Good Daily News...


मंगलवार, 11 जनवरी 2022

जनपद के नोडल अधिकारी ने की कोविड-19 प्रबंधन की समीक्षा

*
 कोविड नियंत्रण और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं में तीव्रता लाने के सम्बंध में दिया आवश्यक दिशा-निर्देश 

देवरिया (सू0वि0) 11 जनवरी।जनपद के नोडल अधिकारी शमीम अहमद खान, सचिव उच्च शिक्षा ने विकास भवन के गांधी सभागार में कोविड-19 प्रबंधन की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी ने कोविड नियंत्रण और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं में तीव्रता लाने के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
     नोडल अधिकारी ने कोविड वैक्सीनेशन की गति को तेज करने के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग के सभी 2,17887 किशोरों को 20 जनवरी तक वैक्सीनेट करने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने 18 से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को समयबद्ध रूप से प्रथम एवं द्वितीय डोज से सुरक्षित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।नोडल अधिकारी ने फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थकेयर वर्कर तथा चुनाव कार्यों में लगे कार्मिकों को समयबद्ध तरीके से बूस्टर डोज लगाने का निर्देश दिए।
     नोडल अधिकारी ने ड्यू लिस्ट के अनुसार वैक्सीनेशन से वंचित रह गए लोगों को मोबिलाइज करने के लिए घर-घर संपर्क कर प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन से ही कोरोना से बचाव संभव है। उन्होने सभी नागरिकों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की।
      नोडल अधिकारी ने सभी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में थर्मामीटर, पल्स ऑक्सिमीटर, सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध होना चाहिए।
      नोडल अधिकारी ने कोविड संक्रमण की वजह से होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट और निर्धारित सहवर्ती मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों से निरंतर संपर्क स्थापित रखा जाए।
      नोडल अधिकारी ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट की परिधि में मास्क न पहनने वाले नागरिकों का चालान काटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेले एवं बाजार/स्थानीय हाट में कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने को कहा।नोडल अधिकारी ने जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सिजन प्लांट, वेंटिलेटर की उपलब्धता के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।
     जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गए निर्देशों का जनपद में क्रियान्वयन कर जनपद को कोरोना मुक्त रखने का प्रयास किया जाएगा। डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने कहा कि नोडल अधिकारी द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
      
       बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार पांडेय एडीएम (प्रशासन)  कुंवर पंकज, सीएमएस डॉक्टर आनंद मोहन वर्मा, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

बॉक्स  
*कोविड कमांड सेंटर का किया भ्रमण*
बैठक के उपरांत नोडल अधिकारी ने  कोविड-19 कमांड सेंटर का औचक निरीक्षण किया और वहां मिली कमियों को समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया।  कमांड सेंटर के कर्मचारियों को सजग रहने की सलाह दिए। उन्होंने कहा कि कोविड कमांड सेंटर को पूर्व की ही तरह सक्रिय रहने की आवश्यकता है जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके।

 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789