Good Daily News...


मंगलवार, 6 जनवरी 2026

डीएम की अध्यक्षता में तहसील बरहज सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित



 देवरिया, 05 जनवरी।

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में तहसील बरहज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए भूमि विवाद से संबंधित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

       जिलाधिकारी ने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं हो सका है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान पात्र आवेदकों को मौके पर ही राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए, वहीं एक आवेदक को खतौनी दुरुस्तीकरण के माध्यम से त्वरित राहत प्रदान की गई।

         सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 78 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 32 राजस्व विभाग, 14 पुलिस विभाग, 14 विकास विभाग, 08 खाद्य एवं रसद विभाग तथा 10 अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतों में से 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

        सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज गिरने से 4 लाशें मलब्वे से निकली----

 ब्रेकिंग न्यूज़ । प्रयागराज:सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का यह कोल्ड स्टोरेज है इसमें तीन लाख पैकेट आलू आते हैं. तीन हिस्से में एक हिस्सा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789