Good Daily News...


सोमवार, 20 दिसंबर 2021

उमेंद्र सिंह प्राथमिक व चंद्रप्रकाश मिश्रा पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के चुने गए अध्यक्ष

 
जौनपुर । महराजगंज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक ईकाई का गठन महराजगंज बीआरसी पर संपन्न हुआ।जिसमें उमेंन्द्र सिंह को प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का अध्यक्ष चुना गया
महराजगंज बीआरसी पर अध्यापकों की बैठक में शिक्षको को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा संघर्ष के इस दौर में हमें एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।शिक्षक हित के लिए हमारा संगठन सदैव संघर्ष करने के लिए तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की नवनिर्वाचित कार्यसमिति के कार्यों के आधार पर भविष्य में महराजगंज के समस्त शिक्षकों के विश्वास को जीतते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।
जिसमें सर्वसम्मति से उमेंद्र सिंह को प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज ब्लाक इकाई का अध्यक्ष व मानकचंद पाण्डेय ब्लाक मंत्री चुने गए। साथ ही सजंय कुमार सिंह सरंक्षक चुने गए तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर हेमन्त कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील, उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र मिश्र, विजय बहादुर यादव, नागेंद्र मिश्र व रागिनी। संगठन मंत्री पद पर क्षत्रधारी सिंह, सुभाष चंद्र, प्रचार मंत्री पद पर राहुल सरोज तथा मीडिया प्रभारी पद पर शशि गुप्ता का चयन हुआ।
इसके साथ ही पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई महराजगंज से सर्वसम्मति से यदुवंशी तिवारी सरंक्षक, चंद्रप्रकाश मिश्रा अध्यक्ष, श्रीकांत विश्वकर्मा मंत्री, दलसिंगार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, व राजेश कुमार तथा रश्मि त्रिपाठी उपाध्यक्ष एंव अवनीश कुमार सिंह संयुक्त मंत्री, पंचम राम बिंद कोषाध्यक्ष तथा विजय मौर्य का चयन मीडिया प्रभारी पद पर हुआ।
नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष उमेंद्र सिंह व चंद्रप्रकाश मिश्र ने संयुक्त रूप से सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जनपदीय संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह “टोनी” मांडलिक मंत्री सजंय सिंह, मांडलिक उपाध्यक्ष डॉ संतोष तिवारी, सुधांशु दूबे, सहित भारी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आदर्श प्रधानाध्यापक केशव प्रसाद सिंह ने किया 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तमकुहीराज तहसील में फर्जी अधिवक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई, बिना सीओपी नंबर नहीं होगी फाइल स्वीकार

  तमकुहीराज। तहसील प्रशासन ने फर्जी अधिवक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब तमकुहीराज तहसील के किसी भी न्यायालय में बिना सीओप...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789