देवरिया (सू0वि0) 11 दिसम्बर।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधी कार्यों के निष्पादन हेतु विधान सभावार स्थैतिक निगरानी टीम गठित की है। विधान सभा क्षेत्र रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, सलेमपुर एवं बरहज हेतु टीम का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि स्थैतिक निगरानी टीम द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में भारी मात्रा में लाए जाने वाली नकदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों असामाजिक तत्वों इत्यादि की आवाजाही पर निगरानी रखेगी जांच के दौरान यदि अभ्यर्थी उसके एजेंट या पार्टी कार्यकर्ता को ले जाने वाले किसी वाहन में 50000.00 रूपये से अधिक नकदी पाई जाती है या वाहन में पोस्टर या निर्वाचन सामग्री या कोई ड्रग्स, शराब, हथियार अथवा 10000.00 रूपये के मूल्य से अधिक ऐसी उपहार वस्तुयें ले जायी जा रही हैं, जिनका इस्तेमाल निर्वाचकों को प्रलोभन दिए जाने के लिए किए जाने की संभावना हो या वाहन में कोई अन्य गैरकानूनी वस्तुएं पाई जाती है तो वह जप्त किए जाने की शर्त के अधीन होगी कार्यवाही के लिए आयोग द्वारा निर्धारित मानक प्रचालन प्रक्रिया का अनुपालन किया जाएगा। जांच किए जाने की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। स्थैतिक निगरानी टीम अपनी दैनिक गतिविधि रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को प्रस्तुत करेगी तथा उसकी प्रतिलिपि रिटर्निंग ऑफिसर जिला निर्वाचन अधिकारी साधारण प्रेक्षक एवं सहायक व्यय प्रेक्षक को देगी स्थैतिक निगरानी निर्वाचन की अधिसूचना तिथि से कार्य करेगी।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें