Good Daily News...


बुधवार, 12 जनवरी 2022

प्रशासक कार्यकाल में धन को लूटने के बाद भी नही हुए संतुष्ट ADO पंचायत खुटहन हौसिला सिंह



अपने ऑफिस खुटहन में खुले आम G O टैगिंग कराने के नाम पर लेते है पैसा वीडियो वायरल

अगर जांच किया जाय तो इनके पास निकलेगी आय से अधिक संपत्ति

     जौनपुर । खुटहन (जौनपुर)विकास खण्ड खुटहन के विभिन्न ग्राम सभाओं जैसे पिलकिछा, शेरपुर, कैराडीह, गोबरहाँ, बनुवाडीह, चक बेसहू दास माफ़ी, नगवा, लोनिया पट्टी आदि दर्जनों ग्राम सभाओं में प्रसाशक  कार्यकाल में धन का दुरूपयोग किया गया है I दिसंबर में जब प्रधानी का कार्यकाल समाप्त हुआ और चुनाव विलम्ब से होने के कारण विकास कार्य अवरुद्ध न हो इसलिए सरकार ने संविधान के  मंशा के अनुरूप हर ब्लॉक में एक प्रशासक नियुक्त किया । खुटहन में प्रशासक सहायक विकास अधिकारी कोओपरेटिव श्रीमान दुर्ग विजय सिंह और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों ने शायद सरकार की मन्शा पर पानी फेर दिया । अकेले खुटहन ब्लॉक में ही अगर जांच कर लिया जाय तो लगभग 3 से 4 करोड़ का घोटाला नजर आएगा। क्योंकि अनुभवी सचिवों (श्रीमान हौसिला प्रसाद सिंह वर्तमान में सहायक विकास अधिकारी खुटहन ने अपने सचिव कार्यकाल में सबसे ज्यादा धन ख़ारिज किया है) ने प्रधानी कार्यकाल के समय का धन भुगतान न करके खाते में सुरक्षित रखा और जैसे ही प्रधानी कार्यकाल खत्म हुआ तो उस रुके हुए धन को सचिव, प्रशासक तथा और जिम्मेदार लोग खाली कर दिए तथा और बारीकी से जांच किया जाय तो बहुत से अनुभवी संबंधित अधिकारी कर्मचारी अपने रिश्तेदारों तथा चहेतों के फर्म का उपयोग धन खाली करने के लिए किये हैं और करते हैं। प्रशासक कार्यकाल में धन खाली करने का जब कोई रास्ता नही मिला तो जिम्मेदार लोगों ने बिना टेन्डर के स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, डेस्क-बेंच, कैमरा आदि वस्तुओँ पर भुगतान दिखा कर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया । अगर इनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो पायेगा। अकेले पिलकिछा ग्राम सभा मे ही लगभग 22 लाख रुपये सोलर b nb लाइट स्ट्रीट लाइट और डेस्क बेंच पर खर्च किया गया है। इतने से भी ADO पंचायत का पेट नही भरा तो अपने ऑफिस में लोगों को बुला कर GO टैगिंग के नाम पर पैसा लेना शुरू कर दिए जिसका वीडियो वायरल हो रहा जिसकी जाँच करना अति आवश्यक है I अगर जांच किया जाय तो पंचायत जी के पास आय से अधिक संपत्ति जरूर निकलेगी। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789