Good Daily News...


शुक्रवार, 27 मई 2022

यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें:डीएम

   


जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पर बाइक रैली को किया रवाना

हेलमेट और सीटबेल्ट का करें प्रयोग, ओवर स्पीडिंग और स्टंट से करें परहेज

देवरिया,(सू0वि0), 27 मई

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बाइक रैली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। जिम्मेदार बने और सुरक्षित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में प्रतिवर्ष सैकड़ों व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो जाती है। थोड़ी सी सावधानी बरत कर हम लोगों की जिंदगी को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समस्त दो पहिया वाहन चालक एवं सवारी बीआईएस मार्क हेलमेट अवश्य पहने। चार पहिया वाहन चालक और सवारी सीट बेल्ट का प्रयोग करे। शराब पीकर वाहन न चलाएं। सड़क पर स्टंट बिल्कुल न करे। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और ओवरस्पीडिंग बिल्कुल न करे। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें इससे अनावश्यक ध्यान भटकता है और दुर्घटना होने की संभावना बन जाती है।

डीएम ने पैदल यात्रियों अनुरोध किया कि सड़क पर हमेशा बायीं ओर चलें। स्टॉप लाइन पर रुके और जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करें। स्कूली बच्चे निर्धारित बस स्टॉप से ही चढ़े व उतरने के बाद दोनों तरफ देखकर सावधानी से आगे बढ़ेगा इससे दुर्घटना को रोका जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिंदगी व्यक्ति और उसके परिजनों के लिए अनमोल है, यातायात नियमों का पालन करके इसे सुरक्षित रखा जा सकता है।

बॉक्स संख्या एक

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए डायल करें 1033 या 112 या 1800-1800-151

      जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद करनी चाहिए। राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का हेल्पलाइन नंबर 1033 या 112 नंबर डायल कर मदद पहुंचाई जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि 1033 नंबर डायल करते ही हाइवे पर एंबुलेंस, क्रेन और वेहिकल तीनों पहुंचते हैं और आवश्यकतानुसार घायल का सहयोग करते हैं। 1033 नंबर की मॉनिटरिंग एनएचएआई के उच्चस्तरीय अधिकारियों द्वारा की जाती है। इसके अतिरिक्त 1800-1800-151 डायल करके भी सड़क सुरक्षा में घायल व्यक्ति को सहायता पहुंचायी जा सकती है।

  बॉक्स संख्या दो

गुड सेमेरिटनों को करें प्रोत्साहित: डीएम
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक व्यक्ति(गुड समेरिटन) को सड़क सुरक्षा कोष से ₹5000 प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। यह राशि सड़क सुरक्षा कोष से आवंटित की जाती है। गुड सेमेरिटनों को सरकार एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा समय-समय पर सम्मानित भी किया जाता है। डीएम ने नागरिकों से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने की अपील की, जिससे उनकी जान बचाई जा सके।

Share:

गुरुवार, 26 मई 2022

उद्योग बंधु की बैठक संपन्न, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश प्राथमिकता के आधार पर हो उद्योग बंधु की समस्याओं का समाधान: डीएम


देवरिया,  26 मई
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन के गांधी सभागार में उद्योगबन्धु की  बैठक का आयोजन हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उद्यमियों के समस्याओं का हर संभव समाधान सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें। इससे जनपद में उद्योग स्थापना का एक बेहतर माहौल विकसित होगा, जिससे जनपद में आत्मनिर्भरता स्वालंबन आर्थिक उन्नयन की दिशा में बेहतर कार्य होगा। अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना होगी  जिससे लोगों को  रोजगार प्राप्त होगा।

उन्होंने बैठक के कार्यवृत्ति की पुष्टि के दौरान निर्देश दिया कि जो भी विभाग अपने संबंधित प्रकरणों का संपादन नहीं कर पाए हैं, वह यथाशीघ्र सुनिश्चित करेंगे। किसी भी दशा में उद्यमियों का कोई प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। उद्योगों की स्थापना के लिए आधारभूत संरचना विद्युत, सड़क निर्माण व अन्य जुड़े व्यवस्थाएं आवश्यक रूप से विकसित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना आदि की गहनता से समीक्षा की तथा आवंटित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति कार्य योजना बनाकर अभी से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक आस्थान में नाली निर्माण, सड़क, बैंक शाखा, पुलिस चौकी आदि से जुड़े समस्याएं जो पूर्व में सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किए गए थे उसका भी समाधान शीघ्रता से किए जाने के निर्देश दिए। आयोजित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ आलोक पांडेय, सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, शक्ति गुप्ता, जेपी जायसवाल, अधीक्षण अभियंता जीसी यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमल किशोर, उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी व उद्योग बंधु आदि उपस्थित रहे।  


Share:

हाईवे के किनारे सो रहे मजदूरों को अनियंत्रित वाहन ने रौंद , एक मजदूर की मौत आठ घायल


चंदौली । सदर कोतवाली के कटसिला गांव के समीप गुरुवार की भोर में हाईवे के किनारे सो रहे मजदूरों को अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया। इससे एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं आठ घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख पांच घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक मयवाहन फरार हो गया। 

 कटसिला गांव के समीप हाईवे की एक लेन पर क्षतिग्रस्त नहर पुलिया के निर्माण का काम इनदिनों चल रहा है। ऐसे में यहां वन-वे किया गया है। रूट डायवर्जन कर वाहनों को दूसरे लेन व सर्विस रोड से गुजारा जा रहा है। बुधवार की देर रात तक पुल निर्माण में सेंट्रिंग का काम करने के बाद एक दर्जन से अधिक मजदूर सर्विस रोड के किनारे सोए थे। गुरुवार की भोर में एक अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर मजदूरों को रौंदते हुए आगे निकल गया। थोड़ी दूर आगे रास्ता बंद होने पर चालक वाहन को घुमाकर पीछे भागा। इस चक्कर दोबारा मजदूरों को रौंदते हुए निकला। हादसे में फिरोजाबाद जनपद के बल्लीपुर निवासी विपिन कुमार (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल आठ मजदूरों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एटा जनपद के पलेतरा गांव के उमेश (35), फिरोजाबाद के बल्लीपुर निवासी ओमवीर (33), फिरोजाबाद के धरमपुर निवासी अजय (30), फिरोजाबाद के बल्लीपुर के नजरू खान (34), सिलेन्द्र कुमार40) की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक डॉ अजय सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वही तीन अन्य फिरोजाबाद के बल्लीपुर निवासी कल्यान सिंह (27), विश्व प्रताप (30) और हाथरस जिले के गजला निवासी अलीशेर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी अंकुर अग्रवाल व सीओ सदर घटनास्थल पहुंचे। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

Share:

शातिर अभियुक्त वसीम अहमद 01 तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार-



जौनपुर । आपरेशन पाताल के तहत  वरिष्ठ के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षेण एवं दिशा – निर्देशन में दिनांक 25.05.22 को केरारबीर मन्दिर के पास से अभियुक्त वसीम अहमद पुत्र बरकतउल्ला उर्फ बाबू नि0 ख्वाजगी टोला थाना कोतवाली जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त वसीम अहमद उपरोक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक.315 बोर का कारतूस बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 138/22 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम- वसीम अहमद पुत्र बरकतउल्ला उर्फ बाबू नि0 ख्वाजगी टोला थाना कोतवाली जनपद  जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
        गिरफ्तार अभियुक्त-
1- वसीम अहमद पुत्र बरकतउल्ला उर्फ बाबू नि0 ख्वाजगी टोला थाना कोतवाली जनपद  जौनपुर।
      अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0- 138/22 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली,जौनपुर
2- मु0अ0सं0- 544/14 धारा- 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम, 1970 थाना कोतवाली,जौनपुर
3- मु0अ0सं0- 849/13  धारा- 392 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,जौनपुर

         बरामदगी-
1. एक तमंचा .315 बोर व एक जिंदा  कारतूस .315 बोर

           गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
2. का0 राजनारायण यादव,का0 दिलीप कुमार प्रसाद,का0 शिवेन्द्र यादव थाना कोतवाली,जनपद जौनपुर। 
Share:

यूपी बजट 2022-23: यूपी के वित्तमंत्री ने पेश किया बजट,जानें किसको क्या मिला



 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में बजट पेश किया।ये योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है।

जानें बजट से जुड़ी 10 बड़ी बातें

1- वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। हमें विश्वास है कि हम राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाने में सफल होंगे।

2- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बगल में बैठे खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के लिए 276.66 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है,जिसे अयोध्या, काशी और मथुरा सहित अदालतों और ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का काम सौंपा गया है।

3- वित्त मंत्री ने कहा कि पुलिस आपात प्रबंधन प्रणाली के तहत 112 योजना का दूसरा चरण इसी वित्तीय वर्ष में शुरू होगा और इसके सुदृढ़ीकरण के लिए 730.88 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है।योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 5,50,270.78 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।

4- वित्तमंत्री ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लिए 1000 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।इसके अलावा 15,000 सोलर पम्पों की स्थापना और 60.20 लाख क्विन्टल बीजों का वितरण किया जाना प्रस्तावित है।

5 पीडब्ल्यूडी की सड़कों के लिए 18500 करोड़ का बजट। काशी विश्वनाथ राजघाट पुल के लिए 500 करोड़।बाढ़ नियंत्रण के लिए 2700 करोड़,नमामि गंगे में जल जीवन मिशन को 19500 करोड़,वृद्धावस्था पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 की गई।बिजली में रीवैम्प के लिए 31 हजार करोड़ का बजट।

6- बुंदेलखंड में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर बनाया जाएगा। कल्याण सिंह के नाम पर ग्राम उन्नति योजना लाई गई।सरकार गांव में योजना में सोलर लाइट लगाएगी।अयोध्या में सूर्यकुंड विकास को 140 करोड़। कानपुर मेट्रो रेल को 747 करोड़, आगरा मेट्रो रेल को 597 करोड़,दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को 1306 करोड़,बनारस और गोरखपुर में भी मेट्रो रेल शुरू होगी। बनारस और गोरखपुर मेट्रो के लिए 100 करोड़।

7- स्वच्छ भारत मिशन शहरी के लिए 1353 करोड़,कुंभ मेला प्रयागराज के लिए 100 करोड़,बुंदेलखंड की विशेष योजना के लिए 500 करोड़,गन्ना भुगतान के लिए 1 हजार करोड़, कान्हा गौशाला और बेसहारा पशु के लिए 100 करोड़,बनारस में पर्यटन सुविधा के लिए 100 करोड़,अयोध्या में पर्यटन सुविधा के लिए 100 करोड़,इस साल वृक्षारोपण अभियान में 35 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे,गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए 50 करोड़,अरबी-फारसी मदरसों को 479 करोड़।

8- महिला उत्थान के लिए सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण तथा कौशल विकास के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है।

9- स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 2022-2023 के लिए 1500 करोड़ रुपए की बजटीय व्यवस्था प्रस्तावित है।प्रतियोगी छात्रों को उनके घर के पास ही कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा सभी मण्डल मुख्यालयों में चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों में करने के लिये 30 करोड़ रुपए के प्रावधान का प्रस्ताव है।

10- बजट में वाराणसी में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना के लिये जमीन खरीदने के वास्ते 95 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।खेल के विकास एवं उत्कृष्ट कोटि के खिलाड़ी तैयार करने के लिए मेरठ में मेजर ध्यानचन्द खेल विश्वविद्यालय के निर्माण पर 700 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी। वहीं, विश्वविद्यालयों के लिये 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था का प्रावधान प्रस्तावित है। 
Share:

उभयलिंगी व्यक्ति पहचान पत्र के लिए करें आवेदन




देवरिया, (सू0वि0) 26 मई
जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लालबहादुर ने बताया कि उभयलिंगी व्यक्तियों के लिये पहचान प्रमाण-पत्र बनाये जाने हेतु भारत सरकार द्वारा पोर्टल https://transgender.dosje.gov.in/ तैयार किया गया है, जिस पर पहचान पत्र निर्गत किये जाने हेतु ऑन-लाइन आवेदन पत्र भरे जाने की व्यवस्था की गयी है। उभयलिंगी व्यक्ति जो पहचान-पत्र जारी कराने का इच्छुक है, वह पोर्टल https://transgender.dosje.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
Share:

ओडीओपी के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए करें आवेदन



आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून

  देवरिया,  26 मई।उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया कि जनपद के इच्छुक युवक / युवतियों / भावी उद्यमियों को सूचित किया जाता है कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित "एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना (ओ०डी०ओ०पी०. ) के अन्तर्गत (सजावटी उत्पाद, कढ़ाई बुनाई एवं रेडीमेड गारमेन्ट्स (शो-रूम) उत्पाद हेतु) ऋण प्राप्त कर अपना उद्यम (विनिर्माण/सेवा/व्यवसाय) स्थापित किया जा सकता है। इसके लिये आवेदन पत्र diupmsme.upsdc.gov.in पर दिनांक 15-06-2022 तक आन लाईन किया जा सकता है। आन लाईन आवेदन-पत्र करने हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण आय प्रमाण पत्र शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों, प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं प्रपथ-पत्र अनिवार्य है। योजनान्तर्गत आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा किसी भी बैंक अथवा वित्तीय संस्था का योजना मुख्यमंत्री रोजगार योजना एवं अन्य सरकारी योजना में मार्जिन मनी (सब्सिडी) का लाभ प्राप्त न किये हो। योजनान्तर्गत उद्योग/सेवा/व्यवसाय क्षेत्र की रू0 25.00 लाख तक की कुल परियोजना लागत की सूक्ष्म इकाईयों को 25 प्रतिशत अधिकतम रू0 6.25 लाख तथा 25.00 से 50. 00 लाख तक कुल परियोजना लागत की इकाई हेतु धनराशि 10.00 लाख अथवा परियोजना लागत का 20 प्रतिशत तथा 50.00 से 150.00 लाख तक की कुल परियोजना की लागत इकाईयों हेतु धनराशि रू0 10.00 लाख अथवा परियोजना सेवा क्षेत्र की रू0 10.00 लाख अथवा 10 प्रतिशत जो भी अधिक होगा तक की अनुदान / मार्जिन मनी उपलब्ध कराया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कोविङ–19 में निर्धारित मानको के अनुसार अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Share:

सीडीओ ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश


देवरिया,  26 मई ।मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज वर्चुअल माध्यम से जलजीवन मिशन, बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार योजना एवं सोशल ऑडिट की समीक्षा की।

सोशल आडिट की समीक्षा में ए०टी०आर में सबसे खराब प्रगति विकास खण्ड-भाटपाररानी की पायी गयी। भाटपाररानी में 308 प्रकरणों में से मात्र 77 प्रकरण ही विकास खण्ड द्वारा अपलोड किया गया है जिसमें से एक पर भी एक्सन टेकेन रिपोर्ट अपलोड नहीं किया गया है जिसके लिए कार्यक्रम अधिकारी, भाटपाररानी को कड़ी चेतावनी दी गयी। शेष अन्य समस्त कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सोशल आडिट के अन्तर्गत ऑनलाईन प्रदर्शित हो रहे समस्त ए०टी०आर० को अपलोड कर साक्ष्य स्वरूप ए०टी०आर० की हार्ड कापी जनपद स्तर पर उपलब्ध करायें। बैठक में विकास खण्ड-भाटपाररानी व लार के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रतिभाग न करने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना की समीक्षा में पाया गया कि जिन लाभार्थियों को अनुदान राशि उपलब्ध कराया गया है उनका सत्यापन आख्या विकास खण्डों द्वारा प्रेषित किया जाता है। अभी तक विकास खण्ड- रूद्रपुर, भलुअनी, भागलपुर, सलेमपुर तथा भटनी का सत्यापन आख्या अप्राप्त है। संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आज सायं तक अनिवार्य रूप से लम्बित सत्यापन आख्या उपलबध करायें अन्यथा लापरवाही मानते हुए कार्यवाही की जायेगी। 

जल जीवन मिशन योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के तहत मे०एल०सी०इंफ्रा को 288 परियोजनाओं पर कार्य प्रारम्भ करने थे जिसके सापेक्ष मात्र 160 परियोजनाओं पर ही कार्य प्रारम्भ किया गया है। मे० गायत्री प्रोजेक्ट लि० द्वारा 217 परियोजनाओं पर कार्य करने थे जिसमें से मात्र 40 नग परियोजनाओं पर ही कार्य प्रारम्भ कराया गया है। यह प्रगति बहुत ही धीमी है। धीमी प्रगति के लिए दोनों फर्मों को नोटिस जारी करने हेतु अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण) को निर्देशित किया गया।

Share:

दो दिन में सीएमआर पूर्ण करने का निर्देश

  
देवरिया, , 26 मई।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में धान खरीद के उपरांत विपणन शाखा (खाद्य विभाग) व अन्य क्रय एजेंसियों का सीएमआर संप्रदान शत-प्रतिशत न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीएमआर संप्रदान शत प्रतिशत न होने की वजह से धान क्रय का भुगतान अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जो कि क्रय एजेंसियों की लापरवाही को स्पष्ट कर रहा है।उन्होंने धान खरीद से जुड़ी सभी क्रय एजेंसियों को दो दिन के भीतर सीएमआर से संबंधित समस्त कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया है। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधीकारी बीसी गौतम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Share:

बुधवार, 25 मई 2022

उचित दर दुकान पर अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की नवीनतम सूची का करना होगा चस्पाअपात्रों की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश

राशनकार्डों के सत्यापन के लिए कार्मिकों की तैनाती



*देवरिया, 25 मई ।जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान में प्रचलित राशनकार्डों के सत्यापन हेतु कार्मिकों की ड्यूटी लगाते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया है, जिसके अनुसार सभी कार्मिक उचित दर दुकान से संबन्धित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की नवीनतम सूची का प्रिन्ट निकालकर उचित दर दुकान पर रखेंगे तथा जांच हेतु उपस्थित अधिकारी का सहयोग करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के एक्सक्लूजन क्राइटेरिया का अपनी दुकान पर चस्पा करेंगे। 

डीएसओ ने बताया कि एक्सक्लूजन क्राइटेरिया में समस्त आयकर दाता सहित ऐसे परिवार भी आएंगे जिसके किसी भी सदस्य के स्वामित्व में चार पहिया वाहन अथवा ट्रैक्टर अथवा हारवेस्टर अथवा वातानुकूलित यंत्र (एसी) अथवा 05 केवीए अथवा उससे अधिक क्षमता का जेनरेटर हो । ऐसे परिवार जिसके किसी सदस्य के पास अकेले या अन्य सदस्य के स्वामित्व में पांच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि हो । शहरी क्षेत्रों के ऐसे परिवार जिसके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ 100 वर्गमीटर से अधिक स्वअर्जित आवासीय प्लाट या उस पर स्वनिर्मित मकान अथवा 100 वर्ग मीटर से अधिक कार्पेट एरिया या आवासीय फ्लैट हो। ऐसा परिवार जिसके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ 80 वर्ग मीटर या उससे अधिक कार्पेट एरिया का व्यवसायिक स्थान हो । ऐसे परिवार जिनके समस्त सदस्यों की आय रू 2.00 लाख प्रति वर्ष से अधिक (ग्रामीण क्षेत्र हेतु) हो। शहरी क्षेत्र हेतु रू 3.00 लाख प्रति वर्ष से अधिक हो। ऐसे परिवार जिनके सदस्यों के पास एक से अधिक शस्त्र लाइसेन्स / शस्त्र हो। इस क्राइटेरिया के आधार पर ग्राम सभा में यदि कोई अपात्र कार्डधारक है तो उसकी सूची भी संबन्धित जांच अधिकारी या क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को उपलब्ध करायेंगे।


Share:

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस टीम द्वारा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चालक को किया गया गिरफ्तार ।


औद्योगिक क्षेत्र / प्रयागराज ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अजय कुमार द्वारा समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने एवम् अपराध एवम् अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी करछना के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र संजीव कुमार चौबे के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक निखिलेश तिवारी क उनकी पुलिस टीम द्वारा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर टीवीएस स्पोर्ट्स चला रहे अभियुक्त निखिल त्यागी पुत्र सुनील त्यागी को मुकदमा अपराध संख्या 131/2022 धारा 420 का अभियोग पंजीकृत कर थाना पुलिस द्वारा अग्रिम कारवाई जारी है ।  
Share:

शाहगंज पुलिस टीम द्वारा एक वारंटी को अवैध तमंचा के साथ किया गया गिरफ्तार ।

   
शाहगंज / प्रयागराज - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अजय कुमार द्वारा समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने व अपराध एवम् अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शाहगंज अरविंद कुमार राय के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक बृजेश यादव व उनकी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा मिली खास सूचना पर एक वारंटियर अभियुक्त सानू पुत्र मोहम्मद असलम खान को मुकदमा अपराध संख्या 234/2020 धारा 498A / 323/504/506/406 व 3/4 डीपी एक्ट का अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना पुलिस द्वारा अग्रिम कारवाई जारी है । वहीं दूसरी तरफ एक अदद अवैध देसी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस  के साथ एक अभियुक्त अब्सुफियान पुत्र मोहम्मद पप्पू को मुकदमा अपराध संख्या 66/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत किया गया गिरफ्तार।
Share:

असलहा बनने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में तमंचा बरामद




जौनपुर । जिले की पुलिस को आज बडी सफलता मिली है । तीन थानों की पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए मुखवीर की सूचना पर एक असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है  मौके से 20 तमंचा और तीन देशी रिवाल्वर और तमंचा बनाने का उपकरण बरामद हुआ है ।
एसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि खुटहन थाना क्षेत्र के  सेवई नाला के आगे अशरफगढ  तिराहे के सामने दाहिनी तरफ नव निर्माणाधीन कमरे में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाभोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थाना खुटहन पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष खुटहन राणा प्रताप यादव को मुखवीर से सूचना प्राप्त हुई की सेवई नाला के आगे अशरफगढ  तिराहे के सामने दाहिनी तरफ नव निर्माणाधीन कमरे में शातिर अपराधियो द्वारा एक असलहा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना पर  थानाध्यक्ष खुटहन ,खेतासराय ,सरपतहा एवं स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुच कर 1. प्रवीण पाण्डेय पुत्र प्रमोद पाण्डेय निवासी ग्राम बाधगाँव थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष 2. निशान्त सिंह पुत्र सत्येन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम परियावा थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष  3. विवेक सिंह पुत्र ठाकुर प्रसाद सिंह ग्राम बाधगाव थाना सरपतहा जौनपुर उम्र 26 वर्ष 4. शिवम सिंह पुत्र पंचम सिंह ग्राम बाधगाव थाना सरपतहा जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष को 20 अवैध देशी तमंचा व 03 अवैध देशी रिवाल्वर व असलहा बनाने के  विभिन्न उपकरण सहित  समय 4.00 बजे भोर मे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा  थाना क्षेत्र सरपतहा  में  बीते छह मई को हुई लूट की घटना को अंजाम दिया था । इस लूट से संबंधित 32,000 रुपये भी बरामद हुए है । गिरफ्तारी /बरामदगी के  आधार पर मु0अ0सं0-110/22 धारा-3/5/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त गण उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। 
Share:

जानिये क्यो कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन




जौनपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से यू पी ए सरकार में बने खाद्य सुरक्षा कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा साजिशन राशन कार्ड वापस करने एवं गरीबो को आवंटित किये गए राशन की रिकवरी करने हेतु आदेश पारित किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल महोदय को जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया !
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा की योगी सरकार का यह आदेश खाद्य सुरक्षा कानून एवं सूबे की गरीब जनता के खिलाफ है । शहर अध्यक्ष  विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली और गरीबो की हितैषी बनने वाली भाजपा सरकार लगातार प्रदेश की जनता का उपहास उड़ा रही है। 
Share:

पिकअप व बाइक का आमने सामने टक्कर, बाइक चालक की मौत

  देवरिया। आज रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग पर ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के निकट पिकअप की ठोकर से एक अधेड़ बाइक सवार की मौत हो गई तथा बाइक पर बैठे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से स्थानीय लोगो ने पिकप गाड़ी और ड्राइवर को पकड़कर रामलक्षन पुलिस चौकी पर सुपुर्द कर दिया है।  घायल को सीएचसी रुद्रपुर ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है जबकि पुलिस ने मृतक को पीएम के लिए भेज दिया हैं। 
    मिली जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब रुद्रपुर की ओर से जा रही पिकप तथा गौरीबाजार की ओर से आ रहे बाईक सवार की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गयी घटना में बाइक सवार रामाज्ञा चौहान पुत्र स्व0 खदेरू चौहान उम्र 72 वर्ष निवासी बड़का टोला फत्तेपुर थाना रुद्रपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।जबकि पीछे बैठे सगे भाई लोरिक चौहान के पैर गम्भीर रूप से  चोट लगी हैं। पुलिस ने घायल व्यक्ति की सीएचसी रुद्रपुर में इलाज के लिए पहुचाया जहा इलाज चल रहा हैं जबकि मृतक व्यक्ति को पीएम के लिए जिलाचिकित्सालय भेज दिया है।
Share:

दामिनी एप से 4 घंटे पहले पाए वज्रपात की चेतावनी

   

  देवरिया, (25 मई

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ नोडल अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन समिति नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दामिनी एप के माध्यम से 4 घंटे पूर्व वज्रपात की सूचना मिल जाती है, जिससे संभावित मानवीय क्षति को रोका जा सकता है।

एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि अधिसूचित आपदाओं की पूर्व चेतावनियों / अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुचांकर प्रदेश आपदा से होने वाली जनहानि के न्यूनीकरण हेतु राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा इंन्टीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित किया गया है। इन्टीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट / डाटा को फेच करके राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड ग्राम प्रधानों (पूर्व एवं नवनिर्वाचित), लेखपालों, आंगनवाड़ी कार्यकत्री आशा पुलिसकर्मियों एवं लगभग 1.20 करोड़ कृषकों को बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के रियलटाइम में प्रेषित करता है। इन्टीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम के माध्यम से किसी संभावित आपदा / खराब मौसम का अलर्ट मात्र उन्हीं लोगों को प्राप्त होता है, जिनका मोबाइल नम्बर राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड है। परन्तु प्रदेश में प्रतिवर्ष वज्रपात से होने वाली क्षतियों के दृष्टिगत ऐसी व्यवस्था की आवश्यकता है, जिसकी पहुंच आम जनमानस तक आसानी से हो।

उन्होंने बताया कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी ने वज्रपात की पूर्व चेतावनी / अलर्ट प्रेषित किये जाने हेतु 'दामिनी एप' विकसित किया गया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। दामिनी एप लगभग 20 किमी० व क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन लगभग 04 घंटे पूर्व प्रेषित करता है जिससे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा बचाव का अवसर प्राप्त हो सकेगा।

एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने कहा कि वज्रपात की पूर्व चेतावनी / अलर्ट को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिये दामिनी एप को जनपद / तहसील / ग्राम / ब्लाक स्तर के सम्बन्धित अधिकारियों, समस्त ग्राम प्रधानों, लेखपालों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा एप को डाउनलोड करें तथा आम जनमानस को भी दामिनी एप को डाउनलोड करने के लिये प्रेरित करें, जिससे वज्रपात की पूर्व चेतावनी / अलर्ट अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके तथा वज्रपात से होने वाली क्षतियों को कम किया जा सके।


Share:

सीडीओ ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश



देवरिया,  25 मई।
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 25.05.2022 को आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश भी दिये गये है। यह निर्देशित किया गया कि दिनांक 31.05.2022 तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद देवरिया अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 29 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 01, बनकटा 05, बरहज 3 भागलपुर 05, भलुअनी 02, भटनी 03, भाटपाररानी 01. गौरीबाजार 06, लार 01 पथरदेवा 01, सलेमपुर 01 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। पूर्णता के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं दिनांक 31.05.2022 तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21

जनपद देवरिया अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किश्त निर्गत करने हेतु कुल 52 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 06, बनकटा 09, भागलपुर 07. भलुअनी 05, भटनी 03, भाटपाररानी 01 सदर 01, देसही देवरिया 02, गौरीबाजार 03 लार 06, पथरदेवा 01, रूद्रपुर 03, सलेमपुर 04, तरकुलवों 01 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं दिनांक 25.05.2022 तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में विकासखण्ड पथरदेवा अन्तर्गत तृतीय किस्त हेतु 03 आवास लम्बित है। वर्ष 2021-22 में तृतीय किस्त भुगतान हेतु 01 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने हेतु निर्देश दिये गये।

बैठक में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड के फिल्ड स्तर के कर्मचारियों द्वारा आवास के निर्माण की दैनिक मानिटरिंग कराई जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 एवं 2020-21 अन्तर्गत स्वीकृत आवासों के पूर्णता के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि दिनांक 31.05.2022 तक प्रत्येक दशा में कोर्ट केस एवं स्थगन आदेश के अतिरिक्त) पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में वेतन बाधित / प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किए जाने हेतु निर्देश दिये गये।
Share:

कोविड वैक्सीनेशन अवश्य करायें: डीएम । सभी ब्लॉकों के प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित रूप से हो रहा है टीकाकरण



देवरिया, 25 मार्च। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोविड का खतरा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। हाल के दिनों में इसके बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पर्याप्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोविड-19 के विरुद्ध सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के सभी ब्लाकों के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड वैक्सीनेशन के लिए विशेष सत्र का नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जनपद में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोविड-19 से बचाव के लिए कोर्बेवेक्स की डोज लगाई जा रही है। इसकी दो खुराक के मध्य 28 दिन का अंतराल रहना आवश्यक है। ऐसे समस्त बच्चे जिनकी जन्म तिथि 15 मार्च 2010 से पहले हैं, वे कोर्बोवेक्स वैक्सीन से टीकाकरण के पात्र हैं। वर्ष 2005 से 2008 तक जन्मे बच्चों को पूर्व की भांति को वैक्सीन लगायी जा रही है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को कोविड-19 की दूसरी खुराक लेने के 9 माह अथवा 39 सप्ताह पूर्ण होने के पश्चात प्रिकॉशन डोज दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों पर स्थित सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला चिकित्सालय, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकियावा, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनाथ आदि केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वैक्सीन लगायी जा रही है। इसके लिए कोविन पोर्टल पर अथवा सीधे केंद्र पर जाकर स्लॉट बुक कराकर वैक्सीन लगवायी जा सकती है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से कोविड वैक्सीन लगवाने का अनुरोध किया।

Share:

12-14 आयु वर्ग के कोविड वैक्सीनेशन में लापरवाही पर सख्ती


5 सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों का वेतन रोका गया

देवरिया,  25 मई।12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन में प्रथम डोज की कम उपलब्धि होने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक पांडेय ने भागलपुर, भटनी, रामपुर कारखाना तरकुलवा और सलेमपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम एवं बीसी पीएम के मई माह के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोई टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है सलेमपुर में लक्ष्य के सापेक्ष 25.86% भटनी में 26.6 2% भागलपुर में 28.34% रामपुर कारखाना में 42.81% एवं तरकुलवा में 33.30% बच्चों को टीका लगाया जा चुका है, जबकि जनपद के औसत  67.62% से काफी कम है।

इन सामुदायिक केंद्रों की वजह से जनपद में टीकाकरण की लक्ष्य प्राप्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने समस्त प्रभारियों को चेतावनी दी कि यदि टीकाकरण कार्य में इसी प्रकार की लापरवाही जारी रहेगी तो भविष्य में अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।

Share:

ओ लेवल और ट्रिपल सी कोर्स के लिए पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी करें आवेदन28 मई आवेदन की अंतिम तिथि




देवरिया, 25 मई । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक / युवतियों के लिए संचालित 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु आनलाइन संचालित की जा रही है।

वर्ष 2022-23 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट' (राष्ट्रीय • इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक / युवतियों को 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु जनपद में आवेदन किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि 23 मई, 2022 से 28 मई, 2022 तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की बेबसाइट दिये गये लिंक एवं पर https://backwardwelfareup.gov.in एवं http://obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश / समय-सारणी उक्त बेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है। आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, इन्दिरा भवन, 10 वां तल, अशोक मार्ग, लखनऊ / कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कमरा न० 134 प्रथम तल विकास भवन में 23 मई, 2022 सांय 5:00 तक अनिवार्य रूप से हाई कापी उपलब्ध करायी जायेगी संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।


Share:

रविवार को अर्बिटेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन


देवरिया 25 मई ।उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-देवरिया के तत्वावधान में दिनांक 29.05.2022 दिन रविवार को समय प्रात 10ः00 बजे स्थान दीवानी न्यायालय परिसर देवरिया में माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री जे0पी0 यादव की अध्यक्षता में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस लोक अदालत में अर्बिटेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। अतः जनपद के समस्त सम्बन्धित वादकारियों से अनुरोध है कि वे अर्बिटेशन के निष्पादन वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण उपरोक्त आयोजित विशेष लोक अदालत में मुकदमों की तिथि नियत कराकर अथवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर निस्तारित कराने का कष्ट करें।
Share:

मंगलवार, 24 मई 2022

सर्टिफिकेट के लिए पैसे लिए जाने का आरोप लगाने वाला मुकरा



सीएमओ के पूछताछ में नहीं हुई पुष्टि, फोनकरने वाले ने कहा कि उसे परिचत के माध्यम से हुई जानकारी
परिचित को बुलाकर पैसा मांगने वाले कर्मचारी की पहचान कराने के लिए भी नहीं हुआ तैयार

जौनपुर । पैसा लेकर दिव्यांगजन सर्टीफिकेट बनाने की शिकायत मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ के बाद आरोप लगाने वाले से सम्पर्क किया लेकिन वह आरोप से मुकर गया।
             मामला सोमवार दिन में 12 से एक बजे के करीब का है। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोनकर पैसा लेकर विकलांग सर्टिफिकेट बनाये जाने की शिकायत की। शिकायत सुनते ही सीएमओ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने विकलांग बोर्ड के अध्यक्ष अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एससी वर्मा से पूछा यहां पर पैसे लेकर विकलांग सर्टिफिकेट बन रहा है। डॉ एससी वर्मा ने कहा कि मैं तो विकलांग सर्टीफिकेट बनाए जाने वाले दिन लाभार्थियों को बार-बार चेतावनी जारी कराता रहता हूं कि आप लोग किसी दलाल के चक्कर में न पड़िये। अपना काम स्वयं करवाइये। यहां सर्टिफिकेट बनवाने के पैसे नहीं लिए जाते। इस पर उन्होंने मेडिकल बोर्ड के एक-एक पटल पर बैठे कर्मचारियों से इस बारे में पूछताछ की। सभी ने आरोपों को नकार दिया। इसके बाद उन्होंने शिकायत करने वाले नम्बर पर सम्पर्क किया तो उसने कहा कि मेरे परिचित ने मुझे ऐसा बताया। सीएमओ ने आरोप लगाने वाले को अपने उस परिचित को बुलाने के लिए कहा जिससे इस बात का पता चल सके कि कौन पैसे की मांग करता है जिससे उसके ऊपर कार्रवाई की जा सके। शिकायतकर्ता उसे बुलाने की लिए भी तैयार नहीं हुआ। लोगों से बातचीत में पता चला कि शिकायतकर्ता विकलांग है और दूसरों का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आता रहता है। किसी न किसी बात पर धौंस जमाता रहता है। बावजूद इसके सीएमओ ने एक-एक कर्मचारियों को शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को कार्यालय पर चौनल गेट लगवाने, सोमवार के दिन पानी की व्यवस्था कराने और पंखे की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। 
Share:

पोषण पाठशाला का आयोजन 26 को

  


  देवरिया, 24 मई जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि जन-मानस एवं लाभार्थियों को बाल विकास विभाग एवं पोषण मिशन की सेवाओं, पोषण प्रबन्धन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण शिक्षा आदि के सम्बन्ध में पोषण पाठशाला का आयोजन 26 मई को प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में अपरान्ह 12 से 02 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य थीम 'शीघ्र स्तनपाल-केवल स्तनपान' है। 
पोषण पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा शीघ्र स्तनपान-केवल स्तनपान की आवश्यकता, महत्व, उपयोगिता आदि के सम्बन्ध में हिन्दी में विस्तार से चर्चा की जायेगी। वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों व अन्य द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया जायेगा। 
इस कार्यक्रम का लाइव वेब-कॉस्ट भी किया जायेगा, जिसका वेब लिंक *https://webcast.gov.in/up/icds* है। इस लिंक के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपने स्मार्ट फोन के द्वारा वेब लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुडेंगी। समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अपने केन्द्र पर पंजीकृत अन्तिम त्रैमास की गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं तथा उनके अभिभावक की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। जो लाभार्थी किसी कारण से केन्द्र पर नहीं आ पायेगें वे यथा सम्भव अपने घरो से वेब लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुडेगें यदि उनके पास स्मार्ट फोन की सुविधा उपलब्ध होगी। आगामी माहों प्रति माह विभिन्न विषयों पर पोषण पाठशालायें आयोजित की जायेगी। इस बार की पाठशाला में प्रदेश स्तर के विशेषज्ञ जुड़ेगें। आंगनबाडी कार्यकत्रियों को प्रत्येक केन्द्रों से कम से कम 10 एवं अधिकतम जितनी क्षमता हो लाभार्थियों को बुलाना है एवं पाठशाला में लोगों को जानकारी दिलायी जानी है।

Share:

ग्राम समाधान दिवस पर सीडीओ ने किया ग्राम पंचायत मुड़ाडीह का निरीक्षण

  
देवरिया, 24 मई
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज ग्राम समाधान दिवस के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ाडीह, विकासखंड देवरिया सदर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ग्राम सचिव ओम प्रकाश गुप्ता, ग्राम प्रधान रामानुज तिवारी, पंचायत सहायक प्रियंका प्रजापति, रोजगार सेवक हरि प्रताप शर्मा और लेखपाल राकेश राय सहित विभिन्न ग्रामवासी उपस्थित थे। निरीक्षण के समय तक कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिससे संबंधित पंजिका में अंकित किया गया था। पंजिका के अनुसार पंचायती राज विभाग के 10 राजस्व के चार पुलिस विभाग के दो एवं विकास से संबंधित एक मामले प्राप्त हुए। 16 आवेदन पत्रों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया है। एक आवेदन पत्र खतौनी में नाम सुधार करने के संबंध में है, जिसका निस्तारण उप जिलाधिकारी स्तर से किया जाना है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि आवेदन पत्र उप जिलाधिकारी देवरिया के समक्ष प्रस्तुत कार्य किया जाए ताकि उसका निस्तारण किया जा सके।

Share:

गरीबी के दुष्चक्र को तोड़ने में माइक्रो लोन की भूमिका अहम:डीएम


मेगा कैम्प में 2979 लाभार्थियों में 87 करोड़ का लोन वितरित

  देवरिया, 24 मई तकनीकी विकास से बैंकिंग सेवाओं की पहुँच आमजन तक पहुँची है और वित्तीय समावेशन की प्रक्रिया तेज हुई है। बैंक माइक्रो लोन के माध्यम से बड़ी आबादी को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उक्त बातें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सेंट्रल बैंक द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, पुरुषोत्तमपुर में आयोजित मेगा क्रेडिट कैम्प का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास के साथ-साथ बैंकों का दायरा बढ़ा है और दबाव कम हुआ है। स्मार्टफोन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति उन वित्तीय सेवाओं को मिनटों में पा लेता हैं जिन्हें पाने में पहले उन्हें घंटो लगते थे। सरकार पीएम स्वनिधि, ओडीओपी, पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एनआरएलएम, केसीसी, मत्स्यपालन से जुड़ी योजनाओं सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। बैंकर्स के सक्रिय सहयोग से इन योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित कर लोगों को स्वरोजगार के लिए अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंकों को प्रायमरी सेक्टर लेंडिंग के साथ-साथ  माइक्रो लोन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि जनपद में बैंकर्स ने विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद विभिन्न योजनाओं में शत-प्रतिशत से अधिक की प्रगति दर्ज करेगा।

सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश देशपांडे ने जनपद के विकास में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रतिबद्धता को दोहराया और अन्य बैंकों से भी आह्वान किया कि वे जनपद को विकास के पथ पर आगे ले जाएं और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बैंक की योजनाओं को पहुंचाएं।

सेंट्रल बैंक के मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद के विकास हेतु एवं ऋण जमा अनुपात में वृद्धि हेतु यह जनपद स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें का क्रेडिट कैंप में 2979 लाभार्थियों को 87 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई।

इस अवसर पर अपर शोध अधिकारी संस्थागत वित्त जय गोविंद प्रसाद, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड संचित सिंह , बड़ौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक याद राम, अग्रणी जिला प्रबंधक अरुणेश कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कुमार एवं निदेशक आरसेटी नीरज अस्थाना सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।

Share:

सोमवार, 23 मई 2022

सैनिक बंधु की बैठक संपन्न



पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा जिला अस्पताल में विशेष काउंटर

  पूर्व सैनिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निदान: डीएम
  देवरिया  23 मई। विकास भवन के गांधी सभागार में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं का संबंध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
     सैनिक बन्धु की बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मुकेश तिवारी (अवकाश प्राप्त) ने ईसीएचएस कैंटीन और सीएसडी कैंटीन के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को कैंटीन की सुविधा अपने जनपद में ही मिलने से काफी सहूलियत होगी। इस मांग पर डीएम ने  शीघ्र ही भूमि उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।
     कनर्ल अरुण प्रकाश पांडेय (से0नि0) ने कोटे की दुकान में 5% आरक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त करनी चाही, जिस पर जिलाधिकारी ने डीएसओ को जनपद में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित समस्त दुकानों की सूची सैनिक कल्याण बोर्ड को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पूर्व सैनिकों द्वारा शस्त्र लाइसेंस के स्थानांतरण एवं राजस्व वादों से जुड़े मुद्दे पर जिलाधिकारी ने नियमानुसार  कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 
    पूर्व सैनिकों ने रुद्रपुर के गनियारी गांव के शौर्य चक्र विजेता (मरणोपरांत) शहीद लांस नायक ज्योतिष प्रकाश की स्मारिका उनके विद्यालय हनुमान विद्या इंटर कॉलेज बरांव में बनाने की मांग की। इस मांग पर जिलाधिकारी ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यह गौरव की बात होगी। इससे जनपद के युवाओं को प्रेरणा भी मिलेगी।
     डीएम ने जिला अस्पताल में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए विशेष काउंटर बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व सैनिकों को चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। केंद्रीय विद्यालय को 12 वीं तक करने की मांग पर डीएम ने कहा कि इससे जुड़ा प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय संगठन को शीघ्र ही भेजा जाएगा। बैठक में पूर्व सैनिकों के कुल 24 प्रकरण आये, जिनके समयबद्ध निस्तारण के लिए डीएम ने आश्वस्त किया।
     बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक पांडेय, डीएसओ विनय कुमार, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह, कैप्टन रमेश सिंह, नायक प्रभाकर मणि त्रिपाठी, तारक नाथ, डीएन त्रिपाठी, हवलदार दिवाकर त्रिपाठी, सतीश सिंह, हवलदार शंभू यादव, नायक संतोष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित मौजूद थे।
 
Share:

सीडीओ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत की समीक्षा

 

   देवरिया 23 मई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज मनरेगा योजनान्तर्गत महत्वपूर्ण विन्दूओं पर समीक्षा की गयी समीक्षा में समस्त खण्ड विकास अधिकारी के साथ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे। 
     प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारम्भ कराते हुए श्रमिकों को कार्य की मांग के अनुसार नियोजित किये जाने की समीक्षा में जनपद में आज कुल 31 ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं चलते हुए पाया गया जिसमें विकास खण्ड भागलपुर में सार्वधिक 14 ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं चलने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी भागलपुर को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं निर्देश दिया गया कि भविष्य में पुनः ऐसी स्थिति पायें जाने पर कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जायेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिकारी की होगी।
     विकास खण्ड देवरिया सदर, भागलपुर, लार, गौरीबाजार, भलुअनी, पथरदेवा, बेतालपुर, सलेमपुर एवं बरहज में जनपद के औसत 26.44 से कम श्रमिका के नियोजन पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि इस विन्दु पर अगर 25 मई तक प्रगति नही की गयी तो सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी के विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। वर्ष 2022-23 में लगभग 50 दिन से अधिक व्यतीत हो जाने के के बाद भी 10 प्रतिशत से अधिक ग्राम पंचायतों में कोई भी रोज़गार कर सृजन नहीं हो पाया है, जिसपर सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी देते हुए निर्देश दिये गये कि सभी कार्य की मांग करने वाले श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्य की मांग के सापेक्ष कार्य उपलब्ध कराये जाने की समीक्षा में विकास खण्ड भागलपुर गौरीबाजार, लार, बरहज, देसही देवरिया, बैतालपुर, बनकटा एवं रामपुर कारखाना में जनपद का औसत 57.72 से भी कम परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है जिसपर सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम को सचेत करते हुए निर्देश दिये गये कि कार्य की मांग करने वाले सभी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
      समस्त जॉब कार्ड धारकों का आधार से जोड़े जाने की समीक्षा में विकास खण्ड रामपुर कारखाना, बनकटा एवं भागलपुर द्वारा 18 मई के बाद से कोई प्रगति नहीं किये जाने पर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं निर्देश दिये गये कि प्रतिदिन शतप्रतिशत फीडिंग करने हेतु आवश्यक रणनिति अपनाते हुए फीडिंग कराना सुनिश्चित करें।
 
Share:

राजस्व अधिकारियों को देना होगा निर्विवाद वरासत प्रकरण के लंबित नहीं होने का प्रमाणपत्र

 
वरासत दर्ज करने का विशेष अभियान 20 जून तक चलेगा।

   26 मई तक लेखपाल द्वारा भरा जाएगा ऑनलाइन आवेदन

  देवरिया  23 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 20 मई से 20 जून तक वरासत दर्ज करने का विशेष अभियान चल रहा है। इसके तहत निर्विवाद वरासत प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया जाएगा।  साथ ही राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में एक भी निर्विवादित वरासत दर्ज करने के प्रकरण के लंबित नहीं होने का प्रमाणपत्र भी देना होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुसार क्रियान्वित करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
     जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 26 मई 2022 तक राजस्व/तहसील अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार तथा खतौनियों को पढ़ा जाना सुनिश्चित किया जाएगा। लेखपाल द्वारा वरासत हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें ऑनलाइन भरा भी जाएगा।
       27 मई से 31 मई तक क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा ऑनलाइन जांच की प्रक्रिया के अनुसार आग्रह पर कार्यवाही की जाएगी। दिनांक 1 जून 2022 से 7 जून 2022 तक राजस्व निरीक्षकों द्वारा जांच एवं आदेश पारित करने की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। 8 जून 2022 से राजस्व निरीक्षक निरीक्षक द्वारा नामांतरण आदेश को आर-6 में दर्ज करने के पश्चात खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख सॉफ्टवेयर में आद्यवधिक किया जाएगा।
       दिनांक 15 जून 2022 से 17 जून 2022 तक जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक लेखपाल राजस्व निरीक्षक तहसीलदार तथा उप जिलाधिकारी से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाएगा कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकारी वरासत का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से अवशेष नहीं है।
       18 जून 2022 से 20 जून 2022 तक अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक तहसील के 10% राजस्व ग्रामों को रैंडमली  चिन्हित करते हुए उनसे अपर जिला अधिकारी उप जिलाधिकारियों व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा इस तथ्य की जांच कराई जाएगी कि निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण दर्ज होने से शेष नहीं बचा है। 
 
Share:

अभियान में कुल 19 वाहन सीज तथा 16 वाहन का कटा चालान



देवरिया 23 मई। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने बताया है कि शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अवैध स्टैण्ड पर संचालित तथा ओवलोडिंग करने वाली तथा बिना फिटनेस संचालित होने वाली वाहनों के विरूद्ध परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा एक संयुक्त कार्यवाही  22 तथा 23 मई को सम्पन्न की गयी, इस कार्यवाही में कुल 06 प्राइवेट बस, 12 आटो / ई-रिक्शा तथा 01 स्कूल बस को पुलिस लाइन में सीज किया गया। इसके साथ ही 10 ट्रकों का ओवरलोडिंग, 06 का अन्य अभियोग में चालान किया गया। इस प्रकार इस अभियान में कुल 19 वाहन सीज तथा कुल 16 वाहन को चालान किया गया, भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी।
Share:

सीडीओ के निरीक्षण में 14 कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित



 अनुपस्थित कर्मचारियों का आज का वेतन अवरुद्ध करते हुए तथा निरीक्षण में इसके पूर्व भी अनुपस्थित रहे कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने का दिया निर्देश

 देवरिया  23 मई। मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने आज पूर्वान्ह् 10.20  विकास भवन स्थित विभिन्न अनुभागो के उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान  14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होने अनुपस्थित कर्मचारियों का आज का वेतन अवरुद्ध करते हुए संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारी जो पूर्व में भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाये गये है उन्हे कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित करें।
          मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में कार्यालय जिला विकास अधिकारी से उर्दू अनुवादक मरगूब आलम लारी, क0स0 सुनीता श्रीवास्तव, पत्रवाहक वंश बहादुर शर्मा, कार्यालय सहायक अभियंता लघु सिंचाई से व0स0 अनिल कुमार राय, कार्यालय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से व0स0 यशवन्त राम, कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी से डीपीएम जितेन्द्र दूबे, एडीपीएम सुधांशू मिश्रा, स0क0 अजय कुमार चौबे, कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण से अन्वेषक तकनीकी जलालुद्दीन मो0अ0खान, क0प्रो0 राजकुमार पाण्डेय, पत्रवाहक प्रमोद कुमार पाण्डेय, कार्यालय सहायक श्रमायुक्त से क0आ0 विजय कुमार मिश्र, व0सहा0 सुनील कुमार तथा कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी से च0श्रे0 देवेन्द्र कुमार सिंह सम्मिलित है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालय के कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित न होने के संबंध में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।  
Share:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया तथा जिला चिकित्सालय देवरिया के संयुक्त प्रयास से फाइलेरिया से बचाव हेतु किया गया आमजनमानस को जागरूक




   देवरिया 23 मई। आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया तथा जिला चिकित्सालय देवरिया के संयुक्त प्रयास से जनपद न्यायालय के सभागार कक्ष में फाइलेरिया से बचाव हेतु आमजनमानस को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव आरिफ निसामुद्दीन खान ने वहॉ उपस्थित व्यक्तियों को फाइलेरिया के लक्षण तथा उसके रोकथाम के उपाय के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारियॉ दी। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया से बचाव हेतु निरंतर सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें, अपने आस-पास गंदा पानी ना इकट्ठा होने दें। फाइलेरिया किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र में संक्रमित कर सकता हैं। इस दौरान मौके पर ही लाभार्थियों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवाएॅ दी गयी तथा उनके बीच दवाओं का भी वितरण किया गया।
       इस अवसर पर मुख्य रूप से    सिविल जज (सी0डी0) न्यायाधीश शिवेन्द्र कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा  आलोक पाण्डेय,  अधिवक्ता अशोक कुमार दीक्षित, डॉ0 विपिन रंजन व न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहें।

Share:

कुपोषण अधिकता वाले 144 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित। डीएम ने तीन आंगनबाड़ी केंद्रों को लिया गोद



  देवरिया 23 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुपोषण की अधिकता वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर 'आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र' के रूप में विकसित किया जाने की कार्ययोजना को क्रियान्वित किया जा रहा है।जनपद में कुपोषण बहुलता वाले क्षेत्रों के कुल 144 आंगनबाड़ी केंद्रों को चिन्हित किया गया है। समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तीन-तीन केंद्र को गोद लेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को कुपोषण मुक्त करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किये जायेंगे और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाया जाएगा।
       जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को गोद लिए गए केंद्रों पर नियमित भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को कुपोषण मुक्त करना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 03-06 वर्ष के बच्चों हेतु अनौपचारिक शिक्षा (ईसीसीई) के स्तर में सुधार करना है।
       उन्होंने बताया कि गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्रों के पर्यवेक्षण बिन्दुओं में केन्द्र के नियमित खुलने एवं बन्द होने की स्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्र पर लाभार्थियों के सर्वे के अनुसार पोषण ट्रैकर ऐप पर शत-प्रतिशत पंजीकरण की स्थिति, प्रत्येक लाभार्थी वर्ग 06 माह-06 वर्ष के बच्चें अतिकुपोषित बच्चों, गर्भवती/धात्री महिलाओं एवं 11-14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिकाओं को निर्धारित मात्रा में नियमित रूप से अनुपूरक पोषाहार के वितरण की स्थिति, पोषण ट्रैकर ऐप पर निर्धारित मानकों पर नियमित फीडिंग, अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण, वृद्धि निगरानी, गृह भ्रमण, आंगनबाड़ी केन्द्र पर समुदाय आधारित गतिविधियां यथा-गोदभराई, अन्नप्रशान, सुपोषणा दिवस, वजन दिवस, वॉश डे के नियमित आयोजन की स्थिति, बच्चों के पोषण श्रेणी में सुधार (सैम से मैम तथा मैम से सामान्य श्रेणी) की स्थिति, प्री स्कूल किट की उपलब्धता एवं रख-रखाव आदि तथा आधारभूत सुविधाओं में की जांच की जायेगी।
     जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने बैतालपुर ब्लॉक के बोड़िया अनन्त, सदर ब्लॉक के रघवापुर तथा बगहा मठिया के आंगनबाड़ी केन्द्रों को उन्होंने गोद लिया है। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने तरकुलवा ब्लॉक के हरपुर, गौरीबाजार ब्लॉक के मठिया माफी और सदर ब्लॉक के सकरापार आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया है। 

Share:

मास्टर डाटावेस तैयार करने, सत्यापन, लाक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन करने हेतु दो चरणों की समय सारणी जारी

   

 देवरिया 23 मई। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2022-23 में समस्त वर्गो हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत मास्टर डाटावेस तैयार करने, सत्यापन, लाक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन करने हेतु दो समय सारणी जारी की गयी है।
       जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जारी समय सारणी के विवरण में बताया है कि मान्यता प्राप्त संस्था/विद्यालय द्वारा मास्टर डाटावेस में सम्मिलित, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, कुल सीटों की संख्या को जोडना/अपडेट करने की तिथि पूर्वदशम के प्रथम चरण हेतु 31 मई तक, द्वितीय चरण हेतु  20 जुलाई से 16 अगस्त तथा दशमोत्तर के प्रथम चरण हेतु 06 जून तक, द्वितीय चरण हेतु 11 जुलाई से 22 अगस्त तक निर्धारित है। छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन पूर्वदशम के प्रथम चरण हेतु 01 जुलाई, द्वितीय चरण हेतु 02 जुलाई से 07 अक्टूबर तक तथा दशमोत्तर के प्रथम चरण हेतु 07 जुलाई तक तथा द्वितीय चरण हेतु 08 जुलाई से 07 नवंबर तक निर्धारित है। आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांक्षित संलग्नकों सहित संस्था/विद्यालय में जमा किये जाने की पूर्वदशम के प्रथम चरण हेतु आवेदन पत्र भरने के 04 दिन अन्दर विलम्बवत 5 जुलाई, द्वितीय चरण हेतु आवेदन पत्र भरने के 04 दिन अन्दर विलम्बवत 14 अक्टूबर तक तथा दशमोत्तर के प्रथम चरण हेतु आवेदन पत्र भरने के 04 दिन अन्दर विलम्बवत 11 जुलाई, द्वितीय चरण हेतु आवेदन पत्र भरने के 04 दिन अन्दर विलम्बवत 10 नवंबर निर्धारित है। छात्र/छात्रा द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का विद्यालय द्वारा मूल अभिलेखों से मिलान के उपरान्त आनलाइन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करने की पूर्वदशम के प्रथम चरण हेतु 07 जुलाई तक, द्वितीय चरण हेतु 07 जुलाई से 20 अक्टूबर तक तथा दशमोत्तर कक्षाओं के प्रथम चरण हेतु 13 जुलाई तक एवं द्वितीय चरण हेतु 10 जुलाई से 15 नवंबर तक निर्धारित है।  उन्होने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त पूर्वदशम/दशमोत्तर संस्थाओं समस्त वर्ग के छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रदर्शित समय सारणी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।  
Share:

आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 01 जून निर्धारित

  
 देवरिया 23 मई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास परिसर में बने भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के स्व रोजगार हेतु निर्मित 18 व्यवसायिक केन्द्रों में से 03 व्यवसायिक केन्द्रों के आवंटन के संबंध में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने अवगत कराया है कि उक्त दुकानों के आवंटन हेतु आवेदन पत्र कार्यालय में उपलब्ध है। आवेदन पत्र कार्यालय के किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किये जा सकते है। आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 01 जून को सायं 05 बजे तक स्वीकार किये जायेगें।
         जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाण्डर मुकेश तिवारी(अ0प्रा0) ने यह जानकारी दी है।  

Share:

प्रशिक्षण के लिए 25 मई तक कार्यालय में उपस्थित होकर अवश्यक प्रपत्र जमा कर कराये नाम दर्ज



 देवरिया  23 मई।  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाण्डर मुकेश तिवारी(अ0प्रा0) ने जनपद के सभी सैनिक आश्रितों/दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों/शहीद वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को अवगत कराया है कि निदेशालय स्तर पर निःशुल्क इनर्फोशन टेक्नालाजी, एसएसबी कोचिंग, कम्प्यूटर फैशन प्रशिक्षण डिजाईनिंग कोर्स तथा कम्प्यूटर टेली प्रशिक्षण दिया जाना है। इच्छुक पूर्व सैनिक आश्रितों/दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों/शहीद वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का नाम इस कार्यालय में 25 मई तक डिस्चार्ज बुक, परिचय पत्र एवं शैक्षिक प्रमाण पत्र जिसमें जन्म तिथि अंकित हो के साथ उपस्थित होकर नाम दर्ज करा लें ताकि इसकी सूचना निदेशालय को समय से भेजी जा सके।  
Share:

नीलामी 26 मई को



 देवरिया 23 मई। प्रभारी अधिकारी नजारत ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय के वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु मठ बरडीहा दल स्थित ग्राम बरडीहा दल में रकवा 21.138 हेक्टेयर, ग्राम सभा अहिरौली में रकवा 2.302 हेक्टेयर तथा ग्राम सभा डम्बरपुर में रकवा 3.533 हेक्टेयर कृषि भूमि के दो फसली हेतु नीलामी 26 मई को पूर्वान्ह 10.30 बजे जनपद न्यायालय के दस  कक्षीय भवन के सभागार कक्ष में  सम्पन्न होगी। इच्छुक व्यक्ति 2000/-रु की जमानत की धनराशि जमा कर नीलामी में भाग ले सकते है। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय नजारत जजी देवरिया से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
 
Share:

रविवार, 22 मई 2022

उपनगर में तहसील प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया

   देवरिया।रुद्रपुर  रविवार को । बुलडोजर के साथ नगर पंचायत कर्मचारियों ने सड़को की पटरियों और नालियों के ऊपर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर उसे तोड़ दिया।    2.00  बजे नगर पंचायत कार्यालय से उपजिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी जिला जीत सिंह, इंस्पेक्टर विजय सिंह, भारी संख्या में पुलिस बल, नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली और बुलडोजर को लेकर मेन मार्केट के जामुनी चौराहा,स्टेट बैंक रोड, सेमरौना चौराहा, समेत पश्चिमी बाईपास रोड पर मौजूद नालियों के ऊपर लगे टीन शेड पक्की सीढ़ीयो को बुलडोजर से तोड़ दिया। सड़कों की पटरी के ऊपर रखे गए बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदारों के गिट्टी और बालू और अन्य दुकानों के सामान मौजूद होने पर एसडीएम के आदेश पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने 28 लोगों पर जुर्माना लगाया और मौके पर पच्चीस हजार रुपये की वसूली की। इस दौरान कस्बा चौकी इंज्चार्ज जितेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, मनीष सिंह, प्रेम चंद, अजय कुमार तिवारी, लिपिक रामविनोद शुक्ल अय्यूब खान, बृजेश शर्मा,, व नगर पंचायत कर्मचारी के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद थे। कई स्थानों पर दुकानदारों से नोक झोंक भी हुई।
Share:

प्रदेश में राशन कार्ड सरेंडर करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है


 खाद्य आयुक्त ने इस संबंध में प्रसारित खबरों को आधारहीन तथा भ्रामक बताया


राशनकार्ड सत्यापन  एक सामान्य प्रक्रिया: निरस्तीकरण अथवा रिकवरी के लिए कोई आदेश जारी नहीं हुआ है

वर्ष 2014 के पात्रता के मानकों में कोई नया बदलाव नही किया गया है


लखनऊ 22 मई
उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को यह स्पष्ट किया कि प्रदेश में राशनकार्ड सरंडेर करने अथवा उनके निरस्तीकरण के सम्बन्ध में कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। 

  मीडिया पर इस संबंध में प्रसारित भ्रामक व तथ्यों से परे खबरों का खण्डन करते हुए राज्य के खाद्य आयुक्त सौरव बाबू ने कहा कि राशनकार्ड सत्यापन  एक सामान्य प्रक्रिया है जो समय समय पर चलती है । उन्होंने कहा कि राशन कार्ड सरेंडर करने और पात्रता की नई शर्तों के संबंध में आधारहीन प्रचार हो रहा है।

 सत्यता यह है कि पात्र गृहस्थी राशनकार्डों की पात्रता / अपात्रता के सम्बन्ध में  07 अक्टूबर, 2014 के शासनादेश के मानक निर्धारित किए गए थे जिसमें वर्तमान में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 

   उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी योजनान्तर्गत आवंटित पक्का मकान, विद्युत कनेक्शन, एक मात्र शस्त्र लाइसेंस धारक, मोटर साइकिल स्वामी, मुर्गी पालन / गौ पालन होने के आधार पर किसी भी कार्डधारक को अपात्र घोषित नहीं किया जा सकता है। इसी प्रकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 तथा प्रचलित शासनादेशों में अपात्र कार्डधारकों से वसूली जैसी कोई व्यवस्था भी निर्धारित नहीं की गयी है और रिकवरी के सम्बन्ध में शासन स्तर से अथवा खाद्यायुक्त कार्यालय से कोई भी निर्देश निर्गत नहीं किए गए है। 

उल्लेखनीय है कि विभाग सदैव पात्र कार्डधारकों को नियमानुसार उनकी पात्रता के अनुरूप नवीन राशनकार्ड निर्गमित करता है तथा  एक अप्रैल, 2020 से अब तक प्रदेश में कुल 29.53 लाख नवीन राशनकार्ड विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को जारी किए गए
Share:

निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में शत-प्रतिशत दर्ज कराये : D.M


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समस्त उप जिलाधिकारी एवं समस्त तहसीलदार को अवगत कराया है कि प्रदेश के समस्त ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में शत-प्रतिशत दर्ज कराये जाने हेतु 20 मई से 20 जून 2022 तक विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।
उक्त के क्रम में 20 मई से 26 मई तक राजस्व/तहसील अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार तथा खतौनियों का पढ़ा जाना तथा लेखपाल द्वारा वरासत हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें ऑनलाइन भरा जाना है। 27 मई से 31 मई तक क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा परिषदादेश दिनांक 29 अक्टूबर 2018 में दी गई व्यवस्था लेखपाल द्वारा ऑनलाइन जांच की प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई किया जाना, 01 से 07 जून 2022 तक राजस्व निरीक्षकों द्वारा परिषदादेश 29 अक्टूबर 2018 में दी गई व्यवस्था राजस्व निरीक्षक जांच एवं आदेश पारित करने की प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई किया जाना, 08 जून से 14 जून तक राजस्व निरीक्षक कार्यालय द्वारा राजस्व निरीक्षक के नामांतरण आदेश को आर-6 में दर्ज करने के पश्चात खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख सॉफ्टवेयर में अद्यावधिक करना, 15 जून से 17 जून 2022 तक जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार तथा उप जिलाधिकारी से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाएगा कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने के अवशेष नहीं है। 18 जून से 20 जून 2022 तक अभियान के अंत में प्रत्येक जिलाधिकारी द्वारा जनपद की प्रत्येक तहसील के 10 प्रतिशत राजस्व ग्रामों को रैण्डमली चिन्हित करते हुए उनसे अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा इस तथ्य की जांच कराई जाएगी कि निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण दर्ज होने से बचा नहीं है।
31 मई 2022, 10 जून 2022 एवं 20 जून 2022 को जनपद की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में परिषद की वेबसाइट पर फीड करना, 25 जून 2022 को जनपद द्वारा परिषद को संलग्न निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाने की समय सीमा है।
राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के पत्र के अनुसार यह निर्देश दिया गया है कि निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनियों में दर्ज कराने हेतु चलाए जाने वाले विशेष अभियान में व्यक्तिगत रूचि लेते हुए 10 दिसंबर 2020 में विहित निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराएं एवं अभियान की प्रगति सूचना राजस्व परिषद की वेबसाइट पर प्रतिदिन अनिवार्य रूप से फीड कराना सुनिश्चित करें। अभियान की समाप्ति के उपरांत निर्धारित प्रारूप (संलग्न-1) पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। प्रकरण शासन स्तर से निर्धारित 100 दिन की कार्ययोजना में सम्मिलित है। अतएवं शीर्ष प्राथमिकता एवं व्यक्तिगत ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि उपरोक्त अभियान हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट व्हाट्सएप, ईमेल के माध्यम से अपरा 
Share:

व्यापारी को गोली मारने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार


जौनपुर।बक्शा थाना के मई गांव में शुक्रवार को सीमेंट व किराना व्यवसायी को गोली मारकर घायल करने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
मई गांव निवासी स्वत्रंत प्रकाश मिश्रा उर्फ मोनू की मिश्रा सीमेंट एजेंसी व किराना की दुकान है। आरोप है कि गांव के ही आकाश व सत्यम मिश्रा से मोनू का भूमि व लेनदेन संबंधी विवाद चल रहा था।
शुक्रवार की सुबह 11 बजे आकाश मिश्रा ने दुकान पर पहुंचकर मोनू से विवाद किया और धमकी देकर चला गया। करीब डेढ़ घंटे बाद मोनू दुकान की बगल में लघु शंका के बाद लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने मोनू मिश्रा की हत्या की नीयत से लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली उनके दाहिने पैर में लगी। उनके लहूलुहान होकर गिरते ही हमलावर भाग गए। मोनू के ताऊ अवनींद्र मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने आकाश मिश्रा व सत्यम मिश्रा के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया।
उप निरीक्षक द्वय मनोज सिंह व द्वारिका यादव व उनके हमराहियों ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपित आकाश मिश्रा को शनिवार की सुबह चुरावनपुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती मोनू मिश्रा के पैर का आपरेशन कर डाक्टरों ने गोली निकाल ली है। दूसरे आरोपित सत्यम मिश्रा को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
Share:

शुक्रवार, 20 मई 2022

एडीएम वित्त ने बैतालपुर ब्लॉक के संविलियन विद्यालय बासपार बुजुर्ग का निरीक्षण कर विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा

    

   स्कूल चलो अभियान' के तहत इस विद्यालय को लिया गोद
    देवरिया  20 मई।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने आज अपराह्न 12:25 पर बैतालपुर विकास खंड के संविलियन विद्यालय बासपार बुजुर्ग का निरीक्षण कर विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने 'स्कूल चलो अभियान' के तहत इस विद्यालय को गोद लिया है।
       अपर जिलाधिकारी ने मिड-डे-मील, विद्यार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, पोषण वाटिका के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण न होने पर असंतोष व्यक्त किया और बीएसए से मिशन कायाकल्प के अंतर्गत शीघ्र निर्माण करने के संबंध में वार्ता की और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पा गुप्ता को आगणन कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति के विषय में पूछताछ की और अभिलेखों का अवलोकन किया। 
       अपर जिलाधिकारी ने गोद लिए गए विद्यालय को हरसंभव सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया।
  
Share:

जिलाधिकारी ने तरकुलवा- बंजरिया मार्ग का किया निरीक्षण

  
   रोड के किनारे शोल्डर न बनने पर जतायी नाराज़गी, अधिशासी अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

  रोड पर यातायात से जुड़े संकेतकों को लगाने का दिया निर्देश

देवरिया 20 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित तरकुलवा-बंजरिया मार्ग का निरीक्षण किया और मिली खामियों के संबंध में अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप ही सड़क निर्माण का कार्य होना चाहिए।
      जिलाधिकारी आज अपराह्न 13 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बने 6.50 किमी लंबे तरकुलवा- बंजरिया मार्ग का निरीक्षण करने पहुँचे। मौके पर उन्हें अधिशासी अभियंता कमल किशोर ने जिलाधिकारी को परियोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात मीटर चौड़ाई वाली इस सड़क मार्ग को 2022 मार्च महीने में पूरा किया गया है।
       डीएम ने निरीक्षण के दौरान रोड के दोनों किनारों पर शोल्डर का निर्माण न होने पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार रोड की चौड़ाई के दृष्टिगत दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर का शोल्डर होना चाहिए, जो कि मौके पर नहीं मिला। उन्होंने अधिशासी अभियंता को तीन दिन के भीतर शोल्डर निर्माण न होने की वजह एवं लागत पर पड़े इसके प्रभाव के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित दिशानिर्देश एवं मानकों का हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित होना चाहिए। इसमें कोई भी अधिकारी कोताही न बरते। 
      जिलाधिकारी ने इस मार्ग पर यातायात संकेतकों को यथास्थान लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत रोड पर जेब्रा क्रॉसिंग, अधिक घुमावदार मोड़, यू टर्न, स्पीड लिमिट सहित सभी आवश्यक संकेतक शीघ्र लगने चाहिए। इससे नागरिकों को सुरक्षित यात्रा करने में सहूलियत होगी। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंतागण मौजूद थे। 
  
Share:

नगर पंचायत गौरी बाजार में आवास की डीपीआर सूची से अपात्रों को पृथक कर सूची करें तैयार


 देवरिया 20 मई। परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्र ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गौरी बाजार को अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत स्वीकृत 56 वीं (सी०एस०एम०सी०) की डी०पी० आर० के सापेक्ष अपात्र/माइग्रेट/भूमि विवाद/ पक्का मकान एवं अन्य कारणो से डी०पी०आर० से पृथक करने हेतु सूची चस्पा किया जाना सुनिश्चित कराएं। पूर्व में इस निकाय में 659 लाभार्थियों की डी०पी०आर० सूडा द्वारा स्वीकृत की गयी थी, जिसके सापेक्ष 38 लाभार्थी ऐसे पाये गये जो अपात्र/माइग्रेट/भूमि विवाद/पक्का मकान है। उक्त लाभार्थियों को डी०पी०आर० से पृथक करने हेतु सूची सूडा को प्रेषित की जानी है।
          सूडा द्वारा समीक्षा बैठक में निर्देश प्रदान किये गये है कि उक्त लाभार्थी को डी०पी०आर० से पृथक करने हेतु उक्त सूची को एक बार निकाय कार्यालय पर चस्पा कराकर सुनिश्चित कर लिया जाये कि कोई लाभार्थी पात्र होते हुए अपात्र / न जाये। निकाय के 38 लाभार्थियों की सूची इस आशय से प्रेषित की जा रही है कि सूची चस्पा कराकर आपत्तिया 07 दिन के अन्दर प्राप्त कर ली जाये तथा आपत्तियों का निराकरण करते हुये अपात्र तथा पात्र लाभार्थियों की संशोधित सूची तैयार की जा सकें।
 
Share:

बुधवार, 18 मई 2022

सीडीओ ने किया मल्टीपरपज हाल निर्माण कार्य का निरीक्षण*


   27 अक्टूबर तक इस परियोजना  को पूर्ण किए जाने का दिया निर्देश
  देवरिया  18 मई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा जनपद में मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं से अच्छादित मल्टीपरपज हाल का निर्माण कार्य का निरीक्षण / सत्यापन किया गया। परियोजना की स्वीकृत लागत रू० 5.39 करोड़ है। अवमुक्त धनराशि रू0 2.69 करोड़ के सापेक्ष शत-प्रतिशत धनराशि का व्यय कर लिया गया है। प्रगति रिपोर्ट में कम्यूनिटी हाल का छत पूर्ण, ब्रिक वर्क का कार्य प्रगति पर, मण्डक हाल का छत  पूर्ण एवं ब्रिक वर्क का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण एवं देवरिया क्लब घर के भूतल का छत पूर्ण कार्य प्रगति पर दिखाया गया है।    
      निरीक्षण के समय मौके पर  नूतन, अवर अभियन्ता द्वारा कार्य कराया जा रहा था। निरीक्षण के समय आज 10 श्रमिक कार्य पर लगे हुये है। अब तक कराये गये कार्य की प्रगति काफी धीमी है। श्रमिकों की संख्या कम होने की वजह से अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश दिये गये कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर  27 अक्टूबर के पूर्व इस परियोजना का अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करायें, क्योंकि यह परियोजना मा०मुख्यमंत्री जी की घोषणा से आच्छादित है। विलम्ब होने के कारण पुनरीक्षित आगणन की स्वीकृति के लिए कार्यदायी संस्था को उत्तरदायी माना जायेगा। सम्बन्धित ठेकेदार को समय से कार्य पूर्ण कराने हेतु नोटिस जारी करने हेतुनिर्देशित किया गया। नोटिस के बाद कार्य में सुधार न होने की दशा में संबंधित ठेकेदार को पेनाल्टी अधिरोपित करें अन्यथा की स्थिति में कार्यदायी संस्था पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगी। समग्र रूप से कार्य की प्रगति संतोषजनक नही पाई गई।
Share:

औचक निरीक्षण में दर्जन भर ब्लाक स्तरीय अधिकारी मुख्यालय रात्रि विश्राम से पाये गये अनुपस्थित


 इस दिन का वेतन कटौती के साथ ही डीएम ने किया जवाब-तलब

   दोबारा अनुपस्थिति पर विभागीय कार्यवाही हेतु शासन को की जायेगी संस्तुति-डीएम

 सभी अधिकारी शासन के निर्देशो के अनुरुप मुख्यालय पर करें रात्रि विश्राम, अन्यथा होगी विभागीय कठोरतम कार्यवाही

 आगे भी जारी रहेगा निरीक्षण का यह सिलसिला- डीएम

   देवरिया 18 मई। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह खंड विकास अधिकारियों/खंड शिक्षा अधिकारियों के तैनाती मुख्यालयो पर रात्रि विश्राम की वास्तविकता जानने के लिए अधिकारियों की टीम लगा कर कल 17 मई की रात्रि में औचक निरीक्षण कराया, जिसमें लगभग दर्जन भर अधिकारी अपने निवास स्थान पर रात्रि विश्राम नही करते पाये गये। इस पर गंभीर रुख्त एहतियार करते हुए जिलाधिकारी ने इन अनुपस्थित अधिकारियों का 17 मई की वेतन कटौती, शासन के निर्देशों के विपरित मुख्यालय पर निवास न करने के लिये शोकाज नोटिस दिये जाने के निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होने यह भी आगाह किया है कि दोबारा अनुपस्थिति पायी जायेगी तो विभागीय कार्यवाही हेतु शासन/नियुक्ति प्राधिकारी को संस्तुति कर दी जायेगी।
              जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा है कि वे शासन के निर्देशो का पालन करे, अपने तैनाती मुख्यालय पर निवास करें, बिना अनुमति मुख्यालय न छोडे। निरीक्षण का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जो भी अनुपस्थित अथवा मुख्यालय पर निवास नही करते हुए पाया जायेगा, उसके विरुद्ध भी वेतन कटौती के साथ ही अन्य विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
     मुख्यालय पर रात्रि निवास करने के सम्बन्ध में औचक निरीक्षण की प्राप्त आख्या अनुसार  खण्ड विकास अधिकारी बरहज एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी-भलुअनी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी,  विकास खंड बनकटा के ए०डी०ओ० (पंचायत) / ए०डी०ओ० (को-आपरेटिव) एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी,  खंड विकास अधिकारी-भाटपाररानी / ए०डी०ओ० (पंचायत) / ए०डी०ओ० (को-आपरेटिव) एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी भाटपाररानी, मुख्यालय पर अनुपस्थित पाये गये।
        खण्ड विकास अधिकारी-बैतालपुर अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय व एण्डी०ओ० (पंचायत) देवेन्द्र कुमार पाण्डेय  पूछताछ एवं निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि विकास खण्ड बैतालपुर में आवास जर्जर होने की स्थिति में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी विकास खण्ड बैतालपुर में आवासित नहीं रहते हे।
         विकास खंड रामपुर कारखाना की सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिंदा सिंह ब्लॉक मुख्यालय पर उपस्थित नहीं थीं एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक मुख्यालय पर उपस्थित नहीं पाये गये। देसही देवरिया के सहायक विकास अधिकारी पंचायत ब्लॉक मुख्यालय पर उपस्थित नहीं थे। खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र प्रसाद ब्लॉक मुख्यालय पर उपस्थित नहीं थे। पथरदेवा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं सहायक विकास अधिकारी-को-आपरेटिव रात्रि प्रवास करते नहीं पाये गये।  खण्ड विकास अधिकारी तरकुलवा क्लॉक परिसर में मौजूद नहीं थे फोन पर उनके द्वारा बताया गया कि ब्लॉक स्थित आवास जर्जर होने के कारण देवरिया निजी आवास पर रहते हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ब्लॉक मुख्यालय पर रात्रि निवास न करके देवरिया के भुजौली कालोनी स्थित अपने निजी आवास पर रहते हैं।  राजेश कुमार यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी-भटनी मुख्यालय पर रात्रि निवास नहीं करते हैं। वि०ख० लार चन्द्रभूषण यादव, खण्ड विकास अधिकारी बरहज एवं लार के प्रभारी हैं। ब्लॉक परिसर में आवासित नहीं पाये गये।
Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789