देवरिया (सू0वि0) 23 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीद हेतु उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से किसानों का पंजीकरण कराये जाने संबन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये है। इस संबन्ध में उन्होंने जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे अपने ग्राम पंचायत के किसानों द्वारा अपेक्षित अभिलेखों के साथ सम्पर्क किये जाने पर मोबाइल / टैबलेट, डेस्टाप / लैपटाप के माध्यम से उसका पंजीकरण सम्पन्न करेंगे अथवा पंजीकरण में सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही अपना पंजीकरण कराना भी सुनिश्चित करेंगे और इसकी सूचना जिला पूर्ति कार्यालय देवरिया में प्रस्तुत करेंगे।
जिलाधिकारी ने किसानों से भी यह अपेक्षा की है कि वे अपना पंजीकरण उचित दर विक्रेता से सम्पर्क कर यथाशीघ्र करा लें। इस हेतु उचित दर विक्रेता को कोई अतिरिक्त धनराशि देय नही होगी। ध्यातव्य है कि उक्त कार्य के कारण उचित दर विक्रेता द्वारा किये जाने वाला उठान / वितरण का कार्य दुष्प्रभावित नहीं होना चाहिये।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें