Good Daily News...


मंगलवार, 25 मई 2021

लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार कार्य समय सीमा के अन्दर होने पर अधिकारी व ठेकेदार की होगी जवाबदेही:- मा०गोविंद सिंह राजपूत



-     लाखा बंजारा झील को पुराने स्वरूप में लाना शासन की प्राथमिकता

     भोपाल। सागर में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले तालाब का राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समय सीमा पर काम नहीं होने पर ठेकेदार एवं अधिकारी दोनों की जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने कार्य में एक माह के अंदर प्रोग्रेस रिपोर्ट नहीं आने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करवाने की कार्रवाई की बात कही। मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट है सागर का तालाब। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सागर तालाब में लाखा बंजारा की प्रतिमा लगाई जाए। लाखा बंजारा झील को पुराने स्वरूप में लाने का सरकार का सपना पूर्ण किया जाएगा। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा लाखा बंजारा झील सौंदर्यीकरण के निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक हरबंस सिंह राठौर, कमलेश्वर हीर, नगर निगम कमिश्नर  आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी के सीईओ राहुल सिंह राजपूत  सहित  इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे ।
इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि लाखा बंजारा झील सागर वासियों की जन भावनाओं से जुड़ी हुई है और सागर वासियों की जन भावनाओं  से  खिलवाड़ नहीं  करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सागर झील को पुराने स्वरूप मैं  लाना शासन का सपना है। जिसको समय सीमा में पूर्ण करना है । मंत्री श्री राजपूत ने झील का कार्य बहुत ही धीमी गति से होने पर  ठेकेदार सहित इंजीनियरों को फटकार लगाई और कहा कि जो चल रहा है वह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि ठेकेदार द्वारा समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो मुख्यमंत्री श्री चौहान से बात कर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा । उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी प्रतिदिन मानिटरिंग करें और ठेकेदार द्वारा संसाधनों की बढ़ोतरी कर 24 घंटे कार्य किया जावे । मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि झील सौंदर्यीकरण के लिए पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट के लिए कुमारगंज अयोध्या भेजा गया

  देवरिया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी कृषि विश्वविद्यालय कुमार गंज, अयोध्या में लगभग 50 पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट हेतु मुख्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789