देवरिया (सू0वि0) 11 दिसंबर। विशेष सचिव ऊ0प्र0 शासन व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण द्वारा अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा 13 दिसंबर 2021 से 17 दिसंबर 2021 तक प्राविधिक कला एवं प्रयोगात्मक की परीक्षा दो पालियों में प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02:30 बजे से 05:30 बजे तक जनपद-देवरिया में संचालित राजकीय/निजी आई०टी०आई० में सम्पन्न होगी।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने यह जानकारी देते हुए उक्त परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने, अनुचित साधनों के प्रयोग तथा अवांछनीय घटनाओं को रोकने तथा अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने, पुलिस एवं पीएससी बलो द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है तथा उन्हे निर्देशित किया है कि उक्त परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं निर्विवाद रूप से सम्पादित कराना सुनिश्चित करेगें। कोविड 19(ओमिक्रोन) को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्र व्यवस्थापक प्रशिक्षार्थीयों के लिए मास्क/सेनेटाइजर, दो गज की दूरी बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें