Good Daily News...


बुधवार, 22 दिसंबर 2021

जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम सम्पन्न



देवरिया (सू0वि0) 22 दिसम्बर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केन्द्र देवरिया द्वारा टाउन हॉल देवरिया में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विविन्न विभागों से आये हुए अधिकारी एवं वक्ताओं ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
     कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ0 रमापति राम त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक डॉ0 सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, डॉ0 अवनीश मिश्रा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, अरुण कुमार बर्नवाल अध्यक्ष  रामलीला समिति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का परिचय देते हुए जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की विचारधारा के अनुरूप संचालित इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य युवाओं को विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी मुखर अभिव्यक्ति करने के साथ साथ राष्ट्र निर्माण के लिए संचालित केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के विषय विशेषज्ञों माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया गया। जिला युवा अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय युवा नीति में निहित युवाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करके उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दिलाया।
         युवा संसद में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य निर्माण के टिप्स दिए देते हुए युवाओं से देश हित के लिए आगे आने की अपील भी की। 
        कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सदर विधायक डॉ0 सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने मौजूद युवाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को लक्ष्‍य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदर सांसद ने कहा कि युवा देश और समाज का आधार स्तंभ होता है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाने में महत्वपूर्ण कड़ी है। युवा देश का वर्तमान स्तंभ होने के साथ साथ भविष्य के भावी कर्णधार है। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का योगदान बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की प्रवृति, गलत संगत इत्यादि जैसे कार्यों से दूर रहना चाहिए।
         जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को अपनी शक्ति का सही दिशा में सदुपयोग कर जीवन के मूल लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि सभी युवा नाश मुक्त हो, किसी एक खेल में रुचि रखे, संविधान की एक प्रति सभी के पास होना चाहिए। 
       क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ0 अश्विनी मिश्र द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। उन्होंने युवाओं की विविध विदुओं पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए।
         डॉ0 विवेक मिश्र ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत, एक ऐसी नयी और प्रभावशाली योजना है जो भारत सरकार द्वारा शुरु की गयी हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर 2015, सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस) पर इस नई पहल को शुरु करने की घोषणा की थी। इस योजना का उद्देश्य मौजूदा सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में एकता को बढ़ावा देना हैं। इसका उद्देश्य उन भारतीयों के बीच भी सम्बंधों को सुधारना है जो पूरे देश में अलग-अलग भागों में रह रहे हैं। ये पहल लोगों को लोगों से जोड़ेगी जो वास्तव में भारत में एकता को बढ़ायेगी। ये देश के विकास को नयी ऊँचाईयों तक ले जाने के लिये किया गया महत्वपूर्ण कार्य है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को एक दूसरे से जोड़ने के साथ ही साथ देश में शान्ति और सद्भावना को बढ़ावा देना हैं।
        रेड क्रॉस सोसायटी के उप सभापति अखिलेन्द्र शाही ने कहा कि आज के समय में महिलाओं का स्थान सबसे आगे, एक समय ऐसा था कि महिलाएं आगे नही आती थी, गर्भ में ही बेटियों को मार दिया जाता था जबकि आज का समय है कि सभी लोग बेटी बचाने का पूर्णतः कार्य कर रहे है।
       उक्त कार्यक्रम में 16 ब्लाकों से आये स्वयंसेवक रामेश्वर विश्वकर्मा, शुभम त्रिपाठी, इंद्रदत्त नायक, देवब्रत पांडेय, दीपक पाल, शशांक पांडेय,शशिभूषण प्रजापति, अजीत भारती , लक्ष्मी मिश्रा, गरिमा पांडेय, कुमारी नीरज, सुनीता कुशवाहा, अमिता तिवारी, नेहा कुमारी गोंड, कंचन मौर्या, शाहजहां खातून , मनोरमा सिंह, धर्मेंद्र मद्धेशिया, अखिलेश शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, उमेश साहनी, नीरज निषाद, सुमित विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा मनीष विश्वकर्मा, कृष्णानंद विश्वकर्मा, आदित्य निषाद आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर रविकांत मणि त्रिपाठी ने किया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मुरैना कोषागार से असली सोना गायब, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

  ग्वालियर/मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिला कोषागार में सुरक्षित रखे गए सोने के कथित रूप से गायब होने का मामला अब न्यायिक जांच के दायरे मे...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789