देवरिया(सू0वि0) 11 जनवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु प्राविधानित नियमों, एहतियातों एवं उपायों को अमल में लाए जाने तथा सोशल डिस्टेन्सिग, मास्क का प्रयोग एवं चिकित्सकों द्वारा बताये गये सुझावों को अपना कर सब स्वस्थ रह सकते है।
जिलाधिकारी श्री निरंजन ने बताया कि कलक्ट्रेट में इस बीमारी के नियंत्रण हेतु एकीकृत कोविड कमाण्ड व कन्ट्रोल सेन्टर की स्थापना की गयी है, जो 24 घण्टे कार्य करती है। इसमें हर शिफ्ट के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती इस निर्देश के साथ गयी है कि वे सूचनाओं को अद्यतन एवं जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेगें। इस सेन्टर में दूरभाष नम्बर स्थापित किये गये है, जो अनवरत क्रियाशील रहता है, कोरोना पाॅजिटिव या आस-पास पाये जाने पर सबसे पहले इस कन्ट्रोल नम्बर पर सूचना देनी चाहियें। प्राप्त प्रत्येक सूचना पर आवश्यक कार्यवाही त्वरित रुप में की जायेगी। कंट्रोल रूम का नंबर 05568-222505, 05568-220926, 05568-222261, 9450494933 है। कोविड संक्रमित व्यक्ति टेलीमेडिसिन के लिए 05568- 223344, 223327 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोविड से संबंधित किसी भी प्रकार के समस्या के समाधान हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी के मोबाइल नंबर 8005192853 पर संपर्क किया जा सकता है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें