Good Daily News...


सोमवार, 20 दिसंबर 2021

सड़क चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के लिए 17 करोड़ 39 लाख रुपये की किश्त जारी



कुल 40.05 किमी सड़क का होना है चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण


देवरिया (सू0वि0) 20 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021 22 में नाबार्ड वित्त पोषित और आईडीएफए योजना के अंतर्गत जनपद में चालू पांच मार्गो के सुदृढ़ीकरण/चौड़ीकरण के लिए शासन ने 17 करोड़ 83 लाख रुपए अवमुक्त कर दिए हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को अवमुक्त धनराशि से सड़क निर्माण का कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है।
      जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में मझौली-चुनकी-सोहगरा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 2 करोड़ 86 लाख रुपए, लायलपुर महुआ पाटन करौंदा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 5 करोड़ 35 लाख रुपये, रतनपुर महुआटन(लंगड़ा मोड़) से धुसवा रामपुर अवस्थी मार्ग(अ0जि0मा0) के लिए तीन करोड़ 54 लाख रुपये, बंजरिया देवरिया घुस मार्ग(अ0जि0मा0) के लिए 2 करोड़ 66 लाख रुपये तथा तरकुलवा बंजरिया मार्ग (अ0जि0मा0) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु तीन करोड़ 39 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि नाबार्ड योजना अंतर्गत निर्माणाधीन मार्गों के गुणवत्ता युक्त निर्माण के प्रगति की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय अंतर्गत पूर्ण किए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उक्त धनराशि से जनपद के कुल 40.05 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का काम प्रस्तावित है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तमकुहीराज तहसील में फर्जी अधिवक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई, बिना सीओपी नंबर नहीं होगी फाइल स्वीकार

  तमकुहीराज। तहसील प्रशासन ने फर्जी अधिवक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब तमकुहीराज तहसील के किसी भी न्यायालय में बिना सीओप...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789