दिल्ली, एजेंसी। राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन के मुद्दे और लखीमपुर खीरी कांड में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा कर रहा है। संसद की कर्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा और फिर लोकसभा की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। दूसरी तरफ हंगामे के बीच मोदी सरकार ने लोकसभा में वोटर आइडी को आधार से जोड़ने का विधेयक पेश किया। विपक्ष ने इस बिल को स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजने की मांग की है। चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 के अनुसार चुनाव पंजीयन अधिकारियों को मतदाता सूची में वोटर के रूप में नाम जुड़वाने के इच्छुक लोगों से आधार नंबर मांगने का अधिकार होगा।
सोमवार, 20 दिसंबर 2021
Home »
» शीतकालीन सत्र 2021, वोटर आईडी को आधार से जोड़ने का बिल संसद में पेश स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजने की मांग






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें