Good Daily News...


रविवार, 4 जनवरी 2026

अमेठी जनपद के कस्बा व तहसील मुसाफिरखाना के मूल निवासी हैं सुधांशु गुप्ता, पिता भी पीसीएस अधिकारी

 *अमेठी का लाल बना सीबीएसई बोर्ड का सपरिंटेंडेंट, माता पिता व निवास से लेकर जिले का नाम किया रौशन*





*पिता की ईमानदारी का फल बच्चों को मिलता है यही है प्रमाण


अमेठी!

अयोध्या मंडल के अमेठी जिले के लाल ने लहराया परचम, सीबीएसई बोर्ड के सुपरिन्टेन्डेन्ट पद पर हुआ सेलेक्शन, बताते चलें की पीपीएस अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता व मूल रूप से अमेठी जनपद के मसहूर कस्बा/तहसील मुसाफिरखाना के निवासी के पुत्र सुधांशु गुप्ता की मेहनत रंग लाई सुधांशु का सेलेक्शन सीबीएसई बोर्ड के सुपरिन्टेन्डेन्ट पद पर हुआ है, जानकारी मिलते ही गुप्ता परिवार के साथ साथ मुसाफिरखाना कस्बा व सुधांशु गुप्ता के रिश्तेदारों व मित्रों में खुशियों का अंबर छा गया, सुधांशु गुप्ता के बड़े भाई डॉक्टर रमित गुप्ता के साले व इलेक्ट्रो होम्योपैथी में एमडी उपाधिधारी चिकित्सक राजकुमार कौशल के पुत्र तथा नेत्र चिकित्सक अंकुर राज कौशल व उनका परिवार भी खुशियों से झूमते हुए अपने पैतृक गांव सत्थिन में मिठाइयाँ बांटता नजर आया, लोग बताते हैं कि पीसीएस अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता भी बेहद सरल स्वभाव के हैं और वे जहाँ भी तैनात रहते हैं हमेशा आम जनता की सुनता हैं और न्याय ही करते हैं, शायद इसीलिए आज उनका एक बेटा चिकित्सक है तो दूसरा देश के महत्व पूर्ण शैक्षणिक संस्थान सीबीएसई बोर्ड के सुपरिन्टेन्डेन्ट की कुर्सी पर उछल कर बैठ गया, वैसे भी पुरानी कहावत है की बाढैं पुत्र पिता के धर्मा, खेती उपजै अपने कर्मा और ये सच भी है कि यदि पिता के कर्म अच्छे होते हैं तभी पुत्र आगे बढता है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएम की अध्यक्षता में बरहज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

   देवरिया, 23 मार्च। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील बरहज सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया ग...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789