देवरिया26 अप्रैल।आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में श्रम विभाग द्वारा विधिक साक्षरता/सहायता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों एवं सामान्य जनता को विधिक जानकारियॉ दी गयी तथा उनको अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम श्रम विभाग द्वारा श्रमिक हितार्थ संचालित योजना मातृत्व शिशु ,रविदास शिक्षा,महात्मा गांधी पेंशन इत्यादि योजना श्रमप्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह द्वारा श्रमिकों को विस्तार से बताया गया श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा कहा गया कि श्रमिकों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा उनके लाभों के लिए ब्लाकों पर कैम्प लगाकर उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में श्रमिकों को विस्तार से अवगत कराया जाएगा
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार मिश्र, अवश्वनी प्रबल प्रताप, सुधाकर , दिलीप कुमार, राम व अधिक संख्या श्रमिक उपस्थित रहें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें