देवरिया (सू0वि0) 11 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन व्यय लेखा संबंधी कार्यों के निष्पादन हेतु विधान सभावार लेखाकरण टीम गठित की है। विधान सभा क्षेत्र रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, सलेमपुर एवं बरहज हेतु टीम का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि लेखाकरण टीम सहायक व्यय प्रेक्षक के मार्गदर्शन में कार्य करेगी टीम अपने से संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक अभ्यर्थी के "छाया प्रेक्षण रजिस्टर और साक्ष्य फोल्डर का रख-रखाव करेगी। टीम व्यय के मदों की प्रविष्टि अधिसूचित दर के अनुसार करेगी तथा प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए मदों पर कुल व्यय की गणना करेगी। छाया प्रेक्षण रजिस्टर नोडल ऑफिसर व्यय अनुश्रवण द्वारा लेखाकरण टीम को उपलब्ध कराया जायेगा। लेखाकरण टीम निर्वाचन की घोषणा की तारीख से कार्य करेगी।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें