Good Daily News...


सोमवार, 20 दिसंबर 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को गुंडा तंत्र से पूरी तरह मुक्ति दिलाकर सुशासन की स्थापना की है: नितिन गडकरी



जौनपुर ।  मछलीशहर तहसील अन्तर्गत एक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी  पार्टी के परिवारवाद और वंशवाद पर जमकर निशाना साधा हुए कहा कि हमारी सरकार में पांच लाख से भी ज्यादा युवाओं को पारदर्शिता के साथ नौकरी दी गई। जबकि पिछली सरकार में कोई नौकरी निकलती थी तो पूरा खानदान वसूली में निकल पड़ता था वसूली के बाद बची हुई नौकरी इटावा सैफई मैनपुरी मैं बैठे अपने परिवार के खासम खास को दी जाती थी। जबकि भाजपा ने पूरे भारत को एक परिवार माना और ना ही बिजली देने में और ना ही नौकरी देने में किसी के साथ कोई भेदभाव किया।
उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार है तभी डबल डोज राशन भी मिल पा रहा है। कहा कि हमारी सरकार ने विकास के हाईवे को नया स्वरूप दिया।  हमारी सरकार में बुलडोजर विकास के लिए भी चलता है तो माफियाओं की अवैध संपत्ति गिराने के लिए भी चलता है।
भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अयोध्या से चित्रकूट 298 किलोमीटर का राम वन गमन मार्ग 5000 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन है। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या को संपूर्ण देश से जोड़ने वाले ऐसे एक्सप्रेसवे और राजमार्ग बनाए जाएंगे जो अमेरिका की सड़कों को भी फेल कर देंगे।उन्होंने मंच पर बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश को गुंडा तंत्र से पूरी तरह मुक्ति दिलाकर सुशासन की स्थापना की है।
उन्होंने आगे कहा कि बीती सरकारों में अच्छे काम करने वालों को सम्मान नहीं मिलता था। और गलत काम करने वालों को सजा नहीं मिलती थी। गलत काम करने वालों को सजा देने का काम योगी जी कर रहे हैं, तो उधर प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के मजदूरों के साथ जमीन पर बैठकर उनको सम्मानित कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके विभाग ने उत्तर प्रदेश में 140 हजार करोड़ के काम किए हैं जबकि 180 हजार करोड़ का काम अभी भी चल रहा है, उत्तर प्रदेश की जनता अगर एक बार फिर डबल इंजन लगा दे तो आने वाले 5 वर्षों में 5 लाख करोड़ का काम उनका विभाग सिर्फ उत्तर प्रदेश में कराएगा। जिससे प्रदेश पूरी तरह निखर और चमक जाएगा। मंच पर मौजूद प्रमुख लोगों में क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, प्रदेश सरकार में मंत्री गिरीश चंद यादव, विधायक गण रमेश चन्द्र मिश्रा, डॉक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश चौधरी लीना तिवारी और रविंद्र नाथ त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष द्वय पुष्पराज सिंह और रामविलास पाल रहे। संचालन जिला महामंत्री डॉक्टर अजय सिंह और डॉक्टर जान्हवी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। उक्त अवसर पर जिला प्रभारी के के सिंह विधानसभा प्रभारी, डॉ कमलेश झा, सुशीला सरोज, जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, मेही लाल गौतम, मनोज दुबे, सुरेश चन्द्र गुप्ता, जयेश सिंह, डॉ श्याम दत्त दुबे, कमलेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया जिला मीडिया प्रभारी द्वय आमोद सिंह और अनुराग सिन्हा, पिछड़ा मोर्चा के जिलध्यक्ष शैलेश गिरी, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वय रागिनी सिंह, इंदुबाला सिंह, विनीत शुक्ला, मंडल अध्यक्ष गण मनोज जायसवाल, राधेश्याम विश्वकर्मा, अजय मिश्रा, संतोष जायसवाल हरिओम गुप्ता रहे। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तमकुहीराज तहसील में फर्जी अधिवक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई, बिना सीओपी नंबर नहीं होगी फाइल स्वीकार

  तमकुहीराज। तहसील प्रशासन ने फर्जी अधिवक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब तमकुहीराज तहसील के किसी भी न्यायालय में बिना सीओप...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789