देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरारी 2 के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में परिवार रजिस्टर की नकल एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संबंधी समस्या का तुरंत समाधान किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुधन बीमा एवं क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी दिया एवं गायों का कृत्रिम गर्भाधान सेक्स सार्टेड सीमेन करवाने के लिए प्रेरित किया जिसमें 90 प्रतिशत तक बछिया पैदा होती है, जिससे छुट्टा पशुओं की समस्या कम होगी। ग्राम सचिव प्रवीण कुमार ने फैमिली कार्ड का वितरण किया। बैंक कोआर्डिनेटर निधि श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी जिसके अंतर्गत मात्र 20 रूपए वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा किया जाता है। चौपाल में ग्राम प्रधान कौशिल्या देवी के साथ महिमा श्रीवास्तव, खुशबू, तारा देवी व लीलावती आदि उपस्थित रहे।
शनिवार, 10 जनवरी 2026
Home »
» चौपाल में समस्याओं के समाधान के साथ योजनाओं की दी गई जानकारी







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें