Good Daily News...


रविवार, 11 जनवरी 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


          ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक 👉*

     * 11 जनवरी 2026*

                 *रविवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी - 10:23 तक

*🗒पश्चात्-* नवमी 

*🌠नक्षत्र-* चित्रा - 18:12 तक

*🌠पश्चात्-* स्वाति 

*💫करण-* कौलव - 10:23 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* सुकर्मा - 17:26 तक

*✨पश्चात्-* धृति 

*🌅सूर्योदय-* 07:15

*🌄सूर्यास्त-* 17:42

*🌙चन्द्रोदय-* 25:37

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:08 से 12:49

*🤖राहुकाल-* 16:24 से 17:42

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज रविवार को 👉 माघ बदी अष्टमी 10:23 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , सूर्य उत्तराषाढा नक्षत्र में 08:35 पर , मंगल उत्तराषाढा नक्षत्र में 21:08 पर संत श्रेष्ठ श्री वामनभाऊ महाराज पुण्यतिथि (माघ कृष्णपक्ष अष्टमी) , योगिराज श्री गुलवाणी महाराज पुण्यतिथि (माघ कृष्णपक्ष अष्टमी) , श्री वामनभाऊ पुण्य तिथि-गहिनीनाथ गाड (बीड) , श्री कैलाश सत्यार्थी जन्म दिवस , श्री बाबूलाल मरांडी जन्म दिवस , श्री राहुल द्रविड़ जन्म दिवस , श्री लालबहादुर शास्त्री स्मृति दिवस , ‘राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस’ (National Human Trafficking Awareness Day) व राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026 (संभवतः हर साल 11 से 17 जनवरी तक) *

*_🔅कल सोमवार को 👉 माघ बदी नवमी 12:45 तक पश्चात् दशमी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*चरितं रघुनाथस्य* 

     *शतकोटिप्रविस्तरम्।* 

*एकैकमक्षरं पुंसां* 

     *महापातकनाशनम् ॥* 

*अर्थात् 👉* 

       _श्री रघुनाथजी का चरित्र सौ कोटि विस्तारवाला हैं। उसका एक-एक अक्षर महापातकों को नष्ट करनेवाला है।_


*11 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1325 – आज़टेक शासन श्रृंखला के अंतिम शासक ने मेक्सिको नगर की आधारशिला रखी।

1569 - इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ।

1613 – मुगल सम्राट जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत दी।

1681 - ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।

1709 - कोले सिबर का प्ले "राइवल फूल्स" का लंदन में प्रीमियर किया गया।

1753 - स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया।

1759 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत हुई।

1775 - फ्रांसिस साल्वाडोर अमेरिका में कार्यालय के लिए चुने गए पहले ज्यूली बने।

1779 – चिंग थांग खोंबा मणिपुर के राजा बने। 

1787 -  विलियम हर्शल ने तीतनिया और ओबर्नोन, यूरेनस के दो चंद्रमाओं का पता लगाया।

1805 – अमेरिका के मिशिगन राज्य का गठन हुआ।

1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल अमेरिका में चिकित्सा डिग्री की हासिल करने वाली पहली महिला बनीं।

1866 – इंग्लैंड में तूफान की चपेट में आकर ‘स्टीमर लंदन’ के डूबने से लगभग 220 लोगों की मौत हुई।

1879 – दक्षिण अफ्रीका के जुलु समुदाय ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग की शुरुआत की।

1922 – डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई।

1923 – प्रथम विश्व युद्ध की क्षपि-पूर्ति देने के लिए बाध्य करने के उद्देश्य से ब्रिटेन के विरोध के बावजूद फ्रांस और बेल्जियम के सैनिकों ने जर्मनी के रूर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

1942 – जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पर कब्जा किया।

1943 - ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया।

1945 - यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ।

1955 - भारत में अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।

1962 – पेरू के उत्तर पश्चिम हिस्से में बर्फीले तूफान और चट्टान खिसकने से लगभग 2,000 लोगों की मौत हुई।

1966 – रियो डी जनेरियो में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 550 लोग मारे गए।

1970 - अलग हुआ बियाफ्रा राज्य नाईजीरियाई सरकार के हमले को नहीं झेल पाया और आत्म समर्पण कर दिया।

1972 – पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश बना और बंगलादेश में अबू सईद चौधरी पहले राष्ट्रपति व शेख मुजीब उर रहमान पहले प्रधानमंत्री बने।

1973 - बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।

1988 – तत्कालील सोवियत संघ ने सोल ओलंपिक खेलों में भाग लेने की घोषणा की।

1991 – अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर को इराक पर हमले की इजाजत दी।

1993 - सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी।

1995 - कार्टहेना, कोलम्बिया में विमान दुर्घटना में 52 व्यक्ति मारे गये।

1995 - सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त।

1998 – अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवो पर हुए हमलों के लिए, जिसमें 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस्लामी चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया था।

1998 - लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त।

1999 - शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।

2001 - भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।

2002 - पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी। 

2002 - ट्राई ने बी.एस.एन.एल. को एस.टी.डी. दरों में कमी की मंजूरी प्रदान की।

2004 - अहमदाबाद में हुए बलात्कार कांड का आरोपी दिल्ली के नर्सिंग होम से गिरफ़्तार।

2005 - यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित।

2005 - रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए।

2006 - ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा की घोषणा की।

2008 - कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की।

2008 - संघर्ष विराम बहाल करने की लिट्टे की अपील को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकराया।

2009 - आईटी कम्पनी सत्यम को बचाने के लिए सरकार ने तीन नामित सदस्यों की नियुक्ति की।

2009 – 66वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला।

2009 - अचंता शरत कमल ने 70वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता।

2010 - भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।

2010 - भारत ने बांग्लादेश के साथ पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किया जिसमें उसे विकास संबंधी परियोजनाओं के लिए एक अरब डॉलर ऋण देने का वादा शामिल है। 

2010 - दिल्ली उच्च न्यायालय की तीन जजों की पीठ ने फ़ैसला सुनाया है कि भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के दफ़्तर के लिए भी सूचना का अधिकार (आरटीआई) क़ानून के तहत सूचना देना अनिवार्य है।

2015 - कोलिंदा ग्रबर किटरोविक क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।

2019 - केन्‍द्र और छह राज्‍यों ने रेणुकाजी बांध बहुद्देश्‍यीय परियोजना के निर्माण के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

2019 - सीबीआई की एक अदालत ने पत्रकार राम चंदर छत्रपति हत्‍या मामले में गुरमीत राम रहीम और अन्‍य तीन को दोषी करार दिया।

2019 - CBI डायरेक्टर पद से हटाए जाने के अगले दिन आलोक वर्मा ने दिया इस्तीफा।

2019 - मेघालय: खदान से 1 करोड़ ली. पानी निकला, मजदूरों को निकालने के लिए नेवी ने रिमोट से चलने वाले 5 वाहन लगाए।

2020 - महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर में एक रसायन फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में आठ लोग मारे गए।

2020 - नौसेना के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस (Tejas) ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य (INS Vikramaditya) पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रचा।

2020 - 18वां ढाका अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव बंगलादेश के राष्‍ट्रीय संग्रहालय में शुरू हुआ।

2021 - केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कोयला मंत्रालय के सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल का शुभारंभ किया।

2022 - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मानव संचालित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का अंतिम सफल परीक्षण किया।

2023 - केन्द्र सरकार ने हज यात्रियों में VIP कोटा समाप्त किया।

2023 - चीनी अधिकारियों के साथ हो रही बैठक के दौरान अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के पास आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हुई।

2023 - अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 83वां सम्‍मेलन जयपुर में आरंभ हुआ।

2024 - 60 वर्षों में कांगो नदी के उच्चतम स्तर के कारण आई बाढ़ में 300 से अधिक लोग मारे गए , विशेष रूप से किंशासा, डीआर कांगो में।

2024 - अमेरिका व ब्रिटेन ने लाल सागर में जहाजों पर हमलों के जवाब में यमन में ईरान समर्थित हौथियों के खिलाफ कई हवाई हमले किए।

2024 - शेख हसीना ने पांचवीं बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2024 - दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में 6.1 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए। इसका केंद्र अफगानिस्तान में था।

2024 - इसरो को वर्ष 2023 के लिए 'उत्कृष्ट उपलब्धि' श्रेणी में "इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड" प्रदान किया गया।

2025 - कन्नौज में रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से मलबे में 30-35 मजदूर दबे , कुछ की मौत हुई।


*11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1320 – जापान के सम्राट कोमयो का जन्म हुआ।

1842 – मशहूर अमरीकी विचारक व दार्शनिक विलियम जेम्ज़ का न्यूयॉर्क में जन्म हुआ।

1860 - श्रीधर पाठक - भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक।

1927 - लुइस प्रोटो बारबोसा - गोवा राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ।

1927 - सरस्वती राजमणि भारतीय राष्ट्रीय सेना की एक सेनानी थीं।

1944 - शिबु सोरेन, भारतीय राजनीतिज्ञ ।

1946 – भारतीय अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू का जन्म हुआ।

1954 – बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म हुआ।

1958 - बाबूलाल मरांडी - झारखंड प्रान्त के पहले मुख्यमंत्री।

1965 - मदन कौशिक - उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य बने।

1969 - अनु अग्रवाल हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री।

1973 – भारत के क्रिकेट टीम के पूर्व  कप्तान राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ। 

1977 - तारा शर्मा हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।

1993 - मशाल दुर्रानी - अभिनेता , जो बॉलीवुड में अभिनय प्रदर्शन करते हैं।

1993 - अंकिता रैना भारतीय टेनिस खिलाड़ी।


*11 जनवरी को हुए निधन👉*


1889 – फ्रांस के रसायनशास्त्री मिशल यूजीन शेवरल का निधन हुआ। उन्होंने एक प्रकार की मोमबत्ती का अविष्कार किया जिसे चूने की मोमबत्ती कहा जाता है।

1962 - अजय घोष - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।

1966 – जय जवान जय किसान का नारे देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ।

1990 -राम चतुर मल्लिक, ध्रुपद-धमार शैली के गायक।

2008 - सर एडमंड हिलेरी, शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी।

2011 - बालेश्वर यादव- भोजपुरी के प्रसिद्ध लोकगायक थे।

2018 - दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

2019 - मीरा सान्याल - एक भारतीय इन्वेस्टमेंट बैंकर और राजनीतिज्ञा। 

2019 - भाजपा के पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय का अधिक आयु से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया।

2020 - प्रसिद्ध कन्नड़ विद्वान डॉक्टर एम चिदानंद मूर्ति का बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। 

2021 - वयोवृद्ध पत्रकार, लेखक और पद्म श्री से सम्मानित तुरलापति कुटुम्बा राव (87 वर्ष) का निधन हो गया।

2021 - प्रोफेसर शशिकुमार मधुसूदन चित्रे (84 वर्ष) - एक भारतीय गणितज्ञ और खगोल भौतिकीविद् थे।

2022 - दिग्गज मराठी फिल्म और टीवी अभिनेत्री रेखा कामत (89) का निधन हुआ।

2023 - ब्रिटेन - द्रविड़ भाषाओं के विशेषज्ञ शिक्षक और ब्रिटिश भाषाविद् रोनाल्ड ई. अशर (96) का लंदन  में निधन हुआ।

2023 - पुराने एनबीसी धारावाहिक मंच में जूलियन क्रेन की भूमिका के लिए जाने वाले अभिनेता बेन मास्टर्स (75) का निधन हुआ।


*11 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 संत श्रेष्ठ श्री वामनभाऊ महाराज पुण्यतिथि (माघ कृष्णपक्ष अष्टमी)।

🌟 योगिराज श्री गुलवाणी महाराज पुण्यतिथि (माघ कृष्णपक्ष अष्टमी)।

🌟 श्री वामनभाऊ पुण्य तिथि-गहिनीनाथ गाड (बीड)।

🌟 श्री कैलाश सत्यार्थी जन्म दिवस।

🌟 श्री बाबूलाल मरांडी जन्म दिवस।

🌟 श्री राहुल द्रविड़ जन्म दिवस।

🌟 श्री लालबहादुर शास्त्री स्मृति दिवस।

🌟 ‘राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस’ (National Human Trafficking Awareness Day)।

🌟 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026 (संभवतः हर साल 11 से 17 जनवरी तक)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789