Good Daily News...


शनिवार, 11 दिसंबर 2021

जनपद न्यायालय देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया भव्य आयोजन, किये गये 31,260 वादों का निस्तारण



   देवरिया (सू0वि0) 11 दिसंबर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया  रवि नाथ के आदेशानुसार दिनांक 11.12.2021 दिन शनिवार को सुबह 10.00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश  रवि नाथ, राष्ट्रीय लोक अदालत नोडल अधिकारी  लोकेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  सूर्य कान्त धर दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान एवं अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों द्वारा फीता काटकर एवं मॉ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारम्भ किया गया।
      उक्त अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश  रवि नाथ द्वारा कुल 02 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-1000/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  रजनीश कुमार देवरिया द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी  कृष्ण यादव द्वारा कुल 36 मामलें का निस्तारण किया गया तथा मु0-2,13,84,500-रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  अरविंद कुमार द्वारा कुल 03 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-600/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इण्दिरा सिंह द्वारा कुल 02 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-1000/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  शाश्वत पाण्डेय द्वारा कुल 53 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कक्ष सं0-03  अजय कुमार द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया तथा मु0-500/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एन0डी0पी0एस0) कक्ष सं0-16  लोकेश कुमार द्वारा कुल 02 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-14,15,557.5/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मोहन लाल विश्वकर्मा द्वारा 09 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया मु0-9,65,000/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-प्रथम  ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा 10 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-द्वितीय मनोज कुमार मिश्र द्वारा 09 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-तृतीय  विकास कुमार द्वारा 07 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ0टी0सी0 द्वितीय अशोक कुमार दूबे प्रथम द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-500/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कान्त धर दूबे द्वारा कुल 801 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-1,30,380/-रूपये की धनराशि जुर्माना के रूप में दिलाया गया। सिविल जज (सी0डी0) शिवेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा द्वारा कुल 10 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-77,84,524/-रूपये की धनराशि जुर्माना के रूप में दिलाया गया। सिविल जज (सी0डी0)/एफ0टी0सी-1 इशरत प्रवीन फारूकी द्वारा कुल 125 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-5,49,178.87/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। सिविल जज (जू0डी0) स्वर्णमाला सिंह द्वारा कुल 53 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-49,71,165/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रिया कुमारी राय द्वारा कुल 320 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-18,820/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। सिविल जज (जू0डी0) अंकित राज सिंह द्वारा कुल 301 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-5520/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। सिविल जज (जू0डी0) आदित्य जायसवाल द्वारा कुल 106 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-2100/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। । सिविल जज (जू0डी0) कुॅवर रोहित आनंद द्वारा कुल 40 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-1010/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। सिविल जज (जू0डी0) अमन कुमार द्वारा कुल 92 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-1820/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। सिविल जज (जू0डी0)  प्रिति द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया। सिविल जज (जू0डी0)  श्रुति त्रिपाठी द्वारा कुल 07 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (जू0डी0)  नवनीत कुमार द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया तथा मु0-1,60,858/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया। सविल जज (जू0डी0)/एफ0टी0सी0 द्वितीय मनोज कुमार यादव द्वारा कुल 02 वादों का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम  ब्रजेश पाण्डेय द्वारा 20 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-5400/-रूपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया गया।
        इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 31260 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मु0-16,61,20,676/-रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया। 
        इस लोक अदालत में मुख्य रूप से समस्त सम्मानित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण तथा सामान्य जनता उपस्थित रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789