Good Daily News...


रविवार, 19 दिसंबर 2021

चौरी चौरा मे सम्पूर्ण समाधान के दौरान गरीब असहाय निर्बल लोगों को किया गया कंबल वितरण


गोरखपुर । चौरी चौरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी चौरी चौरा अनुपम मिश्रा ने भी फरियादियों के फरियादों के निस्तारण में भरपूर योगदान दिया। निस्तारण के दौरान 120 मामले आये। जिसमे से सिर्फ दो मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 118 मामलो के त्वरित निस्तारण के लिए सम्बन्धित बिभाग को भेज दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार व एसडीएम अनुपम मिश्रा व तहसीलदार बीरेंद्र गुप्ता ने समाधान दिवस पर आए कुछ गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को ठंड से बचने के लिए कम्बल बितरण किया।
 चौरी चौरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह के समक्ष केवलाचक गांव निवासी अनूप कुमार ने अपनी पुश्तैनी जमीन कुछ लोगों द्वारा किये गए कब्जे का निस्तारण कराने की मांग किया। राघोपट्टी पड़री निवासी सुनीता तिवारी पत्नी विजय तिवारी ने आरोप लगाया है कि सेक्रेटरी द्वारा सभी कागजात लेने के बावजूद भी परिवार रजिस्टर नकल जारी नहीं किया जा रहा है। परिवार रजिस्टर का नकल दिलाया जाय। इसी प्रकार शत्रुघ्न पुर निवासी भरत ने चक मार्ग के किनारे स्थित अपनी भूमि की पैमाइश कराने की मांग किया है। गौनर खास गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने अपने धान तौल का भुगतान कराने की मांग किया है। इसी प्रकार छबैला गांव निवासिनी कुसुम देवी प्रधानमंत्री सम्मान निधि का अनुदान पाने की मांग किया है। इसी प्रकार बरही निवासी गौतम ने यह आरोप लगाया है कि आंख से अंधे आदमी को मनरेगा में काम दिखा कर पैसा खाते में भेजा जा रहा है इसकी जांच कराई जाय।
   इस अवसर पर तहसीलदार बीरेंद्र गुप्ता, नायब तहसीलदार अल्का सिंह,रजिस्टार कानूनगो उदय राज रत्ना,लेखपाल जद्दु सिंह, राजकुमार जयसवाल, एसीओ चकबंदी जय कुमार आजाद, पूर्ति निरीक्षक विनोद त्रिपाठी, सीडीपीओ ब्रम्हपुर एडीओ एग्रीकल्चर रामाज्ञा वर्मा, वीडियो सरदारनगर उर्मिला देबी एवम माल बाबू रामधनी सहित सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

      *09 जुलाई 2026 ,  बृहस्पतिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789