरुप सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि पेयजल, शौचालय, विद्युत, जनरेटर आदि की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। जिन चिन्हित विद्यालयों में मानक अनुरुप मूलभूत सुविधाये न हो, वें अभी से उसे सुनिश्चित करें, ताकि फोर्स के रुकने में उनके विद्यालय में कोई दिक्कत न हो। उन्होने यह भी कहा कि सभी 126 विद्यालयों का व्हाट्सअप ग्रुप बनाया जायेगा और उनके द्वारा प्रतिदिन कमियों को दूर करने के लिए किये गये कार्यो का फोटोग्राफ उस ग्रुप में डाला जायेगा, ताकि कार्य प्रगति को उच्चतम स्तर पर प्रस्तुत करने में सुविधा हो।
        पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री मिश्र ने कहा कि विद्यालय ऐसी व्यवस्था बनाये, जिससे कि बाहर से आने वाले पैरा मिलिट्री फोर्स उनके विद्यालय की एक अच्छी छवि लेकर जायें। उन्होने एक एक विद्यालय से वार्ता की व आवश्यकताओं के अनुरुप संसाधनो को सुदृढ किए जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि फोर्स के संख्या अनुसार उनकी सुविधा व आवश्यकता के लिए पर्याप्त रुप में पेयजल की व्यवस्था के तहत टोटी, शौचालय आदि की उपलब्धता  विद्यालयों में होनी चाहिए। वर्तमान समय में जो उपलब्धता है और आवश्यकता में जो गैप हो, उसकी सुलभता सुनिश्चित कर लें जिससे कि फोर्स के आने पर उन्हे कोई असुविधा न हो।
     बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, एएसडीएम/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मन्जूर अहमद, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी, भाटपाररानी पंचम लाल सहित अन्य क्षेत्राधिकारी गण, उप प्रधानाचार्य जीआईसी महेन्द्र प्रसाद व संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य/प्रतिनिधि गण आदि उपस्थित रहे।


*जिलाधिकारी ने कोविड जांच कराये जाने एवं भ्रांतियों से दूर रहने की अपील की 
       इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड को लेकर किसी प्रकार की कोई भ्रांति न पालें। कोविड के इस वैरिएंट में संक्रमण का लक्षण वस्तुतः परिलक्षित नही हो रहा है। ऐसी स्थिति में जांच अवश्य ही करायें। किसी भ्रांति में न रहे। जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित है, उन्हेे ही अस्पताल की संस्तुति होती  है। इसलिए टेस्ट कराये और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में रहे। अपने को स्वस्थ्य रखें साथ ही संक्रमण को रोकने में अपना सहयोग दें। कोविड के वर्तमान दिशा निर्देश के अनुसार सेम्पूलिंग के दिन से ही 07 दिनो तक होम आइसोलेशन में रहने की अनुमन्यता है।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789