शांहजहापुर। पुवांया थानाक्षेत्र मे प्रदीप कुमार पुत्र लालाराम निवासी पियरी व अजंली पुत्री राम भरोसे निवासी छावनी मोहल्ला थाना पुवांया शांहजहापुर का आपस मे एक दूसरे से प्रेम सम्बन्ध थे तथा दोनों शादी करना चाहते थे परन्तु इस बात को लेकर परिवारजनों का आपस मे विवाद हो गया ।
इसी बात को लेकर दोनों पक्ष थाना पुवायां पर आए तो वहॉ मौजूद प्रभारी निरीक्षक श्री कुवंर बहादुर सिंह ने दोनों पक्षो की बात को गंभीरतापूर्वक सुनकर उन्हें समझाया तथा सूझबूझ का परिचय देते हुए थाना प्रांगण में बने मन्दिर पर प्रेमी जोडे की शादी सकुशल सम्पन्न करवायी तथा दूल्हा- दुल्हन को उपहार आदि सामान देकर ससम्मान विदा किया ।
प्रभारी निरीक्षक पुवायां श्री कुवंर बहादुर सिंह द्वारा अपनी सूझबूझ से दोनों पक्षों की आपस मे नाराजगी दूर की तथा शादी सकुशल सम्पन्न कराकर दो टूटते हुए परिवारों को एक किया जिसकी जनता द्वारा क्षेत्र
में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है ।
में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें