देवरिया 26 अप्रैल। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता देवरिया ने बताया है कि सहकारी समितियों के सुदृढीकरण एवं नैनो यूरिया उपयोग विषयक वेबिनार का आयोजन 28 अप्रैल को पूर्वाहन 11:45 बजे किया जायेगा जिसमे जे० पी० एस० राठौर सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ० प्र० सरकार मुख्य अतिथि है। शासन द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ - साथ सहकारी बंधुओं एवं कृषकों को उक्त बेबिनार में प्रतिभाग किये जाने की अपेक्षा की गयी है,जिससे दूरस्थ क्षेत्र तक के लोग इसका लाभ उठा सकें। जुड़ने के लिए यू ट्यूब लिंक http://www.youtube.com/user/IFFCOindia है।
मंगलवार, 26 अप्रैल 2022
Home »
» सहकारी समितियों के सुदृढीकरण एवं नैनो यूरिया उपयोग विषयक वेबिनार का आयोजन 28 अप्रैल को






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें