Good Daily News...


बुधवार, 14 जनवरी 2026

सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका





देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र में 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
मुख्य बिंदु:
  • यह शव पकड़ी तिवारी गांव के पास अम्मा पांडेय संपर्क मार्ग के किनारे मिला था।
  • मृतक की उम्र करीब 30-40 वर्ष बताई जा रही है।
  • शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
  • पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और गांवों में सूचना भेजी है और सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
  • थाना प्रभारी नंदा प्रसाद के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 
यह घटना हाल ही की है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
Share:

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

ब्राह्मण समाज के लोगों का हो रहा फर्जी एनकाउंटर, 1700 से अधिक की हत्या हुई: अजय राय ( कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष)...

 



लखनऊ के ठाकुरगंज घास मंडी चौराहे पर स्थित बाबा गोमती दास स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता में ब्राह्मण समाज के लोगों को मुख्यमंत्री बनाया जाता था,

 लेकिन भाजपा सिर्फ समाज का वोट ले रही है। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों के फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं।

 करीब 10 साल में 1700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या की गई है।

Share:

गैंगस्टर एक्ट केस में अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

 



*नियमित जमानत मंजूर,CJI सूर्यकांत ने लगाईं कड़ी शर्तें*


मऊ सदर से विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उन्हें नियमित जमानत प्रदान कर दी है। इससे पहले कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी, जिसे अब नियमित जमानत में बदल दिया गया है।यह अहम फैसला भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने सुनाया। अदालत ने साफ किया कि जमानत कोई छूट नहीं है, बल्कि यह सख्त शर्तों के साथ दी गई है।सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा कि अब्बास अंसारी उत्तर प्रदेश छोड़ने से पहले संबंधित पुलिस और प्रशासन को सूचना देंगे। साथ ही वे न तो जांच प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा डालेंगे और न ही कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल होंगे। सुनवाई के दौरान उन्हें अदालत और जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करना होगा।अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर राहत वापस ली जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को जहां अब्बास अंसारी के लिए बड़ी कानूनी राहत माना जा रहा है,वहीं उत्तर प्रदेश की राजनीति और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

Share:

सचिव/अपर जिला जज ने किया राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण,

 




       आज दिनांक 13.01.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा बच्चों को पौष्टिक भोजन व स्वास्थ हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनके द्वारा राजकीय बाल गृह के प्रपत्रों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उनकी नियमित जॉच व बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया गया।   अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा  राजकीय बाल गृह के परिसर, भण्डार कक्ष की साफ-सफाई तथा सुरक्षा हेतु विशेष दिशा निर्देश दिया गया।

Share:

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 



 देवरिया 13 जनवरी।कलेक्ट्रेट सभागार, देवरिया में “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर द्वारा की गई।

        बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम, संबंधित कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनपद को बाल विवाह मुक्त घोषित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाने पर बल दिया।

        जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुप्रथा है, जिसे जन-जागरूकता के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है।

        बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार समस्त संबंधित विभागों को पत्र जारी कर प्रत्येक दिन आयोजित गतिविधियों एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रमों की जानकारी महिला कल्याण विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक पृथक समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने तथा देवरिया सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम संबंधी संदेश साझा किए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया।

         जिला कार्यक्रम अधिकारी अदीश मिश्र ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं विभागीय समन्वय से अभियान को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जनपद में बाल विवाह को बढ़ावा देने वाले संभावित हॉटस्पॉट एवं विशेष समूहों की पहचान कर उनके बीच जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एडीओ (आईएस) नितेश पाण्डेय एवं उप प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार ने बताया कि विद्यालयों में बाल विवाह की रोकथाम हेतु निरंतर प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

         बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सावित्री राय एवं सदस्य विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि समिति के समक्ष प्रस्तुत मामलों में बच्चों को प्रायः बाल विवाह की जानकारी नहीं होती, इसलिए रोकथाम के लिए व्यापक जन-जागरूकता आवश्यक है।

         अधिवक्ता देवेन्द्रधर द्विवेदी ने अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि महिला कल्याण विभाग द्वारा दिए गए सभी सुझावों को संस्था द्वारा प्रभावी रूप से लागू कराया जाएगा।

       ग्रंथी दामोदर सिंह (सिख गुरुद्वारा, न्यू कॉलोनी) ने कहा कि बेटियों को समाज में सम्मान, शिक्षा और समान अधिकार प्राप्त करना उनका मौलिक अधिकार है। धर्म में बेटी को जगत जननी का स्थान दिया गया है।

        यूनिसेफ मंडल बाल संरक्षण सलाहकार शैलेष प्रताप सिंह (गोरखपुर) ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपद एवं प्रदेश की प्रगति की स्थिति बताते हुए कहा कि सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता से जनपद बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। प्रत्येक विभाग को अपनी कार्ययोजना के अनुसार अभियान में योगदान देना होगा।

          बैठक का संचालन संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक 100 दिवसीय विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। अभियान को तीन चरणों में विभाजित किया गया है—

पहला चरण में शैक्षणिक संस्थान, दूसरा चरण में धार्मिक स्थलों के धर्मगुरु, तथा तीसरा चरण में ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बाल विवाह में दोषी पाए जाने पर दो वर्ष तक का कारावास एवं एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। आमजन से अपील की गई कि किसी भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर 1098, 181 अथवा 112 पर तत्काल सूचना दें।

         बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जेल प्रशासन, पंचायती राज, समाज कल्याण, महिला कल्याण, शिक्षा, खेल, यूनिसेफ, चाइल्ड हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, बाल विवाह टास्क फोर्स के सदस्य एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत 60 कृषकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित




 


 देवरिया 13 जनवरी।एकीकृत बागवानी विकास मिशन 2025-26 योजनान्तर्गत चयनित 60 कृषकों का दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम उद्यान विभाग, देवरिया द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन 12 जनवरी 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना (भाटपार रानी) में प्रशिक्षण सत्र सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित कृषकों, जिला गन्ना अधिकारी, भू-संरक्षण अधिकारी, कृषि ज्ञान केंद्र प्रभारी तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का स्वागत एवं अभिवादन कर किया गया।

         इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन सहित उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषक प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

     सहायक उद्यान निरीक्षक सुशील शर्मा एवं रणजीत यादव द्वारा कृषकों को आधुनिक औद्यानिक तकनीकों एवं नवीन नवाचारों को अपनाने के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। प्रगतिशील कृषक चन्दन कुशवाहा (पुत्र मुन्द्रिका कुशवाहा) ने प्याज एवं आलू की खेती से होने वाले लाभों पर प्रकाश डालते हुए खरीफ प्याज की खेती से अधिक मुनाफा अर्जित करने के लिए कृषकों को प्रेरित किया।

        कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक जय कुमार द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप एवं मिनी/पोर्टेबल स्प्रिंकलर के प्रयोग से जल संरक्षण, उत्पादन वृद्धि एवं लागत कम करने की तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।

        डॉ. कमलेश मीणा ने फूलगोभी की खेती पर विस्तृत चर्चा करते हुए वर्षभर उगाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी तथा कृषकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मंधाता सिंह ने जलवायु परिवर्तन एवं मौसम की अनिश्चितता के दृष्टिगत एकीकृत खेती अपनाने पर बल दिया। उन्होंने खेती के साथ पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन एवं पॉलीहाउस तकनीक के माध्यम से आय बढ़ाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

        श्री सिंह द्वारा मिश्रित खेती जैसे गन्ने में आलू, सरसों एवं गोभी तथा केले के साथ बैंगन, टमाटर की खेती से प्रति इकाई लागत एवं लाभ का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया।

      कृषि ज्ञान केंद्र प्रभारी एवं वैज्ञानिक संतोष चतुर्वेदी ने पोमैटो (आलू-टमाटर) एवं ब्रोमैटो (बैंगन-टमाटर) की एक पौधे पर खेती की तकनीक, अधिक उत्पादन एवं कम रोग-कीट प्रकोप के लाभों की जानकारी दी।

         ग्राम पंचायत मिश्रौली, विकास खण्ड बनकटा के कृषकों की मांग पर सेवानिवृत्त प्रोफेसर रवि प्रकाश मौर्य द्वारा हल्दी की मिश्रित खेती, कम लागत, अधिक लाभ, प्रोसेसिंग एवं विपणन की जानकारी दी गई। उन्होंने काली हल्दी की खेती एवं इसके औषधीय उपयोगों पर भी प्रकाश डालते हुए भविष्य में इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए कृषकों को खेती की सलाह दी।

जिला गन्ना अधिकारी द्वारा अधिक उत्पादन देने वाली गन्ने की उन्नत प्रजातियों एवं रिंगपिट विधि से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। जनपद में इस विधि से प्रति एकड़ 1000 कुंतल उत्पादन के उदाहरण भी प्रस्तुत किए गए।

       भू-संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार मौर्य ने मृदा उर्वरता, अनियंत्रित सिंचाई से होने वाली क्षति तथा मेड़-तालाब वानिकी के महत्व पर जानकारी दी।

         प्रशिक्षण के अंत में जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एफपीओ) के माध्यम से हल्दी विपणन हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ‘देव हेल्थी’ ब्रांड का शुभारम्भ किया गया है। कृषक गोष्ठी, मेले एवं तहसील स्तर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में हल्दी स्टॉल लगाकर अपने उत्पाद का प्रचार-प्रसार एवं बिक्री कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एफपीओ के सीईओ श्री अनुज सिंह (निवासी खामपार, मोबाइल: 9838900423) से संपर्क किया जा सकता है।

सहायक उद्यान निरीक्षक सुशील शर्मा द्वारा सभी कृषकों, वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण सत्र के समापन की घोषणा की गई तथा अगले दिन के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

             कार्यक्रम के द्वितीय दिन 13 जनवरी 2026 को कृषकों के समूह को कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना से विभिन्न प्रगतिशील कृषकों के प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराया गया। इसमें ग्राम दनउर भटनी निवासी श्री विवेक सिंह के पपीता प्रक्षेत्र, ग्राम खामपार निवासी अनुज सिंह के केला एवं हल्दी मिश्रित खेती,  रामप्रवेश के बैंगन एवं गोभी, मुकेश के टमाटर तथा  चन्दन प्रसाद कुशवाहा के प्याज एवं आलू के खेतों का अवलोकन कराया गया। इस दौरान प्रगतिशील कृषकों एवं उद्यान विभाग के कर्मचारियों द्वारा खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई।

Share:

आज का राशिफल


     




 *13 जनवरी 2026 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, इससे रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने का योग बन रहा है। आपके लिए समय की महत्ता को समझते हुए समय का सदुपयोग करना जरूरी है। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो , )

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सही रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमियों के लिये आज का दिन बढ़िया है, आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। आज आप कोई नया काम शुरू करने का योजना बनायेंगे, जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आप अपने खर्चों पर थोडा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, लेकिन यात्रा करते समय समान का खास ख्याल रखें। आज आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। आज रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा।  करोबार में आ रही सारी परेशानियां आज दूर होंगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा । जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी । आज कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवायेगा । शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। घर पर आज अपके मन पसंद का खाना बनेगा , जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आज आप अपने सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे, इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगी । मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है । जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी । विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी । जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा । आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा ।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी । आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे । किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा । इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे । आज ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे । जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा । दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी । आज बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा ।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । आज आप घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे । जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी, साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनायेंगे  इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा । प्रेमी भी आज अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते है । छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे । दवा व्यापारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा ।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा । कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है, करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी । अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है । आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा । आज आपकी सभी समस्याएं दूर होगी ।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी किस्मत चमक सकती है । किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और बढे हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे । दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान महसूस करेंगे । बच्चे आज आपको ख़ुशी की वजह देंगे।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..



          ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏

     *आज दिनांक 👉*

     * 13 जनवरी 2026*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 15:20 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी 

*🌠नक्षत्र-* विशाखा - 24:07 तक

*🌠पश्चात्-* अनुराधा 

*💫करण-* विष्टि - 15:20 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* शूल - 19:03 तक

*✨पश्चात्-* गण्ड

*🌅सूर्योदय-* 07:15

*🌄सूर्यास्त-* 17:44

*🌙चन्द्रोदय-* 27:29

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - 17:21 तक

*🌛पश्चात्-* वृश्चिक 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:08 से 12:50

*🤖राहुकाल-* 15:07 से 16:25

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 माघ बदी दशमी 15:20 तक पश्चात् एकादशी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 15:19 तक , भोगी (द.भा.) , कुमारयोग 24:06 तक , श्री ब्रह्मचारी महाराज पुण्य तिथि-रेवासा (अमरावती) , लोहड़ी  पर्व (पं. , हरि. , जम्मू , देहली आदि) , श्री राकेश शर्मा जयन्ती , श्री चेलत अच्युता मेनन जयन्ती , मेजर श्री मोहित शर्मा जयन्ती व वीर क्रांतिकारी तिलका मॉंझी शहादत दिवस।_

*_🔅कल बुधवार को 👉 माघ बदी एकादशी 17:55 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , षट्तिला एकादशी व्रत (सभी के लिए) , सूर्य की मकर संक्रान्ति 15:07 पर (पुण्यकाल 08:43 से सूर्यास्त तक , काष्ठ - अन्न - तिल दान , प्रयाग / गंगासागर स्नान) , धनु (खर) मास समाप्त।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*धर्मस्यार्थस्य कामस्य* 

    *फलमाहुर्मनीषिणः ।* 

*तडागसुकृतं       देशे* 

    *क्षेत्रमेकं महाश्रयम्॥* 

        ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८

 *अर्थात् 👉* 

       _मनीषी पुरुष कहते हैं कि देश या गाँव में एक तालाब का निर्माण धर्म, अर्थ और काम तीनों का फल देने वाला है तथा पोखरे (छोटे ताल) से सुशोभित होने वाला स्थान समस्त प्राणियों के लिये एक महान आश्रय है।_


*13 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1559 – एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी बनी।

1610 – इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की।

1607 - स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद 'बैंक ऑफ जेनेवा' का पतन हुआ।

1709- मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।

1818 – उदयपुर के राणा ने मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1842 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन 'आंग्ल अफ़गान युद्ध' में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।

1849 - द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।

1889- असम के युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका 'जोनाकी' का प्रकाशन शुरू किया।

1910 - न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारम्भ हुआ। 

1915 – इटली के एवेज्जानो शहर में विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए।

1930 – पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।

1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये आमरण अनशन शुरू किया।

1953 – मार्शल जोसिप यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति चुने गये।

1963 – टोगों के राष्ट्रपति सिलवेनस ओलिम्पियो की एक सैनिक विद्रोह में हत्या कर दी गयी।

1964 – भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए। जिनमें करीब 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।

1978 – नासा ने पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया।

1992 – अलजीरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति शाज़ली बिन जदीद के अपने पद से हटने के बाद सैनिकों ने सरकारी उच्च परिषद का गठन किया।

1993 - अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक पर हवाई हमले किए।

1995 - बेलारूस नाटो का 24वाँ सदस्य देश बना।

1999 - नूर सुल्तान नजरवायेव पुन: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।

2002 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के संदेश को भारत ने सकारात्मक बताया ।

2002 - चीनी प्रधानमंत्री झू रोंगजी 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2006 - परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इन्कार किया।

2007 - महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वाँ अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।

2008 - चाय निर्माण कम्पनी मारवल चाय को संयुक्त अरब अमीरात से एक लाख किलोग्राम चाय के निर्माण का आर्डर मिला।

2008 - मैसिडोनिया में सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोग मरे।

2009 - जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।

2010 - अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट है।

2019 - एक साथ तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध तोड़ने पर रोक लगाने संबंधी अध्‍यादेश को फिर से लागू करने को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दी।

2019 - अफगानिस्तान : तालिबान आतंकियों से लड़ाई में 70 लोगों की मौत, कई घायल।

2019 - जातीय टिप्पणी पर नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक जेम्स वॉटसन से वापस लिए गए पुरस्कार।

2019 - चीन में कोयला खदान में दर्दनाक हादसा, छत गिरने से 21 मजदूरों की मौत।

2020 - पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी से 43 की मौत।

2020 - लाहौर हाई कोर्ट ने उस विशेष अदालत को ‘असंवैधानिक’ करार दिया,  जिसने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई थी (सजा रद्द हुई )।

2020 - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुर्लभ बीमारियों पर एक नीति मसौदा जारी किया। मसौदे को 'दुर्लभ रोग 2020' नाम दिया गया।

2020 - चीन में दुनिया का सबसे बड़ा और संवेदनशील रेडियो टेलीस्कोप ( आकार 30 फुटबॉल मैदान ) तीन साल के ट्रायल के बाद शुरू हुआ।

2020 - अहम नदी घाघरा का नाम बदलकर सरयू किया।

2021 - मंत्रिमंडल ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग के लिए भारत और संयुक्ती अरब अमीरात के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।

2021 - भारत और तुर्कमेनिस्‍तान के बीच विदेश मंत्रालय स्‍तरीय वार्ता वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई'

2021 - 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में “वर्ल्ड पैनोरमा” खंड की फिल्मों की सूची का अनावरण किया गया।

2022 - बीकानेर-न्‍यू जलपाईगुडी एक्‍सप्रेस पश्चिम बंगाल के न्‍यू दोमोहानी रेलवे स्‍टेशन के पास पटरी से उतरी, 9 की मौत व 50 से ज्यादा घायल हुए।

2022 - ऑस्ट्रेलिया में अधिकतम तापमान 50 अंक 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

2022 - भारतीय नौसेना के जहाजों ने जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के जहाजों  के साथ समुद्री साझेदारी का अभ्यास किया।

2023 - विश्व की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा पर गंगा - विलास को मोदीजी ने रवाना किया।

2023 - नासिक-शिरडी राजमार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में 10 की मौत, कई यात्री घायल हुए।

2023 - हिमाचल में पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल हुई।

2023 - ओडिशा में 15वें हॉकी विश्व कप में मुकाबलों की शुरुआत हुई।

2023 - हिमाचल में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। 

2024 - ताइवान में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के उम्मीदवार लाई चिंग-ते ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।

2024 - दूसरा अंतर्राष्‍ट्रीय आयुष सम्‍मेलन और प्रदर्शनी दुबई के वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर में आरंभ हुई।

2024 - आर्कटिक तूफान ने अमेरिका के बड़े हिस्से को प्रभावित किया, चेस्टर, मोंटाना में अमेरिका का रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान शून्य से 54 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

2025 - PM मोदी ने  श्रीनगर - लेह को जोड़ने वाली 'Z-मोड़' टनल का उद्घाटन किया।


*13 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1450 – पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म हुआ। डेयाज़ के जलमार्ग का प्रयोग करके ही वास्को डीगामा ने भारत के जलमार्ग की खोज की थी।

1876 - बदलू सिंह - भारतीय सेना की 29वीं लांसर्स रेजिमेंट में रिसालदार थे।

1896 - दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार।

1911 - शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि।

1913 - सी. अच्युत मेनन - केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1919 - मर्री चेन्ना रेड्डी - उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।

1926 - शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक।

1928 - मन मोहन सूरी एक भारतीय मैकेनिकल इंजीनियर और सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट दुर्गापुर के निदेशक थे।

1938 - शिवकुमार शर्मा - प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक।

1939 - वजूभाई रुदाभाई वाला - जानेमाने भारतीय राजनेता और कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल।

1949 - राकेश शर्मा , पहले भारतीय और 138 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक।

1978 - अस्मित पटेल - हिन्दी फिल्म के एक अभिनेता ।

1978 - मेजर मोहित शर्मा - भारतीय सेन्य अधिकारी थे, जिन्हें मरणोपरांत 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया गया था।

1983 - इमरान ख़ान - एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म के अभिनेता ।


*13 जनवरी को हुए निधन👉*


1785 - वीर क्रांतिकारी तिलका मांझी को भागलपुर में फांसी दी गई।

1921 - आर.एन. माधोलकर - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

1964 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर रहे ।

1976- अहमद जान थिरकवा, भारत के प्रसिद्ध तबला वादक थे ।

1988 - चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।

1985 - मदन पुरी - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।

2016 - जैकब फ़र्ज राफ़ेल जैकब - जिन्हें मुख्यतः जे॰एफ॰आर॰ के नाम से ही जाना जाता है, भारत के पूर्व सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल थे।

2018 - सरस्वती राजमणि भारतीय राष्ट्रीय सेना की एक सेनानी थीं।

2018 - अमृत कौर तिवारी एक भारतीय दंत चिकित्सक थी।

2020 - नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले ओडिशा के मशहूर फिल्म निर्देशक मनमोहन महापात्रा का निधन हुआ।

2021 - पद्मश्री से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता डी. प्रकाश राव का निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी गायक सोनी टर्नर (82) का निधन हुआ।

2023 - स्वीडिश ओलंपिक एथलीट क्लास लेस्टेंडर (91) का निधन हुआ।

2024 - जानी-मानी शास्‍त्रीय गायिका स्‍वर योगिनी डॉ० प्रभा अत्रे (91) का पुणे में निधन हो गया।

2024 - अमेरिकी लेखक टॉम शेल्स (79) का निधन हुआ।

2024 - ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल खिलाड़ी स्टीफन लेबट (46) का निधन हुआ।

2025 - ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जर्मन एथलीट बर्न्ड कुलमैन (85) का निधन हुआ।

 

*13 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री ब्रह्मचारी महाराज पुण्य तिथि-रेवासा (अमरावती)।

🌟 लोहड़ी  पर्व (पं. , हरि. , जम्मू , देहली आदि)।

🌟 श्री राकेश शर्मा जयन्ती।

🌟 श्री चेलत अच्युता मेनन जयन्ती।

🌟 मेजर श्री मोहित शर्मा जयन्ती।

🌟 वीर क्रांतिकारी तिलका मॉंझी शहादत दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

सोमवार, 12 जनवरी 2026

आज का राशिफल


    


 *12 जनवरी 2026 , सोमवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आपके निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं। धार्मिक कार्य में रूचि बढेगी । यात्रा योग ।करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी। थौड़ा परहेज करें जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो , वु , वी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है,  इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।


 


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ कुछ अच्छा होगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 12 जनवरी 2026*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 12:45 तक

*🗒पश्चात्-* दशमी 

*🌠नक्षत्र-* स्वाति - 21:06 तक

*🌠पश्चात्-* विशाखा

*💫करण-* गर - 12:45 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* धृति - 18:11 तक

*✨पश्चात्-* शूल

*🌅सूर्योदय-* 07:15

*🌄सूर्यास्त-* 17:43

*🌙चन्द्रोदय-* 26:33

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:08 से 12:50

*🤖राहुकाल-* 08:33 से 09:52

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 माघ बदी नवमी 12:45 तक पश्चात् दशमी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 26:01 से , शुक्र मकर राशि में 27:57 पर , यमघण्टयोग / कुमारयोग 21:06 से सूर्योदय तक , पारसी शहरवार मासारम्भ ,  श्री सिद्धेश्वर यात्रा - सोलापुर (4 दिन) , राजमाता जिजाऊसाहेब भोसले जयंती (जीजामाता , तारिखप्रमाणे) , महर्षि महेश योगी जयन्ती , श्री डार्विन डिएंगदोह पुघ जयन्ती , श्री भगवान दास जयन्ती (भारत रत्न सम्मानित) , श्री एम॰ वीरप्पा मोइली जन्म दिवस , श्री रामकृष्ण हेगडे स्मृति दिवस , श्रीमती प्रियंका गाँधी / वाड्रा जन्मदिवस , श्री अमरीशपुरी स्मृति दिवस व स्वामी विवेकानंद जयन्ती (राष्ट्रीय युवा दिवस)।_

*_🔅कल मंगलवार को 👉 माघ बदी दशमी 15:20 तक पश्चात् एकादशी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*पानीयस्य प्रदानेन* 

    *कीर्तिर्भवति शाश्वती।* 

*अन्नस्य तु प्रदानेन* 

    *तृप्यन्ते कामभोगतः॥* 

       ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५७

 *अर्थात् 👉* 

        _जल दान करने से मनुष्य को अक्षय कीर्ति प्राप्त होती है, तथा अन्न-दान करने से मनुष्य को काम और भोग से पूर्णतः तृप्ति मिलती है।_


*12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1701 - नीदरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया।

1708 - शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।

1757 - ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।

1866 - लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।

1908 – पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया। 

1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।

1934 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फाँसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।

1948 – महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।

1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में 'संयुक्त प्रांत' का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।

1964 – भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।

1964– जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की।

1984 - स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी। 

1990 – रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।

1991 - अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई काे मंजूरी दी।

1998 – यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए।

2001 - भारत का इंडोनेशिया - रूस - चीन संधि से इंकार ।

2001 - नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।

2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।

2003 - भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।

2004 - दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।

2005 – टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से 'डीप इम्पैक्ट' अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।

2006 - भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

2007 - हिन्दी फ़िल्म 'रंग दे बसन्ती' बाफ़्टा के लिए नामांकित।

2008 - कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।

2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।

2009 - इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।

2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।

2010 - कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।

2015 - कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।

2018 - इसरो ने लॉन्च किया 100वाँ उपग्रह, एक साथ भेजे 31 सैटेलाइट्स।

2019 - जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर।

2019 - महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैचों में 10 हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बने।

2019 - सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण को राष्ट्रपति की मंजूरी।

2020 - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड- बी सी सी आई ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों के लिए पुरस्‍कारों की घोषणा की। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

2020 - रक्षा सचिव अजय कुमार ने कोलकाता में दो भारतीय तटरक्षक जहाजों (ICGS) अर्थात् एनी बेसेंट और अमृत कौर को नियुक्त किया।

2021 - भारत और बांग्लादेश के पुलिस प्रमुखों के बीच पहला प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वर्चुअल संवाद एक सकारात्मक और भरोसे के माहौल में संपन्न हुआ।

2021 - आपसी रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारत और वियतनाम के बीच 13 वीं रक्षा वार्ता आयोजित की गई।

2021 - गाय के गोबर से खादी इंडिया ने बनाया पहला 'खादी प्राकृतिक पेंट' , नितिन गडकरी ने  लॉन्च किया।

2022 - प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 11 नए मेडिकल कॉलेजों व सीआईसीटी के एक नए परिसर का तथा पुदुचेरी में एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया।

2022 - भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आंतरिक सुरक्षा वार्ता बैठक आयोजित की गई।

2023 - प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया।

2023 - डॉ. मनसुख मांडविया ने एनएचएम के लिए मिशन संचालन समूह की 8वीं बैठक की अध्यक्षता की।

2023 - भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) को नया स्वदेशी गश्ती जहाज ‘कमला देवी’ प्राप्त हुआ।

2023 - दक्षिण सूडान में भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।

2023 - केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने वन्यजीव अधिनियम, 1972 की अनुसूची III के तहत नीलकुरिंजी संरक्षित पौधों की सूची में शामिल किया। 

2023 - भाजपा दुनिया की पहली पूरी तरह से डिजिटल पार्टी बनी।

2023 - भारत ने क्यूबा को पेंटावेलेंट टीकों की 12,500 खुराक दान करने की घोषणा की।

2024 - DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), से नई पीढ़ी की आकाश (आकाश-NG) मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

2024 - PM नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी - न्हावा शेवा अटल सेतु / सबसे लंबे समुद्री पुल ( लं. 21.8 K.M. , चौ. 27 M. , ₹22000 करोड़ लागत) का उद्घाटन किया।

2024 - 22 जुलाई, 2016 को लापता हुए भारतीय वायु सेना एएन-32 विमान (के-2743) का समुद्र तल पर दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे की उपस्थिति के रूप में संकेत मिला।

2025 - महाराष्ट्र के नासिक में ट्रक और टैंपों की टक्कर से 5 की मौत और कई घायल हुए।

2025 - उत्तराखंड के पौड़ी - सत्याखाल में बस खाई में गिरने से 6 यात्रियों की मौत व 21 घायल हुए।

2025 - 14 वर्षीय इरा जाधव ने अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ नाबाद 346 रन बनाकर इतिहास रच यह कारनामा करने वालीं पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी।


*12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1598 - राजमाता जीजाऊ हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की मां थीं।

1863 – भारतीय दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।

1869 - भगवान दास - 'भारत रत्न' सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।

1876 – अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म हुआ। 

1886 - नेली सेनगुप्ता - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।

1899 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।

1901 - उमाशंकर दीक्षित - 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।

1918 - महर्षि महेश योगी- भारतीय अध्यात्मवादी।

1918 - सी. रामचन्द्र - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक।

1927 - डार्विन डिएंगदोह पुघ - मेघालय के दूसरे मुख्यमंत्री और पद संभालने वाले पहले खासी व्यक्ति।

1931 -अहमद फ़राज़ - प्रसिद्ध उर्दू कवि।

1936 - मुफ़्ती मोहम्मद सईद - भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री।

1940 - एम॰ वीरप्पा मोइली - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।

1943 - सुमित्रा भावे - सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता थीं।

1958 - अरुण गोविल - भारतीय सिनेमा में हिंदी फ़िल्म और टीवी अभिनेता (1952 का भी वर्णन)।

1964 - दिनेश शर्मा - राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री।

1964 - अजय माकन - भारतीय राजनीतिज्ञ।

1972 – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म हुआ।

1990 - मनोज सरकार - भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी।

1991 - हरिका द्रोणावल्ली - भारत की तेजतर्रार महिला शतरंज खिलाड़ी।

1999 - आर्या राजेंद्रन - तिरुवनंतपुरम की सबसे कम उम्र की नवनियुक्त महापौर।


*12 जनवरी को हुए निधन👉*


1665 – फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्ही के नाम से जाने जाते हैं।

1924- गोपीनाथ साहा- पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी।

1934 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

1941 - प्यारे लाल शर्मा - भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।

1976 - अगाथा क्रिस्टी - दुनिया के जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक।

1992 - कुमार गंधर्व - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।

2000 - वीआर नेदुन्चझियान - दो बार तमिलनाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।

2004 - रामकृष्ण हेगडे -  तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।

2005 - अमरीश पुरी - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।

2008 - दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्ममहोत्सव की बुनियाद रखने वाले 'मुर्रे दस्ती कोहल' का निधन।

2015 - जर्मन कोबोस - स्पेनिश अभिनेता।

2017 - सुधीन्द्र चन्द्र दासगुप्ता (79) त्रिपुरा से भाजपा के राजनीतिज्ञ थे।

2020 - मशहूर काटूनिस्ट और केरल कार्टून एकेडमी के सचिव थॉमस एंटनी का निधन हुआ।

2023 - पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता शरद यादव (75) का निधन हुआ।

2023 - मशहूर अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर लिसा मैरी प्रेस्ली (54) का निधन हुआ।

2024 - ऑस्ट्रेलियाई संगीत रचयिता डेविड लम्सडेन (92) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी अभिनेता बिल हेस (98) का निधन हुआ।

2024 - रग्बी यूनियन प्लेयर बेव डोवी (85) का निधन हुआ।

2025 - अमेरिकी अभिनेता क्लाउड जारमन जूनियर (90) का निधन हुआ।

 

*12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री सिद्धेश्वर यात्रा - सोलापुर (4 दिन)।

🌟 राजमाता जिजाऊसाहेब भोसले जयंती (जीजामाता , तारिखप्रमाणे)।

🌟 महर्षि महेश योगी जयन्ती।

🌟 श्री डार्विन डिएंगदोह पुघ जयन्ती।

🌟 श्री भगवान दास जयन्ती (भारत रत्न सम्मानित)।

🌟 श्री एम॰ वीरप्पा मोइली जन्म दिवस।

🌟 श्री रामकृष्ण हेगडे स्मृति दिवस।

🌟 श्रीमती प्रियंका गाँधी / वाड्रा जन्मदिवस।

🌟 श्री अमरीशपुरी स्मृति दिवस।

🌟 स्वामी विवेकानंद जयन्ती (राष्ट्रीय युवा दिवस)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻





Share:

रविवार, 11 जनवरी 2026

हजरत शहीद सैय्यद अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार पर चला बुलडोजर,

 देवरिया बिग ब्रेकिंग....






*हजरत शहीद सैय्यद अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार पर चल रहा है बुलडोजर,



*तीन बुलडोजर के जरिए मजार को किया जा रहा ध्वस्त,

कई थानों की फोर्स चप्पे चप्पे पर पर मौजूद,



*राजस्व विभाग के कई अधिकारी मौजूद,


*ASDM कोर्ट ने मजार को दिया है अवैध करार,



*जिला मुख्यालय की गोरखपुर ओवरब्रिज के पास बना है बना था हजरत शहीद सैयद अब्दुल गनी शाह बाबा का मजार,



*कल सुबह तक पूरी तरह से मजार को किया जा सकता है ध्वस्त,

Share:

सीएमओ ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का किया निरीक्षण





मेले में दी जाएं सभी स्वास्थ्य सुविधाएं: सीएमओ


-सीएमओ ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का किया निरीक्षण


देवरिया, 11 जनवरी।

सीएमओ डा. अनिल गुप्ता ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बंजरिया और बेलही में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वस्थ मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेले से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लिया। सीएमओ ने मेले में चिकित्सक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी से संतोष व्यक्त किया। उन्होंने दोनो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव कराने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेले में आने वाले सभी मरीजों स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। पूरे जिले में  80 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 3224 मरीजों का इलाज किया गया। मलेरिया डेंगू, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी सहित 228 जांच की गईं। 


सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता सबसे पहले  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजरिया पहुंचे। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारी मौजूद मिले। ओपीडी में चिकित्सक मरीजों देखते मिले। उन्होंने अस्पताल पर आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। दवा भंडारण, लैब को देखा और कहा कि अस्पताल पर मिलने वाली सभी दवाएं उपलब्ध रहें । सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अधिक से अधिक आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई और स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ डॉ गुप्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलही पहुंचे। यहां भी चिकित्सक सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे। उन्होंने चिकित्सक और स्वास्थ्य कार्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों से  मधुर व्यवहार करें और अस्पताल परिसर में साफ सफाई और स्वच्छता बनाये रखें। सीएमओ लैब पहुंचे और एलटी से अस्पताल पर होने वाले जांच के बारे में जानकारी लिया और उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ राय कमलेश्वर श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Share:

विनाशकारी युद्ध' की तैयारी में ईरान---

 



*खामेनेई ने IRGC को सौंपी कमान, अंडरग्राउंड 'मिसाइल सिटी' एक्टिव..!


*. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने अब अपनी सबसे शक्तिशाली सैन्य टुकड़ी IRGC को मैदान में उतार दिया है।


*. सूत्रों के अनुसार, देश के कई हिस्सों में पुलिस और नियमित सेना प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में विफल रही है...


*जिसके बाद सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी गार्ड कॉर्प्स को सौंपी गई है।*


सूत्र: ईरान की अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटीज’ को भी अधिकतम अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।

Share:

प्रियंका गांधी की यूपी की राजनीति में वापसी के संकेत, जन्मदिन पर प्रदेश-व्यापी अभियान

  बिग ब्रेकिंग| उत्तर प्रदेश कांग्रेस



 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज जारी एक आधिकारिक पत्र ने सियासी गलियारों में हलचल तेज़ कर दी है। इस पत्र से साफ संकेत मिल रहे हैं कि वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने जा रही हैं।

कांग्रेस ने 12 जनवरी 2026 को प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में एक साथ पत्रकार वार्ताएं आयोजित करने का फैसला किया है। जिला-जिला वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी इसे अपने “एजेंडा-100 दिन” अभियान से जोड़कर देख रही है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह कदम सामान्य औपचारिकता नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का स्पष्ट संकेत है। चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सुपर प्रभारी की भूमिका एक बार फिर प्रियंका गांधी के पास हो सकती है ।

Share:

आज का राशिफल


    


 *11 जनवरी 2026 , रविवार*  


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन हल्की शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। खुद के लिए समय अवश्य निकाल पाएँगे जो आवश्यक भी है। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम का फल मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ'छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


          ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक 👉*

     * 11 जनवरी 2026*

                 *रविवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी - 10:23 तक

*🗒पश्चात्-* नवमी 

*🌠नक्षत्र-* चित्रा - 18:12 तक

*🌠पश्चात्-* स्वाति 

*💫करण-* कौलव - 10:23 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* सुकर्मा - 17:26 तक

*✨पश्चात्-* धृति 

*🌅सूर्योदय-* 07:15

*🌄सूर्यास्त-* 17:42

*🌙चन्द्रोदय-* 25:37

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:08 से 12:49

*🤖राहुकाल-* 16:24 से 17:42

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज रविवार को 👉 माघ बदी अष्टमी 10:23 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , सूर्य उत्तराषाढा नक्षत्र में 08:35 पर , मंगल उत्तराषाढा नक्षत्र में 21:08 पर संत श्रेष्ठ श्री वामनभाऊ महाराज पुण्यतिथि (माघ कृष्णपक्ष अष्टमी) , योगिराज श्री गुलवाणी महाराज पुण्यतिथि (माघ कृष्णपक्ष अष्टमी) , श्री वामनभाऊ पुण्य तिथि-गहिनीनाथ गाड (बीड) , श्री कैलाश सत्यार्थी जन्म दिवस , श्री बाबूलाल मरांडी जन्म दिवस , श्री राहुल द्रविड़ जन्म दिवस , श्री लालबहादुर शास्त्री स्मृति दिवस , ‘राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस’ (National Human Trafficking Awareness Day) व राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026 (संभवतः हर साल 11 से 17 जनवरी तक) *

*_🔅कल सोमवार को 👉 माघ बदी नवमी 12:45 तक पश्चात् दशमी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*चरितं रघुनाथस्य* 

     *शतकोटिप्रविस्तरम्।* 

*एकैकमक्षरं पुंसां* 

     *महापातकनाशनम् ॥* 

*अर्थात् 👉* 

       _श्री रघुनाथजी का चरित्र सौ कोटि विस्तारवाला हैं। उसका एक-एक अक्षर महापातकों को नष्ट करनेवाला है।_


*11 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1325 – आज़टेक शासन श्रृंखला के अंतिम शासक ने मेक्सिको नगर की आधारशिला रखी।

1569 - इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ।

1613 – मुगल सम्राट जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत दी।

1681 - ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।

1709 - कोले सिबर का प्ले "राइवल फूल्स" का लंदन में प्रीमियर किया गया।

1753 - स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया।

1759 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत हुई।

1775 - फ्रांसिस साल्वाडोर अमेरिका में कार्यालय के लिए चुने गए पहले ज्यूली बने।

1779 – चिंग थांग खोंबा मणिपुर के राजा बने। 

1787 -  विलियम हर्शल ने तीतनिया और ओबर्नोन, यूरेनस के दो चंद्रमाओं का पता लगाया।

1805 – अमेरिका के मिशिगन राज्य का गठन हुआ।

1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल अमेरिका में चिकित्सा डिग्री की हासिल करने वाली पहली महिला बनीं।

1866 – इंग्लैंड में तूफान की चपेट में आकर ‘स्टीमर लंदन’ के डूबने से लगभग 220 लोगों की मौत हुई।

1879 – दक्षिण अफ्रीका के जुलु समुदाय ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग की शुरुआत की।

1922 – डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई।

1923 – प्रथम विश्व युद्ध की क्षपि-पूर्ति देने के लिए बाध्य करने के उद्देश्य से ब्रिटेन के विरोध के बावजूद फ्रांस और बेल्जियम के सैनिकों ने जर्मनी के रूर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

1942 – जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पर कब्जा किया।

1943 - ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया।

1945 - यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ।

1955 - भारत में अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।

1962 – पेरू के उत्तर पश्चिम हिस्से में बर्फीले तूफान और चट्टान खिसकने से लगभग 2,000 लोगों की मौत हुई।

1966 – रियो डी जनेरियो में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 550 लोग मारे गए।

1970 - अलग हुआ बियाफ्रा राज्य नाईजीरियाई सरकार के हमले को नहीं झेल पाया और आत्म समर्पण कर दिया।

1972 – पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश बना और बंगलादेश में अबू सईद चौधरी पहले राष्ट्रपति व शेख मुजीब उर रहमान पहले प्रधानमंत्री बने।

1973 - बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।

1988 – तत्कालील सोवियत संघ ने सोल ओलंपिक खेलों में भाग लेने की घोषणा की।

1991 – अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर को इराक पर हमले की इजाजत दी।

1993 - सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी।

1995 - कार्टहेना, कोलम्बिया में विमान दुर्घटना में 52 व्यक्ति मारे गये।

1995 - सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त।

1998 – अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवो पर हुए हमलों के लिए, जिसमें 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस्लामी चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया था।

1998 - लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त।

1999 - शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।

2001 - भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।

2002 - पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी। 

2002 - ट्राई ने बी.एस.एन.एल. को एस.टी.डी. दरों में कमी की मंजूरी प्रदान की।

2004 - अहमदाबाद में हुए बलात्कार कांड का आरोपी दिल्ली के नर्सिंग होम से गिरफ़्तार।

2005 - यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित।

2005 - रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए।

2006 - ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा की घोषणा की।

2008 - कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की।

2008 - संघर्ष विराम बहाल करने की लिट्टे की अपील को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकराया।

2009 - आईटी कम्पनी सत्यम को बचाने के लिए सरकार ने तीन नामित सदस्यों की नियुक्ति की।

2009 – 66वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला।

2009 - अचंता शरत कमल ने 70वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता।

2010 - भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।

2010 - भारत ने बांग्लादेश के साथ पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किया जिसमें उसे विकास संबंधी परियोजनाओं के लिए एक अरब डॉलर ऋण देने का वादा शामिल है। 

2010 - दिल्ली उच्च न्यायालय की तीन जजों की पीठ ने फ़ैसला सुनाया है कि भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के दफ़्तर के लिए भी सूचना का अधिकार (आरटीआई) क़ानून के तहत सूचना देना अनिवार्य है।

2015 - कोलिंदा ग्रबर किटरोविक क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।

2019 - केन्‍द्र और छह राज्‍यों ने रेणुकाजी बांध बहुद्देश्‍यीय परियोजना के निर्माण के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

2019 - सीबीआई की एक अदालत ने पत्रकार राम चंदर छत्रपति हत्‍या मामले में गुरमीत राम रहीम और अन्‍य तीन को दोषी करार दिया।

2019 - CBI डायरेक्टर पद से हटाए जाने के अगले दिन आलोक वर्मा ने दिया इस्तीफा।

2019 - मेघालय: खदान से 1 करोड़ ली. पानी निकला, मजदूरों को निकालने के लिए नेवी ने रिमोट से चलने वाले 5 वाहन लगाए।

2020 - महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर में एक रसायन फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में आठ लोग मारे गए।

2020 - नौसेना के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस (Tejas) ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य (INS Vikramaditya) पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रचा।

2020 - 18वां ढाका अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव बंगलादेश के राष्‍ट्रीय संग्रहालय में शुरू हुआ।

2021 - केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कोयला मंत्रालय के सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल का शुभारंभ किया।

2022 - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मानव संचालित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का अंतिम सफल परीक्षण किया।

2023 - केन्द्र सरकार ने हज यात्रियों में VIP कोटा समाप्त किया।

2023 - चीनी अधिकारियों के साथ हो रही बैठक के दौरान अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के पास आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हुई।

2023 - अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 83वां सम्‍मेलन जयपुर में आरंभ हुआ।

2024 - 60 वर्षों में कांगो नदी के उच्चतम स्तर के कारण आई बाढ़ में 300 से अधिक लोग मारे गए , विशेष रूप से किंशासा, डीआर कांगो में।

2024 - अमेरिका व ब्रिटेन ने लाल सागर में जहाजों पर हमलों के जवाब में यमन में ईरान समर्थित हौथियों के खिलाफ कई हवाई हमले किए।

2024 - शेख हसीना ने पांचवीं बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2024 - दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में 6.1 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए। इसका केंद्र अफगानिस्तान में था।

2024 - इसरो को वर्ष 2023 के लिए 'उत्कृष्ट उपलब्धि' श्रेणी में "इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड" प्रदान किया गया।

2025 - कन्नौज में रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से मलबे में 30-35 मजदूर दबे , कुछ की मौत हुई।


*11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1320 – जापान के सम्राट कोमयो का जन्म हुआ।

1842 – मशहूर अमरीकी विचारक व दार्शनिक विलियम जेम्ज़ का न्यूयॉर्क में जन्म हुआ।

1860 - श्रीधर पाठक - भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक।

1927 - लुइस प्रोटो बारबोसा - गोवा राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ।

1927 - सरस्वती राजमणि भारतीय राष्ट्रीय सेना की एक सेनानी थीं।

1944 - शिबु सोरेन, भारतीय राजनीतिज्ञ ।

1946 – भारतीय अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू का जन्म हुआ।

1954 – बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म हुआ।

1958 - बाबूलाल मरांडी - झारखंड प्रान्त के पहले मुख्यमंत्री।

1965 - मदन कौशिक - उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य बने।

1969 - अनु अग्रवाल हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री।

1973 – भारत के क्रिकेट टीम के पूर्व  कप्तान राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ। 

1977 - तारा शर्मा हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।

1993 - मशाल दुर्रानी - अभिनेता , जो बॉलीवुड में अभिनय प्रदर्शन करते हैं।

1993 - अंकिता रैना भारतीय टेनिस खिलाड़ी।


*11 जनवरी को हुए निधन👉*


1889 – फ्रांस के रसायनशास्त्री मिशल यूजीन शेवरल का निधन हुआ। उन्होंने एक प्रकार की मोमबत्ती का अविष्कार किया जिसे चूने की मोमबत्ती कहा जाता है।

1962 - अजय घोष - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।

1966 – जय जवान जय किसान का नारे देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ।

1990 -राम चतुर मल्लिक, ध्रुपद-धमार शैली के गायक।

2008 - सर एडमंड हिलेरी, शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी।

2011 - बालेश्वर यादव- भोजपुरी के प्रसिद्ध लोकगायक थे।

2018 - दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

2019 - मीरा सान्याल - एक भारतीय इन्वेस्टमेंट बैंकर और राजनीतिज्ञा। 

2019 - भाजपा के पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय का अधिक आयु से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया।

2020 - प्रसिद्ध कन्नड़ विद्वान डॉक्टर एम चिदानंद मूर्ति का बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। 

2021 - वयोवृद्ध पत्रकार, लेखक और पद्म श्री से सम्मानित तुरलापति कुटुम्बा राव (87 वर्ष) का निधन हो गया।

2021 - प्रोफेसर शशिकुमार मधुसूदन चित्रे (84 वर्ष) - एक भारतीय गणितज्ञ और खगोल भौतिकीविद् थे।

2022 - दिग्गज मराठी फिल्म और टीवी अभिनेत्री रेखा कामत (89) का निधन हुआ।

2023 - ब्रिटेन - द्रविड़ भाषाओं के विशेषज्ञ शिक्षक और ब्रिटिश भाषाविद् रोनाल्ड ई. अशर (96) का लंदन  में निधन हुआ।

2023 - पुराने एनबीसी धारावाहिक मंच में जूलियन क्रेन की भूमिका के लिए जाने वाले अभिनेता बेन मास्टर्स (75) का निधन हुआ।


*11 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 संत श्रेष्ठ श्री वामनभाऊ महाराज पुण्यतिथि (माघ कृष्णपक्ष अष्टमी)।

🌟 योगिराज श्री गुलवाणी महाराज पुण्यतिथि (माघ कृष्णपक्ष अष्टमी)।

🌟 श्री वामनभाऊ पुण्य तिथि-गहिनीनाथ गाड (बीड)।

🌟 श्री कैलाश सत्यार्थी जन्म दिवस।

🌟 श्री बाबूलाल मरांडी जन्म दिवस।

🌟 श्री राहुल द्रविड़ जन्म दिवस।

🌟 श्री लालबहादुर शास्त्री स्मृति दिवस।

🌟 ‘राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस’ (National Human Trafficking Awareness Day)।

🌟 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026 (संभवतः हर साल 11 से 17 जनवरी तक)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻





Share:

शनिवार, 10 जनवरी 2026

वाराणसी में हिजाब, घूंघट और मास्‍क लगाकर नहीं खरीद सकेंगे गहने, सराफा कारोबारियों का निर्णय

 



वाराणसी । सुरक्षा के मद्देनजर काशी के सराफा कारोबारियों ने एक महत्‍वपूर्ण फैसला किया है। इसमें बताया गया है कि वाराणसी की फुटकर सराफा दुकानों और शोरूम में अब कोई भी ग्राहक हिजाब, घूंघट, हेलमेट या मास्क पहनकर सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी नहीं कर सकेगा। यह फैसला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हुई चोरी, लूट और ठगी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह व्‍यवस्‍था झांसी, लखनऊ और बिहार में लागू है।


*जिले में डाई हजार कारोबारी-


सराफा मंडल के अनुसार, जिले में थोक सराफा मंडी के अलावा शहरी और ग्रामीण इलाकों में करीब 2500 से अधिक फुटकर सराफा कारोबारी सक्रिय हैं।. बीते कुछ महीनों में सराफा दुकानों को निशाना बनाकर अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसमें चेहरे ढंककर आने वाले अपराधियों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इसी कारण व्यापारियों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।


*स्‍वर्णकार संघ ने कहा-


उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह, महामंत्री किशोर सेठ और व्यापारी अविनाश सेठ का कहना है कि यह नियम किसी समुदाय या वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। सराफा दुकानों में महंगे गहने होते हैं और थोड़ी सी चूक बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में चेहरे की स्पष्ट पहचान दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। सराफा कारोबारियों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी थोक एवं फुटकर दुकानों में सीसी कैमरे लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

Share:

चौपाल में समस्याओं के समाधान के साथ योजनाओं की दी गई जानकारी


 

देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरारी 2 के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में परिवार रजिस्टर की नकल एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संबंधी समस्या का तुरंत समाधान किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुधन बीमा एवं क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी दिया एवं गायों का कृत्रिम गर्भाधान सेक्स सार्टेड सीमेन करवाने के लिए प्रेरित किया जिसमें 90 प्रतिशत तक बछिया पैदा होती है, जिससे छुट्टा पशुओं की समस्या कम होगी। ग्राम सचिव प्रवीण कुमार ने फैमिली कार्ड का वितरण किया। बैंक कोआर्डिनेटर निधि श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी जिसके अंतर्गत मात्र 20 रूपए वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा किया जाता है। चौपाल में ग्राम प्रधान कौशिल्या देवी के साथ महिमा श्रीवास्तव, खुशबू, तारा देवी व लीलावती आदि उपस्थित रहे।

Share:

मोहम्मद अहमद शेख ने राम मंदिर में की नमाज़ पढ़ने की कोशिश

 


राम मंदिर से बड़ी खबर!

अयोध्या।

इस्लामिक कट्टरपंथी की शर्मनाक करतूत!

मोहम्मद अहमद शेख ने राम मंदिर में की नमाज़ पढ़ने की कोशिश।

कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है जिहादी अहमद शेख।

जब लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो यह कट्टरपंथी "अल्लाहू अकबर" के नारे लगाने लगा।

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में एक शख्स ने नमाज पढ़ने की कोशिश की जब कुछ लोगों ने उसे ये करते हुए देखा तो हैरान रह गए।

मंदिर में मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में लिया।

Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789