Good Daily News...


शनिवार, 10 जनवरी 2026

भारत सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना शुरू की, योजना का नाम कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम




भारत सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य दुर्घटना के बाद के सबसे कीमती समय (Golden Hour) में बिना पैसे की चिंता किए मरीज का इलाज सुनिश्चित करना है। इस योजना का नाम कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम है। 

कल दिनाँक 09 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन देवरिया के सभागार में जनपद के समस्त थानों के उप निरीक्षक गण को इस योजना से संबंधित जानकारी और प्रशिक्षण, जिला कलेक्ट्रेट, एन आई सी कार्यालय के जिला रोल आउट मैनेजर श्री सौरभ गुप्ता द्वारा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री कृष्णानंद यादव के मार्ग दर्शन में दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देश एवं  यातायात कार्यालय से टी एस आई श्री गुलाब सिंह के सहयोग से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इसमे बताया गया कि जब कोई सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल पहुँचता है तो उसको तुरंत भर्ती करने के साथ ही टी एम एस पोर्टल पर उसकी पेशेंट आई डी अस्पताल द्वारा बनाई जाती है जिसकी रिक्वेस्ट दुर्घटना से संबंधित थाना  प्रभारी के ई डार आई डी ( पूर्व में आई रेड) मे जाती है। फिर संबंधित पुलिस अधिकारी द्वारा दुर्घटना की जाँच कर 24 घंटे के अंदर एक्सीडेंट आई डी (विक्टिम आई डी) जेनेरेट कर अस्पताल को अप्रूवल दी जाती है, पेशेंट आई डी से मैपिंग के लिए। जिसके बाद केस स्कीम मे ऐड हो जाता है। अत्यंत गंभीर केसेस के लिए पुलिस को वेरिफिकेशन के लिए 48 घंटे का समय दिया जाता है।

साथ ही साथ ई डार पोर्टल पर सड़क दुर्घटना की फीडिंग से संबंधित जानकारी, वाहन के तकनीकी मुआयना की रिक्वेस्ट ARTO को ई डार पोर्टल से एवं दुर्घटना से संबंधित सड़क के जाँच की रिक्वेस्ट पी डब्लू डी इंजीनियर को पोर्टल से ही भेजने की जानकारी दी गई।

​यहाँ इस Cashless Treatment Scheme की मुख्य बातें दी गई हैं:

​1. योजना का मुख्य उद्देश्य

​सड़क दुर्घटना के बाद पहले 60 मिनट (Golden Hour) सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। अक्सर लोग अस्पताल में पैसे जमा करने की चिंता में इलाज में देरी कर देते हैं। यह योजना यह सुनिश्चित करती है कि पीड़ित को तुरंत मुफ्त इलाज मिले, चाहे उसके पास पैसे हों या नहीं।

​2. योजना की खास बातें

​इलाज की सीमा: प्रत्येक व्यक्ति को प्रति दुर्घटना अधिकतम ₹1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है।

​समय सीमा: दुर्घटना के समय से अधिकतम 7 दिनों तक का इलाज कवर किया जाता है।

​पात्रता: यह योजना भारत के सभी नागरिकों और विदेशी नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है जो भारतीय सड़कों पर दुर्घटना का शिकार होते हैं।

​अस्पताल: इसमें सभी सरकारी और योजना से जुड़े (Empaneled) प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं।

​3. यह कैसे काम करती है?

​सूचना: दुर्घटना होने पर एम्बुलेंस या पुलिस को सूचना दी जाती है।

​अस्पताल में भर्ती: पीड़ित को नजदीकी 'ट्रॉमा सेंटर' या अस्पताल ले जाया जाता है।

​कैशलेस इलाज: अस्पताल को पीड़ित से पैसे मांगने की अनुमति नहीं होती। अस्पताल इसका क्लेम सीधे सरकार (NHAI या स्वास्थ्य मंत्रालय) से करता है।

​आयुष्मान भारत कनेक्शन: यह योजना 'आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' के ढांचे के साथ मिलकर काम करती है, जिससे दावों का निपटान आसान हो जाता है।

​जरूरी बात: इस योजना का लाभ उठाने के लिए पीड़ित के पास पहले से कोई बीमा पॉलिसी होना अनिवार्य नहीं है। सरकार का लक्ष्य सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या को कम करना है।

Share:

गोरखपुर के तारामण्डल में जीएसटी दफ्तर में भीषण आग सब कुछ जलकर राख हो गया






 गोरखपुर के तारामंडल इलाके में स्थित वाणिज्य कर भवन में शुक्रवार देर गोरखपुर में वाणिज्यकर भवन (जीएसटी दफ्तर) में भीषण आग से सब कुछ जलकर राख हो गया। हादसा आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।गोरखपुर के तारामंडल इलाके में स्थित वाणिज्य कर भवन में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित विभाग का कार्यालय पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय कार्यालय बंद था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग पर काबू पा लिया गया है। विभागीय अधिकारी नुकसान के आकलन में जुटे हैं। भवन के नीचले तल पर कई दुकानें भी हैं। समय से आग का पता लगने और एक्शन शुरू होने से आग वहां तक नहीं पहुंच सकी। वहां तक आग फैलती तो बहुत नुकसान होता।

जानकारी के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे अचानक बिल्डिंग की पहली मंजिल से आग की तेज लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया। यह देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग और रामगढ़ताल थाना पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार्यालय में रखे फर्नीचर, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, फाइलें और अन्य सामान पूरी तरह जल गए। भीषण आग लग गई। बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित विभाग का कार्यालय पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय कार्यालय बंद था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग पर काबू पा लिया गया है। विभागीय अधिकारी नुकसान के आकलन में जुटे हैं। भवन के नीचले तल पर कई दुकानें भी हैं। समय से आग का पता लगने और एक्शन शुरू होने से आग वहां तक नहीं पहुंच सकी। वहां तक आग फैलती तो बहुत नुकसान होता।


Share:

काशी में 3 करोड़ की चोरी और 48 घण्टे में खुलासा

 



*विश्वासघात पर टिकी थी 3 करोड़ की चोरी की बुनियाद*


*तेजतर्रार आईपीएस सरवणन टी ने घटना को लिया चुनौती के रूप में और 48 घण्टे में कर दिया खुलासा, पूरा 3 करोड़ का माल बरामद*


देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी, जहां का हर एक कोना इतिहास की गवाही देता है, वहां एक ऐसी बड़ी चोरी हुई जिसने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। 


चौक थाना क्षेत्र के कर्णघंटा मोहल्ले में प्रतिष्ठित आभूषण कारोबारी दिवाकर राणा के मकान की तिजोरी से 2 किलो 122 ग्राम से ज्यादा सोने के आभूषण गायब हो गए जिनका बाजार मूल्य करीब 3 करोड़ रुपये था, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी स्वर्ण चोरी थी।सब कुछ इतना साफ-सुथरा था कि बाहर से कोई शक नहीं होता। ताले ज्यों के त्यों, दीवार में सेंध नहीं, कोई जबरन घुसपैठ के निशान नहीं। जैसे कोई घर का ही सदस्य रातों-रात सब कुछ उठाकर ले गया हो। कारोबारी को जब 6 जनवरी को चोरी का पता लगा तो दिल बैठ गया। शिकायत दर्ज हुई, और पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई।जांच की शुरुआत हुई तो शक की सारी सुई घर के केयरटेकर तारक घोराई पर टिक गई। 


जाँच में यह भरोसेमंद नौकर ही मास्टरमाइंड निकला। छह महीने पहले से उसने इस साजिश की नींव रख दी थी। 


गाजीपुर के विकास बेनवंशी ने उसे शराब के नशे में डुबोकर अपना गुलाम बना लिया। फिर पांच दोस्तों का यह गिरोह काम में जुट गया—डुप्लीकेट चाबी बनवाई, रात के सन्नाटे में तिजोरी खोली और पूरा माल बाहर निकाल लिया। प्लान इतना पक्का था कि सोचते थे—पुलिस कभी नहीं पकड़ेगी।लेकिन अपराधी कितने भी शातिर क्यों न हों, एक छोटी सी चूक सब बिगाड़ देती है। 


सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी सैनुद्दीन अंसारी की कुनकुनाती चाल पकड़ में आई। यही छोटी सी गलती पुलिस के लिए सोने की खान साबित हुई।


एडीसीपी काशी सरवणन टी. की दूरदर्शी रणनीति, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी की कमान, एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह और चौक इंस्पेक्टर दिलीप मिश्र की फील्ड टीम की बिजली सी तेज कार्रवाई से महज 48 घंटे में पूरा गिरोह धर दबोचा गया।


पुलिस ने गिरोह में शामिल पांचों को पकड़ा और शत-प्रतिशत सोना बरामद कर लिया।यह सिर्फ एक चोरी का खुलासा नहीं था, बल्कि विश्वासघात, लालच और तकनीक के बीच की जंग थी। 


केयरटेकर की 'डबल गेम' ने साबित कर दिया कि घर का सबसे करीबी भी कभी-कभी सबसे बड़ा खतरा बन सकता है। 


पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने टीम की इस अद्भुत सफलता पर 1 लाख रुपये का नगद इनाम घोषित किया।


इस बड़ी घटना कें तत्काल खुलासे से अपराधियों को एक बार फिर एहसास हो गया—काशी में चोरी की गुंजाइश नहीं, क्योंकि यहां पुलिस अब पहले से कहीं ज्यादा सजग, स्मार्ट और तेज है।


*एडीसीपी सरवणन टी., एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी और एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह के टीमवर्क और समर्पण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि काशी की पुलिस किसी चुनौती से पीछे नहीं हटती*

Share:

आज का राशिफल


      


 *10 जनवरी 2026 , शनिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन भाग्यशाली है। नक्षत्र आपके लिये अत्यंत अनुकूल हैं। सकारात्मक विचार करने से आप सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे जिससे आप अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे। यदि आप किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं और आप जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं यह उनके लिए अनुकूल समय नहीं है। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। किसी कार्य या त्यागभाव से मन अत्यन्त प्रसन्न होगा। ध्यान रखने से स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपकी रुचियों और इच्छाओं तथा जुनून को साझा करेगा।यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा । आज आपके पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएँगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप जिन लोगों से मिलेंगे उनके लिए आप एक प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम तथा सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है। आज आप भाग्यशाली साबित हो सकते है। परंतु आज छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। इसके अतिरिक्त दूसरे लोगों के व्यक्तिगत मामलों में भी हस्तक्षेप न करें। आप बुरे सपने तथा भ्रमो से पू री तरह से घिरे हुये है। केवल आपकी इच्छाशक्ती आपके जिंदगी को बर्बाद करने वाले इन नकारत्मक विचारो से आपको मुक्ती दिला सकती है । इस लिये आप बुरे सपनो में नही उलझें।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

अपनी भावनाओं और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें जिससे आप आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत न हों।

आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है।आपको अपने प्रेमी के आसपास कुत्ते के पिल्ले के समान प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।

आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी।

संपत्ती के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार चंचंचं दूर रखें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

भावनात्मक रुप से आपका कठिन समय चल रहा है तथा आपके हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


              ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏

     *आज दिनांक 👉*

     * 10 जनवरी 2026*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*



*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 08:26 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* हस्त - 15:40 तक

*🌠पश्चात्-* चित्रा 

*💫करण-* बव - 08:26 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* अतिगण्ड - 16:57 तक

*✨पश्चात्-* सुकर्मा

*🌅सूर्योदय-* 07:15

*🌄सूर्यास्त-* 17:41

*🌙चन्द्रोदय-* 24:42

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - 28:53 तक

*🌛पश्चात्-* तुला

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:07 से 12:49

*🤖राहुकाल-* 09:51 से 11:10

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 माघ बदी सप्तमी 08:26 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , श्री कालाष्टमी व्रत , अष्ट का श्राद्ध , पार्वण की तरह विधि , शुक्र उत्तराषाढा में 12:21 पर , यमघण्टयोग सूर्योदय से 15:40 तक , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल"  ज्वाइन करें , ऊंट महोत्सव दो दिन (बीकानेर, राज.) , स्वामी रामानन्दाचार्य जयन्ती (माघ कृष्ण सप्तमी अनुसार आज भी) , स्वामी विवेकानंद जयन्ती (तिथि अनुसार आज भी) , श्री गुलवाणी महाराज पुण्य तिथि , श्री कैरोबा महाराज पुण्यतिथि-येवला (नासिक) , श्री सम्पूर्णानंद स्मृति दिवस , ताकशंद समझौता दिवस , एयर डिफेन्स आर्टिलरी स्थापना दिवस , विश्व हिंदी दिवस , राष्ट्रीय ईगल्स बचाओ दिवस व Startup India Innovation Week 2026 (स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन सप्ताह , 10 से 18 जनवरी 2026)।_*


*_🔅कल रविवार को 👉 माघ बदी अष्टमी 10:23 तक पश्चात् नवमी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*सान्त्वदः सर्वभूतानां* 

     *सर्वशोकैर्विमुच्यते  ।*

*देवशुश्रूषया     राज्यं*

     *दिव्यं रूपं नियच्छति॥* 

         ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५७

 *अर्थात् 👉* 

        _'जो समस्त प्राणियों को सान्त्वना देता है, वह सम्पूर्ण शोकों से मुक्त हो जाता है। देवताओं की सेवा से उसे राज्य और दिव्य रूप प्राप्त होते हैं॥_


*10 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1616 - ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की।

1623 – इटली के वेनीज़ नगर में गाज़ेट नामक विश्व का पहला समाचार पत्र प्रकाशित हुआ।

1731-  चार्ल्स फर्नाइस को पीयाकेन्ज़ा का राजा बनाया गया।

1824 – ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई। उनकी इस उपलब्धि को निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति समझा जाता है।

1836 - प्राेफेसर मधुसूदन गुप्ता ने अपने चार छात्रों के साथ मिल कर पहली बार मानव शरीर काछ विच्छेदन कर आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।

1838 - लंदन का लॉयड की कॉफी हाउस और रॉयल एक्सचेंज आग द्वारा नष्ट हो गया।

1839- भारतीय चाय इंग्लैंड पहुँची। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1863 - लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल की सेवा शुरू।

1910- पहली एयर मीट हुई।

1912 - ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने भारत छोड़ा।

1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्रज्य काे हराया।

1920 – जेनेवा में लीग आफ नेशन्स ने औपचारिक रुप से अपना कार्य आरंभ किया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद यह संगठन अस्तित्व में आया था।

1920 – वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1920- राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई।

1946 - लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

1954 - ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए। कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।

1963 – भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की। जिसके तहत 14 कैरेट से अधिक के गहनों पर पाबंदी लगा दी।

1963 – स्वीज़रलैंड के सोलवेल और टाइट्स (titus) नाम के दो व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक घड़ी बनाने में सफल हुए। इस घड़ी में चाबी भरने की आवश्कता नहीं होती थी।

1966 - ताशकंद समझौता : भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अयूब खां की लंबी बातचीत के बाद ही ताशकंद समझोते पर हस्ताक्षर हुए।

1972 - पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद बाद शेख मुजीबुर रहमान बंगलादेश पहुंचे।

1975 -पहला विश्व हिंदी सम्मेलन / विश्‍व हिंदी दिवस - नागपुर में आयोजित किया गया।

1991 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की अपनी आखिरी कोशिश के तहत इराक की राजधानी बगदाद पहुंचे।

1994 - आर्मी एयर डिफेंस कोर आर्टिलरी रेजिमेंट से अलग होकर स्वतंत्र शाखा बनी।

1996 – जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे।

2001 - प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया पहुँचे, मेडकाउ बीमारी के प्रति प्रशासनिक लापरवाही के कारण जर्मनी के दो मंत्रियों का इस्तीफ़ा, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन सोवियत विघटन के बाद पहली बार अजरबैजान पहुँचे।

2002 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पाकिस्तान पहुँचे।

2002 -  इस्रायल के विदेश मंत्री शिमोन पेरेज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे ।

2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद व नाटो में भारत की सदस्यता का पेरेज ने समर्थन किया, लाल सागर में पकड़े अवैध हथियारों के लिए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने फ़िलिस्तीनी नेता यासर अराफात से जवाब मांगा।

2003 - उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।

2005 – बांग्लादेश ने चिटागांग में खेले गए टेस्ट क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को 226 रन से हराकर अपने क्रिकेट इतिहास की पहली जीत दर्ज की।

2006- प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी।

2008 - कार निर्माण की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी 'टाटा मोटर्स' ने एक लाख रुपये वाली कार 'नैनो' पेश किया। 

2008 - विदेश रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में रेल क़ानून, 1989 में संधोधन करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2008 - इक्वाडोर का तुगंराहो ज्वालामुखी भयानक रूप से फटने के कगार पर पहुँचा।

2009- अशोक कजारिया ने पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद सम्भाला।

2010- भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्युरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने अमेरिका की संस्था 'यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डिवेलपमेंट' (यूएसएआईडी) के प्रमुख की ज़िम्मेदारी संभाली। बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बने।

2013 - पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लाेगों की मौत, 270 लोग घायल।

2019 - Boxing : छह वर्ल्ड चैम्पियशिप जीतने वाली मैरी कॉम रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचीं।

2019 - विवाद के बीच CBI चीफ आलोक वर्मा हटाए गए, नागेश्वर राव को फिर मिली जिम्मेदारी।

2020 - नागरिकता संशोधन कानून लागू हुआ , केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की , 12 दिसंबर को राष्ट्रपति कोविंद ने संशोधित नागरिकता कानून को दी थी मंजूरी।

2020 - पाकिस्तानः क्वेटा की मस्जिद में विस्फोट, इमाम समेत 13 लोगों की मौत।

2020 - सीरिया में ईराक से लगे सीमा के पास बोकमाल क्षेत्र में अज्ञात हवाई हमले में आठ ईरान समर्थित मिलिशिया मारे गए।

2020 - कन्नौज: ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, लगभग 20 की मौत।

2021 - एशिया के सबसे पुराने और भारत के सबसे बड़े महोत्सव, भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 51वें संस्करण ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा की।

2021 - ब्राजील के राष्‍ट्रपति जेर बोल्‍सोनारो ने भारत में बनी कोरोना की दवा कोवि‍शील्‍ड की 20 लाख वैक्‍सीन भेजने का अनुरोध किया।

2022 - रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन परिषद की आपात बैठक में भाग लिया।

2023 - भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम की 13वीं मंत्रिस्तरीय बैठक वाशिंगटन, डीसी में शुरू हुई।

2023 - नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड ने देश की संसद में विश्वास मत जीत हासिल की तथा नेपाल राजनीतिक इतिहास में वें 99 प्रतिशत समर्थन पाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने।

2023 - भारत और श्रीलंका ने श्रीलंका के सबरागमुवा विश्वविद्यालय को हिंदी पीठ स्थापित करने के लिए समझौता किया।

2023 - भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से परमाणु सक्षम सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2024 - यूरोपीय पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप जर्मनी में शुरू हुआ।

2024 - पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह मामले में दी गई मौत की सजा बरकरार रखी।

2024 - पापा न्यू गिनी में पुलिस हड़ताल के दौरान हिंसक दंगों और लूटपाट में 16 लोगों की मौत के बाद आपातकाल की घोषणा की गई।

2024 - प्रधानमंत्री मोदी ने 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन किया।

2025 - कैलिफोर्निया में लगी आग 40 हजार एकड़ में फैली।


*10 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1886 - जॉन मथाई, भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद्।

1894 - पी. लक्ष्मीकांतम- कवि एवं लेखक।

1908 - पद्मनारायण राय - हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार।

1927 - बासु चटर्जी - हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने पटकथा लेखक और निर्देशक थे।

1933 - गुरदयाल सिंह, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार।

1937 - मुरली देवड़ा - भारतीय राजनीतिज्ञ ।

1940 - के. जे. येसुदास - भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार।

1949 - अल्लू अरविन्द, फ़िल्मछ निर्माता ।

1950 - सुचित्रा भट्टाचार्य - एक भारतीय उपन्यासकार थीं।

1952 - सलीम गौस - बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय व अंग्रेज़ी  टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे।

1974 - ऋतिक रोशन, भारतीय अभिनेता।

1985 - दृष्टि धामी - भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।

1994 - ज़ोया अफ़रोज़ - एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।


*10 जनवरी को हुए निधन👉*

1693 - जॉब चार्नोक - ईस्ट इण्डिया कम्पनी का एक वफ़ादार अंग्रेज़ कर्मचारी था। जिसे 'कलकत्ता' का संस्थापक माना जाता है (1692 का भी वर्णन)।

1967 - राधाबिनोद पाल - टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।

1969 -सम्पूर्णानंद- प्रसिद्ध राजनेता एवं लेखक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

1994 - गिरिजाकुमार माथुर - प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार।

1996 - फ़ीयरलेस नाडिया  - भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।

2001 - जी. लक्ष्मणन - भारतीय राजनीतिक दल 'द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम' के राजनीतिज्ञ थे।

2020 - ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद का 79 साल की उम्र में निधन।

2020 - ओडिशा के गजपति राजवंश के पूर्व प्रमुख गोपीनाथ गजपति नारायण देव का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

2020 - ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद (79) का निधन हो गया ।

2022 -  कन्‍नड़ लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर पाटिल (चंपा प्रसाद ) का 82 की उम्र में निधन हुआ।

2023 - यूनान के अंतिम राजा और 1960 के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कॉन्स्टेंटिन ll (82) का निधन हुआ।

 2023 - प्रतिष्ठित ब्रिटिश रॉक गिटारवादक जेफ बेक (78) का निधन हुआ।

2024 - औल की पूर्व विधायक और ओडिशा के मंत्री प्रताप केशरी देब की मां सुश्री देवी (73) का निधन हुआ।

2024 - मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रोफेसर एम शमीम जयराजपुरी (81) का निधन हुआ।

2025 - पंजाब में AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हुई।

 

*10 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 ऊंट महोत्सव दो दिन (बीकानेर, राज.)।

🌟 स्वामी रामानन्दाचार्य जयन्ती (माघ कृष्ण सप्तमी अनुसार आज भी)।

🌟 स्वामी विवेकानंद जयन्ती (तिथि अनुसार आज भी)।

🌟 श्री गुलवाणी महाराज पुण्य तिथि।

🌟 श्री कैरोबा महाराज पुण्यतिथि-येवला (नासिक)।

🌟 श्री सम्पूर्णानंद स्मृति दिवस।

🌟 ताकशंद समझौता दिवस।

🌟 एयर डिफेन्स आर्टिलरी स्थापना दिवस।

🌟 विश्व हिंदी दिवस।

🌟 राष्ट्रीय ईगल्स बचाओ दिवस।

🌟 Startup India Innovation Week 2026 (स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन सप्ताह , 10 से 18 जनवरी 2026)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

बैंक आफ बड़ौदा से 9.2 करोड़ के फर्जी लोन मामला

 Breaking news 




यूपी रायबरेली से बड़ी ख़बर बैंक आफ बड़ौदा से 9.2 करोड़ के फर्जी लोन मामला!!


जाली दस्तावेजों के आधार पर लिया था लोन!!


शुरुआती जांच में चौंकाने वाले खुलासे!!


लखनऊ सचिवालय का फर्जी वेतन प्रमाण पत्र इस्तेमाल!!


जिला पंचायत,परिवार कल्याण का जाली वेतन प्रमाण पत्र!!


शिक्षा विभाग समेत 15 विभागों के जाली वेतन प्रमाण पत्र!!


बैंक प्रबंधक की तहरीर पर 48 लोगों के खिलाफ FIR 


आदर्श ट्रेडर्स,रायबरेली ट्रेडर्स को बताया सोर्स ऑफ इनकम!!


फर्जी आधार कार्ड का भी लोन में किया गया इस्तेमाल!!


बैंक लोन में बड़े पैमाने पर जालसाजी का खुलासा!!


शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा का मामला!!

Share:

पंचायत चुनाव टलने के संकेत, ओबीसी आयोग न बनने से आरक्षण अटका

बिग ब्रेकिंग।





 लखनऊ ।

यूपी पंचायत चुनाव टलने के संकेत, ओबीसी आयोग न बनने से आरक्षण अटका


प्रदेश में अप्रैल–मई में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टल सकते हैं।


समर्पित पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग का गठन अब तक नहीं होना, जिससे आरक्षण तय नहीं हो पा रहा।


पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा—चुनाव समय पर ही होंगे।


पंचायतीराज विभाग ने 6 सदस्यीय आयोग के गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा, अभी फैसला लंबित।


2011 जनगणना के अनुसार: SC 20.69%, ST 0.56%—इसी अनुपात में आरक्षण तय।


ओबीसी का प्रतिशत जनगणना में नहीं; 2015 रैपिड सर्वे के अनुसार ग्रामीण आबादी में 53.33%


किसी ब्लॉक में ओबीसी आबादी अधिक होने पर भी 27% से ज्यादा आरक्षण नहीं।


नगर निकाय की तरह पंचायत चुनाव में भी समर्पित आयोग सर्वे कर रिपोर्ट  देगा, तभी आरक्षण प्रक्रिया शुरू होगी।


मंत्री राजभर ने कहा सीएम से जल्द मुलाकात, आयोग बना तो 2 महीने में रिपोर्ट देगा

Share:

आज का राशिफल

 


*दिनांक : 09 जनवरी 2026

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा साथ ही आज खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा अधिकांश खर्च आज आवश्यक ही होंगे पर दिखावे के ऊपर ही। दिन का ज्यादातर समय कार्य क्षेत्र एवं धर में फैली व्यवस्था को सुधारने में व्यतीत होगा। नए निर्माण की योजना बनेगी इस पर खर्च भी करेंगे। आपके कार्य कुशलता और जीवनशैली की प्रशंसा होगी जिससे मन मे अभिमान आएगा। आज आय सिमित ही रहेगी इसके विपरीत मध्यान पश्चात मनोरंजन पर अधिक खर्च होगा। फिजूल खर्ची से बचें अन्यथा आगे आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा घर में माता पिता को छोड़ अन्य सभी लोग स्वार्थसिद्धि के लिये मीठा व्यवहार करेंगे। आरोग्य बना रहेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए विशेष परिश्रम वाला रहेगा मन ना होने पर भी कई दिनों से रुके घरेलू कार्य के साथ व्यावसायिक कार्य भी एकसाथ आने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन बनेगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा बढ़ने से आपका दिन संघर्षमय रहेगा अपने कार्य स्वयं करने का प्रयास करें आज किसी पर अतिविश्वास हानि कराएगा। अचल संपत्ति संबंधित कार्य सरकारी अनियमित्तताओ के कारण अधूरे रहने पर क्रोध आएगा। आकस्मिक दुर्घटना के भी योग है यथा संभव यात्रा टाले वाहन, पानी से सतर्क रहें। परिजनों की अनदेखी से व्यवहार में थोड़ा रूखापन आएगा। सेहत आज किसी न किसी कारण से नरम गरम ही रहेगी। 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा बुद्धि विवेक रहने के बाद भी हर काम मे अपनी ही चलाएंगे चाहे फिर आगे उसका नतीजा विपरीत ही क्यो ना निकले। आज कोई अनिच्छित कार्य करना भी पड़ेगा। निर्धारित कार्यो के पूर्ण होने में विलम्ब होने से परेशानी होगी किसी से अपमानजनक शब्द सुनने की संभावना है। व्यर्थ की यात्रा में समय एवं धन व्यय होगा। मध्यान पश्चात व्यवसाय में थोड़ा लाभ होगा धन की आमद फिर भी आवश्यकता से कम ही होगी। सेहत में भी कुछ न कुछ गड़बड़ लगी रहेगी सर्दी-जुखाम से पीड़ित हो सकते है लेकिन फिर भी मनोरंजन के अवसर खाली नही जाने देंगे। परिजनों की बात सुन बिना जवाब ना दे कलह हो सकती है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं आज के दिनों से मन मे चल रही किसी कामना पूर्ति से उत्साह बढ़ेगा लेकिन सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज अधूरे रहने एवं घर का वातावरण अकस्मात गरम होने से थोड़ी परेशानी भी होगी। व्यवसाय में आज किया गया  निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। संध्या बाद का समय दिनभर की तुलना में अधिक रोचक रहेगा मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन संचित कोष में अधिक गिरावट भी देखने को मिलेगी। सब सुविधाएं मिलने पर भी अंत मे कोई न कोई कसर अनुभव करेंगे।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा स्वभाव में आलस्य दिन के आरंभ से ही छाया रहेगा फिर भी अतिआवश्यक कार्यो में विलंब नही होने देंगे। आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी सामाजिक कार्यो में भी आज रुचि दिखायेंगे संगी साथियो का भी सहयोग मिलने से मान-सम्मान एवं आत्म विश्वास बढ़ेगा। काम-धंधे को लेकर ज्यादा गंभीर नही रहेंगे जिसके परिणाम स्वरूप आज अल्प लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। समय पर आवश्यकता पूर्ति करने पर परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। संध्या का समय उत्तम भोजन वाहन सैर सपाटे में बीताएँगे। सेहत  सामान्य रहेगी विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन चंचलता आपके मन मस्तिष्क पर हावी रहेगी। स्वयं किसी को।कुछ भी बोल देंगे लेकिन किसी अन्य की छोटी सी बात भी सहन नही कर पाएंगे जिससे टकराव की स्थिति बनेगी। मध्यान के बाद का समय आपको सावधानी से बिताने की सलाह है। आज आप भावुकता की अधिकता के कारण किसी से धोखा खा सकते है किसी से भी उधारी का व्यवहार ना करें। आकस्मिक खर्च से आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। स्त्री एवं जल स्त्रोत से सावधान रहें। घर का वातावरण आपके कारण उदासीन रहेगा मनमौजी व्यवहार स्नेहीजनों से दूरी बढ़ाएगा। शारीरिक अकड़न की शिकायत हो सकती है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपको प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रातःकाल से ही परिज अथवा किसी अन्य महत्त्वपूर्ण व्यक्ति की जिद परेशानी में डालेगी ऊपर से व्यवसाय में भी उतार चढ़ाव रहने से तालमेल नही बैठा सकेंगे। आज लाभ कमाने के लिए प्रतिष्ठा दांव पर लगाने वाली स्थिति बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था का वातावरण बनेगा। महिलाए आज विशेषकर बेतुकी बाते बोलने से बचे क्रोध पर भी संयम रखें मान हानि हो सकती है। बनते काम लटकने से हताश होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी अनुभव होगी। सीमित साधनों से काम चलाये ज्यादा पाने की लालसा हाथ आये से भी वंचित कर सकती है। स्वास्थ्य कुछ समय के लिये प्रतिकूल होगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज आप वाणी की मधुरता एवं युक्तियों के बल पर बड़े लोगो से सम्बन्ध बनाएंगे जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे आज भी  जोखिम वाले कार्यो में थोड़ी परेशानी के बाद लाभ अवश्य होगा लेकिन स्वभाव में आलस्य पल पल पर बाधक भी बनेगा इससे बचने का प्रयास करें। धन की आमद आज अन्य दिनों की तुलना में कम ही होगी फिर भी इसकी परवाह नही करेंगे। महिलाओ को आज किसी प्रियजन के बिछड़ने अथवा अन्य कारणों से मन मे दुख होगा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलने से राहत भी मिलेगी। सेहत आज उत्तम बनी रहेगी। सन्तानो पर नजर रखे कुछ गड़बड़ कर सकते है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन का पूर्वार्ध शुभफलदायी रहेगा स्वभाव में मनमानी रहने के कारण परिजनों को परेशानी होगी घरेलू समस्याओं के समाधान करने की जगह टरकाने पर किसी से झड़प हो सकती है।  कार्य क्षेत्र पर भी आज बेमन से कार्य करेंगे लेकिन सहयोगियों की सहायता से लाभ की संभावना बनेगी धन की आमद संध्या के समय तक संतोषजनक हो जाएगी। मध्यान पश्चात सेहत आकस्मिक ढीली होने से काम-काज प्रभावित होगा फिर भी सैर सपाटे मनोरंजन के लिये तैयार रहेंगे। स्त्री पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा घरेलू खर्च कंजूसी बरतने पर भी अधिक होंगे। जिद से बचे अन्यथा दिन शांति से बिताना भारी पड़ेगा। किसी अन्य महिला के चक्कर मे मान हानि हो सकती है। सतर्क रहें।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आप सुख-शांति से व्यतीत करेंगे नए कार्य के आरम्भ की रूप रेखा बनाएंगे लेकिन आज आलस्य के कारण बीच मे ही भूल भी जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य दिनों की तुलना में आज कम समय देंगे लेकिन पुराने रुके धन की प्राप्ति होने पर संतोष होगा किसी से उलझने के प्रसंग भी बनेंगे आर्थिक विषयक बातो को शांति से सुलझाए अन्यथा बाद में उलझने अधिक बढ़ सकती है । मध्यान पश्चात का समय मित्रो के साथ मनोरंजन में बितायेंगे। पारिवारिक मतभेद सुलझने से राहत मिलेगी। स्त्री-संतान का सहयोग मिलेगा। असंयमित भोजन से पेट खराब हो सकता है। पर्यटक यात्रा के योग है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपको प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहने से कार्य में मन नहीं लगेगा पूर्व में लिए किसी गलत निर्णय के कारण भी आज हानि होने की संभावना है बेहतर रहेगा आज कोई भी निर्णय लेने से बचे। फिजूल खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। किसी परिजन से धन को लेकर विवाद हो सकता है। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। अधिक क्रोध से बचें विशेषकर महिलाओ को सम्मान दे अन्यथा मान हानि भी हो सकती है। सेहत में भी कुछ न कुछ कमी लगी रहेगी जोखिम ना लें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे लेकिन आपका स्वभाव पल पल में बदलने से सहजनो को असुविधा होगी। टालने पर भी धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर जिस कार्य को नही करना चाहिये उसी कार्य से अपने बुद्धि बल से लाभ अर्जित करेंगे अधिकांश कार्य निर्धारित समय पर पूरे होंगे फिर भी धन संबंधित समस्या बनी रहेगी। परिजनों से अत्यधिक भावनात्मक सम्बन्ध रहने के कारण नाजायज लाभ उठाएंगे। संध्या के समय किसी मनोकामना की पूर्ति होगी सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 09 जनवरी 2026*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - पूर्णरात्रि 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 13:41 तक

*🌠पश्चात्-* हस्त

*💫करण-* विष्टि - 19:42 तक

*💫पश्चात्-* बव

*✨योग-* शोभन - 16:55 तक

*✨पश्चात्-* अतिगण्ड 

*🌅सूर्योदय-* 07:15

*🌄सूर्यास्त-* 17:41

*🌙चन्द्रोदय-* 23:48

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:07 से 12:49

*🤖राहुकाल-* 11:09 से 12:28

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 माघ बदी सप्तमी पूर्णरात्रि , विघ्नकारक भद्रा 07:06 से 19:45 तक , सर्वदोषनाशक रवियोगज्ञ 13:41 तक ,  स्वामी रामानन्दाचार्य जयन्ती (माघ कृष्ण सप्तमी) , स्वामी विवेकानंद जयन्ती (तिथि अनुसार) , शिक्षिका और समाज सुधारक फातिमा शेख जयंती (195वीं) , श्री रामसुंदर दास जयन्ती , नोबेल पुरस्कार से सम्मानित श्री हरगोविन्द खुराना जयन्ती , श्री महेन्द्र कपूर जयन्ती , सर छोटूराम स्मृति दिवस , श्री माधव सिंह सोलंकी स्मृति दिवस , राष्ट्रीय स्थैतिक बिजली दिवस व प्रवासी  (अनिवासी ,NRI) भारतीय दिवस (21वां) ।_*


*_🔅कल शनिवार को 👉 माघ बदी सप्तमी 08:26 तक पश्चात् अष्टमी शुरू।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*आत्मज्ञानं समारम्भः*

    *तितिक्षा धर्मनित्यता।*

*यमर्थान्नापकर्षन्ति*

    *स वै पण्डित उच्यते ।।*

*भावार्थ👉*

         _जो अपनी योग्यता से भली-भाँति परिचित हो और उसी के अनुसार कल्याणकारी कार्य करता हो, जिसमें दुःख सहने की शक्ति हो, जो विपरीत स्थिति में भी धर्म-पथ से विमुख नहीं होता, ऐसा व्यक्ति ही सच्चा ज्ञानी (बुद्धिमान) कहलाता है।_


*09 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*


475 - ज़ेनो कॉन्स्टेंटिनोपल से बेसिलिस्कस के लिए सम्राट बन गया।

1349 - जॉर्जिया के बेसल में कथित तौर पर ब्यूबोनिक प्लेग फेलोशिप के आरोप में 700 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया था।

1431 - फ्रांस में 'जोन ऑफ आर्क' के विरुद्ध मुक़दमे की शुरुआत हुई।

1718 - फ्रांस ने स्पेन के ख़िलाफ़ लड़ाई की घोषणा की। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1768 - फिलिप एस्टले ने पहले 'मॉर्डन सर्कस' का प्रदर्शन किया। 

1771 - सम्राट गो-मोमोज़ोनो ने अपनी मासी के अपहरण के बाद जापान के सिंहासन को स्वीकार किया।

1792 - जेसी की संधि रूसी साम्राज्य के युद्ध को समाप्त किया, जो कि क्रोएमी के ऊपर तुर्क साम्राज्य के साथ थी।

1799 - ब्रिटिश प्रधान मंत्री विलियम पिट ने युवा नेपोलियन के खिलाफ युद्ध के लिए धन जुटाने के लिए आयकर का परिचय दिया।

1816 - सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले 'डैवी लैम्प' का परीक्षण किया।

1914 - महात्मा गाँधी दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे (1915 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी)।

1918 - भालू घाटी के युद्ध: रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध 'बैटल ऑफ बियर वैली' का आगाज़ हुआ।

1923 - जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली 'ऑटोगायरो फ्लाइट' का निर्माण किया।

1941 - यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियों की हत्या हुई।

1951 - अमेरिका के न्यूयॉर्क में आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय खुला।

1960 - मिस्र में नील नदी पर आसवान नामक बांध का निर्माण आरंभ हुआ।

1964 - पनामा नहर पर अमरीकी ध्वज फहराए जाने के बाद पनामा में अमरीका के विरुद्ध विद्रोह में तीव्रता आ गयी जिसके दौरान अमरीकी सैनिकों ने बहुत से लोगों को हताहत और घायल कर दिया।

1970 - सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।

1982 - पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा।

1991 - अमेरिकी और इराकी प्रतिनिधियों की ओमान पर इराकी कब्जे के सम्बंध में जेनेवा शांति बैठक में मुलाकात हुई।

2001 - बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूरी दी।

2005 - अराफात को 'फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन' के शीर्ष पद से हटाने के लिए चुनाव।

2005 - पी.एल.ओ. के अध्यक्ष महमूद अब्बास फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी।

2007 - जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।

2008 - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री 'प्रेम कुमार धूमल' ने अपने मंत्रिमण्डल में नौ मंत्रियों को शामिल किया।

2008 - श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।

2009 - लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।

2010 - सीबीआई ने हरियाणा सरकार द्वारा रुचिका मामलें में जांच किए जाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया।

2011 - ईरान एयर की फ्लाइट नं 277 दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।

2012 - लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।

2018 - पूर्व व्हाइट हाउस के रणनीतिकार स्टीव वैनन ने "व्हाइट एंड द फ्यूरी" पुस्तक में व्हाइट हाउस की आलोचना के बाद ब्रेइटबार्ट न्यूज को छोड़ दिया था।

2019 - हरियाणा: हड़प्पा की खुदाई में मिले महिला-पुरुष के कंकाल, दोनों को एकसाथ दफनाया गया था।

2019 - जलेबी और बर्फी को पीछे छोड़कर गुलाब जामुन बना पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई, ट्विवटर पर छिड़ी बहस।

2019 - ICC का 105वां सदस्य बना अमेरिका।

2020 - भारतीय रिज़र्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया।

2020 - अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने एक नया लोगो प्रतीक चिन्ह अपनाया।

2020 - अफगानिस्‍तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में अमरीकी हवाई हमलों में तालिबान समर्थक गुट के कमांडर और कई लड़ाके मारे गए।

2021 - महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सरकारी अस्पताल में आग लग जाने की वजह से 10 नवजात बच्चों की जलकर मौत हुई।

2021 - इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने वाली श्रीविजया एयर की फ्लाइट समुद्र में क्रैश हुई , क्रू मेंबर्स सहित 62 यात्री सवार थे।

2021 - अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप को सोशल नेटवर्क ऐप - ट्विटर ने अपने नेटवर्क से स्‍थायी रूप से हटाया।

2022 - भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत (IAC) विक्रांत को महासागर में जटिल युद्धाभ्यास करने के लिए समुद्री परीक्षणों के एक और सेट के लिए रवाना किया गया।

2022 - प्रधानमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह के दो सपूतों के साहस के सम्‍मान में प्रत्‍येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बालदिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की।

2023 - जी-20 की 'वित्तीय समावेशन के लिए वैश्विक साझेदारी' की पहली बैठक कोलकाता में शुरू हुई।

2023 - पश्चिमी यूरोप से पहला कक्षीय उपग्रह दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में लॉन्च किया गया।

2023 - भारत और पनामा ने राजनयिकों के प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2023 - गैबॉन के राष्ट्रपति अली बोंगो ओंडिम्बा ने रोज क्रिस्टियन ओसौका रापोंडा को गैबॉन की पहली महिला उपराष्ट्रपति तथा एलेन-क्लाउड बिली को गैबॉन के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया।

2023 - बिहार के कटिहार में ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर में 7 लोगों की मौत हुई।

2023 - गृह मंत्रालय ने खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्शदीप सिंह गिल को आतंकी घोषित किया।

2024 - राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने 34 साल के शिक्षा मंत्री गैब्रियल अटल (फ्रांस के सबसे युवा व पहले गे) को फ्रांस का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2024 - भूटान में पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे की पार्टी पीडीपी ने संसदीय चुनावों में 30/47 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की।

2024 - ई-गवर्नेंस विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन गुवाहाटी में प्रारंभ हुआ।

2024 - दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली ने कुत्ते के मांस के उद्योग पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित किया

2024 - यूपी के अमरोहा जिले में घर में सो रहे एक ही परिवार के पांच बच्चों की दम घुटने से (कोयले की अंगीठी जला रखी थी) मौत हुई व दो अन्य की स्थिति गंभीर बनी।

2024 - भारतीय नौसेना ने अमेरिका के गुआम में P-8I विमान के आगमन के साथ प्रशांत क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज की।

2025 - छत्तीसगढ़ के मुंगेली में प्लांट की चिमनी गिरी, मलबे में दबे कई मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हुआ।

2025 - भारत ने 'फेनोम इंडिया नेशनल बायोबैंक' लॉन्च किया।


*09 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*


1768 - फ़्रांस के क्रान्तिकारी नेता लैज़ेर होश का जन्म हुआ।

1831 - फातिमा शेख (पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक) का जन्म पुणे में हुआ। 

1889 - ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार वृंदावनलाल वर्मा का जन्म हुआ।

1921 - भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रहे रामसुंदर दास का जन्म हुआ।

1921 - सेवानिवृत्त हंगेरियन-इजरायल ओलंपिक और विश्व चैंपियन कलात्मक जिमनास्ट और कोच एग्नेस केलेटी का जन्म हुआ।

1922 - भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हरगोबिन्द खुराना का जन्म हुआ।

1926 - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता अनूप कुमार का जन्म हुआ।

1927 - प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और 'चिपको आन्दोलन' के प्रमुख नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का जन्म हुआ।

1934 - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्व गायक महेन्द्र कपूर का जन्म हुआ।

1961 - रामानन्द सागर के धारावाहिक रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी का जन्म हुआ।

1968 - वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज जिमी एडम्स का जन्म हुआ।

1974 - भारतीय बॉलीवुड निर्देशक, अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, गायक फ़रहान अख़्तर का जन्म हुआ।

1983 - भारतीय टेलीविजन अभिनेता शरद मल्होत्रा का जन्म हुआ।

2000 - भारतीय धाविका हीमा रणजीत दास (हिमा दास) का जन्म हुआ।


*09 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*


1873 - 19वीं शताब्दी के सबसे साहसी यूरोपीय शासकों में गिने जाने वाले नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय का निधन हुआ।

1878 - इटली के राजा विक्टर इमैनुएल II, का निधन हुआ।

1923 - भारत के प्रथम प्रशासनिक सेवा अधिकारी सत्येंद्र नाथ टैगोर 

1945 - भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता सर छोटूराम का निधन हुआ।

1961 - अमेरिकी लेखक एमिली ग्रीन बाल्च का निधन हुआ।

1975 - रूसी गणितज्ञ प्योत्र सर्गेइविच नोविकोव का निधन हुआ। 

1996 - मेरी एन इवांस उर्फ मेरी इवांस वाडिया उर्फ निडर नाडिया भारतीय फिल्मजगत की एक अभिनेत्री और स्टंट नायिका का निधन हुआ।

1998 -  नोबेल पुरस्कार विजेता जापानी रसायनज्ञ केनिची फुकुई का निधन हुआ।

2003 - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार व कवि क़मर जलालाबादी का निधन हुआ।

2013 - नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी अर्थशास्त्री जेम्स बुकानन का निधन हुआ।

2016 - हिंदी साहित्य में रवींद्र कालिया की ख्याति उपन्यासकार, कहानीकार का निधन हुआ।

2020 - शिक्षाविद एवं कवि ओबैद सिद्दीकी का निधन हुआ।

2021 - कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव सिंह सोलंकी (94) का निधन हुआ।

2023 - प्रसिद्ध कवि अनुवादक और समालोचक, कश्मीर के पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रोफेसर रहमान राही (98) का निधन हुआ।

2023 - 'ए क्रिसमस स्टोरी' और 'क्लोज सपोर्ट्स' की लोकप्रिय अभिनेत्री मेलिंडा डिलन (83) का निधन हुआ।

2024 - कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त तुषार कांति तालुकदार (85) का निधन हुआ।

2024 - हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के सरताज उस्ताद राशिद खान (55) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी रॉक ड्रमर जेम्स कोटक (61) का निधन हुआ।

2025 - समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव (73) का निधन हुआ।


*09 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉🏻*


🌟 स्वामी रामानन्दाचार्य जयन्ती (माघ कृष्ण सप्तमी)।

🌟 स्वामी विवेकानंद जयन्ती (तिथि अनुसार)।

🌟 शिक्षिका और समाज सुधारक फातिमा शेख जयंती (195वीं)।

🌟 श्री रामसुंदर दास जयन्ती।

🌟 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित श्री हरगोविन्द खुराना जयन्ती।

🌟 श्री महेन्द्र कपूर जयन्ती।

🌟 सर छोटूराम स्मृति दिवस।

🌟 श्री माधव सिंह सोलंकी स्मृति दिवस।

🌟 राष्ट्रीय स्थैतिक बिजली दिवस।

🌟 प्रवासी  (अनिवासी ,NRI) भारतीय दिवस (21वां)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻





Share:

मंगलवार, 6 जनवरी 2026

आज का राशिफल




 *06 जनवरी 2026 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। काम में आप आज व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। पूर्व नियोजित कोई बड़ा काम पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की पूरी संभावना है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यालय के काम को निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आने की सम्भावना है।  शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना कर सकते हैं। आसपास का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान उत्तम रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।आप थोड़े भावुक होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और भी बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। घर में सबके साथ किसी जरूरी मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अपने व्यक्ति से अचानक बात करके मनोबल बढ़ेगा, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा।  सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम इच्छा अनुसार पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..




     *आज दिनांक 👉*

     * 06 जनवरी 2026*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 08:04 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी - 30:55 (कल सुबह 06:55 तक)

*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा - 12:18 तक

*🌠पश्चात्-* मघा

*💫करण-* विष्टि - 08:04 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* प्रीति - 20:20 तक

*✨पश्चात्-* आयुष्मान 

*🌅सूर्योदय-* 07:14

*🌄सूर्यास्त-* 17:38

*🌙चन्द्रोदय-* 21:09

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - 12:18 तक

*🌛पश्चात्-* सिंह

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:06 से 12:47

*🤖राहुकाल-* 15:02 से 16:20

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 माघ बदी तृतीया 08:04 तक पश्चात् चतुर्थी 30:55 तक (अर्थात् बुधवार सूर्योदय से पहले 06:55 तक) , चतुर्थी तिथि का क्षय / टूटी , संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , श्री गणेश जी उत्पत्ति , तिलकुटी व्रत , संकट हरण श्री गणपति व्रत , गौरी वक्रतुंड चतुर्थी व्रत , सौभाग्य सुंदरी व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 08:02 तक , बुध पूर्वाषाढ़ा में  24:00 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 12:18 तक, आचार्य श्री सम्मतिसागर जी आचार्यपद (जैन) , टेकड़ी श्री गणपति यात्रा (नागपुर) , श्री चंद्रभागमाता यात्राोत्सव (कुंभारगांव , अंजनगांव , सुर्जी , अमरावती) , बृशुंड श्री गणेश यात्रा - भंडारा गणेश द्वारयात्रा -अडासा (नागपुर) , महान संत गुरु श्री गोकुलदास जन्मोत्सव (मेघवंशी समाज , तारीखानुसार) , श्री गणेश दत्तात्रेय सहस्रबुद्धे उर्फ दासगणू महाराज जयन्ती (तारीखानुसार) , श्री ए.आर रहमान जन्म दिवस , श्री कपिल देव जन्म दिवस , सुबेदार श्री बाना सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र से सम्मानित) , श्री जयराम ठाकुर जन्म दिवस , श्री रवि सीताराम नाइक जन्म दिवस , श्री मधु कोडा जन्म दिवस , लुई ब्रेल स्मृति दिवस , श्री ओम पुरी स्मृति दिवस , श्री ग़ुलाम मोहम्मद शाह स्मृति दिवस , श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र स्मृति दिवस , श्री बाल गंगाधर शास्त्री जांभेकर जयन्ती / पत्रकार दिवस (महाराष्ट्र) , भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) स्थापना दिवस (79वाँ) व युद्ध अनाथ बच्चों के लिए विश्व दिवस (World Day for War Orphans)

*_🔅कल बुधवार को 👉 माघ बदी पंचमी 30:36 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*रङ्कं करोति राजानं*

      *राजानं   रङ्कमेव   च ।*

*धनिनं   निर्धनं चैव*

     *निर्धनं धनिनं विधि:।।*

*भावार्थ👉*

          _भाग्य सबसे प्रबल होता है। उसके ही कारण निर्धन राजा बन सकता है और राजा कंगाल। कहने का तात्पर्य है कि भाग्यवश धनवान व्यक्ति निर्धन बन जाता है। और निर्धन के पास अत्यधिक धन आ जाता है।_


*06 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*


1066 - हेरोल्ड गॉडविंसन (हेरोल्ड द्वितीय) को इंग्लैंड के राजा का ताज पहनाया गया।

1664 - छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।

1773 - मैसाचुसेट्स गुलामों ने आजादी के लिए विधानमंडल की याचिका दायर की।

1786 - बाहरी बाउंड ईस्ट इंडियन हाल्सवेल को इंग्लैंड के दक्षिण तट पर एक तूफान में बर्बाद कर दिया गया था, जिसमें 240 में से केवल 74 लोग ही जीवित बचे थे।

1832 - उन्मूलनवादी विलियम लॉयड गैरीसन ने न्यू इंग्लैंड विरोधी गुलामता समाज की स्थापना की।

1838 - एल्फ्रेड वेल और सैम्युएल मोर्स ने पहली बार दुनिया के सामने विद्युत टेलीग्राफ का सफल प्रदर्शन किया।

1853 - फ्लोरिडा के गवर्नर थॉमस ब्राउन ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए जो कि नई ईस्ट फ्लोरिडा सेमिनरी के लिए सार्वजनिक समर्थन प्रदान करता है, जो फ्लोरिडा विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अग्रणी था।

1870 - मुसिक्वेरिन, वियना का उद्घाटन ऑस्ट्रिया-हंगरी किया गया।

1896 - पहली अमेरिका महिलाओं की छह दिवसीय साइकिल दौड़ मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शुरू की गयी।

1899 - लॉर्ड कर्जन भारत के वायसराय बनाये गए।

1907 - रोम में पहली मोंटेसरी स्कूल और डेय केयर सेंटर की शुरुआत हुई।

1912 - एल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त को प्रस्तुत किया।

1928 - चार्ली चैपलिन की मूक कॉमेडी फिल्म द सर्कस का प्रीमियर न्यूयॉर्क शहर में स्ट्रैंड थिएटर में हुआ।


1929 - मदर टेरेसा भारत में उपेक्षित और ग़रीब लोगों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटी।

1947 - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।

1947 - भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की भारतीय मानक संस्थान (आईएसआई) के रूप में स्थापना की गई।

1950 - ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान की।

1953 - एशियाई समाजवादी सम्मेलन बर्मा के रंगून में खोला गया।

1976 - चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1977 - रॉक बैंड 'सेक्स पिस्टल्स' के सार्वजनिक तौर पर खराब बर्ताव की वजह से उनके साथ अपना करार रद्द कर दिया।

1980 - सातवीं लोक सभा चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।

1983 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।

1989 - इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।

2002 - भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया ।

2002 - दक्षेस शिखर सम्मेलन सम्पन्न ।

2002 -  काठमाण्डू घोषणा-पत्र में आतंकवाद के खात्में पर ज़ोर दिया।

2002 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बातचीत के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर हुए।

2002 -  बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया ।

2002 -  संयुक्त राज्य अमेरीका में एक और विमान भवन से टकराया।

2003 - रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिये इराक के ख़िलाफ़ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी।

2007 - उत्तर प्रदेश का हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2007 के भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई।

2008 - राज्यसभा सदस्य और बंगलुरू के उद्यमी तथा पूंजी और निवेश कंपनी जूपिटर कैपिटल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव चन्द्रशेखर को फिक्की का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

2008 - अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफ़ान से भारी तबाही।

2010 - नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ किया।

2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल हुये।

2014 - जेनेट येलेन अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष बनीं। वह चेयरमैन का पद संभालने वाली पहली महिला है।

2016 - उत्तर कोरिया ने कहा कि उन्होंने अपना चौथा परमाणु परीक्षण सफलतापूर्वक किया है और यह अधिकांश अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा विवादित दावे में हाइड्रोजन बम था।

2018 - तेल टैंकर सांची शंघाई के तट पर एक फ्रीजर से टकरा गया जिसमें लगभग 32 लोगों की मौत हुई।

2019 - सरकार ने अगले चार साल में 40 उपग्रह प्रक्षेपण यान विकसित करने के लिए लगभग 11 हजार करोड़ रुपये आवंटित किये ।

2019 - मेघालयः कोयले की खदान धंसने से दो मजदूरों की मौत।

2019 - अफगानिस्तानः सोने की खान धंसी, 30 मजदूरों की मौत ।

2019 -इतिहास में पहली बार मलयेशिया के शाह ने दिया इस्तीफा, ब्यूटी क्वीन से शादी की थीं अटकलें।

2020 - नैटो देशों के राजदूतों की आज ब्रसेल्स में बैठक; जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने का आह्वान किया।

2020 - अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प ने इराकी संसद द्वारा पारित प्रस्‍ताव के जवाब में इराक के खिलाफ कड़ा प्रतिबंध लगाने की धमकी दी।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वैचारिक विमर्श किया।

2021 - उत्तर प्रदेश के शिवालिक मर्केंटाइल को-ऑपरेटिन बैंक (SMCB) एक लघु वित्त बैंक (SFB) के रूप में संचालित करने के लिए RBI से लाइसेंस प्राप्त करने वाला भारत का पहला शहरी सहकारी बैंक (UCB) बने।

2021 - अरूप कुमार गोस्वामी को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (CJ) के रूप में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की उपस्थिति में शपथ दिलाई गयी।

2021 -  न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) ने आंध्र प्रदेश में दो सड़क परियोजनाओं के लिए भारत सरकार के साथ 646 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2022 - भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के संबंध में समझौता - ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने हेतु मंजूरी प्रदान की गई।


2022 - ऑस्‍ट्रेलिया तथा जापान ने वर्चुअल शिखर सम्‍मेलन में रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग को बढाने के लिए एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

2022 - गुजरात में जहरीले धुएं की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत व 22 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती हुए।

2023 - भारत में अपनी तरह का पहला समावेशी उत्सव, 'परपल फेस्ट: सेलिब्रेटिंग डायवर्सिटी' गोवा में शुरू हुआ।

2023 - राजस्थान के भरतपुर में बस और ट्रक में भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हुई व 32 घायल हुए।

2023 - अमेरिका ने जापान और उसके पड़ोसियों के लिए 3.75 अरब डॉलर के नए सहायता पैकेज की घोषणा की।

2023 - अमेरिका ने मधुमक्खियों में फाउलबूड रोग से बचाने के लिए दुनिया की पहली वैक्सीन को मंजूरी दी।

2024 - 126 दिन में 15 लाख Km का सफर तय करा इसरो ने भारत के पहले सौर उपग्रह आदित्‍य एल-1 को अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक स्‍थापित कर कीर्तिमान स्‍थापित किया।

2024 - अमेरिका में बोइंग 737-9 मैक्स विमानों की उड़ान पर रोक लगी।

2024-  इज़रायली सेना ने दावा किया कि उसने उत्तरी गाजा में हमास के कमांड सेंटर को नष्ट किया व 8,000 से अधिक आतंकवादियों को मार दिया।

2025 - PM मोदी ने जम्मू रेल डिवीजन का उद्धाटन किया। तेलंगाना में नया टर्मिनल स्टेशन शुरू हुआ।

2025 - छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल ब्लास्ट से ड्राइवर सहित 8 जवान शहीद हुए।

2025 - कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की कि वह लिबरल पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे।

2025 - इसरो (ISRO) ने अपने PSLV-C60 मिशन के तहत अंतरिक्ष में लोबिया के बीज सफलतापूर्वक अंकुरित किए और उनमें पत्तियां भी निकल आईं।


*06 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*


1824 - फ़्रांस के लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ।

1868 -  मराठी संत , कवि और कीर्तनकार गणेश दत्तात्रेय सहस्रबुद्धे उर्फ दासगणू महाराज का जन्म हुआ।

1883 - विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक ख़लील जिब्रान का जन्म हुआ।

1907 - गुरु श्री गोकुलदास का जन्म उत्तरप्रदेश के बेलाताल गांव में हुआ।

1910 - भारतीय कर्नाटक संगीतकार जी. एन. बालासुब्रमनियम का का जन्म हुआ।

1913 - पौलैण्ड के प्रथम सचिव एडवर्ड गिरेक का जन्म हुआ।

1918 - बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का जन्म हुआ।

1928 - भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म हुआ।

1932 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर का जन्म हुआ।

1940 -  प्रसिद्ध लेखक नरेन्द्र कोहली का जन्म हुआ।

1949 - भारतीय पत्रकार, लेखक और 'राजस्थान पत्रिका' के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठारी का जन्म हुआ।

1949 -  परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के सूबेदार बाना सिंह का जन्म हुआ।

1951 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे रवि नाइक का जन्म हुआ।

1957 - भारत के रंगमंच अभिनेता और निर्देशक आमिर रज़ा हुसैन का जन्म हुआ।

1959 - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का जन्म हुआ।

1965 - राजनीतिज्ञ एवं हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्म हुआ।

1966 - ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म हुआ।

1971 -  झारखंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का जन्म हुआ।

1996 -  फ़िल्म निर्देशक, अभिनेता किशन श्रीकांत का जन्म हुआ।


*06 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*


1316 - खिलजी वंश के शासक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का निधन हुआ।

1847 - प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का निधन हुआ।

1852 - नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्रेल का निधन हुआ।

1885 - आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रवर्तक भारतेन्दु हरिश्चंद्र का निधन हुआ।

1919 - अमरीका के 26वें राष्ट्रपति थ्योडर रोज़वेल्ट का निधन हुआ।

1952 - बंगाल के प्रसिद्ध समाजवादी कार्यकर्ता अनिल बरन राय का निधन हुआ।

1971 -  प्रसिद्ध जादूगर पद्मश्री पुरस्कार विजेता प्रोतुल चन्द्र सरकार 

1987 - भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता जयदेव का निधन हुआ।

2008 -  प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक प्रमोद करण सेठी 

2009 - जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हुआ।

2017 -  हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का निधन हुआ।

2019 - US नेवी डिस्ट्रॉयर USS कोल पर बमबारी करने वाला बदावी यमन में मारा गया।

2020 - दिग्गज चित्रकार अकबर पदमसी (91) का निधन हुआ।

2020 - ओडिशी नृत्यांगना पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मिनती मिश्रा (91) का निधन हुआ।

2021 - भारतीय साड़ी को नई पहचान देने वाले प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर सत्य पाल का निधन हुआ।

2023 - इटली के महान फुटबॉल खिलाड़ी जियानलुका वियाली (58) का निधन हुआ।

2024 - वेल्श रग्बी यूनियन सेंटर व रग्बी लीग सेंटर मैल्कम प्राइस (86) का निधन हुआ।


*06 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*


🌟 आचार्य श्री सम्मतिसागर जी आचार्यपद (जैन)।

🌟 टेकड़ी श्री गणपति यात्रा (नागपुर)।

🌟 श्री चंद्रभागमाता यात्राोत्सव (कुंभारगांव , अंजनगांव , सुर्जी , अमरावती)।

🌟 बृशुंड श्री गणेश यात्रा - भंडारा गणेश द्वारयात्रा -अडासा (नागपुर)।

🌟 महान संत गुरु श्री गोकुलदास जन्मोत्सव (मेघवंशी समाज , तारीखानुसार)।

🌟 श्री गणेश दत्तात्रेय सहस्रबुद्धे उर्फ दासगणू महाराज जयन्ती (तारीखानुसार)।

🌟 श्री ए.आर रहमान जन्म दिवस।

🌟 श्री कपिल देव जन्म दिवस।

🌟 सुबेदार श्री बाना सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र से सम्मानित)।

🌟 श्री जयराम ठाकुर जन्म दिवस।

🌟 श्री रवि सीताराम नाइक जन्म दिवस।

🌟 श्री मधु कोडा जन्म दिवस।

🌟 लुई ब्रेल स्मृति दिवस।

🌟 श्री ओम पुरी स्मृति दिवस।

🌟 श्री ग़ुलाम मोहम्मद शाह स्मृति दिवस।

🌟 श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र स्मृति दिवस।

🌟 श्री बाल गंगाधर शास्त्री जांभेकर जयन्ती / पत्रकार दिवस (महाराष्ट्र)।

🌟 भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) स्थापना दिवस (79वाँ)।

🌟 युद्ध अनाथ बच्चों के लिए विश्व दिवस (World Day for War Orphans)।

Share:

डीएम की अध्यक्षता में तहसील बरहज सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित



 देवरिया, 05 जनवरी।

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में तहसील बरहज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए भूमि विवाद से संबंधित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

       जिलाधिकारी ने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं हो सका है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान पात्र आवेदकों को मौके पर ही राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए, वहीं एक आवेदक को खतौनी दुरुस्तीकरण के माध्यम से त्वरित राहत प्रदान की गई।

         सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 78 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 32 राजस्व विभाग, 14 पुलिस विभाग, 14 विकास विभाग, 08 खाद्य एवं रसद विभाग तथा 10 अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतों में से 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

        सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

डीएम ने नालों से गुजर रही पेयजल पाइप लाइनों को तत्काल सुरक्षित कराने के दिए निर्देश

 


 देवरिया 05 जनवरी।

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने ओवरब्रिज के निकट एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया के पास निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ स्थानों पर पेयजल पाइप लाइनें नालों के बीच से होकर गुजर रही हैं, जो जनस्वास्थ्य की दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने इस स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

           निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद देवरिया एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी स्थलों को चिन्हित कर पेयजल पाइप लाइनों पर तत्काल सुरक्षा कवरिंग कराई जाए, जिससे किसी भी स्थिति में नाले का पानी पाइप लाइन के संपर्क में न आ सके।

          जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि आमजन के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Share:

सोमवार, 5 जनवरी 2026

आज का राशिफल


      


 *05 जनवरी 2026 , सोमवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा व अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धर्म के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा व धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा और सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप खुशनुमा रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। विरोधी पक्ष ईर्ष्या सकता है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । थौड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें।  पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा ।  वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  घर में हल्का तनाव रह सकता है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..




     *आज दिनांक 👉*

     * 05 जनवरी 2026*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* द्वितीया - 09:59 तक

*🗒पश्चात्-* तृतीया 

*🌠नक्षत्र-* पुष्य - 13:25 तक

*🌠पश्चात्-* आश्लेषा 

*💫करण-* गर - 09:59 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* विश्कुम्भ - 22:46 तक

*✨पश्चात्-* प्रीति 

*🌅सूर्योदय-* 07:14

*🌄सूर्यास्त-* 17:38

*🌙चन्द्रोदय-* 19:48

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:05 से 12:47

*🤖राहुकाल-* 08:32 से 09:50

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉माघ बदी द्वितीया 09:59 तक पश्चात् तृतीया शुरू , विघ्नकारक भद्रा 21:00 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:25 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:25 तक , श्री अप्पा महाराज सुपेकर पुण्य तिथि (बड़ौदा) , श्री कोरथान खंडोबा यात्रा (पिंपलगांव रोथा , पारनेर) , गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती (नवीन मत) , धर्मगुरु परमहंस योगानंद जयन्ती , श्री कल्याण सिंह जन्म दिवस , सुश्री ममता बनर्जी जन्म दिवस , श्री मुरली मनोहर जोशी जन्म दिवस व राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Bird Day 2026)।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 माघ बदी तृतीया 08:04 तक पश्चात् चतुर्थी 30:55 तक (अर्थात् बुधवार सूर्योदय से पहले 06:55 तक) , चतुर्थी तिथि का क्षय / टूटी , तिलकुटी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अधीत्य चतुरो वेदान्* 

   *द्विजो मोहसमन्वितः।* 

*पतितात् प्रतिगृह्याथ* 

   *खरयोनौ   प्रजायते ॥४६॥* 

      ★ महाभारत अनुशासनपर्व १११

*अर्थात् 👉* 

    _जो द्विज चारों वेदों का अध्ययन करने के बाद भी मोहवश पतित मनुष्यों से दान लेता है, उसका गदहे की योनि में जन्म होता है॥४६॥_


 *5 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉* 


1477 - नैन्सी की लड़ाई - चार्ल्स द बोल्ड की मृत्यु। बरगंडी फ्रांस में शामिल है।

1659 - खाजवाह की लड़ाई में औरंगज़ेब ने शाह शुजा को हराया।

1671- छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुग़लों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।

1691 - यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।

1781 - बेनेडिक्ट अर्नोल्ड के नेतृत्व में ब्रिटिश नौसेना अभियान ने रिचमंड, वर्जीनिया को जला दिया।

1809 - ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ। 

1900 - आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।

1905 - चाल्स पेरीन ने बृहस्पति के सातवें उपग्रह इलारा की खोज की घोषणा की।

1909 - कोलंबिया ने पनामा की स्वतंत्रता को स्वीकार कर लिया।

1914 - अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने पहली बार कर्मचारियों का एक दिन का भत्ता पांच डॉलर देने की सीमा निर्धारित करके दुनिया के सामने न्यूनतम वेतन का उदाहरण पेश किया।

1933 - सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ।

1939 - वालिसिल की लड़ाई शुरू हुई।

1947 - ब्रिटेन ने अपनी कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया।

1957 - केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।

1970 - चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत हुई।

1971 -  इतिहास का पहला फ्रेंडली क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था।

1972 - अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम की घोषणा की, जिन्होंने उपग्रहों को लॉन्च किया और अंतरिक्ष स्टेशन और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर काम किया।

1981 - पांच वर्षों में 13 महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं के लिए संदिग्ध एक 35 वर्षीय वाहनचालक को गिरफ़्तार कर पूर्वी ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड इलाके की एक अदालत में पेश किया गया।

1993 - क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा 'एमवी ब्रेअर' नाम का तेल टैंकर तूफ़ान में फंस जाने से शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1993 - वेस्ट इंडीज क्रिकेट के दिग्गज ब्रायन लारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया।

1999 - विक्टर जाँय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए।

1999 - आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकड़कर विश्व रिकार्ड की स्थापना हुई।

2000 - अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने 'पेले' को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।

2002 - दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- 'भरोसे के लायक़ नहीं।'

2003 - अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मौत हो गई।

2006 - भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया गया।

2007 - तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त किया।

2008 - यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।

2008 - पाकिस्तान के सूबा-ए-सरहद प्रान्त के गवर्नर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 

2008 - उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के बाद 'उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट', 1948 समाप्त। 

2008 - 'भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड' (सेल) के 'लौह एवं स्टील अनुसंथान एवं विकास केन्द्र' को वर्ष 2008 का 'गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार' के लिए चुना गया।

2009 - नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2010 - 'हरित राजस्थान अभियान' के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 अगस्त व 12 अगस्त, 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में सम्मिलित कर लिया गया।

2012 - अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोट्स में रक्षा खर्च के रूप में नाटक किया।

2014 - भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट -14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।

2015 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा उजाला (सभी के लिए किफायती एलईडी द्वारा उन्‍नत ज्‍योति) और एसएलएनपी (एलईडी स्‍ट्रीट लाइटिंग राष्‍ट्रीय कार्यक्रम) योजना शुरू हुई।

2016 - 15 साल के भारतीय क्रिकेटर प्रणव धनावड़े क्रिकेट में एक ही पारी में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

2019 - प्रधानमंत्री ने झारखंड में मंडल बांध परियोजना सहित छह अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के काम की आधारशिला रखी।

2019 - 27वां नई दिल्‍ली विश्‍व पुस्‍तक मेला प्रगति मैदान में शुरू।

2020 - न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री और युवराज सिंह की तरह एक ओवर में छह छक्के जमाने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बने। 

2020 - ईरान ने 2015 के परमाणु समझौते के किसी भी प्रतिबंध को न मानने का फैसला किया।

2020 - चीनी प्रोफेसर झांग यॉन्जेने ने सबसे पहले SARS-CoV-2 जीनोम मैप को ऑनलाइन प्रकाशित किया।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि - मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन देश को समर्पित की।

2021 - ब्रिटेन के रणनीति विशेषज्ञ एलेक्स एलिस को भारत में ब्रिटेन का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।

2021 - विश्व बैंक ने कोलकाता, पश्चिम बंगाल में अंतर्देशीय जल परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए भारत सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ 5105 मिलियन की परियोजना पर हस्ताक्षर किए।

2021 - गणतंत्र दिवस परेड 2021 के लिए केंद्र सरकार द्वारा 'केदारखंड' का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की झांकी का चयन किया गया।

2022 - झारखंड के पाकुड़ जिले में ट्रक और बस की टक्कर में 16 लोगों की मौत हुई जबकि 26 लोग घायल हुए। 

2022 - प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक हुई।

2022 - राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की 19वीं बैठक आयोजित हुई।

2023 - कर्नाटक के चिंचनूर में श्रद्धालुओं से भरी जीप पेड़ में टकराने से 6 लोगों की मौत व करीब 16 लोग घायल हुए।

2023 - दुनिया का पहला ताङ के पत्तों का पांडुलिपि संग्रहालय तिरुवनंतपुरम, केरल में खोला गया।

2023 - ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के वॉक ऑफ ऑनर में अपनी प्रतिमा का अनावरण करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी।

2023 - बांग्लादेश: ढाका लिट फेस्ट (डीएलएफ) का 10वां संस्करण बांग्लादेश में शुरू हुआ।

2023 - पंजाब, दिल्ली - NCR समेत उत्तर भारत में 5.9 की तीव्रता का भूकंप आया (केन्द्र पाकिस्तान के लाहौर में था )।


2023 - लश्कर कमांडर मोहम्मद अमीन को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया।

2023 - भारत और फ्रांस के बीच महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर 36वीं बैठक हुई।

2024 - उत्तरी अरब सागर में एमवी लीला नोरफोक के अपहरण के प्रयास पर भारतीय नौसेना की तत्काल प्रतिक्रिया हुई व सभी 21 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया।

2024 - छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में BSF जवानों को लेकर जा रही गाड़ी पलटने से 17 जवान घायल व 5 की हालत गंभीर हुई।

2024 - इसरो ने फ्यूल सेल फ्लाइट का सफल परीक्षण किया।

2024 - दक्षिण कोरिया पर लगातार 200 से अधिक तटीय तोपखाने गोले दागे गए। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने उनपर गोले दागे।

2025 - हरियाणा के सोनीपत में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया।

2025 - गुजरात के पोरबंदर में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से 3 की मौत हुई।


*05 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1592 - मुग़ल बादशाह शहाबुद्दीन मोहम्मद शाहजहां का लाहौर में जन्म हुआ।

1805 - फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ।

1812 -  शुरुआती मराठी पत्रकार बालशास्त्री गंगाधरशास्त्री जम्भेकर का जन्म हुआ।

1880 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारीन्द्र कुमार घोष का जन्म हुआ।

1893 - योग और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानंद का जन्म हुआ।

1905 - प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान भदन्त आनन्द कौसल्यायन का जन्म हुआ।

1928 -  जम्मू और कश्मीर राज्य के राज्यपाल गिरीश चंद्र 'गैरी' सक्सेना का जन्म हुआ।

1930 -  भारतीय परमाणु वैज्ञानिक और यांत्रिक इंजीनियर मलुर रामासामी श्रीनिवासन का जन्म हुआ।

1932 -  राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्म हुआ।  

1934 - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म हुआ।

1938 -  स्पेन के राष्ट्रपति जॉन कार्लोस प्रथम का जन्म हुआ।

1941 -  प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली ख़ान पटौदी का जन्म हुआ।

1955 - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म हुआ।

1964 -  बीजेपी की महिला राजनीतिज्ञा रेणुका सिंह सरुता का जन्म हुआ।

1967 -  कवि, साहित्यकार अशोक कुमार शुक्ला का जन्म हुआ।

1981 -  भारतीय रोवर (नौका चालक) बजरंग लाल ठक्कर का जन्म हुआ।

1986 - भारतीय मॉडल और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म हुआ।

1994 - भारतीय महिला निशानेबाज़ अंजुम मौदगिल का जन्म हुआ।


*05 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉*


1890 -  अपने समय के जानेमाने अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का निधन हुआ।

1919 - आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ।

1946 - भारतीय लेखक , लेखक और कन्नड़ साहित्य के अनुवादक बेलुरु माइलरैय्या श्रीकांतैया का निधन हुआ।

1952 - ब्रिटिश राजनेता लॉर्ड लिनलिथगो का निधन हुआ।

1959 -  सन् 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव मिर्ज़ा इस्माइल का निधन हुआ।

1982 - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का निधन हुआ।

1990 - भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा निर्माता रमेश बहल का निधन हुआ।

2020 - देश की पहली लोकसभा के सांसद रहे डुमरांव महाराजा कमल बहादुर सिंह का निधन हुआ।

2020 - कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल टी एन चतुर्वेदी का निधन हुआ।

2021 -  न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर एलन थॉमस बर्गस का 100 साल की उम्र में निधन हुआ।

2021 - असम की लोक कला यक्षगाना के मशहूर कलाकार साधु कोट्टारी (58) का हृदयाघात से निधन हुआ।

2022 - शिलांग चैंबर क्वायर के संस्थापक और पद्मश्री से सम्मानित नील नोंगकिरिन्ह का 52 साल की उम्र में निधन हुआ।

2023 - ख्लोए कार्दशियन और परिवार ट्रिस्टन थॉम्पसन की मां एंड्रिया थॉम्पसन का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी अभिनेता अर्ल बॉन का (81) का निधन हुआ।

2024 - मांडवी के पूर्व विधायक धनजीभाई सेंघानी (70) का निधन हुआ।

2024 - गैरी सिनिस के बेटे मैककैना "मैक" एंथनी सिनिस का 33 साल की उम्र में कॉर्डोमा से निधन हो गया।

2025 -   ग्रीस के एक प्रमुख राजनेता और पूर्व प्रधानमंत्री कोस्टास सिमिटिस (88) निधन हुआ।


*5 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*


🌟 श्री अप्पा महाराज सुपेकर पुण्य तिथि (बड़ौदा)।

🌟 श्री कोरथान खंडोबा यात्रा (पिंपलगांव रोथा , पारनेर)।

🌟 गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती (नवीन मत)।

🌟 धर्मगुरु परमहंस योगानंद जयन्ती।

🌟 श्री कल्याण सिंह जन्म दिवस।

🌟 सुश्री ममता बनर्जी जन्म दिवस।

🌟 श्री मुरली मनोहर जोशी जन्म दिवस।

🌟 राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Bird Day 2026)।

Share:

रविवार, 4 जनवरी 2026

गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की परोल..

 बड़ी खबर!





१. गुरमीत राम रहीम की दोपहर 12 बजे जेल से होगी रिहाई।


२. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम को...


*40 दिनों की पैरोल, तय शर्तों के साथ मिली रिहाई।

Share:

अमेठी जनपद के कस्बा व तहसील मुसाफिरखाना के मूल निवासी हैं सुधांशु गुप्ता, पिता भी पीसीएस अधिकारी

 *अमेठी का लाल बना सीबीएसई बोर्ड का सपरिंटेंडेंट, माता पिता व निवास से लेकर जिले का नाम किया रौशन*





*पिता की ईमानदारी का फल बच्चों को मिलता है यही है प्रमाण


अमेठी!

अयोध्या मंडल के अमेठी जिले के लाल ने लहराया परचम, सीबीएसई बोर्ड के सुपरिन्टेन्डेन्ट पद पर हुआ सेलेक्शन, बताते चलें की पीपीएस अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता व मूल रूप से अमेठी जनपद के मसहूर कस्बा/तहसील मुसाफिरखाना के निवासी के पुत्र सुधांशु गुप्ता की मेहनत रंग लाई सुधांशु का सेलेक्शन सीबीएसई बोर्ड के सुपरिन्टेन्डेन्ट पद पर हुआ है, जानकारी मिलते ही गुप्ता परिवार के साथ साथ मुसाफिरखाना कस्बा व सुधांशु गुप्ता के रिश्तेदारों व मित्रों में खुशियों का अंबर छा गया, सुधांशु गुप्ता के बड़े भाई डॉक्टर रमित गुप्ता के साले व इलेक्ट्रो होम्योपैथी में एमडी उपाधिधारी चिकित्सक राजकुमार कौशल के पुत्र तथा नेत्र चिकित्सक अंकुर राज कौशल व उनका परिवार भी खुशियों से झूमते हुए अपने पैतृक गांव सत्थिन में मिठाइयाँ बांटता नजर आया, लोग बताते हैं कि पीसीएस अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता भी बेहद सरल स्वभाव के हैं और वे जहाँ भी तैनात रहते हैं हमेशा आम जनता की सुनता हैं और न्याय ही करते हैं, शायद इसीलिए आज उनका एक बेटा चिकित्सक है तो दूसरा देश के महत्व पूर्ण शैक्षणिक संस्थान सीबीएसई बोर्ड के सुपरिन्टेन्डेन्ट की कुर्सी पर उछल कर बैठ गया, वैसे भी पुरानी कहावत है की बाढैं पुत्र पिता के धर्मा, खेती उपजै अपने कर्मा और ये सच भी है कि यदि पिता के कर्म अच्छे होते हैं तभी पुत्र आगे बढता है।

Share:

वृह्द गो संरक्षण केन्द्र करमेल बनरही जल्द शुरू होने की संभावना बनी



 



देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम करमेल बनरही में वृह्द गो संरक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य हो रहा है। खंड विकास अधिकारी बैतालपुर दीपक कुमार ने पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी एवं ग्राम सचिव संजय कुमार यादव के साथ वृह्द गो संरक्षण केन्द्र के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया एवं मौके पर मौजूद ठेकेदार द्वारा बताया गया कि इस समय निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है जिससे इस महीने में कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इस समय विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम बलटिकरा में केवल एक अस्थाई निराश्रित गोआश्रय स्थल है जिसमें तीस पशुओं तक रखने की क्षमता है। जिसके कारण सभी निराश्रित गोवंशीय पशुओं का संरक्षण नहीं हो पा रहा है। विकास खंड के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा गोवंशीय पशुओं की घुमाने की शिकायत लगातार मिल रही है, जिनके द्वारा कई राहगीर घायल हो जा रहे हैं एवं किसानों के फसलों का भी नुकसान हो रहा है। इस वृह्द गो संरक्षण केन्द्र के शुरू हो जाने से आसानी से विकास खंड के सभी आवारा गोवंशीय पशुओं को संरक्षित किया जा सकेगा।

Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789