Good Daily News...


बुधवार, 27 अप्रैल 2022

दिव्यांगजन पुर्नवास हेतु दुकान निर्माण / दुकान संचालन" योजनान्तर्गत दुकान निर्माण के लिए पात्र आवेदक 30 जून तक कर सकते है आवेदन

"
देवरिया 27 अप्रैल। जिलाधिकारी जेपी सिंह के निर्देश पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी  मीनू सिंह ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित "दिव्यांगजन पुर्नवास हेतु दुकान निर्माण / दुकान संचालन" योजनान्तर्गत दुकान निर्माण हेतु पात्र आवेदकों को वित्तीय सहायता के रूप में दुकान संचालन एवं खोखा / गुमटी हाथ ठेला क्रय हेतु लाभार्थियों की वित्तीय सहायता के रूप रूपये 10000.00 की धनराशि स्वीकृत की जाती है, जिसमें रूपये 7500.00 की धनराशि 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण व्याज की दर से ऋण के रूप में तथा रूपये 2500.00 की धनराशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है।
     उक्त योजना हेतु इच्छुक दिव्यांगजन  30 जून 2022 तक अपना आवेदन विभागीय वेबसाइट http/divyangjandukan.upsdc.gov.in पर आनलाईन आवेदन कर सकते है। आनलाईन फार्म भरते समय आवेदक को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला नवीनतम फोटो, आयु प्रमाण पत्र जिसमें जन्मतिथि का अंकन हो सक्षम प्राधिकारी के स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित खाता अधिवास प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड की छाया प्रति स्वयं प्रमाणित कर आवेदन पत्र के साथ उपरोक्त वेबसाईट पर अपलोड करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या 17 विकास भवन, देवरिया में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।

Share:

शहर में संचालित अवैध टैक्सी/टैम्पों स्टैण्डो पर खड़े होने वाले वाहनों के विरूद्ध की गई सख्त कार्यवाही



 कुल 03 आटो किया गया सीज तथा 09 आटो एवं 03 बसों का काटा गया चालान

 अवैध रूप से संचालित स्कूली वाहनों के विरूद्ध अभियान में कुल 15 वाहनों का चालान तथा 01 वाहन किया गया सीज  

देवरिया 27 अप्रैल। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) देवरिया राजीव चतुर्वेदी ने बताया है कि जिलाधिकारी  के निर्देश के क्रम में आज शहर में संचालित अवैध टैक्सी/टैम्पों स्टैण्डो पर खड़े होने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की गयी, इस क्रम में कुल 03 आटो सीज किया गया तथा 09 आटो तथा 03 बसों का चालान किया गया तथा उनको निर्देशित किया गया है, कि वे अपने वाहन निर्धारित टैक्सी / टैम्पों स्टैण्ड ही खड़ा करें, भविष्य में अवैध स्टैण्ड पर खड़ा पाये जाने पर वाहनों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायगी। यह अभियान पुलिस तथा प्रशासन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
       इसी क्रम में अवैध रूप से संचालित स्कूली वाहनों के विरूद्ध अभियान में कुल 15 वाहनों का चालान तथा 01 वाहन सीज किया गया। यह अभियान गौरी बाजार, रूद्रपुर क्षेत्र में संचालित किया गया, भविष्य में भी इसी तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

Share:

सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की

  
 देवरिया  27 अप्रैल ।मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आज गूगल मीट के माध्यम से  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी  ने आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश भी दिये । उन्होंने यह निर्देशित किया कि  30 अप्रैल तक आवासों को पूर्ण कर वाछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।
      प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद देवरिया अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 44 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 04, बनकटा 06, बरहज 02, भागलपुर 7, भलुअनी 06, भटनी 04, भाटपाररानी 03, सदर 01, गौरीबाजार 10, पथरदेवा 02, रूद्रपुर 01, सलेमपुर 01 एवं तरकुलवाँ 01 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। पूर्णता के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं 30 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
      प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद देवरिया अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 57 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 06, बनकटा 10, भागलपुर 07, भलुअनी 06, भटनी 03, भाटपाररानी 02, सदर 01, देसही देवरिया 03, गौरीबाजार 03,लार 08, पथरदेवा 02, रूद्रपुर 04, सलेमपुर 01 एवं तरकुलवों 01 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं  30 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
        मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में विकासखण्ड पथरदेवा अन्तर्गत प्रथम किस्त देने हेतु 03 तथा पूर्णता हेतु 03 आवास लम्बित है। वर्ष 2021-22 में द्वितीय किस्त भुगतान हेतु 01 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने हेतु निर्देश दिये गये।
        समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड के फिल्ड स्तर के कर्मचारियों द्वारा आवास के निर्माण की दैनिक मानिटरिंग करायी जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवासों के निर्माण में शिथिलता बरतने हेतु विकास खण्ड बनकटा एवं भागलपुर के खण्ड विकास अधिकारी का माह अप्रैल 2022 का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरूद्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
Share:

तहसील रुद्रपुर परिसर में स्थित चाय, मिठाई की दुकान तथा स्टेशनरी/छायाप्रति की दुकान की नीलामी 30 अप्रैल को



 देवरिया 27 अप्रैल। तहसीलदार रुद्रपुर ने बताया है कि तहसील रुद्रपुर परिसर में स्थित चाय, मिठाई की दुकान तथा स्टेशनरी/छायाप्रति की दुकान की नीलामी 30 अप्रैल को अपरान्ह 12.30 बजे रुद्रपुर तहसील सभागार में नीलामी अधिकारी के समक्ष की जायेगी।  विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में तहसीलदार रुद्रपुर कार्यालय से की जा सकती है।
  
Share:

मंगलवार, 26 अप्रैल 2022

डीएम ने मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण



 निर्माण कार्यों को 30 जून से पूर्व  पूर्ण करने का दिया निर्देश

देवरिया   26 अप्रैल। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राज्य निर्माण निगम को 30 जून से पूर्व समस्त निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उक्त समयसीमा का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
      जिलाधिकारी श्री सिंह आज शाम को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुँचे। उन्होंने एनोटॉमी लैब, हेमेटेलॉजी लैब, लाइब्रेरी, क्लास रूम सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। महर्षि देवरहा बाबा की प्रतिमा स्थापना तथा डोम (गुंबद) निर्माण के विषय में जानकारी प्राप्त की। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 92 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने शेष बचे कार्यों को हर हाल में 30 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार बरनवाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 100 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिन्हें 32 फैकल्टी मेंबर्स द्वारा शिक्षा दी जा रही है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों के लिए खेल का मैदान और रैनबसेरा न होने की बात कही, जिस पर जिलाधिकारी ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
    जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के नियंत्रणाधीन जिला अस्पताल के संबन्ध में भी जानकारी प्राप्त की और वहां आने वाले सभी मरीजों को शासन की नीति के अनुसार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
       इस दौरान सीएमएस डॉ आनन्द मोहन वर्मा, डॉ एच के मिश्रा, डॉ आरके श्रीवास्तव, डॉ मृत्युंजय, डॉ पवन, डॉ शालिनी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
 
Share:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में श्रम विभाग द्वारा विधिक साक्षरता/सहायता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन


देवरिया26 अप्रैल।आज  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में श्रम विभाग  द्वारा  विधिक साक्षरता/सहायता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों एवं सामान्य जनता को विधिक जानकारियॉ दी गयी तथा उनको अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम श्रम विभाग द्वारा श्रमिक हितार्थ संचालित योजना मातृत्व शिशु ,रविदास शिक्षा,महात्मा गांधी पेंशन इत्यादि योजना श्रमप्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह द्वारा  श्रमिकों  को विस्तार से बताया गया श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा कहा गया कि श्रमिकों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा उनके लाभों  के लिए ब्लाकों पर कैम्प लगाकर उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में श्रमिकों को विस्तार से अवगत कराया जाएगा 
       उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार मिश्र, अवश्वनी  प्रबल प्रताप, सुधाकर , दिलीप कुमार,  राम व अधिक  संख्या श्रमिक उपस्थित रहें।
Share:

इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस iRADका ऑनलाइन गूगल मीट माध्यम से प्रशिक्षण जनपद देवरिया में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दिया गया

  

देवरिया   26 अप्रैल। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व उनसे होने वाली मृत्यु दर पर प्रभावी रोकथाम के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आईआईटी मद्रास के सहयोग से एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस ( iRAD ) मोबाइल एवं वेब एप्लीकेशन तैयार किया गया है। राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र, देवरिया द्वारा इसका कार्यान्वयन जनपद देवरिया में किया जा रहा है जिसमें iRAD मोबाइल ऐप के जरिये दुर्घटना से संबन्धित आंकड़ों की विस्तृत जानकारी दर्ज़ होगी। 15 मार्च 2021 से यह परियोजना देवरिया सहित प्रदेश के समस्त 75 जिलों में सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। आईआरएडी (iRAD) एप्लिकेशन के माध्यम से दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण आईआईटी मद्रास के द्वारा किया जाएगा, जिससे सुरक्षा इंतजाम होने से जनपद देवरिया में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।  आईआरएडी ऐप में जिले में होने वाली   समस्त सड़क दुर्घटनाओं का विवरण दर्ज़ किया जाएगा। इस एप्लीकेशन के द्वारा पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को ऑन स्पॉट दर्ज़ कर रही है तथा RTO देवरिया द्वारा सड़क दुर्घटना में शामिल गाड़ियों का तकनीकी मुआयना भी किया जा रहा है। इस ऐप में हाईवे/PWD विभाग दुर्घटना स्थल की सड़क का विवरण अपडेट करेंगे। 
        उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा हाल ही में चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह 18 अप्रैल 2022 से 24 अप्रैल 2022 तक मनाए जाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में 20 अप्रैल 2022 से 23 अप्रैल 2022 तक आईआरएडी ( iRAD ) योजना का विशेष प्रशिक्षण ऑन लाइन गूगल मीट के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट रोल आउट मैनेजर, एन०आई०सी० देवरिया  सौरभ गुप्ता द्वारा जनपद के थानों के उप निरीक्षक गण एवं CCTNS ऑपरेटर को दिया गया एवं आगे भी समस्त थानों का प्रशिक्षण जारी है। 
       iRAD ऐप में अब स्वास्थ्य विभाग को भी सम्मिलित कर लिया गया है। इसमें अब सड़क दुर्घटना में मरने अथवा घायल होने वाले मरीजों की सूचना भी अपडेट होगी। यह जानकारी DIO,एन.आई.सी.,देवरिया  के. एन. यादव ने दी। 
      इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया  डॉ. आलोक पाण्डेय के निर्देश के क्रम में  07 अप्रैल 2022 को जिले के समस्त CHC, PHC एवं जिला अस्पताल के एक-एक मेडिकल ऑफिसर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर को गूगल मीट के माध्यम से नोडल अधिकारी हेल्थ आईआरएडी प्रोजेक्ट डॉ. पी. के. चतुर्वेदी के सहयोग एवं जिला सूचना-विज्ञानं अधिकारी, NIC देवरिया के. एन. यादव के मार्गदर्शन में जिला रोल आउट मैनेजर, iRAD सौरभ गुप्ता द्वारा iRAD का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। iRAD प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के डेंजर जोन को चिन्हित कर घायल लोगों को गोल्डेन ऑवर में जरुरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराके मृत्यु दर के साथ ही दुर्घटना में कमी लाना है। वर्तमान में पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा था। अब स्वास्थ्य और हाईवे / लोक निर्माण विभाग को भी इस प्रोजेक्ट में सम्मिलित किया जा रहा है। 
     इस परियोजना के तहत स्वास्थ्य कर्मी सड़क दुर्घटना में घायलों को बेहतर इलाज देने का प्रयास करने के साथ ही घायलों की मेडिकल रिपोर्ट , डिस्चार्ज समरी, ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि सूचना ऐप पर अपडेट कर सम्बंधित थाने में पुलिस विभाग को ऑनलाइन सूचित करेंगे। जिससे सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की मेडिकल रिपोर्ट अब मोबाइल पर ऑनलाइन पुलिस देख सकेगी। दुर्घटना के मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी iRAD से ऑनलाइन अपलोड होने से केस की विवेचना में भी तेजी आएगी।  जनपद देवरिया में पुलिस विभाग द्वारा अभी तक कुल 323 सड़क दुर्घटनाएं iRAD लाइव ऐप में फीड किए जा चुके हैं।  
 
Share:

सहकारी समितियों के सुदृढीकरण एवं नैनो यूरिया उपयोग विषयक वेबिनार का आयोजन 28 अप्रैल को

  
देवरिया 26 अप्रैल। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता देवरिया  ने बताया है कि सहकारी समितियों के सुदृढीकरण एवं नैनो यूरिया उपयोग विषयक वेबिनार का आयोजन  28 अप्रैल को पूर्वाहन 11:45 बजे किया जायेगा जिसमे जे० पी० एस० राठौर सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ० प्र० सरकार मुख्य अतिथि है। शासन द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ - साथ सहकारी बंधुओं एवं कृषकों को उक्त बेबिनार में प्रतिभाग किये जाने की अपेक्षा की गयी है,जिससे दूरस्थ क्षेत्र तक के लोग इसका लाभ उठा सकें। जुड़ने के लिए यू ट्यूब लिंक http://www.youtube.com/user/IFFCOindia है।

Share:

सीडीओ ने किया कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का निरीक्षण

*


 विभिन्न अनुभागों में 11 अधिकारी/कर्मचारी पाये गये अनुपस्थित

   आज का वेतन अदेय करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को किया निर्देशित

देवरिया  26  अप्रैल।  मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज पूर्वान्ह 10.25 बजे कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया का निरीक्षण किया, जिसमें विभिन्न अनुभागों में  11 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, जिस पर उन्होने अनुपस्थिति अधिकारियों/ कर्मचारियों का आज  का वेतन अदेय करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया।
      मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के विवरण में बताया है कि  कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से उमाशंकर यादव व०स०, अखिलेश कुमार आर्य  व०स०, कृष्ण दास गुप्त कम्प्यूटर आपरेटर, कार्यालय सर्व शिक्षा अभियान से  प्रदीप कुमार यादव सी०ओ०, कार्यालय उप बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रीतम सिंह व०सहा०, सिद्धांत सिंह क०सहा०, सत्यनारायण परिचायक, कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी से डॉ० उमेन्द्र मणि त्रिपाठी सहा०वि०लेखा, राजेन्द्र प्रसाद सोनकर लेखाकार अवधेश कुमार शुक्ल लेखाकार, स्वास्तिका जायसवाल स०ले० निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये।
 
Share:

सीडीओ ने की समस्त प्रकार के पेंशन, शादी अनुदान, कन्या सुमंगला, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा

   
  संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश

   देवरिया26  अप्रैल। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन, शादी अनुदान, कन्या सुमंगला, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स0क0) को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन त्वरित गति से आधार प्रमाणीकरण कराये, यदि पेंशनर अपना आधार लिंक नहीं करायेगें तो पेंशन की अगली किस्त की धनराशि बाधित हो जायेगी तथा प्रगति से प्रत्येक दिवस जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। जहेन्द्र यादव स०वि०अ० (स०क०) बरहज, मनोज सिंह स०वि०अ० (स०क०) भागलपुर व राकेश यादव स०वि०अ० ( स०क०) सलेमपुर में आधार प्रमाणीकरण की प्रगति सबसे कम पाया गया, जिन्हें चेतावनी जारी करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया।
         समीक्षा में कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत विकास खण्ड भाटपाररानी, गौरी बाजार, लार, सलेमपुर, पथरदेवा, रामपुर कारखाना में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया, जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिए। निराश्रित महिला पेंशन/विधवा पेंशन विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड भलुअनी, रुद्रपुर, गौरीबाजार, लार, रामपुर कारखाना, भागलपुर व बनकटा में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया, जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश उन्होने दिए।
       आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण में विकास खण्ड भागलपुर, बनकटा, भाटपाररानी, भटनी, पथरदेवा, सलेमपुर, देसही देवरिया, गौरीबाजार व लार में निर्माण कार्य अधुरा है, जिसे खण्ड विकास अधिकारी को एक सप्ताह में पूरा करने के लिए निर्देश दिये गये। 13 नये आंगनवाड़ी. केन्द्र निर्माण में रूद्रपुर, बनकटा भाटपाररानी, भटनी, भलुअनी, रामपुर कारखाना, बरहज, सलेमपुर, तरकुलवा, गौरीबाजार, बैतालपुर, देसही देवरिया व लार में निर्माण कार्य कराया जाना है, जिसे खण्ड विकास अधिकारी को कार्य प्रारम्भ करने हेतु निदेर्शित किया गया।
Share:

01 मई तक ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान प्रारम्भ

   

 _प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से किया जायेगा संतृप्त_
 
  इस अभियान के अन्तर्गत कृषि कल्याण केन्द्र बैतालपुर में 27 अप्रैल को एक वृहद कार्यक्रम(कृषक गोष्ठी/किसान परिचर्चा) का होगा आयोजन

 देवरिया  26 अप्रैल। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषकों को कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने एवं योजनान्तर्गत सहभागिता बढाने हेतु 01 मई तक ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान प्रारम्भ किया गया है।
       मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि इस अभियान के अन्तर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से संतृप्त किया है। इस योजना में बचे हुए कृषकों को केसीसी प्रदान करने हेतु 01 मई तक (स्प्रिंट कॅम्पेन) का आयोजन कराते हुए किसानों कसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड से संतृप्त करने के सम्बन्ध में बताया है कि जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक नोडल अधिकारी होगे। इस अभियान के अन्तर्गत आयोजित होने वाल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पी०एम० किसान) सभी लाभार्थी को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। कार्यक्रम में कृषि विभाग के तकनीकी सहायक, पंचायतीराज विभाग के ग्राम पंचायत अधिकारी, राजस्व विभाग के लेखपाल, उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग के प्राथमिक स्तर के कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। कॉमन सर्विस सेन्टर (सी०एस०सी0) के प्रतिनिधि भी अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्य में उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में ही इच्छुक कृषक का आवेदन तैयार कराकर सत्यापन आदि की कार्य पूर्ण कराते हुए सभी आवेदन पत्र सम्बन्धित स्वीकृति हेतु उपलब्ध करा दिया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत कृषकों के बैंक खातों के ई-केवाईसी की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी तथा पीएम किसान के नये लाभार्थियों जिनका सत्यापन अभी अवशेष है को पूर्ण किया जायेगा।
        मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कॉमन सर्विस सेन्टर तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा  27 अप्रैल को एक बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश के सभी प्रधानमंत्री फसल बीमा का संचालन करने वाले प्रदेशो का किसान एवं सभी हितधारक जुड़े रहेगे। प्रदेश स्तर पर इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद स्तर के सभी अधिकारियों यथा कृषि विभाग, उद्यान विभाग, सहकारिता विभाग, आत्मा कार्मिक, सी०एस०सी० के अधिकारी, पैक्स, केवीके कृषक उत्पादन संगठनों ,क्षेत्रीय प्रगतिशील कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित करायी जायेगी। उक्त के अतिरिक्त भारत सरकार को अपेक्षानुसार 27 अप्रैल को आयोजित किये जा रहे विशेष कार्यक्रम के सांसद, विधायकगण एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को प्रतिभागिता करायी जायेगी। कृषक हित में इस विशेष कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर का आयोजन 11.00-11.40 बजे के मध्य किया जायेगा एवं इसके पश्चात राज्य स्तर पर कार्य आयोजन 11.40-1.00 बजे के मध्य किया जायेगा। बीमा कम्पनी एक सी०एस०सी० के प्रतिनिधियों के द्वारा भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप 27 अप्रैल को जनपद में यह कार्यक्रम कराना सुनिश्चित किया जायेगा। प्रदेश स्तर पर कृषि भवन लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के मध्य उपस्थित महानुभावों द्वारा प्रदेश के चयनित देवरिया सहित 08 जनपदों में जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने कृषको से सीधा संवाद किया जायेगा। सीएससी द्वारा कार्यक्रम संचालन कराया जायेगा।
       मुख्य विकास अधिकारी ने जिला प्रबन्धक कामन सर्विस सेन्टर देवरिया,  प्रभारी एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी देवरिया, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र मल्हना, भाटपाररानी, समस्त उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी,  जिला प्रबन्धक, अग्रणी बैंक को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिया है।

 
27 अप्रैल को गोष्ठी का होगा आयोजन 
         उप कृषि निदेशक ने बताया है कि ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान के अन्तर्गत एक वृहद कार्यक्रम(कृषक गोष्ठी/किसान परिचर्चा) का आयोजन कृषि कल्याण केन्द्र बैतालपुर के सभागार में 27 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से 03 बजे तक किया जायेगा, जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा का संचालन करने वाले किसान एवं सभी हितकारक कृषक जुडे रहेगें। सभी संबंधित विभाग अपनी स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी कृषकों को देगें।  

Share:

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

मार्ग दुर्घटना में पत्रकार घायल



देवरिया,25 अप्रैल। घटना का कवरेज करने गए आज अखबार के अपराध संवाददाता को एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ठोकर मारकर फरार हो गए। आस पास के लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के भटवलिया निवासी मन्नान अहमद (32)पुत्र मुनीर अहमद एक दैनिक समाचार पत्र पत्रकार है। सोनुघाट के पास एक घटना का कवरेज के लिए गए थे। कि सामने से तेज़ रफ़्तार एक मोटरसाइकिल ने उन्हें ठोकर मार दिया जिससे उनके पैर में गम्भीर चोट लग गयी। आस पास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए।जहा उनका इलाज चल रहा है। 
Share:

डीएम के निर्देश पर चला बुलडोजर, खलिहान की भूमि से हटा अतिक्रमण


देवरिया, 25 अप्रैल।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आज सदर तहसील के बरइठा गांव में प्रशासन द्वारा खलिहान की भूमि से अवैध कब्जे को हटवाया गया। विगत वर्षों से कुछ लोगों ने खलिहान की 0.194 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। कोर्ट के बेदखली आदेश के बाद आज एसडीएम सदर सौरभ सिंह, तहसीलदार आनंद नायक के नेतृत्व में तहसील प्रशासन अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने के लिए दल-बल के साथ मौके पर पहुँची। शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बरियारपुर, खुंखुंदू और तरकुलवा थाने की पुलिस तैनात रही। मौके पर खलिहान की भूमि पर छह लोगों के अवैध मकान मिले, जिसे बुलडोजर के माध्यम से गिराकर खलिहान की भूमि को मुक्त करा लिया गया। एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में सरकारी और निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।
Share:

डीएम ने जल निकासी की कार्य परियोजना का किया औचक निरीक्षण


 धीमी कार्य प्रगति पर जताया आक्रोश

 श्रमिको की संख्या बढा कर समयबद्वता के साथ कार्य को किया जाये पूर्ण

 संबंधित ठेकेदार को बुला कर प्रतिदिन 400 श्रमिक लगाये जाने के लिए किया जाये निर्देशित 

 ठेकेदार को शिथिलता के लिए दिया जाये नोटिस, लगाया जाये अर्थदण्ड

 देवरिया, 25 अप्रैल। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज खोराराम रोड स्थित कुरना नाला पर नगर की जल निकासी से जुड़ी परियोजना के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होने कार्य प्रगति अत्यन्त ही धीमी पाए जाने पर कडी नाराजगी जतायी तथा निर्देश दिया कि मजदूरों की संख्या बढ़ा कर कार्य को समयबद्वता के साथ पूरा करायें। उन्होने कहा कि इसके लिए यदि ठेकेदार द्वारा हिला-हवाली की जा रहा हो तो उन्हे नोटिस व अर्थदण्ड लगाये जाने के साथ ही कड़ी कार्यवाही की जाये। इस परियोजना में किसी भी प्रकार की शिथिलता न हो, यह नगर के जल निकासी से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण परियोजना है। हर हाल में बरसात के पूर्व यह कार्य परियोजना पूरी होनी चाहिये, जिससे कि नगर में जल-जमाव की स्थिति का सामना जनमानस को न करना पडे। इसके उपरान्त यदि किसी भी स्तर पर कार्य शिथिलता पायी जायेगी तो कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
       जिलाधिकारी श्री सिंह निरीक्षण के दौरान धीमी प्रगति को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि गत तीन माह से शुरु हुई इस परियोजना में अब तक की कार्य प्रगति में मात्र 115 मीटर में ही खुदाई व सरिया डालने का कार्य हुआ है। इस धीमी प्रगति से इस परियोजना के पूर्ण होने में काफी समय लगने की संभावना है, इसलिए कम से कम प्रति दिन 400 श्रमिक लगायें और समयबद्धता के साथ कार्य को पूर्ण किया जाये। उन्होने कहा कि ठेकेदार आलोक गुप्ता को कल बुलाकर उन्हे स्पष्ट रुप से यह निर्देश दिए जाए कि श्रमिको की संख्या को बढायें। उन्होने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिया कि कार्य शर्त अनुसार प्रति दिन होने वाले कार्यो का अनुश्रवण कर उसे अपडेट करते हुए मुझे भी अवगत कराते रहे। निरीक्षण के समय बताया गया कि 34 श्रमिक कार्य कर रहे है। मौके पर 08 श्रमिक कार्य पर लगे हुए पाये गये और शेष श्रमिक सरिया उतारने के कार्य में लगे हुए है। उन्होने अधिशासी अभियंता जल निगम को चेताते हुए कहा कि यदि समय पर कार्य पूर्ण नही होगा और नगर में जल जमाव की समस्या बनी रहेगी तो इसके के लिए इनकी शिथिलता समझी जायेगी और उन पर भी कार्यवाही की जायेगी।    
         निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी प्रदीप कुमार चौरसिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि मौजूद थे।

Share:

उद्योग लगाने के लिए 10 लाख से 25 लाख तक का मिलेगा लोन


 देवरिया 25  अप्रैल।  जिलाधिकारी जेपी सिंह के निर्देश पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद ने बताया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला ग्रामोद्योग कार्यालय देवरिया द्वारा उ0प्र0 सरकार की तीन रोजगारपरक योजनाओ में से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में सेवा क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए  ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके तहत 10 लाख रूपयें और उत्पादन क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रूपयें का लोन ले सकते है। जारी किये गये ऋण के सापेक्ष सामान्य वर्ग को 25 फीसदी और अन्य वर्ग एवं महिला को 35 प्रतिशत अनुदान एवं ग्रामीण क्षेत्रों की वित्तपोषित  इकाईयों को अधिकतम 13 प्रतिशत तक ब्याज उपादान की सुविधा तीन वर्ष तक दिये जाने का प्राविधान है। यह योजना पूर्णतः आनलाइन है, जिसका वेबसाइडः- www.kviconline.gov.in पर उद्यमी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कर आवेदन कर सकता है। 
इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में अधिकतम ऋण सीमा 10 लाख रूपयें है। उसमें पूंजीगत मद मे वितरित लोन पर लगने वाले ब्याज को साधारण ब्याज से दिये जाने का प्रावधान है। यह योजना भी आनलाईन है जिसका वेबसाइड www.upkvib.gov.in तथा /https://cmegp.data-center.co.in/ हैं जिसमें उद्यमी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कर आनलाईन आवेदन मोबाईल या लैपटॉप से कर सकता है। वही, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना कुम्हारों, प्रजापति समाज एवं मिट्टी का कार्य करने वालो के लिए लागू है। उसमें लोन का अधिकतम सीमा 10 लाख रूपयें तक है उसमे पूंजीगत मद में वितरित ऋण पर 25 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है। इस योजना के लिए आवेदन पत्र विभागीय कार्यालय से प्राप्त कर सकतें है। उन्होंने बताया है कि योजनाओं की विस्तृत जानकारी हेतु, जिला पंचायत भवन (प्रथम तल) देवरिया एवं मोबाईल नं0 05568 -220333, 7408410721, 7651807198, 9451886712 एवं  8565819733 नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है।
 
Share:

जनपद के सभी रेजीडेन्सियल (आवासीय) विद्यालयों को ईट राईट कैम्पस निर्मित / घोषित कराकर ईट राईट कार्यक्रम योजना से 15 अगस्त तक कराए आच्छादित


देवरिया  25 अप्रैल। मुख्य सचिव उ०प्र०, शासन की अध्यक्षता में  07 फरवरी सभा कक्ष में विभिन्न सेक्टर के अन्तर्गत विभागों द्वारा प्रस्तुतीकरण के पश्चात् प्रदेश के सभी रेजीडेन्सियल विद्यालयों में ईट राईट कैम्पस निर्मित / घोषित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। जनपद के सभी रेजीडेन्सियल विद्यालयों में ईट राईट कैम्पस निर्मित / घोषित कराकर, ईट राईट कार्यक्रम योजना से दिनांक 15 अगस्त 2022 तक आच्छादित किया जाना अनिवार्य है।
     जिलाधिकारी जेपी सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में जनपद के सभी रेजीडेन्सियल (आवासीय) विद्यालयों को ईट राईट कैम्पस निर्मित / घोषित कराकर ईट राईट कार्यक्रम योजना से आच्छादित किये जाने हेतु समस्त कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयों (कुल 13), नवोदय विद्यालय, पं० दीन दयाल उपाध्याय, आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना एवं सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर के प्रबन्धक / प्रधानाचार्यो / प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
       बैठक में जिलाधिकारी की अनुमति से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज द्वारा ईंट राईट कैम्पस के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित प्रबन्धक / प्रधानाचार्यो / प्रभारियों को ईट राईट कैम्पस से आच्छादित किये जाने हेतु विद्यालयों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 (FSSAI) के अन्तर्गत खाद्य लाईसेंस प्राप्त करने, आवासीय विद्यालयों में प्रयोग किये जाने वाले जल का परीक्षण कराने तथा विद्यालय परिसर में स्थित किचन / कैन्टीन की हाईजीन रेटिंग कराने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विद्यालयों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्यो / प्रभारियों को उक्त योजना को 15 अगस्त तक आच्छादित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
     खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग देवरिया के सहायक आयुक्त (खाद्य ) - II / अभिहित अधिकारी एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को ईट राईट योजना से सम्बन्धित जानकारियों/ प्रपत्रों को उपलब्ध कराने, सम्पूर्ण प्रक्रिया में सहयोग करने तथा तकनीकी तथ्यों की जानकारी देने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।
      बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज, कोआरडिनेटर कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय  त्रिभुअन नाथ पाण्डेय, प्रधानाचार्य डा० सूर्यकान्त राय, प्रधानाचार्य आश्रम पद्धति विद्यालय, समस्त वार्डेन / प्राचार्य कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, सहायक आयुक्त (खाद्य ) - II / अभिहित अधिकारी एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।
 
Share:

जन्म--मृत्यु पंजीयन कार्यक्रम की जिला स्तरीय अंतर विभागीय समिति की बैठक सम्पन्नजन्म-मृत्यु पंजीकरण ऑनलाइन हो:डीएम

  देवरिया, 25 अप्रैल।
कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यकक्ष में आज डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यक्रम की जिला स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद के 244 ग्राम पंचायतों में जन्म मृत्यु पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) के तहत नामांकन न होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से लॉगइन आईडी और पासवर्ड जनरेट की जाए और हर हाल में शासन की मंशा अनुरूप जन्म-मृत्यु पंजीयन ऑनलाइन ही किया जाए।

जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि  प्रत्येक पंजीकृत निजी अस्पताल की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। अस्पताल में होने वाली प्रत्येक जन्म-मृत्यु की सूचना शासन द्वारा निर्धारित समयावधि में नगर निकायों को भेजा जाए। ऐसा न करने वाले अस्पतालों की सूची तैयार कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के 1185 ग्राम पंचायतों में से 164 ग्राम पंचायतों की लॉगिन आईडी पासवर्ड जनरेट नहीं हुई है और 80 ग्राम पंचायतों के जन्म मृत्यु पंजीकरण (सीआरएस) खाते अक्रियाशील है।इन्हें 3 दिन के भीतर क्रियाशील किया जाए। ऐसा न करने पर उत्तरदायित्व तय करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने जिला स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की अंतिम बैठक की कार्यवृत्ति प्रस्तुत न करने पर भी असंतोष व्यक्त किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ आलोक पांडेय, एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज, डीपीओ कृष्णकांत राय, डॉ संजय चंद, ईओ रोहित सिंह एडीपीआरओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Share:

रविवार, 24 अप्रैल 2022

रुद्रपुर में आग के कहर से दर्जनों रिहायशी आवास जलकर खाक घण्टो बाद पहुची दमकल की गाड़ी

*
विनय कुमार गुप्ता
  देवरिया
रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के लालपुर परसिया गांव के खेतो के डंठल में लगी आग ने भारी तबाही मचाई हैं आग ने गांव के दो दर्जन से अधिक  घरों और झोपड़ी को रख कर दिया इतनी बड़ी तबाही के कई घण्टो के बाद भी फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी मौके पर नही पहुची  चार घण्टे तक आग के कहर में भारी नुकसान हुआ। लोगो के आखों के सामने ही उनके आशियाने जलते रहे स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय क्षेत्राधिकारी जिला अजीत सिंह एकौना थाना प्रभारी श्यामलाल निषाद के के साथ पुलिस के जवानों ने भी आग बुझाने में जी जान से लगे रहे लेकिन घंटों बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची गांव की रामकरण पुत्र नेबुलाल  के घर लड़की की शादी थी और घर पर मंडप सजा था और आग के कहर में सब कुछ जलकर राख हो गया साथ ही अनिल किराने की दुकान, रामा, गिरिजेश, अवधेश, कमलेश, मुन्ना, राजनाथ, सुभाष, नारद, दयानंद, भीम , जग्गू ,  विजई, भेरूलाल, रामाश्रय, मुकेश, कन्हैया सिंह पुत्र हरी लाल का टेंट का सामान जलकर खाक में मिल गया। आग से भारी नुकसान लोगों को उठाना पड़ा है । मवेशियों के लिए रखे गए भूसा भी आग में जलकर राख हो गया धर्मपुर,छपरा और बनकटी के पास भी आग लगी थी गाँव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया।एकौना थाना प्रभारी श्याम लाल निषाद ने बताया कि 30 से अधिक लोगों की झोपड़ी और आवास आगजनी की घटना में नुकसान हुआ है।
Share:

शाहीपुल पर स्थित शेर , हाथी की मूर्ति के पास से हटा ले अतिक्रमण , वरना चलेगा बुलडोजर : C.R.O



जौनपुर। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय द्वारा आज शाहीपुल पर स्थित शेर की मूर्ति के चारों तरफ कतिपय लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। इन लोगों द्वारा भारतीय पुरातत्व विभाग की सम्पत्ति को अत्यन्त खराब तरीके से विरूपित किया गया है। भारतीय पुरातत्व विभाग की सम्पत्ति को इन लोगों द्वारा विशेषण किये जाने के कारण अपना वास्तविक स्वरूप खो चुकी है। इन लोगों को 07 दिसम्बर 2021 व 31 दिसम्बर 2021 को निर्गत नोटिसों के विरुद्ध कुछ लोगों द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद की शरण में गये लेकिन  उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने इन्हें कोई राहत प्रदान नहीं किया। इन लोगों के पास कोई आवंटन नही है न ही पुरातत्व विभाग की सम्पत्ति पर कब्जा करने की एवज में गत 35-40 वर्षों का कोई किराया सरकार /पुरातत्व विभाग में जमा किया गया है।
23 अप्रैल 2022 को अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौनपुर के साथ स्थल का भ्रमण कर इन्हें अवगत कराया गया कि पुरातत्व विभाग की सम्पत्ति का जो विरोपण इनके द्वारा चबूतरा व टीनसेड द्वारा किया गया है, उसे तत्काल हटा लें अन्यथा कल नगर पालिका परिषद द्वारा विरोपण हटवाया जायेगा तथा अतिक्रमण हटवाने में आने वाले खर्च को संबंधित से वसूल किया जायेगा। इस प्रकरण में 07 दिसम्बर 2021 से लगातार इन्हें सचेत किया जाता रहा है कि भारतीय पुरातत्व विभाग के संरक्षण में संरक्षित सम्पत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करके व्यवसायिक गतिविधियों संचालित कर रहे है। परन्तु इनके द्वारा कोई साक्ष्य/अभिलेख मेरे कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया, जबकि कई वर्षो से यह लोग भारतीय पुरातत्व विभाग की सम्पत्ति पर बिना किसी वैध किराये के काबिज होकर व्यवसायिक गतिविधियों करते चले आ रहे है।

भारतीय पुरातत्व विभाग के पक्ष में सम्पूर्ण बकाये किराये का भुगतान कर दें और साक्ष्य स्वरूप रशीद आदि इस कार्यालय में प्रस्तुत करें अन्यथा की स्थिति में भारतीय पुरातत्व विभाग की सम्पत्ति में संचालित दुकान को स्वय खाली कर दें। परन्तु इन पर इनका प्रभाव नहीं पडा।  उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा भी इन्हें कोई राहत प्रदान नही की गयी क्योंकि ये लोग अत्यन्त अवैधानिक बातों को लेकर  उच्च न्यायालय की शरण में गये थे। जिला प्रशासन द्वारा इन्हें पर्याप्त नोटिस पिछले 4-5 महीनें से दिया जा रहा था लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। आज इन्हें अन्तिम रूप से सचेत किया गया कि आज शाम तक वह अपना अवैध अध्यासन स्वंय हटा लें जिससे ऐतिहासिक महत्व की भारतीय पुरातत्व विभाग की सम्पत्ति विरोपित हुई है। यदि इनके द्वारा आज शाम तक चबूतरा व टीनसेड नही हटाया जाता है तो नगर पालिका परिषद के माध्यम से चबूतरा व टीन सेड तत्काल हटा दिया जायेगा साथ ही यदि अगले सप्ताह में अपना अवशेष लगभग 40-45 साल का किराया इनके द्वारा भारतीय पुरातत्व विभाग या स्थानीय तहसील के रजिस्टर नम्बर 4 में जमा नहीं किया जाता है तो अगले रविवार यानि 01 मई 2022 को समस्त दुकानों को सील कर दिया जायेगा। यदि  उच्च न्यायालय का कोई विधिक आदेश प्राप्त होता है तो उसका अनुपालन किया जायेगा। यह कार्यवाही पुरातत्व विभाग की अन्य सम्पत्तियों पर भी की जायेगी। 
Share:

नाले में मिला युवक का शव , हत्या की आशंका

     

जौनपुर। शाहगंज नगर से सटे सिधाई गांव में रेल पटरी के किनारे नाले में शनिवार की दोपहर युवक का संदिग्ध परिनालेस्थितियों में शव मिला। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में घाव होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त हो गई है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
मृतक की शिनाख्त कस्बा के नगर मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय राज राव पुत्र गौतम के रूप में हुई। पता चलने पर रोते-बिलखते पहुंचे स्वजन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम वह घर से मित्र के साथ उसके रिश्तेदारी में पक्का पोखरा से सुरिस गांव जा रही बरात में शामिल होने की बात कह कर निकला था। स्वजन उसकी धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तहकीकात में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य का कहना है कि हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता, कितु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है। 
Share:

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने शाहगंज में पकड़ा 20 लाख रूपये की स्टांप चोरी



जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश ने शनिवार को शाहगंज तहसील में 16 बड़े बैनामों की जांच किया। इस दौरान करीब 40 फीसद बैनामों में स्टांप ड्यूटी की कमी पाई गई, जिसकी अनुमानित लागत 20 लाख रुपये पाई गई। ऐसे में भू-स्वामियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शाहगंज तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने ग्राम मनेछा, नटोली, शाहपुर, अखीपुर, चौकिया, सुरिस, कौड़िया, ईसापुर, भादी, अरंद में हुए बैनामों की जांच किय्। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्टांप चोरी करने वाले भू-स्वामियों में खलबली मच गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण में बैनामों में करीब 20 लाख रुपये की स्टांप चोरी पकड़ी गई है। इसका अभिलेख तैयार किया जा रहा है। यह अभियान अगले एक-दो सप्ताह में प्रत्येक तहसील में चलाया जाएगा। प्रतिमाह हुए बड़े बैनामों की जांच जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, आईजी स्टांप, सबरजिस्ट्रार की तरफ से जाती है। स्टांप चोरी कर राजस्व का नुकसान करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। इस मौके पर संबंधित गांव के लेखपाल, कानून-गो एवं स्टांप लिपिक उपस्थित रहे। 
Share:

जानिए क्यों फिर सुर्ख़ियो में आये सीओ अनिरुद्ध सिंह



   चंदौली। जनपद एक ऐसे विवाह का साक्षी बना जिसमें वधू पक्ष की जिम्मेदारी चंदौली पुलिस द्वारा निभाई गई । सकुशल विवाह संपन्न हुआ और बरात में शामिल सभी लोगों ने इस अनोखे विवाह को लेकर चंदौली पुलिस को धन्यवाद दिया । विवाह समारोह में जिले के पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक विधायक ब्लाक प्रमुख पुलिस अधिकारी संभ्रांत नागरिकों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस दौरान चंदौली पुलिस द्वारा बेटी की शादी की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले कर दहेज रहित विवाह को संपन्न कराया गया । विवाह समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद देने के साथ ही सीओ सकलडीहा को इस नेक कार्य के लिए बधाई भी दी ।
हाथों में माला लिए द्वार पर खड़े ये पुलिस वाले अपने अधिकारी या किसी वीआईपी  के आव भगत के लिए नहीं खड़े हैं । बल्कि अपनी मुंह बोली बहन की शादी में दूल्हा पक्ष के स्वागत के लिए खड़े हैं । जी हां हम बात कर रहे हैं जिले में संपन्न हुई ऐसे विवाह का जिसकी चर्चा चहुओर है। इस अनोखे विवाह को दुल्हन के मुंह बोली भाई सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और गरीब परिवार की शिखा की शादी धूमधाम से संपन्न कराई। यूं तो आपने हमेशा पुलिस के ऐसे खबरों को दिखा होगा जिससे आपके मन में हमेशा गुस्से और द्वेष की भावना ही आती है । लेकिन चंदौली पुलिस ने ऐसा काम कर दिया है जिसकी चर्चा और चंदौली पुलिस की सराहना चारो तरफ हो रही है। दरअसल धानापुर थाना क्षेत्र के आवाजापुर गांव निवासी शिखा का परिवार बहुत गरीब है और दहेज के अभाव में उसकी शादी नहीं हो पा रही थी । बेटी की शादी के गम में कुछ महीने पहले मां ने भी आत्महत्या कर ली थी। बेटी की शादी के नेक काम मे आवाजापुर के समाजसेवी दुर्गेश सिंह आगे आए और सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह से बेटी के विवाह की चर्चा की । मामले में सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह आगे आए और शिखा और उसके परिजनों से बातचीत की। साथ हो लड़के के पिता से बात की और सकलडीहा क्षेत्र के आवाजापुर निवासी अवधेश से शिखा का विवाह तय कर दी । शिखा की शादी की सभी जिम्मेदारी सीओ सकलडीहा ने अपने कंधे पर लिया और 22 अप्रैल को हल्दी की रसम संपन्न हुई । जिसमें खुद अनिरुद्ध सिंह शामिल रहे और 23 अप्रैल को धूमधाम से आवाजापुर के डिग्री कॉलेज परिसर में पुलिस वालों की मुंह बोली बहन सिखा और अवधेश की शादी सकुशल संपन्न हुई । इस दौरान बरठी से आवाजापुर पहुंची बरात में काफी लोग शामिल थे नाचते गाते हुए बाराती आवाजापुर डिग्री कॉलेज पहुचे । जहा द्वार पर बारात के स्वागत में सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे । बारातियों का स्वागत किया गया दूल्हे को जय माल की स्टेज तक पहुंचाया गया फिर अपनी मुंह बोली बहन को सीओ सकलडीहा और पुलिस अधिकारियों ने जय माल की स्टेज पर पहुंचाया और जमाल का कार्यक्रम संपन्न कराया। इस दौरान वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए चंदौली पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती कई ब्लॉक प्रमुख कई संभ्रांत नागरिक कई थानों के थानाध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए और सभी ने वर वधु को आशीर्वाद दिया । इस दौरान सीओ सकलडीहा की तरफ से विवाह की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए विवाह सकुशल संपन्न कराया गया।सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने अपनी मुंह बोली बहन का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया । वही दूल्हा दुल्हन ने सीओ सकलडीहा सहिय चंदौली पुलिस को धन्यवाद दिया। जबकि वर वधु के पिता ने दहेज रहित विवाह के लिए सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह और समाजसेवी दुर्गेश सिंह को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

गरीब परिवार की बेटी के भाई के रूप में अपने फर्ज को निभाते हुए सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने कहा उन्हें बहुत खुशी है उनकी कोई बेटी नही है इसलिए अपनी मुंह बोली बहन की शादी में धूमधाम से कर रहा हु । बेहद गरीब परिवार है मुझे भी खुशी हो रही है कि मैं इनकी शादी करा रहा हूं यह दहेज रहित शादी और समाज को विवाह के माध्यम से संदेश देना चाहता हूं कि लोग दहेज रहित विवाह करें ताकि दहेज के अभाव में किसी बेटी के सपने ना उजड़ न पाए।

वही चंदौली पुलिस द्वारा आयोजित इस विवाह में शामिल होने आए लोगों ने इसके लिए चंदौली पुलिस को धन्यवाद दिया और इस दहेज रहित विवाह का उदाहरण देते हुए काज ताकि समाज में दहेज रहित विवाह करना चाहिए उन लोगों के मुंह पर तमाचा है दहेज का लालच करते हैं चंदौली पुलिस के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद । 
Share:

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

पुलिस मुठभेड़ मे 05 अभियुक्त गिरफ्तार





       सीतापुर। दिनांक- 23.04.2022 
  थाना तालगांव पर वादी श्री धर्मेन्द्र पुत्र पलटूराम नि0 ग्राम गोकुलपुर थाना तालगांव जनपद सीतापुर द्वारा दिनांक 22.04.2022 को एक लिखित तहरीर इस आशय की दी गयी कि वह 15.04.2022 को अपनी छोटी साली के साथ रिश्तेदारी में जाते समय रास्ते मे मोहम्मदीपुर पुलिया के पास बाग मे वह दोनों बात कर रहे थे, वहां पर कुछ लड़के आ गये पूछताछ/वाद-विवाद करने लगे। उनमें से एक लड़के द्वारा उनकी रिश्तेदार के साथ अभद्र व्यवहार व गलत काम करने का प्रयास किया गया और अन्य लोगों  द्वारा  इसका वीडियो बना कर और लोगों को भेज दिया गया। उक्त लिखित सूचना के आधार पर तत्काल सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना तालगांव पर मु0अ0सं0 155/22 धारा 34/147/323/504/354ख/376/511 भादवि 3(2)(V) SC/ST ACT, 7/8 पाक्सो एक्ट व 67 आई.टी.एक्ट अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निकट पर्यवेक्षण में पांच टीमों का गठन किया गया। सभी पाँचों अभियुक्तों को तत्परता से पुलिस द्वारा सलीमपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। *पुलिस कार्यवाही में मुख्य अभियुक्त लारेब सहित दो अभियुक्त गोली लगने से घायल हुए है।* इस संबंध में अन्य आवश्यक  विधिक कार्यवाही  की जा रही है।
इस घटना के विषय में इससे पूर्व किसी के भी द्वारा किसी स्तर पर कोई सूचना नही दी गयी थी।
उल्लेखनीय है पीड़िता की चिकित्सीय परीक्षण आख्या के अनुसार उसके शरीर पर कोई चोट नहीं है। (NO INJURY SEEN ALL OVER BODY) पीड़िता द्वारा अपने चिकित्सीय परीक्षण के दौरान डाक्टर को दिए गये बयान मे दुराचार न होने की बात बतायी गयी है।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार (घायल) अभियुक्तों का नाम/पता– 
1- लारेब पुत्र असरफ निवासी नया गाँव ग्राम नेवादा थाना तालगांव सीतापुर।
2- इम्तियाज पुत्र गनी निवासी ग्राम नया गाँव नेवादा थाना तालगांव सीतापुर।

पुलिस कार्यवाही में गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता– 
1-गुफरान पुत्र मुजम्मिल निवासी नया गाँव ग्राम नेवादा थाना तालगांव सीतापुर।
2-शहनवाज पुत्र साहिद  निवासी ग्राम नया गाँव नेवादा थाना तालगांव सीतापुर।
3-फिरोज पुत्र अनवर निवासी ग्राम नया गाँव नेवादा थाना तालगांव सीतापुर।

पंजीकृत अभियोग – 
1- मु0अ0सं0 155/22 धारा 147/323/504/354ख/376/511 भा.द.वि, 3(2)(V) SC/ST ACT, 7/8 पाक्सो  
    एक्ट व 67 आई.टी एक्ट थाना तालगांव सीतापुर।
2- मु0अ0सं0 156/22 धारा 307 भा.द.वि थाना तालगांव सीतापुर।
3- मु0अ0सं0 157/22 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट थाना तालगांव सीतापुर।
4- मु0अ0सं0 158/22 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट थाना तालगांव सीतापुर।

बरामदगी-
1- एक अदद मोटर साइकिल टीवीएस स्पोर्ट
2- दो अदद तमंचा 12 बोर
3- दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
4- तीन अदद खोखा कारतूस 12 बोर
Share:

थाना समाधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थाना शाहपुर पर एवं जनपद के अन्य थानों पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया जा रहा है।





       गोरखपुर।आज दिनांक 23-04-2022 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थाना शाहपुर पर आम जन की समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा जनपद के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनके त्वरित व विधिक निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया। 
        इस दौरान समस्त पुलिस एवं राजस्व अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में जमीनी विवाद चिह्नित कराएं और राजस्व टीम के साथ पुलिस मौके पर जाकर दोनो पक्षो की उपश्थिति मे नियमानुसार शिकायतो का निस्तारण कराना सुनिश्चित करे तथा अपनी आख्या थाना समाधान दिवस की पंजिका मे दर्ज करे, साथ ही प्रार्थाना मे अंकित वादी-प्रतिवादी एव जांचकर्ता का मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करें। यदि कोई पक्ष विवाद करता है तो उसके विरुद्ध 107/116 एवं अन्य निरोधात्मक कार्यवाही की जाए ।
Share:

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 13 करोड़ का बजट पास




जौनपुर । करंजाकला विकासखंड में क्षेत्र पंचायत की बैठक में 13 करोड़ 12 हजार  का बजट पास हो गया।  विकास कार्यों को कराए जाने के लिए ब्लाक  प्रमुख में जोर दिया और कराए गए कार्यों की समीक्षा भी किया।
करंजाकला के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख पूनम की अध्यक्षता में हुई । जिसमें कराए गए कार्यों की उन्होंने समीक्षा की। इसके अलावा आए हुए सभी सदस्यों से उनके नए कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। और गहमागहमी के बीच कुल 13 करोड़ 12 हजार का बजट पास हुआ ।जिसमें भाजपा नेता सुनील कुमार यादव मम्मन ने कहा कि  क्षेत्र के किसी गांव से कोई भेदभाव नहीं होगा और सब प्रस्ताव दे रहे हैं और जो भी कार्य चल रहे हैं और उसके गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए और  जरूरत के हिसाब से कार्य कराया जाएगा। करंजाकला ब्लॉक को आदर्श ब्लाक बनाने का काम किया जाएगा। और सभागार आधुनिक यंत्रों से लैस कराया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना खेल का मैदान तालाब मॉडल तालाब सुंदरीकरण मनरेगा नाली खरंजा पुलिया के कार्य प्रस्ताव को लेकर चर्चा की गई । विद्युत विभाग के जेई वीरेंद्र पाल ने विद्युत मीटर घर-घर लगवाने के लिए जोर दिया। बीडीओ  आरडी यादव ने विकास कार्यों में तेजी लाने व योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वयन कराने पर जोर दिया ।इस अवसर पर एडीओ कोआपरेटिव जितेन्द्र दुबे ,चंदन यादव , डॉ आलोक चौधरी ,डॉ योगेश सिंह, कपिल देव सिंह , रमेशचंद्र यादव, मुकेश जयसवाल, महेश सोनकर ,उमाशंकर यादव ,राजकुमार सोनकर, अवधेश चौहान, दुर्गा यादव मौजूद रहे। 
Share:

भूमि विवाद में मनबढ़ों ने युवक को पीटा


जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक को पीट दिया जिससे वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल ने जफराबाद थाने पर पहंुचकर शिकायत किया। बता दें कि जफराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के बृजेश गौतम लखन लाल में पुराना भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी पुराने भूमि विवाद को लेकर शनिवार को लखन लाल और उनके परिवार के सदस्य सप्पू ने बृजेश को घेरकर डण्डे से पीट दिया। पिटाई से ब्रजेश गौतम (40) घायल हो गया जिसने पुलिस से लिखित शिकायत भी किया। इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। उचित कार्यवाही की जायेगी।
Share:

हिंदू को मजबूत करने के लिये हमको स्वयं में संगठित होना होगा


जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की प्रान्तीय कार्यकर्ता बैठक वाराणसी में सम्पन्न हुई जिसमें शामिल होकर लौटे जौनपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि उक्त बैठक की अध्यक्षता महावीर जी राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं संचालन तरुन शुक्ल प्रान्तीय महामंत्री ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये ईश्वरी प्रसाद केन्द्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि हिंदू ही आगे रहा है और रहेगा, इसलिए हिंदू को मजबूत करने के लिये हमको स्वयं में संगठित होना होगा।
इसी क्रम में धनंजय सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि सबल हिंदू, सशक्त हिंदू, सम्मानित हिंदू, समृद्ध हिंदू बनाने के लिए आपको आर्थिक, मानसिक व शारीरिक मजबूत होना अति आवश्यक है। इसके अलावा अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों ने अपना विचार व्यक्त करते हुये परिषद से जुड़ने का आह्वान किया। इसके पश्चात 19 जनपदों से आये प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुछ नये पदाधिकारियों की घोषणा भी की गयी। घोषणा के अनुसार जौनपुर के अजय पाण्डेय को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इसके अलावा अरविन्द योगी विभाग सह मंत्री, ओम प्रकाश मिश्र विभागाध्यक्ष विन्ध्याचल, प्रदीप केशरी विभागाध्यक्ष, प्रमोद गुप्ता कोषाध्यक्ष काशी महानगर, राजेश शुक्ल प्रान्त अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अलावा भदोही, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, गाजीपुर जनपदों के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गयी। तत्पश्चात् उपस्थित सभी लोगों ने करतल ध्वनि से सभी नये पदाधिकारियों का स्वागत किया। बताया गया कि उक्त बैठक में संजय दुबे प्रांतीय संगठन मंत्री, प्रभाकर तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता फोरम, नरेंद्र शास्त्री प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, अर्जुन मौर्य प्रांतीय महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, गोपाल श्रीवास्तव प्रांतीय कार्याध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, नन्द लाल प्रांतीय संयोजक हिंदू हेल्प लाइन, चन्द्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री, रमेश मिश्रा विभाग उपाध्यक्ष, पवन राय जिला मंत्री, संतोष सोनकर जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल सहित काशी प्रांत के 19 जिलों के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 
Share:

सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमन्द अवश्य लेंः बीडीओ


 धर्मापुर, जौनपुर।स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के कुछमुछ गांव में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। चौपाल में बीडीओ धर्मापुर रवि सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुये बताया कि जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनकी सूची बनाई गई। प्रदेश सरकार गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए संकल्पित है। सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जरूरतमंद को दिया जायेगा। सचिव धर्मेंद्र राय को गांव के परिषदीय विद्यालयों में मिशन कायाकल्प योजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ कोआपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, एडीओ एजी आत्मा राम पटेल, राधेश्याम विश्वकर्मा, बाबू लाल, श्रुति गुप्ता, संजय श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
Share:

जनपद जौनपुर के समस्त थानों पर किया गया थाना समाधान दिवस का आयोजन-


      जौनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में आज दिनांक-23.04.2022 को जनपद जौनपुर के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना मुंगरा बादशाहपुर पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार द्वारा थाना केराकत पर, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं  संत प्रसाद उपाध्याय द्वारा थाना रामपुर,  क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी द्वारा थाना गौरा बादशाहपुर पर, क्षेत्राधिकारी बदलापुर श्री अशोक कुमार द्वारा थाना सिगरामऊ पर, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर द्वारा थाना मछलीशहर पर तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के द्वारा अपने-अपने थानों पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियो को मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रो का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके । 
Share:

समाधान दिवस के मौके पर थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा पति-पत्नि के विवाद का किया गया निस्तारण।



           जौनपुर।अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी केराकत व क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के द्वारा आज दिनांक-23.04.2022 को समाधान दिवस के अवसर पर ग्राम बगरथी से पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़ा व मारपीट से परेशान पत्नी द्वारा प्रार्थना पत्र लेकर समाधान दिवस में थाना स्थानीय पर आयी। जिसे तत्काल संज्ञान मौके पर ही पति को बुलाकर समझाया बुझाया गया जिससे दोनों के आपस का विवाद का समाधान हो गया। समाधान  होने पर दोनों पक्ष आपस में खुश दिखे, जिसे फूल-माला पहनाकर विदाई की गई। 
Share:

मक्के की फसल में फाल आर्मी वर्म कीट के प्रकोप से सतर्क रहें किसान

 
देवरिया   23 अप्रैल। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया है कि   जनपद की जलवायु कुछ हद तक फाल आर्मी वर्म कीट के लिए अनुकूल है। वर्तमान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बोई गयी मक्के की फसल पर फाल आर्मी वर्म का प्रकोप हो सकता है। यह एक बहुभोजीय (Polyphagous) कीट है जिसके कारण अन्य फसलों जैसे-मक्का, ज्वार, बाजरा, धान, गेहूँ तथा गन्ना आदि फसलों को भी हानि पहुँचा सकता है। इस कीट की पहचान एवं प्रबंधन की सही जानकारी कृषकों को होना अत्यन्त आवश्यक है।
      पहचान एवं लक्षण के संबंध मे उन्होंने बताया है कि इस कीट की मादा ज्यादातर पत्तियों की निचले स्तह पर अण्डे देती है, कभी-कभी पत्तियों की ऊपरी सतह एवं तनों पर भी अण्डे देती है। इसकी मादा एक से ज्यादा पर्त में अण्डे देकर सफदे झाग से ढक देती है। अण्डे क्रीमिस से हरे व भूरे रंग के होते है। सर्वप्रथम फाल आर्मी वर्म तथा सामान्य सैनिक कीट में अन्तर को कृषकों को समझना अत्यन्त आवश्यक है। फाल आर्मी वर्म का लार्वा भूरा, धूसर रंग का होता है जिसके शरीर के साथ अलग से टयूबरकल दिखता है। इस कीट के लार्वा अवस्था में पीठ के नीचे तीन पतली सफेद धारियाँ और सिर पर एक अलग सफेद उल्टा अंग्रेजी शब्द का वाई (Y) दिखता है एवं इसके शरीर के दूसरे अंतिम खण्ड पर वर्गाकार चार बिन्दु दिखाई देते है तथा अन्य खण्ड पर चार छोट-छोटे बिन्दु समलंम्ब आकार में व्यवस्थित होते है। यह कीट फसल की लगभग सभी अवस्थाओं में नुकसान पहुंचाता है, लेकिन मक्का इस कीट की रूचिकर फसल है। यह कीट मक्का के पत्तों के साथ-साथ बाली को विशेष रूप से प्रभावित करता है। इस कीट का लार्वा मक्के के छोटे पौधे के डन्ठल आदि के अन्दर घुसकर अपना भोजन प्राप्त करते हैं। इस कीट की प्रकोप की पहचान फसल की बढ़वार की अवस्था में जैसे पत्तियों के छिद्र एवं कीट के मल-मूत्र एवं बाहरी किनारों की पत्तियों पर मल-मूत्र से पहचाना जा सकता है। मल महीन भूसे के बुरादे जैसा दिखाई देता है।
      प्रबन्धन के संबंध में उन्होंने बताया है कि फसल की निगरानी एवं सर्वेक्षण करें। अण्ड परजीवी 2 से 5 ट्राइकोग्रामा कार्ड एवं टेलोनोमस रेमस का प्रयोग अंडा देने की अवस्था में करने से इनकी संख्या की बढ़ोत्तरी में रोक लगायी जा सकती है।एन०पी०वी० 250 एल0ई० मेटाराइजियम एनिप्सोली एवं नोमेरिया रिलाई आदि जैविक कीटनाशकों का समय से प्रयोग अत्यन्त प्रभावशाली है। यांत्रिक विधि के तौर पर साँयकाल (7 से 9 बजे तक) में 3 से 4 की संख्या में प्रकाश प्रपंच एवं 6 से 8 की संख्या में बर्ड पर्चर प्रति एकड़ लगाना चाहिए।रासायनिक उपचार हेतु फसल में जमाव से अगेती अवस्था (Earty worl) में सूंडी द्वारा 05 प्रतिशत नुकसान या पत्तियों पर अण्डे दिखाई दे एजाडिरेक्टिन (नीम आयल) 1500 PPM की 02 मि0ली0 / लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करें। मध्य से अन्त चक अवस्था में तीन रसायनों का 7-9 दिन पर बदल-बदल कर छिड़काव करें: यथा स्पाईनोटोरम 11.7 प्रतिशत एस०सी० की 0.3 मि0ली0 / लीटर पानी, क्लोरनट्रानिलि प्रोल 18.5 प्रति० एस०सी० की 0.4 मि०ली० मात्रा / लीटर पानी, थायोमेथाक्सम 12.6 प्रति०+ लैम्बडा साइहैलोथ्रिन 9.5 प्रति० एस०सी० की 0.5 मि०ली० मात्रा / लीटर पानी या एसीफेट 50 प्रतिशत + इमिडाक्लोरोपिड 1.8 प्रतिशत एस० पी० के साथ इमामेक्टिन बेंजोएट 5 प्रति० 05 जी० मिलाकर स्प्रे करें,फसल की बाली मूट्टे की अवस्था में सूड़ियों को पकड़कर नष्ट करने, बर्ड पर्चर लगाने व इस प्रकार की यांत्रिक विधियों द्वारा ही नियंत्रण उचित व कम खर्चीला होता है।
 
Share:

दिव्यांगजन पुर्नवास हेतु दुकान निर्माण / दुकान संचालन योजनान्तर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु पात्र आवेदक 30 जून तक करे ऑनलाइन आवेदन

  
देवरिया  23 अप्रैल। जिलाधिकारी जेपी सिंह के निर्देश पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मीनू सिंह ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन पुर्नवास हेतु दुकान निर्माण / दुकान संचालन योजनान्तर्गत दुकान निर्माण हेतु पात्र आवेदकों को वित्तीय सहायता के रूप में दुकान संचालन एवं खोखा / गुमटी हाथ ठेला क्रय हेतु लाभार्थियों की वित्तीय सहायता के रूप रूपये 10 हजार की धनराशि स्वीकृत की जाती है, जिसमें रूपये 7500 की धनराशि 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर से ऋण के रूप में तथा रूपये 2500 की धनराशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है।
      उक्त योजना हेतु इच्छुक दिव्यांगजन  30 जून 2022 तक अपना आवेदन विभागीय वेबसाइट http/divyangjandukan.upsdc.gov.in पर आनलाईन आवेदन कर सकते है। आनलाईन फार्म भरते समय आवेदक को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला नवीनतम फोटो, आयु प्रमाण पत्र जिसमें जन्मतिथि का अंकन हो सक्षम प्राधिकारी के स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित खाता, अधिवास प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड की छाया प्रति स्वयं प्रमाणित कर आवेदन पत्र के साथ उपरोक्त वेबसाईट पर अपलोड करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या 17 विकास भवन, देवरिया में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।
 
Share:

वित्तीय वर्ष 2022-23 से दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं के बायोमैट्रिक अटेण्डेस प्रक्रिया लागू किये जाने का निर्देश हुआ प्राप्त


 शैक्षिक सत्र में 75 प्रतिशत या उससे ऊपर उपस्थिति वाले छात्र/छात्राओं को शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति सुविधा होगी अनुमन्य

 बायोमैट्रिक अटेण्डेंस के क्रियान्वयन हेतु जनपद में डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक 28 अप्रैल को

 देवरिया  23  अप्रैल। जिलाधिकारी जे0पी0 सिंह के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं के बायोमैट्रिक अटेण्डेस प्रक्रिया लागू किये जाने का निर्देश प्राप्त है, तत्कम में शैक्षिक सत्र में 75 प्रतिशत या उससे ऊपर उपस्थिति वाले छात्र/छात्राओं को शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति सुविधा अनुमन्य होगी। उक्त उपस्थिति आधार बेस उपस्थिति प्रणाली (भौतिक रूप से कक्षाओं के संचालन होने पर) को स्थापित करके प्रत्येक माह उपस्थिति प्रमाणित करने एवं यथास्थान छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपलोड करने का उत्तरदायित्व संस्था का होगा। यदि किसी छात्र/छात्रा की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है तो ऐसे छात्र छात्रवृत्ति हेतु पात्र नहीं होंगे तथा छात्र को यदि भुगतान हो गया है, तो भुगतानित धनराशि छात्र अथवा संस्था को वापस करनी होगी। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 से नियमावली की व्यवस्थाओं के अनुसार प्रदेश में संचालित एवं छात्रवृत्ति हेतु मास्टर डाटा में सम्मिलित समस्त राजकीय, अनुदानित व मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों में प्रवेशित एवं अध्ययनरत छात्र छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का आनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों का आधार बेस उपस्थिति प्रणाली (बायोमैट्रिक अटेण्डेंस) की व्यवस्था करायी जानी है। इस हेतु प्रत्येक शिक्षण संस्थान छात्रों के बायोमैट्रिक अटेण्डेंस हेतु उपकरण लगाया जाना है। प्रत्येक संस्थान स्तर पर छात्रों के पाठ्यक्रमवार अटेण्डेस को राज्य स्तर पर एन०आई०सी० योजना भवन लखनऊ व श्रीट्रान इण्डिया लिमिटेड, लखनऊ के स्तर से आवश्यक कार्यवाही की जानी है।
     जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है कि उक्त के अनुपालन में बायोमैट्रिक अटेण्डेंस के क्रियान्वयन हेतु जनपद में दशमोत्तर कक्षाओं को संचालित करने वाले समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य / प्राचार्य की एक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 28 अपैल  को गाँधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में आयोजित की गयी है। 28 अप्रैल को राजकीय इण्टर कालेज / सहायता प्राप्त इ०का / राजकीय एवं प्राईवेट पालिटेक्निक / राजकीय एवं प्राईवेट आई०टी०आई० / राजकीय / वित्तविहीन डिग्री कालेज / पैरामेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य/प्रचार्य की बैठक 11 बजे से 12 बजे तक(प्रथम पाली) तथा  वित्तविहीन मान्यता प्राप्त इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य/प्रचार्य की बैठक 01 बजे से 02 बजे तक(द्वितीय पाली) आयोजित होगी।
Share:

सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे उपलब्ध:एडीएम खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता



देवरिया,  23 अप्रैल।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में जनपद में गेहूं खरीद की समीक्षा की। बैठक में अब तक की गेहूं खरीद की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की और खरीद प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त 136 गेहूं क्रय केंद्रों पर जूट के बोरे उपलब्ध हो गए हैं।

    उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद की प्रक्रिया को तेज करने के लिए किसानों को पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। गत वर्ष जिन किसानों ने सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं विक्रय किया था उनसे टेलीकॉलिंग करके संपर्क किया जाए। जिन किसानों का पंजीकरण हो चुका है उनका सत्यापन भी ससमय पूर्ण हो, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद के लिए 2015 रुपये प्रति कुंतल की दर तय की है। गेहूं क्रय केंद्रों पर अपने गेहूं विक्रय करने वाले किसानों को उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से 72 घन्टे के भीतर धन ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
           अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बोरे सभी क्रय केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों की खरीद सुनिश्चित की जाए।छोटे किसानों को प्राथमिकता मिले। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी बीसी गौतम, एआर कॉपरेटिव अजय कुमार, मंडी सचिव तथा सभी गेहूं क्रय केंद्रों के प्रभारी उपस्थित थे।

Share:

40 कृषकों में राज्यमंत्री ने आगजनी से हुई फसल क्षति की 336610 रुपये की सहायता चेक की वितरित । मण्डी समिति द्वारा कृषक हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी , उसे अपनाये जाने की अपील की



  देवरिया  23 अप्रैल। कृषक हित में संचालित मुख्यमंत्री खेत-खलिहान दुर्घटना योजना के अन्तर्गत तहसील सलेमपुर क्षेत्र में आगजनी से हुई फसल क्षति के 40 कृषकों में 336610 रुपये की सहायता धनराशि का चेक ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मण्डी समिति में कृषकों को प्रदान किया।
      राज्यमंत्री श्रीमती गौतम ने कहा कि कृषकों के हित के लिए मण्डी समिति द्वारा भी अनेक कल्याणकारी योजनायें संचालित है। इसके तहत ही संचालित मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना योजना अन्तर्गत रवि फसल में अग्नि दुर्घटना से हुई कृषकों को नुकसान की सहायता आज प्रदान की गयीं। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अधिसूचित समस्त मण्डी समितियों क्षेत्रान्तर्गत खलिहान में एकत्रित फसल एवं क्षेत्र में खड़ी फसल में अग्नि दुर्घटना से हुई क्षति पर सहायता दिए जाने का प्राविधान है। विभिन्न मानको अनुसार एक हेक्टेयर अर्थात 2.5 एकड तक क्षतिग्रस्त होने की दशा में अधिकतम रुपये 30 हजार अथवा वास्तविक ऑकलित क्षति जो भी कम हो देय होती है। इससे अधिक 05 एकड तक की क्षति होने की दशा में 40 हजार, 05 एकड से अधिक की फसल अग्निकाण्ड में क्षतिग्रस्त होने पर अधिकतम रुपये 50 हजार अथवा वास्तविक ऑकलित क्षति जो भी कम हो उसे दिए जाने का प्राविधान है। उन्होने कहा कि किसानो के हित में मण्डी परिषद द्वारा अनेक कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना, मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन मण्डी समिति के व्यापारी एवं आढ़ती दुर्घटना सहायता योजना, मुख्यमंत्री मण्डी स्थल/ उप मण्डी स्थल अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना आदि संचालित है।
         राज्यमंत्री श्रीमती गौतम ने अपने हाथो तहसील सलेमपुर के कृषकों को इस योजना के तहत सहायता चेक प्रदान की, उसमें मुख्य रुप से कमलावती देवी, मदन कुमार यादव, ददन कुमार यादव, गुलाब यादव, सुरेन्द्र सिंह यादव, कंचन, देवन्ती देवी, अतवारीया देवी, शान्ति देवी, योगेन्द्र चौहान, लालबाबु, रमाकान्त चौहान, सावित्री देवी, राहुल चौहान, विद्यावत देवी, दुर्गा, शेषनाथ सिंह आदि को चेक प्रदान की।
        अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कृषक एवं आपदा से जुडी योजनाओं की सहायता/राहत धनराशि तत्कालिक रुप में प्रभावितों को पहुंचाये जाने हेतु जिला प्रशासन प्रयासरत व कटिबद्ध है। आगे जिन कृषको की अग्निकांड से फसल की नुकसान हुई है, उन्हे भी इस योजना अन्तर्गत अनुमन्य सहायता धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी।
        एडीएम वित्त, मण्डी सचिव दिवाकर उपाध्याय आदि द्वारा मंत्री जी को बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।
         इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा जय नाथ गुड्डन, मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, अमरनाथ सिंह, दिनेश गुप्ता, बलबीर सिंह,  मण्डी सचिव दिवाकर उपाध्याय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण व मण्डी समिति के जुडे अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।  

Share:

थाना केराकत पुलिस ने 02 वाहन चोरो को धर दबोचा कब्जे से चोरी का वाहन सुपर स्पलेण्डर बरामद


जौनपुर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार नगर व क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी केराकत के पर्यवेक्षेण एवं दिशा – निर्देशन में थाना केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा प्र0नि0 संजय वर्मा के नेतृत्व मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 128/22 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात का सफल अनावरण करते हुये घटना कारित करने वाले अभियुक्त गण 1- चांद अली उर्फ कल्लू पुत्र मनौवर अली निवासी तिलखरा थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ 2- मुरली कश्यप पुत्र अवधेश कश्यप ग्राम तिलखरा थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ को चोरी गयी मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर रजि0नं0 UP62AQ 1653 के साथ अकबरपुर मोड़ के पास समय करीब 07.30 एएम पर गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त मे गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोतरी करते हुये अभियुक्त गण उपरोक्त का चालान धारा 379/411 भा0द0वि0 मे माननीय न्यायालय जौनपुर किया गया ।
  *गिरफ्तार अभियुक्त*
1- चांद अली उर्फ कल्लू पुत्र मनौवर अली निवासी तिलखरा थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़
2- मुरली कश्यप पुत्र अवधेश कश्यप R/O तिलखरा थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़  
                                         
                                                बरामदगी का विवरण
1- सुपर स्पलेण्डर रजि0नं0 UP62AQ 1653
                                                 आपराधिक इतिहास
चांद अली उर्फ कल्लू पुत्र मनौवर अली निवासी तिलखरा थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़
1 - मु0अ0सं0 128/22 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना केराकत जौनपर।
गिरफ्तारी टीम
1- प्र0नि0 संजय वर्मा प्र0नि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
2- उ0नि0 हैदर अली  थाना केराकत जौनपुर
3 – हे0का0 परमानंद यादव थाना केराकत जौनपुर
4- का0 रणविजय सिंह थाना केराकत जनपद जौनपुर 
Share:

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किये जाने हेतु जारी हुआ दिशा-निर्देश सभी संबंधित अधिकारी जारी निर्देशों का कड़ाई से करें अनुपालन-अपर जिला मजिस्ट्रेट

  देवरिया  22 अप्रैल।अपर जिला मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ने  मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किये जाने हेतु जारी दिशा-निर्देश के संबंध में निर्देशित किया है कि जनपद के सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी व निजी कार्यालयों, न्यायालयों व स्कूलों में मास्क अनिवार्य कर दिया जाए। जनपद में पुलिस, नगर निकाय व अन्य विभागों के पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पुनः प्रभावी रूप से क्रियाशील कराकर प्रचार-प्रसार  कराये जाए,  वैक्सीनेशन के लिए एक विशेष अभियान चलाकर 12-14 वर्ष आयु,15-17 वर्ष आयु एवं 18 वर्ष से अधिक आयु के छूटे हुए और वूस्टर डोज हेतु अर्ह व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाय। 
     अपर जिला मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि उपर्युक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन / अनुश्रवण कराना सुनिश्चित करें।
 
Share:

डीएम ने जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाये जाने हेतु गठित संयुक्त टीम को 05 मई तक विशेष प्रवर्तन चलाये जाने व आबकारी दुकानों के गहन निरीक्षण किये जाने का दिया निर्देश

    देवरिया 22 अप्रैल। जिलाधिकारी जेपी सिंह ने जनपद में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री तथा अवैध अल्कोहल / अवैध मदिरा के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत प्रशासन व पुलिस अभियान तथा आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीम द्वारा  05 मई तक विशेष प्रवर्तन चलाये जाने व आबकारी दुकानों के गहन निरीक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया है।     जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी तथा आबकारी निरीक्षकों की गठित इस संयुक्त टीमों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित अवैध मद्यनिष्कर्षण के अड्डो व अन्य संदिग्ध स्थलों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही संपादित करने के साथ-साथ आबकारी दुकानों के औचक निरीक्षण कार्य संपादित कर आख्या प्रस्तुत करेंगे।                                             जिलाधिकारी ने बताया है कि तहसीलवार संबंधित उप जिलाधिकारी को प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को पुलिस विभाग के अधिकारी इस टीम हेतु नामित किया गया है। उन्होने इस टीम में नामित आबकारी विभाग के अधिकारी के विवरण में बताया है कि तहसील सदर के लिए आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 देवरिया अमरेन्द्र कुमार सिंह, सलेमपुर के लिए आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 देवरिया मनीष कुमार सिंह, भाटपाररानी के लिए आबकारी  निरीक्षक क्षेत्र-5 देवरिया श्याम नारायन, बरहज के लिए आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 देवरिया पंकज विवेक तथा रुद्रपुर के लिए आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 देवरिया कुलदीप सिंह को नामित किया गया है।                             जिलाधिकारी ने संयुक्त टीमों को निर्देशित किया है कि वे तहसीलवार उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पूर्व चिन्हित अवैध मद्यनिष्कर्षण के अड्डों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सम्पादित करने के साथ-साथ सन्निकट स्थापित ईट-भट्ठों व ढाबा तथा किराना की दुकानों पर गहन चेकिंग कार्य भी सम्पादित करेगें। उक्त के अतिरिक्त इन टीमों द्वारा जनपद में निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही /चेकिंग कार्य सम्पादित किया जायेगा। जनपद के अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित आबकारी फुटकर एवं थोक बिक्रय अनुज्ञापनों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुये संरक्षित मदिरा के स्टॉक के बार कोड़ व क्यू० आर० कोड की सतर्कता पूर्वक सूक्ष्मता से जाँच की जायेगी।  राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गाे पर स्थित संदिग्ध ढाबों (जहाँ अल्कोहल के टैंकर प्रायः रुकते है) का सघन व आकस्मिक जाँच की जायेगी। जनपद के असेवित क्षेत्रों, जहाँ पर अवैध शराब के कारोबार की संभावना है की सतत् निगरानी की जायेगी। अवैध मदिरा के निर्माण व बिक्री सम्बन्धी पूर्व अभियोगों/ प्रकरणों में बन्द पड़ी फैक्ट्रियों पर सतत् दृष्टि रखी जायेगी। अवैध मदिरा के कार्य में पूर्व में संलिप्त माफियाओं एवं संदिग्ध स्थानों के संदर्भ में कार्यवाही करते हुये पकड़े गये अभियोगों में आबकारी अधिनियम के साथ-साथ आई०पी०सी० की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग दर्ज कराया जायेगा। नदियों के किनारे व जंगलों में अवैध मद्यनिष्कर्षण के चिन्हित अड्डों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जायेगी।  मिथाईल अल्कोहल के संदर्भ में आयुक्तालय द्वारा पूर्व में निर्गत आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जायेगा। संयुक्त टीमों द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित आबकारी दुकानों से रेण्डम आधार पर मंदिरा की टेस्ट परचेजिंग कराते हुये ओवररेटिंग पर नियंत्रण स्थापित करेगें तथा आबकारी दुकानों पर विभागीय टोल फ्री नम्बर-14405 तथा व्हाट्सएप नम्बर 9454466019 दुकानों पर अंकित कराना सुनिश्चित करेगें। दुकानों पर लगे सी०सी०टी०वी० कैमरा के सुचारू रूप से निरंतर क्रियाशील होने की स्थिति की जाए। उक्त कार्यवाही के दौरान समस्त टीमें कोरोना कोविड-19 वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु वांछित सोशल डिस्टैसिंग का अनुपालन भी सुनिश्चित करेगे।
Share:

24 अप्रैल से चलेगा 'किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी' अभियान विशेष अभियान के तहत पीएम किसान सम्मान योजना के सभी लाभार्थियों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड 24 अप्रैल से एक मई तक चलेगा अभियान

  देवरिया  22 अप्रैल। आज  जिलाधिकारी  जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा विकास भवन के गांधी सभागार में बैंकर्स की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए 24 अप्रैल 2022 से शुरू किये जा रहे 'किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी' की तैयारियों की समीक्षा की गई।    जिलाधिकारी ने कहा कि किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के उन सभी लाभार्थियों को, जिनके पास अभी तक बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की सुविधा नहीं है, उनके लिए मिशन मोड में 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक 07 दिनों के विशेष अभियान चलाकर, उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान की जाएगी।     इस अभियान के दौरान सभी पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु बैंकों द्वारा दिए गए एक पन्ने का आवेदन पत्र, अपने खसरा खतौनी के साथ अपने बैंक शाखा में जमा करके, सस्ती दर पर कृषि ऋण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही जिन पीएम किसान लाभार्थियों का किसान क्रेडिट कार्ड बना हुआ है, वह अपनी लिमिट बढ़ाने के लिए तथा निष्क्रिय किसान क्रेडिट कार्ड खाता धारक उसे सक्रिय कराने या नई किसान क्रेडिट कार्ड जा करने हेतु अपनी बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं। भारत सरकार से प्राप्त दिशानिर्देश के अनुसार योजनावधि के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले किसानों को किसी भी प्रकार का शुल्क या फीस नहीं देनी पड़ेगी। इसके अतिरिक्त जो किसान कृषि हेतु किसान क्रेडिट कार्ड ले चुके हैं, और वे पशुपालन एवं मत्स्य पालन कर रहे हैं, वे भी डेयरी, बकरी पालन, शूकर पालन, मुर्गीपालन तथा मत्स्य पालन आदि गतिविधियों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन संबंधित बैंक में कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन किसानों ने तालाब के लिए पट्टा करा रखा है, वे मत्स्य पालन के लिए लोन ले सकते हैं।                  जिलाधिकारी ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना से वंचित किसानों को इस अभियान के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने किए लिये चलाये जा रहे इस अभियान चलाए जाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए 24 अप्रैल 2022 को पंचायती राज विभाग के द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे, तथा वे इसी दिन इस अभियान का शुभारम्भ करेंगे।      प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों तक यह जानकारी उपलब्ध कराने कि लिए ग्राम प्रधानों तथा स्वयं सहायता समूहों, बी.सी. तथा समूह सखी आदि की भी सहायता ली जाएगी ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों को के.सी.सी. का लाभ उपलब्ध कराने के लिए बैंक, ग्राम्य विकास तथा कृषि विभाग आदि सभी विभाग पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेंगे ताकि अभियान की समयावधि में सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।  इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य योजनाओ पीएम स्वनिधि एवं स्वयं सहायता समूहों के बचत और ऋण खाता खोलने पर विशेष चर्चा हुई।      बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवीद्र कुमार, डीडीएम नाबार्ड संचित सिंह, एलडीएम यू एस राय, वरिष्ठ प्रबन्धक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया राकेश कुमार, अपर शोध अधिकारी जय गोविंद प्रसाद एवं अन्य अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
Share:

राज्यमंत्री ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा प्रत्येक ब्लॉक में बने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र विधवा पेंशन योजना और कन्या सुमंगला योजना में न हो लापरवाही

  देवरिया  22 अप्रैल। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने आज लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभाग की लोककल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया और कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को प्राथमिकता दी जाए।                                           श्रीमती शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन पर निरंतर कार्य कर रही है। कार्ययोजना के पूर्ण होने के पश्चात सभी आंगनबाड़ी केंद्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त अपने भवन में चलेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों को जनप्रतिनिधि गोद लें और उसे आधुनिक स्वरूप प्रदान करने में सहयोग दें। सभी ब्लॉकों में एक-एक आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किये जाये। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ लागू की जाए। यदि किसी तरह के भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।      माननीय राज्य मंत्री ने कन्या सुमंगला योजना तथा विधवा पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता की योजनाएं हैं। कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न हो यह सुनिश्चित किया जाए।         जिलाधिकारी जितेंद्र *प्रताप* सिंह ने कहा कि निजी संस्थाओं को सीएसआर फंड के माध्यम आंगनबाड़ी केंद्रों का आधुनिकीकरण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाएगा।        जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने जनपद में विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में तीन पोषण पुनर्वास केंद्र क्रमशः रुद्रपुर, देसही देवरिया और देवरिया स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सैम किट का वितरण जनपद के 2942 बच्चों में किया गया है। जनपद में 3243 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 122 नए भवनों के निर्माण का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है, जिस पर माननीय मंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया। डीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों को परखने के लिए 10 बिंदुओं की मूल्यांकन प्रणाली लागू की गई है। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीपीओ प्रोबेशन अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Share:

गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

असुरन चौराहा से खजान्ची चौराहा के मध्य एम0बी मोटर्स के सामने सड़क पर पुलिया निर्माण का कार्य प्रगति पर है, यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत निम्न प्रकार से वाहनों का डायवर्जन रहेगा।

  गोरखपुर।असुरन चौराहा से खजान्ची चौराहा के मध्य एम0बी मोटर्स के सामने सड़क पर पुलिया निर्माण का कार्य प्रगति पर है, यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत निम्न प्रकार से वाहनों का डायवर्जन रहेगा।
 1- राप्तीनगर डिपों से रोडवेज बस डिपों को आने वाली रोडवेज की बसें राप्तीनगर डिपों से खजान्ची चौराहा से पादरी बाजार चौराहा से कौवाबाग होते हुये राडवेज बस डिपों तक आयेगी एवं इसी प्रकार जायेगी ।
2- रोडवेज बस डिपो से निकलने वाली रोडवेज की बसें जो सोनौली की तरफ जाना चाहती है वह बसे विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कौवाबाग तिराहा, पादरी बाजार चौराहा से खजान्ची चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जायेगी।
3-असुरन चौराहा से खजान्ची की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन असुरन चौराहा से पादरी बाजार होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जायेगें
4-खजान्ची चौराहा से असुरन की तरफ आने वाले चार पहिया वाहन खजान्ची चौराहा से पादरी बाजार होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जायेगें।
Share:

सीडीओ ने की सोशल आडिट कार्यक्रम की समीक्षा

*


 देवरिया  21  अप्रैल। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोशल आडिट कार्यक्रम/बा0सा0आ0रो 0प्रो०यो0 की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से की गई। इस दौरान वर्ष 2019-20 व 2021-22 में किये गये सोशल आडिट के दौरान पाये गये प्रकरणों की समीक्षा विकास खण्डवार किया गया।
          समीक्षा के दौरान वर्ष 2019-20 में प्राप्त कुुल प्रकरणो की संख्या 2554, वित्तीय अनियमितता/वित्तीय विचलन की धनराशि 32.43 लाख, वसूल की गयी धनराशि 5.28 लाख, निस्तारित प्रकरणों की संख्या 248 एवं अवशेष प्रकरणों की संख्या 2306 तथा वर्ष 2021-22 में प्राप्त कुुल प्रकरणो की संख्या 2994, वित्तीय अनियमितता/वित्तीय विचलन की धनराशि 13.17 लाख, वसूल की गयी धनराशि रिक्त, निस्तारित प्रकरणों की संख्या 36 एवं अवशेष प्रकरणों की संख्या 2958 पाया गया।  
          समीक्षा में विकास खण्ड लार व देवरिया सदर के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रतिभाग नहीं किये जाने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वर्ष 2019-20 में विकास खण्ड देसही देवरिया व पथदेवा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा शतप्रतिशत ए0टी०आर० अपलोड कर दिया गया हैं तथा विकास खण्ड बैतालपुर द्वारा 243 के सापेक्ष 105 ए0टी०आर० का अपलोड किया गया हैं। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2021-22 में विकास खण्ड बैतालपुर के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 254 के सापेक्ष 36 ए०टी०आर० का अपलोड किया गया हैं। वित्तीय वर्ष 2019-20 तथा 2021-22 में विकास खण्ड बनकटा, बरहज, भागलपुर, भलुअनी, भटनी, भाटपाररानी, देसही देवरिया, देवरिया सदर, गौरीबाजार, लार पथरदेवा, रामपुर कारखाना, रूद्रपुर, सलेमपुर व तरकुलवा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा एक भी एण्टी०आर० अपलोड नही किये जाने के कारण चेतावनी पत्र निर्गत किया गया तथा निर्देशित किया गया कि 25 अप्रैल तक समस्त ए0टी०आर० अपलोड करते हुए उसकी एक प्रति कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर को उपलब्ध कराया जाये ताकि जनपद स्तर से ए०टी०आर० को निस्तारित कराया जा सके।
      वित्तीय वर्ष 2019-20 में पाये गये वित्तीय अनियमितता/ वित्तीय विचलन की धनराशि के वसूली की समीक्षा की गई, जिसमें जिला विकास अधिकारी द्वारा निर्गत पत्र के साथ प्रेषित विकास खण्डवार/ग्राम पंचायतवार विवरण जो संम्बंधित कार्यक्रम अधिकारी को प्रेषित किया गया हैं के अनुसार वसूली कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
     बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 तथा 2021-22 में दी गई अनुदान के सापेक्ष लाभार्थियों के सत्यापन की समीक्षा की गई, जिसमें विकास खण्डवार सत्यापन हेतु अवशेष पाये गये लाभार्थियों का विवरण प्राप्त किया गया।
     समीक्षा में पाया गया कि विकास खण्ड तरकुलवां, गौरी बाजार, भाटपाररानी व सलेमपुर द्वारा ही सत्यापन आख्या उपलब्ध कराया गया है। शेष विकास खंडो से सत्यापन आख्या उपलब्ध नही कराया गया है, जिसके लिये संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 25 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में शतप्रतिशत सत्यापन आख्या उपलब्ध करा दें ताकि शासन को प्रेषित किया जा सके।  
 
Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789