27 अक्टूबर तक इस परियोजना को पूर्ण किए जाने का दिया निर्देश
देवरिया 18 मई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा जनपद में मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं से अच्छादित मल्टीपरपज हाल का निर्माण कार्य का निरीक्षण / सत्यापन किया गया। परियोजना की स्वीकृत लागत रू० 5.39 करोड़ है। अवमुक्त धनराशि रू0 2.69 करोड़ के सापेक्ष शत-प्रतिशत धनराशि का व्यय कर लिया गया है। प्रगति रिपोर्ट में कम्यूनिटी हाल का छत पूर्ण, ब्रिक वर्क का कार्य प्रगति पर, मण्डक हाल का छत पूर्ण एवं ब्रिक वर्क का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण एवं देवरिया क्लब घर के भूतल का छत पूर्ण कार्य प्रगति पर दिखाया गया है।
निरीक्षण के समय मौके पर नूतन, अवर अभियन्ता द्वारा कार्य कराया जा रहा था। निरीक्षण के समय आज 10 श्रमिक कार्य पर लगे हुये है। अब तक कराये गये कार्य की प्रगति काफी धीमी है। श्रमिकों की संख्या कम होने की वजह से अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश दिये गये कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर 27 अक्टूबर के पूर्व इस परियोजना का अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करायें, क्योंकि यह परियोजना मा०मुख्यमंत्री जी की घोषणा से आच्छादित है। विलम्ब होने के कारण पुनरीक्षित आगणन की स्वीकृति के लिए कार्यदायी संस्था को उत्तरदायी माना जायेगा। सम्बन्धित ठेकेदार को समय से कार्य पूर्ण कराने हेतु नोटिस जारी करने हेतुनिर्देशित किया गया। नोटिस के बाद कार्य में सुधार न होने की दशा में संबंधित ठेकेदार को पेनाल्टी अधिरोपित करें अन्यथा की स्थिति में कार्यदायी संस्था पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगी। समग्र रूप से कार्य की प्रगति संतोषजनक नही पाई गई।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें