Good Daily News...


बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

अब तक का मुख्य समाचार




➡️लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, सीएम के गोरखपुर दौरे का चौथा दिन आज, आज दौरे के चौथे दिन सुबह करेंगे पूजा अर्चना, उसके बाद CM लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे बस्ती पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ करेंगे बैठक, सिद्धार्थनगर-संतकबीरनगर के अफसर वर्चुअलरुप से जुड़ेंगे, महर्षि वशिष्ठ मेडिकल का निरीक्षण करेंगे सीएम, आर्य समाज के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे सीएम।


➡️लखनऊ- राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल का आज का कार्यक्रम, 4 अक्टूबर को होगा रविंद्रालय में कार्यक्रम, 15 वर्ष पूरे होने पर कौंसिल का कार्यक्रम, कार्यक्रम के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का होगा आयोजन, भविष्य की राजनैतिक रणनीति पर होगी चर्चा , कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी रहेंगे मौजूद।


➡️लखनऊ- आईएस का आतंकी पकड़े जाने का मामला, आतंकी के मकान मालिक से हो रही पूछताछ, संदिग्ध आतंकी मोहम्मद रिजवान हुआ है गिरफ्तार, राजधानी के सआदतगंज के मकान में रह रहा था, रेंट अग्रीमेंट किया मगर पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया, रिजवान के साथ पत्नी व तीन बच्चे भी रहते थे, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी को किया गिरफ्तार। 


➡️लखनऊ- एलडीए वरिष्ठ नागरिकों को देगा बेहतर सेवाएं, गोमतीनगर के विराज खंड में सेकेंड इनिंग होम्स बनाएगा, वरिष्ठ नागरिकों को 10 साल तक मेंटनेंस शुल्क नहीं, एलडीए की आज होने वाली है बोर्ड बैठक, सेकेंड इनिंग होम्स बनाने सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा।


➡️लखनऊ- एलएलबी के छात्र को किया ब्लैकमेल, वीडियो कॉल पर छात्र को बातों में उलझाया, वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बनाई, वीडियो वायरल की धमकी देकर 77 हज़ार रुपये वसूले,पीड़ित छात्र ने BBD थाने में FIR कराई दर्ज, साइबर क्राईम सेल की मदद से पुलिस जांच में जुटी। 


➡️मेरठ- बाइकों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, कंटेनर में आग लगने से हाइवे पर मचा हड़कंप, कंटेनर में 50 से 70 बाइकें थी खड़ी, आग लगने से लाखों की बाइकें जलकर हुई खाक, बाइकों से भरा कंटेनर शोरूम जा रहा था , ड्राइवर व हेल्पर ने कंटेनर से कूद कर बचाई जान, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने पाया काबू, थाना दौराला के दिल्ली देहरादून हाईवे का मामला।


➡️फर्रुखाबाद- मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने की मारपीट, मारपीट के दौरान जमकर चलाये ईट पत्थर , ईट लगने से बुजुर्ग हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने बुजुर्ग को किया मृत घोषित.परिजनों ने दबंगो पर लगाया मारने का आरोप , कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवरई वरियार दुर्गा कॉलोनी का मामला।


➡️फ़िरोज़ाबाद- गिफ्ट शोरूम बिल्डिंग में लगी भीषण आग,बिल्डिंग में करीब 10 से 15 लोग फंसे, फायर विभाग व पुलिस को दी गई घटना की सूचना, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम, समय रहते पाया गया आग पर काबू, सूचना पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे, थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्लागंज इलाके की घटना।


➡️प्रतापगढ़- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतापगढ़ दौरा आज, 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, 4 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव करेंगे समापन, 5 अक्टूबर को अखिलेश यादव शिविर को करेंगे संबोधित, GIS मैदान में सपा कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत।


➡️दिल्ली- उत्तराखंड सीएम धामी का आज का कार्यक्रम, दिल्ली दौरे पर है सीएम पुष्कर सिंह धामी, निवेशकों के साथ बैठक करेंगे सीएम धामी, सीएम धामी आज दिल्ली में रोड शो भी करेंगे , सीएम पुष्कर सिंह धामी आज एमओयू करेंगे।


➡️दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को लेकर की टिप्पणी, ED प्रतिशोधी नहीं हो सकती- सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी के समय ईडी आरोपी को कारण बताएगी- कोर्ट,गिरफ्तारी का आधार लिखित रूप में बताना होगा- कोर्ट।


➡️दिल्ली- राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ईडी के छापे, संजय सिंह के दिल्ली स्थित सांसद आवास पर छापे, ईडी की टीम ने सांसद के आवास पर मारा छापा, आम आदमी पार्टी से सांसद है संजय सिंह, संजय सिंह के करीबी पर चल रही छापेमारी की कार्रवाई।

Share:

मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023

केंद्रीय नेतृत्व ने दिया अल्टीमेटम, भाजपा में घोषित प्रत्याशियों का फीडबैक नहीं मिला तो चेहरा बदला जाएगा: केंद्रीय मंत्री अमित शाह राजनैतिक हालातो से नाराज: सीएम शिवराज की ली क्लास


*पंकज पाराशर छत



मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अल्टीमेटम दिया है यदि घोषित उम्मीदवारों का फीडबैक नहीं मिला तो चेहरा बदला जाएगा। केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की 4 सूचियां भले ही जारी कर दी, लेकिन अभी भी पूरी तरह से प्रत्याशियों को लेकर कॉन्फिडेंस नजर नहीं आ रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के राजनीतिक हालातो से नाराज हैं और उन्होंने सीएम शिवराज सिंह की क्लास ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब इन प्रत्याशियों का फीडबैक लिया जा रहा है। दरअसल जमीन पर ऐ जानने की कोशिश की जा रही है कि उम्मीदवारों का नाम सामने आने के बाद विधानसभा में माहौल क्या बन रहा है ? जनता और कार्यकर्ता दोनों क्या-क्या बोल रहे हैं ? इसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा कॉल करके आम जनता की राय ली जा रही है। उनसे पूछा जा रहा है पार्टी प्रत्याशी कैसा है और जनता के साथ ही पार्टी वर्कर से भी बातचीत कर विधानसभा में प्रत्याशियों ग्राउंड चेक किया जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व ने स्वीकार किया है कि घोषित प्रत्याशियों की स्थिति अच्छी नहीं है।विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त विरोध हो रहा है। हजारों कार्यकर्ताओें के साथ भाजपा नेता पार्टी त्यागपत्र दे चुके हैं। इससे पार्टी की परेशानियां बढ़ती ही जा रही है।

Share:

मुख्य समाचार अब तक

:*


CM को संवेदनशील ही होना चाहिए. जनता के दुःख में उसके साथ खड़ा होना चाहिए. देवरिया ब्राह्मण परिवार हत्याकांड में एकमात्र जीवित बच्चे को देखने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. उम्मीद है आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बन जाए.

➡️: सर्विलांस सेल #barabankipolice की मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा 80 अदद खोए हुए/गिरे हुए मोबाइल फोन (कीमत लगभग 15 लाख 50 हजार रुपये) की बरामदगी व मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किए जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह

➡️: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने साफ कहा है कि, वे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि ना तो उनसे किसी ने इस बारे में चर्चा की है और ना ही वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं.

➡️: भारत-चीन सीमा पर खुफिया अधिकारियों की टीम तैनात की जाएगी। इसे बॉर्डर इंटेलिजेंस पोस्ट के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये पोस्ट ITBP की चौकियों पर और लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक बनाई जाएंगी।

➡️: दिल्ली


➡अतीक के दो नाबालिग बच्चों की कस्टडी का मामला


➡प्रयागराज भेजे गए विशेषज्ञ ने अपनी रिपोर्ट में बताया


➡सुप्रीम कोर्ट की तरफ से प्रयागराज भेजे गए थे विशेषज्ञ 


➡बच्चे सुधार गृह में नहीं रहना चाहते हैं-विशेषज्ञ रिपोर्ट


➡बच्चे सुधार गृह से बाहर आना चाहते हैं-विशेषज्ञ रिपोर्ट


➡सुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से कहा


➡एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट पर नए सिरे से विचार करें'


➡नए सिरे से विचार कर 1 हफ्ते में आदेश पास करें-SC


➡सुप्रीम कोर्ट आगे मंगलवार को सुनवाई करेगा.

➡️: चुनाव आयोग पूरे प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव कराने की तैयारी में है. भारत निर्वाचन आयोग चार अक्टूबर के बाद कभी भी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान कर सकता है.

➡️: देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा आज, कल दिल्ली में कई इन्वेस्टरों से मुलाकात करेंगे, कल दिल्ली में रोड शो भी करेंगे, कल सीएम पुष्कर सिंह धामी एमओयू करेंगे, सीएम धामी 17 अक्टूबर को दुबई का दौरा करेंगे, ताइवान और सिंगापुर भी जायेंगे सीएम धामी.

➡️: चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. एक दिन पहले यानी 2 अक्टूबर को ही पीएम मोदी ग्वालियर आए थे, जबकि अब दो दिन बाद 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर के दौरे पर आ रहे हैं

➡️: 5 अक्टूबर को जोधपुर में देश के पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा है. उसके बाद जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश कार्यसमिति के साथ बैठक कर सकते हैं.

   ➡️: उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है, देवरिया की घटना जीता जागता उदाहरण है, जमीन के विवाद में 6 लोगों की हत्या हो गयी, मंत्री के घर हत्या हुई कोई कार्रवाई नहीं हुई, बेटे की पिस्टल का नाम आया कार्रवाई नहीं हुई। जाति जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस समर्थन करती है, यूपी में जाति जनगणना हो इसकी मांग करते हैं।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान

  ➡️: मेरठ- लाखों की कीमत के सागोन के 4 पेड़ चोरी, पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दी तहरीर, थाना किठौर के जड़ौदा गांव की घटना.

 ➡️: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर न्यूयॉर्क कोर्ट में मुकदमा चला। ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने 100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा का घोटाला किया है। उन्होंने अपनी जमीन, जायदाद की झूठी जानकारी देखकर अपनी नेटवर्थ बढ़ाई है।

➡️: मेरठ


➡सेना के जवान ने ससुरालियों पर लगाए आरोप


➡पत्नी और उसके चाचा पर लगाए गंभीर आरोप


➡सेना की ASC कोर में तैनात जवान रोहित का आरोप


➡‘दहेज और जानलेवा हमले के झूठे मुकदमे कराए दर्ज’


➡‘केस खत्म होने के बाद मकान और ज़मीन पर कब्ज़ा किया’


➡हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग वीडियो भी है वायरल


➡जवान ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से की शिकायत


➡थाना गंगानगर क्षेत्र में मकान पर कब्जे का आरोप.

     ➡️: पीलीभीत


➡बाघ के हमलों से हो रही मौतों से परेशान 


➡परेशान ग्रामीणों ने हाइवे जाम किया


➡ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी


➡बाघ को पकड़ने की मांग पर अड़े ग्रामीण


➡लगातार बाघ के हमले में मौतों का सिलसिला जारी


➡अब तक 4 दर्जन लोगों की जा चुकी जान


➡प्रशासन में खलबली, मौके पर पहुंचे सीओ


➡माधौ टांडा इलाके के मथना जपती का मामला

Share:

बिहार में हुए इस जातिगत जनगणना सर्वे में कई महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आये हैं

 बिहार-


*बिहार में जातिगत जनगणना का डाटा आज सरकार ने आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।* 

बिहार में हुए इस जातिगत जनगणना सर्वे में कई महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आये हैं


जो इस प्रकार से हैं।  बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने जातीय आधारित गणना (Bihar Caste based census report) की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि राज्‍य में कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है।


पिछड़ा वर्ग-27.12 %

अत्यंत पिछड़ा वर्ग-36.01 %

अनुसूचित जाति-19.65 %

अनुसूचित जनजाति-1.68 %

सामान्य वर्ग 15.52 %


बिहार में किस धर्म की कितनी आबादी ?


हिन्दू- 81.99%

मुस्लिम- 17.70%

ईसाई-.05%

सिख- .01%

बौद्ध-.08%


किस जाति की कितनी आबादी?


ब्राह्मण- 3.67%

राजपूत- 3.45%

भूमिहार- 2.89%

कायस्थ - 0.60%

यादव - 14.26 %

कुशवाहा - 4.27

कुरमी- 2.87%

तेली- 2.81%

मुसहर- 3.08%

सोनार-0.68%

मल्‍लाह 2.60%

बढ़ई- 1.4%

कुम्हार- 1.4%

पासी- 0.9%

धोबी- 0.8%

मोची जाटव,रविदास- 5.2% !!

Share:

थाना बीकापुर जनपद अयोध्या ने अपहरण करने वाले 07 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार अपहृत को किया सकुशल बरामद


*प्रेस-नोट



                          श्रीमान पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के आदेश के अनुपालन मे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी बीकापुर महोदय के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक बीकापुर के कुशल नेतृत्व मे बीकापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 510/2023 धारा 364/120बी आईपीसी से सम्बन्धित अभियुक्त  1.राजेन्द्र प्रसाद पुत्र हीरालाल निवासी पकड़ी दुर्गादासपुर थाना को0 बीकापुर अयोध्या 2.रामसेवक पुत्र गया प्रसाद निवासी सतना थाना तारुन जनपद अयोध्या 3.हरि प्रकाश पाण्डेय पुत्र उमाशंकर पाण्डेय निवासी हरिनाथपुर थाना तारुन जनपद अयोध्या 4.धर्मेन्द्र पाण्डेय पुत्र शंकरदेव पाण्डेय निवासी सतना थाना तारुन जनपद अयोध्या 5.जगदम्बा निषाद पुत्र स्व0 ईश्वरदीन निवासी चांदपुर थाना को0 बीकापुर जनपद अयोध्या 6.राम संजीवन पुत्र देवीदास निवासी ग्राम लुत्फाबाद बछौली थाना को0 बीकापुर जनपद अयोध्या 7. विशाल वर्मा पुत्र सुबेदार वर्मा नि0 रण्डौली पश्चिम पाली थाना हैदरंगज जनपद अयोध्या सम्बन्धित को बीकापुर बन्द पेट्रोल पम्प के पास से अभियुक्त विशाल वर्मा तथा पकडीदुर्गादास पुर चौराहे से अभियुक्तगण राजेन्द्र, रामसेवक, हरिप्रकाश पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार को तथा जगदम्बा व रांमसंजीवन को जलालपुर पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया। व अपहृत को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

*गिरफ्तार शुदा अभियुक्त-*

1.राजेन्द्र प्रसाद पुत्र हीरालाल निवासी पकड़ी दुर्गादासपुर थाना को0 बीकापुर अयोध्या, 

2.रामसेवक पुत्र गया प्रसाद निवासी सतना थाना तारुन जनपद अयोध्या, 

3.हरि प्रकाश पाण्डेय पुत्र उमाशंकर पाण्डेय निवासी हरिनाथपुर थाना तारुन जनपद अयोध्या, 

4.धर्मेन्द्र पाण्डेय पुत्र शंकरदेव पाण्डेय निवासी सतना थाना तारुन जनपद अयोध्या, 

5.जगदम्बा निषाद पुत्र स्व0 ईश्वरदीन निवासी चांदपुर थाना को0 बीकापुर जनपद अयोध्या,

 6.राम संजीवन पुत्र देवीदास निवासी ग्राम लुत्फाबाद बछौली थाना को0 बीकापुर जनपद अयोध्या 

7. विशाल वर्मा पुत्र सुबेदार वर्मा नि0 रण्डौली पश्चिम पाली थाना हैदरंगज जनपद अयोध्या 

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम ----*

1.उ0नि0 भानु प्रताप शाही थाना को0बीकापुर अयोध्या

2.का0 रौनक सिह थाना को0बीकापुर अयोध्या

3.का0 शिवानन्द पासवान थाना को0बीकापुर अयोध्या 

4.का0 गोविन्द पाल थाना को0बीकापुर अयोध्या

Share:

देश ‌‌व प्रदेश व राज्यों की मुख्य समाचार



        *03- अक्टूबर- मंगलवार



  ््््््* PM मोदी 3 दिन में दूसरी बार आज तेलंगाना-छत्तीसगढ़ जाएंगे, दोनों राज्यों में 31800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे


*2* मोदी बोले-अगले कार्यकाल में भारत टॉप थ्री इकोनॉमी में होगा, कहा- विकास विरोधी जात-पात के नाम पर लोगों को बांटते थे, आज भी यही पाप कर रहे


*3* बिहार जाति जनगणना आने के बाद बरसे PM, विपक्ष जाति के नाम पर समाज को बांटता रहा और आज भी यही पाप जारी


*4* भारत-चीन बॉर्डर पर सरकार इंटेलिजेंस पोस्ट बनाएगी, लद्दाख से अरुणाचल तक बनेंगी; LAC के पार चीन की हरकतों और घुसपैठ पर नजर रखने की कवायद


*5* केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर का मुरीद हुआ अमेरिका, विदेश मंत्री की तारीफ कर बताया उन्हें मॉडर्न अमेरिका भारत संबंधों का वास्तुकार


*6* पीएम मोदी को मिले तोहफों की ई-नीलामी शुरू, बनारस घाट पेंटिंग की बेस प्राइज सबसे ज्यादा 64.8 लाख; नमामि गंगे प्रोजेक्ट में खर्च होगा पैसा


*7* महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 12 नवजात सहित कई लोगों की मौत हो गई है. अस्पताल के डीन ने दवाओं और मेडिकल स्टाफ की कमी को इसके पीछे की वजह बताई है


*8* महाराष्ट्र में विपक्ष ने राज्य में एकनाथ शिंदे सरकार पर चौतरफा हमला करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार (भाजपा, एकनाथ शिंदे सेना और एनसीपी के अजीत पवार गुट की) को जिम्मेदारी लेनी चाहिए


*9* ‘24 लोगों की मौत ने राज्य सरकार की विफलताओं का पर्दाफाश किया’, शरद पवार ने एकनाथ शिंदे पर किया हमला


*10* केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को जोधपुर का दौरा करेंगे।उन्होंने कहा कि मोदी के दौरे को लेकर पश्चिमी राजस्थान में जबरदस्त उत्साह है।


*11* मोदी के आरोपों का CM गहलोत ने दिया जवाब : कहा -दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है। राजस्थान की जनता को अहसास है कि उनके हित और अधिकार की लोकप्रिय योजनाएं सिर्फ हमारी कांग्रेस सरकार में सुरक्षित हैं। कांग्रेस मतलब भरोसा


*12* राजस्थान में वंदे भारत का बड़ा हादसा टला, पटरियों पर पत्थर और सरिए बिछाए, ड्राइवर की समझदारी से एक्सीडेंट होने से बचा


*13* 3 लाख रुपये के इनामी आतंकी समेत 3 संदिग्ध को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक ने PhD तो दो ने की है बीटेक


*14* इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दी जानकारी, आयकर की 30.75 लाख से ज्यादा ऑडिट रिपोर्ट जमा

*==============================*

Share:

एक करोड़ सरकारी पद खाली, नौकरियां क्यों नहीं दे रहे ताकि चुनाव में रेवड़ियां फेंकी जाएं: वरुण गांधी




पीलीभीत। अपनी बेबाकी के लिए जगजाहिर पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार का घेराव किया है। वरुण ने कहा कि देश में एक करोड़ सरकारी पद खाली हैं। घर-घर में बेरोजगार हैं तो नौकरियां क्यों नहीं दे रहे, ताकि पैसा बचाकर चुनाव में रेवड़ियां फेंकी जाएं, आटा-चावल मुफ्त में दिया जाए।अपने दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे वरुण गांधी ने सोमवार को बिलसंडा के कई गांवों में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। वरुण ने कहा कि राजनीतिक में भ्रष्टाचार बहुत घुस गया है।मैंने आज तक सांसद की तनख्वाह तक नहीं ली है, सरकारी गाड़ी से नहीं चलता हूं, लाभ लेने लगूंगा तो मन की बात बोल नहीं पाऊंगा। कहा कि जिले के अन्य नेताओं को देखिए। सबने बनने के बाद अपना कितना फायदा किया। उनकी पहले स्थिति क्या थी और आज की स्थिति देखिए। 

     वरुण गांधी ने कहा कि हमको छोड़कर पीलीभीत के सभी नेता कमीशन खाते हैं। यह सब जनता का पैसा है। मुझे दिखावे की राजनीतिक नहीं करनी,ऐसी राजनीतिक करना है, जिसमें आप लोगों का हिस्सा हो। वरुण ने कहा कि एक जमाना था, जब उसूलों की राजनीतिक होती थी। देश का नेता कैसा हो महात्मा गंधी या भगत सिंह जैसा हो नारे लगते थे, लेकिन आज का नारा है, देश का नेता कैसा हो, जिसके पास सबसे ज्यादा पैसा हो।

   वरुण गांधी ने कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। पहले इतनी परीक्षाएं होती थीं,लेकिन अब जो परीक्षा में बैठता है तो तीन साल बाद रिजल्ट आता है।आधे पेपर तो कैंसिल हो जाते हैं। पहले इतनी नौकरियां थीं,लेकिन अब सब सिकुड़ गई हैं, क्योंकि सब प्राइवेट को बेच दिया है। प्राइवेट वाले दिल्ली-मुंबई के लड़के को रखेंगे या बीसलपुर के लड़के को। 

  वरुण गांधी ने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों को 10-20 हजार करोड़ का लोन मिलता है, लेकिन यहां आम आदमी के दो लाख का लोन मिलने में प्राण निकल जाते हैं। वरुण ने कहा कि मैं दो हिंदुस्तान को नहीं देखना चाहता, जिसमें एक हिंदुस्तान के बच्चे विदेश में पढ़ें और नौकरी पाएं। दूसरे हिंदुस्तान में बच्चों के सपने छोटे हो, स्वास्थ्य भी ठीक न हो। नौकरी भी न मिल पाए। सिकुड़-सिकुड़ कर जीवन कटे।

   भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सोमवार सुबह सात बजे शंकर साल्वेंट पर लोगों की जन समस्याएं सुनी। इसके बाद वरुण गांधी बिलसंडा पहुंचे। वरुण ने ब्लॉक क्षेत्र के रम्पुरा नत्थू, पैतबोझी, इलाहबांस, पकड़िया, दियूरिया, सनगवां, बड़ागांव, गुलड़िया, सुजनी, पिपरिया संजरपुर, अकबराबाद, कनपरी, जमुनिया आदि गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- गोंडा के सरयू पुल मरम्मत के प्रस्ताव में खेल हुआ , पुल मरम्मत के प्रस्ताव में PWD इंजीनियरों का खेल, 42 करोड़ का एस्टीमेट को 142 करोड़ रुपये तक पहुंचाया, एस्टीमेट राहत आयुक्त तक पहुंचने-पहुंचते हुआ 142 करोड़, गोंडा के मुख्य अभियंता से मांगा जा रहा है स्पष्टीकरण, मूल एस्टीमेट में ही गड़बड़ी की कराई जा रही थी जांच, पहले इसका एस्टीमेट गलत ढंग से तैयार किया गया था , गलत ढंग से 42.60 करोड़ का तैयार किया गया था एस्टीमेट।


➡लखनऊ- प्रदेश सरकार जल्द ही लाएगी आउटसोर्सिंग नीति, आउटसोर्स कर्मचारियों को शोषण से मिलेगी मुक्ति, नई आउटसोर्सिंग नीति तैयार,जल्द ली जाएगी स्वीकृति, नई आउटसोर्सिंग नीति की कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी , मामले में श्रम विभाग में तैयार किया ड्राफ्ट, शीघ्र ही कैबिनेट के सामने रखा जाएगा प्रस्ताव, योग्यता के आधार पर वरीयता सूची की जाएगी तैयार।


➡लखनऊ- बिहार में जाति जनगणना के बाद यूपी में मांग तेज, उत्तर प्रदेश में भी जाति जनगणना की मांग तेज हुई, विपक्ष के नेताओं ने जातीय जनगणना की मांग तेज की, देश के विकास के लिए जातीय जनगणना बेहद जरूरी, सपा और कांग्रेस ने जाति जनगणना की मांग तेज की।

➡लखनऊ- शहरों में नागरिक सुविधाओं का आकलन कराएगी सरकार, नगर विकास,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आकलन करेगी, रिमोट सेंसिंग,GIS तकनीक के जरिये तैयार कर रहे कार्ययोजना, पहले चरण में 126 नगर निकायों के लिए साइंटिफिक डाटाबेस तैयार, शहरी क्षेत्र के सभी सड़क, सीवर और सरोवर को किया गया शामिल, मामले में नगर विकास विभाग में जारी किए निर्देश।


➡अलीगढ़- AMU में 2 गुटों के बीच जमकर हुई 2 जगह फायरिंग, एएमयू के बीएम हॉल और एमएस नॉर्थ हॉल में हुई फायरिंग, फायरिंग में 1 डॉक्टर, स्टूडेंट समेत 3 युवक घायल, ताबड़तोड़ फायरिंग से एएमयू कैंपस में फैली सनसनी, तीनों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, पुलिस और एएमयू प्रोक्टोरियल टीम जांच में जुटी, सिविल लाइन थाना इलाके के एएमयू कैंपस की घटना।


➡लखनऊ- मायावती के वोट बैंक पर राजनीतिक दलों की नजर , दलितों की सियासत पर सभी राजनीतिक दल सक्रिय, दलित वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए हो रहे कार्यक्रम, सपा,बीजेपी सेंध लगाने के लिए कर रही कार्यक्रम, बीजेपी दलित सम्मेलन के जरिए पैठ बनाने में जुटी, सपा दलित सम्मेलन के जरिए सेंधमारी की तैयारी कर रही


➡लखनऊ- 1090 के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में बाल बाल बचे कार सवार सभी लोग, कार पुल के किनारे से टक्कर मारते हुए पलटी, राहगारों की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया, गोमतीनगर थाना क्षेत्र का मामला।


➡गोरखपुर - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान , संचारी रोग अभियान की आज से शुरुआत-सीएम, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ, संचारी रोग अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा, संचारी रोग के खिलाफ अभियान शुरु हो रहा-सीएम, घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करना है-सीएम, 2017 से पहले दिमागी बुखार का कहर था-सीएम, अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग बीमारियां थीं-सीएम, विभागों को जोड़कर तेजी से काम हुआ-सीएम, दिमागी बुखार का अब एक भी केस नहीं-सीएम, दस्तक अभियान चलाया जाएगा-सीएम योगी , देश में डेंगू का कहर है-सीएम योगी, सबसे बड़ी योजना है हर घर नल-सीएम योगी, भारत को मजबूत बनाना है- सीएम योगी , इंसेफेलाइटिस सेंटर चल रहे हैं- सीएम योगी , देश के दूसरे हिस्सों डेंगू का कहर-सीएम।

➡गाजियाबाद- फर्जी शादी कराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, करोड़ों की संम्पत्ति को हड़पने के लिए कराई थी फर्जी शादी, कॉलेज की मालकिन के मंदबुद्धि बेटे से कराई थी फर्जी शादी, प्रीति नाम की महिला पहले भी कर चुकी है आधा दर्जन शादियां, मालकिन की मौत के बात मेड ने किया था घर पर कब्जा, कॉलेज मालकिन की बेटी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज , फर्जी शादी कराने वाला बिचौलिया सचिन गिरफ्तार, थाना मोदी नगर क्षेत्र की घटना।


➡ग्रेटर नोएडा - घर में घुसकर युवती की हत्या का मामला, मृतका के प्रेमी सुमित ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार आरोपी ने फरार होने की कोशिश की, फरार होने की कोशिश में हुई मुठभेड़, आरोपी प्रेमी को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, आरोपी ने हत्या के बाद ज्वैलरी और कैश भी लूटा था , 2 लाख की ज्वैलरी, 11 हज़ार कैश भी बरामद, प्रेमी के साथ उसका एक साथी भी अरेस्ट, थाना इकोटेक 3 पुलिस की हुई मुठभेड़।


➡रायबरेली- चौकीदार की चाकू से गोदकर हत्या का मामला, 24 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं, 1.45 लाख रुपयों की हुई थी लूट, पुलिस जल्द खुलासे की कह रही बात, लूट का विरोध करने पर हुई थी चौकीदार की हत्या, खीरो थाना क्षेत्र के दुकन्हा स्थित बीबीएफ भट्टे की घटना।


➡हापुड़ - रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदी महिला, प्लेटफार्म नम्बर 2 पर ट्रेन के आगे कूदी महिला, महिला की मौत होने से मचा हड़कंप, जीआरपी व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंची, म्रतक महिला की नहीं हो पाई शिनाख्त, नगर कोतवाली हापुड रेलवे स्टेशन की घटना।


➡मुरादाबाद- गन्ने के खेत में मिला लापता बच्चे का शव, पिछले तीन दिन से लापता था आठ वर्षीय अहमद, बच्चे के गले में है चोटों के निशान, गला घोंटकर बच्चे की हत्या की आशंका, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी, पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, भोजपुर थाना क्षेत्र के नज़रपुर मिलक की घटना।


➡हापुड़- हापुड़ के धौलाना में बनेगा साइबर थाना, मसूरी गुलावठी रोड पर बनेगा थाना, ग्राम समाज की एक एकड़ भूमि हुई चिन्हित , तहसील प्रसाशन भूमि को पुलिस विभाग को सौंपेगा, डीएम ने किया मौके का निरीक्षण, करीब 30 पुलिस कर्मियों की होगी तैनाती, हाईटेक सुविधाओं से लैस कंप्यूटर लगाए जाएंगे।


➡मेरठ - शहर के सड़क निर्माण पर एक और संकट, वायु गुणवत्ता का एक्शन प्लान ग्रेप लागू हुआ, डेढ़ महीने बाद रोके जाएंगे हॉटमिक्स प्लांट, नगर निगम के डामर सड़कों के टेंडर अधूरे , व्हाइट टॉपिंग सड़कों का टेंडर अभी लटका है, नगर आयुक्त की सुस्ती से एक टेंडर भी नहीं , टूटी सड़कों के चलते स्पाइन की बीमारियां बढ़ी।


➡मेरठ - मेरठ के हाथ से निकल गयी नौचंदी एक्सप्रेस, अब सहारनपुर से बनकर चलेगी नौचंदी ट्रेन, ट्रेन के 17 कोच अब सहारनपुर ट्रांसफर हुए, 15 मिनट पहले पहुंचाने के नाम पर खेल हुआ, मेरठ के हिस्से की इकलौती ट्रेन भी चली गयी।


➡गाजियाबाद - गाजियाबाद में  , हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पर 2 मुकदमें दर्ज , 24 घंटे में गाजियाबाद पुलिस ने 2 मुकदमें दर्ज किए हैं, ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता,गोकशी के मामले में एक्शन।


➡सहारनपुर - चोरी से लड्ड़ू खाने को लेकर छात्रों में संघर्ष, जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों में संघर्ष , सूचना के बाद विद्यालय पहुंचे परिजनों ने किया हंगामा, विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा, एसडीएम ने शरारती तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, मारपीट में चार छात्र घायल हो गए, जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्र ने लड़्डू चुराकर खाया था, थाना बडगांव क्षेत्र की घटना।


➡कौशांबी - 3 साल की मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी, मोबाइल में कार्टून दिखाने के बहाने रेप का आरोप, पड़ोसी युवक पर रेप का आरोप, मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला किया दर्ज, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार , चरवा थाना क्षेत्र का मामला।


➡अलीगढ़- एएमयू कैंपस में सो रहे छात्र को सांप ने काटा, अल्लामा इकबाल हाल में सो रहे छात्र को सांप ने काटा, घायल छात्र को दिल्ली के निजी अस्पताल किया गया रेफर, छात्रों ने एएमयू वीसी लॉज का घेराव कर काटा हंगामा, सिविल लाइन थाना इलाके के एएमयू कैंपस की घटना।


➡बांदा- 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 11 वर्षीय बच्ची से किया रेप, घर से दूध लेने गई थी बच्ची, बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी 70 वर्षीय बुजुर्ग घटना के बाद से फरार, बच्ची के दादा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, बच्ची का कराया गया डॉक्टरी परीक्षण, आरोपी बुजुर्ग की तलाश में जुटी पुलिस, मरका थाना के एक गांव का मामला।


➡बरेली- विवाहिता की घर के अंदर गोली मारकर हत्या, बेड पर मिला शव, पास ही मिला तमंचा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, सिरौली थाना क्षेत्र के गुलड़िया की घटना।


➡आगरा - जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्षों के लोग, जमकर हुई मारपीट और फायरिंग, दो लोगों के लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, पत्थर फेंकने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, लाइसेंसी बंदूक से की गई फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद, ट्रांस यमुना थाने के नगला रामबल का मामला।


➡गोरखपुर- 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान' का शुभारंभ , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी ने बच्चे को गोद में लिया, कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे सीएम।


➡देहरादून- कांग्रेस संगठन भी अपने संगठन का विस्तार कर रही, अभी तक कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष ही सबसे निचली इकाई थी , अब मंडल अध्यक्ष भी कांग्रेस बनाने जा रही है, कांग्रेस संगठन में 15 से 16 बूथों का एक मंडल होगा , इससे पहले बीजेपी में ही मंडल अध्यक्ष बनाये जाते थे , ऐसे में अब कांग्रेस ने भी मंडल स्तर पर फोकस शुरू किया।


➡देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, आज 10.45 बजे सीएम धामी प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे, 6वें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन के संबंध में पीसी, सचिवालय के मीडिया सेंटर में प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे, 11.30 बजे जल विकास बोर्ड की बैठक करेंगे धामी, सचिवालय में बैठक करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, दोपहर 3 बजे देहरादून के रायपुर जाएंगे सीएम धामी, स्टेट एकलव्य विद्यालय संगठन समिति का कार्यक्रम, "नेशनल कल्चरल फेस्ट" में प्रतिभाग करेंगे सीएम धामी , रायपुर महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में कार्यक्रम, 5.30 बजे दिल्ली जाएंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी।


➡दिल्ली- न्यूज क्लिक से जुड़े पत्रकारों, सहयोगियों के ठिकानों पर छापा, पत्रकारों और उनके सहयोगियों पर दिल्ली पुलिस का छापा, वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा, संजय रजौरा के घर पर छापा, अनिंद्यो चक्रवर्ती और परंजय गुहा ठाकुरता के घर छापा, सभी के घरों पर आज सुबह दिल्ली पुलिस ने दबिश दी, उनके मोबाइल और लैपटॉप जांच के लिए जब्त किए गए।

➡दिल्ली- अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटों की कस्टडी का मामला, कस्टडी की मांग वाली याचिका पर SC में आज सुनवाई होगी, अतीक अहमद की बहन शाहीन ने कस्टडी की मांग की है, सुप्रीम कोर्ट से दोनों बच्चों की कस्टडी की मांग की है।

Share:

दैनिक पंचांग व राशिफल:

  

                   श्री गणेशाय नम:

                       दैनिक पंचांग 


☀ 03 - Oct - 2023



                              पंचांग    

🔅 तिथि :

            चतुर्थी  06:13 AM

            पंचमी  06:13 AM

🔅 नक्षत्र  कृत्तिका  06:03 PM

🔅 करण :

           बालव  06:13 AM

           कौलव  06:13 AM

🔅 पक्ष  कृष्ण  

🔅 योग  वज्र  08:16 AM

🔅 वार  मंगलवार  


☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    

🔅 सूर्योदय  05:54 AM  

🔅 चन्द्रोदय  08:32 PM  

🔅 चन्द्र राशि  वृषभ  

🔅 सूर्यास्त  05:46 PM  

🔅 चन्द्रास्त  09:50 AM  

🔅 ऋतु  शरद  


☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    

🔅 शक सम्वत  1945  

🔅 कलि सम्वत  5125  

🔅 दिन काल  11:51 AM  

🔅 विक्रम सम्वत  2080  

🔆पिंगल नाम संवत्सर 

🔅 मास अमांत  भाद्रपद  

🔅 मास आश्विन  कृष्ण पक्ष 


☀ शुभ और अशुभ समय    

☀ शुभ समय    

🔅 अभिजित  11:26:28 - 12:13:55

☀ अशुभ समय    

🔅 दुष्टमुहूर्त  08:16 AM - 09:04 AM

🔅 कंटक  06:41 AM - 07:29 AM

🔅 यमघण्ट  09:51 AM - 10:39 AM

🔅 राहु काल  02:48 PM - 04:17 PM

🔅 कुलिक  01:01 PM - 01:48 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  08:16 AM - 09:04 AM

🔅 यमगण्ड  08:52 AM - 10:21 AM

🔅 गुलिक काल  11:50 AM - 01:19 PM

☀ दिशा शूल    

🔅 दिशा शूल  उत्तर  


☀ चन्द्रबल और ताराबल    

☀ ताराबल  

🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  

☀ चन्द्रबल  

🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन  


                         राशिफल


🐏  मेष (3 अक्टूबर, 2023)

दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

🐐 वृष 

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा ख़ुशी देंगे, नहीं तो बाक़ी दिन उबाऊ और नीरस गुज़रेगा। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएँ तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन ख़ुशनुमा हो जाएगा।

 👭 मिथुन 

दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ़ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है।

 🦀 कर्क 

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।

 🐆 सिंह  (3 अक्टूबर, 2023)

शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

 🙎‍♀️ कन्या 

आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रहेगा। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

 ⚖️ तुला 

आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

 🦂 वृश्चिक 

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा न उठाने दें। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

 🏹 धनु 

आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। आपके नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियाँ खड़ी कर सकते हैं। आपकी आँखें चमकने लगेंगी और धड़कनें तेज़ हो जाएंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।

🐊 मकर 

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फ़ोन आपका दिन बना देगा। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

 🍯 कुंभ  (3 अक्टूबर, 2023)

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।

 🐬मीन (3 अक्टूबर, 2023)

आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी ग़लतफ़हमी दूर हो सकती है। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। दिन वाक़ई रोमानी है। बढ़िया खाने, महक और ख़ुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

Share:

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023

चिड़ियाघर में बनेगी यूपी की नई विधानसभा

 लखनऊ।


  यूपी विधानसभा के लिए नई जगह का चयन* 


चिड़ियाघर में बनेगी यूपी की नई विधानसभा


3 साल में बनकर तैयार होगी यूपी विधानसभा


18वीं विधानसभा की कुछ बैठकें भी होंगी नई बिल्डिंग में आयोजित


यूपी विधानसभा के विशाल भवन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध


करीब 200 एकड़ जगह चिड़ियाघर और आस पास मौजूद


बड़ी जगह और आने जाने के साथ सुरक्षा के लिए भी मुफीद


सीजी सिटी की शहर से दूरी की वजह से नही हो सका चयन


चिड़ियाघर को पहले ही शिफ्ट करने का पास हो चुका प्रस्ताव


कुकरैल में बनना है नाइट सफारी के साथ बड़ा चिड़ियाघर


पिछले वर्ष यूपी कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई थी मुहर

Share:

अमीरों को बांटे सीएम आवास, ताकते रहे गरीब, प्रधान और पंचायत सचिवों की मिलीभगत से गरीब वंचित

 



सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कमजोर वर्गों के लिए जयसिंहपुर ब्लॉक में आवास स्वीकृत हुए। कायदे से इस वर्ग में जो गरीब और आवासहीन थे, उन्हें आवास मिलना चाहिए था लेकिन प्रधानों और पंचायत सचिवों के साथ ब्लॉक के अफसरों की मिलीभगत से सारा मामला उल्टा हो गया। इस वर्ग में जिनके पास पक्के मकान थे, महंगी बाइकें थीं, एक हेक्टेअर से भी ज्यादा खेत थे, उन्हें आवास दे दिए गए और गरीब ताकते रह गए। जयसिंहपुर विकास खंड को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 23-24 में 232 आवासों का लक्ष्य दिया गया था। इसमें नट और मुसहर जाति को विशेष वरीयता दी गई। लक्ष्य मिलते ही बीडीओ ने ग्राम प्रधानों व सचिव को पात्र लोगों की सूची बनाकर जमा कराने का निर्देश दिया। प्रधानों ने सचिवों से मिलकर गुपचुप तरीके से अपने चहेतों का नाम पात्रों की सूची में शामिल करते हुए सूची ऑनलाइन करा दी। बीरसिंहपुर, चोरमा, सदरपुर समेत कई ग्राम पंचायतों से लाभार्थियों की सूची प्राप्त होते ही बिना उसके सत्यापन के ही उसमें शामिल लोगों के बैंक खातों में प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये भेज दिए। इस बीच बीडीओ को धांधली की भनक लगी तो उन्होंने सभी खातों पर रोक लगा दी। चोरमा के सरजू, राम मूरत, बीरसिंहपुर के सराय नौरंग गांव निवासी गोविंद, राम उजागिर, सीता देवी आदि लाभार्थियों को जब बैंक खाते में धनराशि आने की जानकारी हुई तो वे लोग बैंक से पैसा निकालने पहुंचे लेकिन पैसा नहीं निकला। लाभार्थियों द्वारा जानकारी करने पर पता चला कि बीडीओ ने आवास का पैसा निकालने पर रोक लगा रखी है। इस बारे में बीडीओ निशा तिवारी के सीयूजी नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। प्रभारी एडीओ पंचायत सौरभ वर्मा ने बताया कि जांच कराई जा रही है, जल्द ही खातों पर लगी रोक हटा ली जाएगी। कायदे से योजना के तहत लाभार्थियों का चयन करने के लिए ग्राम पंचायतों में खुली बैठक होनी चाहिए थी। इसके बाद बीडीओ कार्यालय से ऑनलाइन सूची व आवास आईडी जारी कर ग्राम पंचायत में दावा आपत्ति मंगानी चाहिए थी। आपत्ति के उपरांत पात्र मिले लाभार्थियों की जांच सेक्टर एडीओ से कराई जानी थी लेकिन यह सारी प्रक्रिया न अपनाकर सीधे खातों में धनराशि भेज दी गई।

मूंगर गांव निवासी राम जियावन दिव्यांग हैं, रहने को घर नहीं है। कई बार ब्लाॅक व तहसील का चक्कर लगा कर थक चुके हैं। आवास नहीं मिला। गांव के ही धीरज को भी आवास नहीं मिला। सदरपुर में नट बिरादरी की सावित्री ठंडी, गर्मी व बरसात में एक छप्पर के नीचे गुजारा कर रहीं हैं। इसी तरह अमदेवा गांव की पूजा, सदरपुर, सहादतपुर व गोपालपुर आदि गांवों में आवास पाने के लिए जरूरतमंद ब्लाॅक व संपूर्ण समाधान दिवस की दौड़ लगा रहे हैं।

Share:

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मामा का बेटा घायल भी

 


मिल्कीपुर, अयोध्या।इनायतनगर थाने के डीली गिरधर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर से बाइक चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार युवक के सगे मामा का बेटा घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर आनन-फानन में घायल युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक देशराज यादव (35) पुत्र राम तीरथ को मृत घोषित कर दिया। 

बताया गया कि बीते रविवार की देर रात कुमारगंज थाना क्षेत्र के चौधरीपुर गांव निवासी राम तीरथ यादव बेटे देशराज यादव (35) अपने सगे मामा के बेटे जयकेत यादव को अपने साथ पल्सर बाइक से लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित दिव्यांशी धर्म कांटा डीली गिरधर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बोलेरो चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर में पल्सर बाइक बोलेरो में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती रही। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते तब तक चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देशराज यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायतनगर पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share:

अब तक का मुख्य, बड़ी व समाचार



➡लखनऊ- जानकीपुरम में महिला की हत्या का मामला, मामले पर एडीसीपी अभिजीत आर शंकर का बयान, महिला के बारे में सुबह 112 से सूचना मिली- एडीसीपी,  महिला के घायल होने की सूचना मिली थी- एडीसीपी, तत्काल जानकीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची- एडीसीपी, घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया- एडीसीपी, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया- एडीसीपी अभिजीत, पति सोनू अवस्थी पर हत्या का आरोप लगाया है- एडीसीपी, पूरे प्रकरण की जांच जारी है- एडीसीपी अभिजीत।


➡लखनऊ- बाघ की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बाघ को मारकर उसके मांस, हड्डी और खाल बेचता था,एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने किया अरेस्ट, लखीमपुर से अभियुक्त अनिल को किया गिरफ्तार, नेपाल और चीन में करते थे लोगों को तस्करी,5 से 10 लाख में बेचते थे बाघ के अंगों को,टाइगर पोचर गैंग का सरगना है अनिल कुमार।


➡देवरिया- सीएम के निर्देश पर बड़े अफसर पहुंचे देवरिया,शासन के बड़े अफसरों ने घटना स्थल का लिया जायजा,गांव में जाकर अधिकारियों ने लोगों से की बातचीत,प्रमुख सचिव गृह और स्पेशल डीजी गांव में पहुंचे,प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने घटना का जायजा लिया,स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने जायजा लिया,घटना के बारे में लिखित तहरीर दी जा रही है- संजय प्रसाद,14 लोगों से पुलिस पूछताछ की जा रही है - प्रमुख सचिव गृह,किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी-संजय प्रसाद,दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी- प्रशांत कुमार,14 लोग हिरासत में लिये गए- प्रशांत कुमार,थाना स्तर पर लापरवाही हुई है तो कार्रवाई होगी-प्रशांत कुमार।

➡देवरिया- देवरिया कांड पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद का बयान,घटना के बारे में लिखित तहरीर दी जा रही है- संजय प्रसाद, 14 लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है- प्रमुख सचिव गृह, किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी, घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है- संजय प्रसाद, एक परिवार के सभी लोगों की मौतें हुईं हैं- संजय प्रसाद, जानकारी लेने में और समय लगेगा- संजय प्रसाद, अभी लिखित तहरीर दी जा रही है- संजय प्रसाद, तहरीर के बाद मुकदमा लिखा जाएगा- संजय प्रसाद, पुलिस अभी कार्रवाई कर रही है- संजय प्रसाद।


➡देवरिया- देवरिया कांड पर बोले स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार, दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी- प्रशांत कुमार, 14 लोग हिरासत में लिये गए- प्रशांत कुमार, थाना स्तर पर लापरवाही हुई है तो कार्रवाई होगी, घर पर चढ़कर कानून हाथ में लिया है-प्रशांत कुमार,कानून हाथ में लेने पर कठोर कार्रवाई होगी-प्रशांत कुमार, गांव में 2 कम्पनी पीएसी तैनात की गई है- प्रशांत कुमार, गांव में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं- प्रशांत कुमार।


➡सोनभद्र- सोनभद्र में जमीनी विवाद में मारपीट का मामला, मारपीट की घटना पर बोले एडिशनल एसपी,महिला का मेडिकल कराया जा रहा है-एडिशनल एसपी, मेडिकल के बाद कार्रवाई होगी- एडिशनल एसपी, केस दर्ज करके की कार्रवाई की जाएगी- एडिशनल एसपी, जमीन के विवाद में पटीदारों ने महिला को पीटा था,महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज,बभनी थाना क्षेत्र के सेंदूर गांव का मामला।

➡मुजफ्फरनगर- केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान का बयान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति चाहता है- संजीव,अलग राज्य पश्चिम उत्तर प्रदेश बने- संजीव बालियान, हाईकोर्ट और राजधानी हमसे दूर है- संजीव बालियान, केंद्र ने गोरखपुर को दिया एम्स यहां तो नहीं है एम्स,गोरखपुर तक हम और आप नहीं जा सकते- संजीव,उत्तराखंड के देहरादून एम्स में जा सकते हैं- संजीव।


➡बुलन्दशहर- पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गैंग को पकड़ा,पुलिस ने फर्जी मार्कशीट गिरोह के 3 सदस्यों को पकड़ा, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, UP, गुजरात, MP में चल रहा था रैकेट, विवि की तकनीकी, गैर तकनीकी की मार्कशीट बरामद, आरोपी फर्जी मार्कशीट बनाने का कर रहे थे धंधा,2 लैपटॉप, स्कैनर, कलर प्रिंटर, 16 मोबाइल बरामद,बुलंदशहर की अनूपशहर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।


➡कौशाम्बी- कौशांबी पुलिस ने 4 जुआरियों को किया गिरफ्तार,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की थी छापेमारी,छापेमारी के दौरान जुआरियों ने पुलिस पर की फायरिंग,1 तमंचा, कारतूस, देसी बम, नगदी सहित बाइक बरामद,महीनों से कछार के जंगलों में चल रहा था जुआ,कड़ा धाम कोतवाली के गिरधरपुर गढ़ी का मामला।

➡मुजफ्फरनगर- गोबर को नालियों में बहाने का मामला,साकेत में गोबर से भरी रहती है नालियां,कॉलोनी की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री पहुंचे,डेयरी संचालकों पर मुकदमे के हुए आदेश,मंत्री संजीव बालियान ने अधिकारियों को दिया आदेश,सिविल लाइन की साकेत कॉलोनी का मामला।


➡कन्नौज- कांग्रेस सरकार के मंत्री रहे सलमान खुर्शीद पहुंचे गुरसहायगंज,हजरत दरोगा साहब बाबा के मजार पहुंच चढ़ाई चादर,कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा,गठबंधन के लिए हमारे लीडर आम राय बना रहे हैं- खुर्शीद,‘जहां भी हम लड़ेंगे बीजेपी को एकजुट होकर जवाब देंगे’।


➡रायबरेली- बिहार के जातीय जनगणना पर बोलीं अनुप्रिया पटेल,हमेशा जातीय जनगणना की वकालत की- अनुप्रिया,  जातीय जनगणना समय की मांग है- अनुप्रिया पटेल, अपना दल जातीय जनगणना की पक्षधर है- अनुप्रिया, संसद में कई बार जातीय जनगणना का पक्ष रखा।

➡कौशाम्बी- नगर पंचायत की जमीन पर हो रहा कब्जा,सरकारी भूमि पर भू-माफिया कर रहे कब्जा,जमीन पर मिट्टी डाल कर रहे निर्माण की तैयारी,लाखों की बताई जा रही ज़मीन की कीमत,दारानगर कड़ा धाम वार्ड नंबर 3 का मामला.


➡देहरादून- यमुना नदी में डूबकर युवक की मौत, सूचना पर पहुंची SDRF ने शव किया बरामद, डाकपत्थर के कटापत्थर के पास का मामला।


➡दिल्ली- स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल का बयान, आतंकवादी की गिरफ्तारी पर बोले धालीवाल, शाहनवाज़ NIA का एक वांटेड आरोपी है- स्पेशल सीपी, शाहनवाज उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है,मोहम्मद रिजवान अशरफ,एक और साथी को पकड़ा है, रिजवान अशरफ मौलाना भी है- स्पेशल सीपी, शाहनवाज़ के ठिकानों से विस्फोटक सामग्री बरामद, पिस्तौल और बम बनाने का सामान बरामद, कई वाइल्ड लाइफ में रहे हैं ये लोग- स्पेशल सीपी, मोहम्मद शाहनवाज माइनिंग इंजीनियर है- स्पेशल सीपी, तीनों को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया।


➡दिल्ली- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किया ट्वीट,बिहार की जातीय जनगणना को लेकर किया ट्वीट,बिहार की जातिगत जनगणना से पता चला है-राहुल,पता चला है कि वहां OBC + SC + ST 84% हैं-राहुल,केंद्र सरकार के 90 सचिवों में सिर्फ 3 OBC हैं-राहुल,भारत का मात्र 5% बजट संभालते हैं-राहुल गांधी,भारत के जातिगत आंकड़े जानना जरूरी है।राहुल,जितनी आबादी उतना हक़ - ये हमारा प्रण है-राहुल।


➡दिल्ली- कल सीएम नीतीश ने सभी दलों की बुलाई बैठक,जाति जनगणना पर सभी दलों की बैठक बुलाई,सीएम नीतीश की बैठक में 9 पार्टी हिस्सा लेंगी,राज्य सरकार सभी पार्टियों के सामने रिपोर्ट रखेगी ,बैठक में आर्थिक सर्वेक्षण पर चर्चा की जाएगी,कल साढ़े 3 बजे सीएम नीतीश कुमार बैठक।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार



#अमेठी: संजय गांधी हॉस्पिटल के बाहर एक हफ्ते से अनवरत धरने पर बैठे ये कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि अस्पताल खोला जाए।एक मौत के कारण पूरे हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है,450 कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं।

➡️: नगर विकास मंत्री ने नगर पालिका परिषद दादरी में सफाई मित्रों के सम्मान में आयोजित समरोह में शिरकत की*पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया*

➡️: JustIn | TMC पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री  ने कहा- 'आंकड़ा दिखाता है कि केंद्र सरकार की तरफ से पश्चिम बंगाल के विकास में कोई कमी नहीं रखी गई है. तो ऐसा क्या हुआ कि पश्चिम बंगाल में चल रहे भ्रष्टाचार पर लीपा-पोती करने के लिए ममता बनर्जी को अपने कुछ भ्रष्ट सांसद और नेताओं को दिल्ली भेजना पड़ा?'

➡️: दिल्ली


➡केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान


➡'प. बंगाल में एक के बाद एक घोटाला हो रहे हैं'


➡'वहां की सीएम जांच में धरने पर बैठ जाती हैं'


➡'जांच में व्यवधान डालने के लिए धरने पर बैठ जाती हैं'


➡'भ्रष्ट सांसद को हवाई जहाज से दिल्ली भेजा जाता है'


➡आरोप है मनरेगा में पैसा नहीं दिया जाता है- अनुराग


➡'14 हजार 985 करोड़ यूपीए की सरकार में मिला'


➡'एनडीए सरकार में 54 हजार 150 करोड़ मनरेगा में मिला'

➡️: RAS-प्री एग्जाम के लिए 6 लाख 96 हजार 969 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। लेकिन, नहीं पहुंचे 2 लाख 39 हजार 12 कैंडिडेट्स। आयोग का कहना है कि हर कैंडिडेट के हिसाब से आयोग 100 रुपए खर्च करता है। ऐसे में आयोग को 2 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया।

➡️: मुजफ्फरनगर 


➡केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान का बयान


➡पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति चाहता है- संजीव


➡अलग राज्य पश्चिम उत्तर प्रदेश बने- संजीव बालियान


➡हाईकोर्ट और राजधानी हमसे दूर है- संजीव बालियान 


➡‘केंद्र ने गोरखपुर को दिया एम्स यहां तो नहीं है एम्स’


➡गोरखपुर तक हम और आप नहीं जा सकते- संजीव


➡उत्तराखंड के देहरादून एम्स में जा सकते हैं- संजीव

➡️: बिहार सरकार द्वारा जातीगत जनगणना की रिपोर्ट जारी करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह "जातीय जनगणना बिहार की गरीब जनता में भ्रम फैलाने के सिवा कुछ नहीं है। नीतीश कुमार के 15 साल और लालू यादव के 18 साल के अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए था कि उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीबों का क्या उद्धार किया, कितने लोगों को नौकरी दी। यह रिपोर्ट भ्रम के अलावा कुछ नहीं।"

➡️: 'राजस्थान के नौजवानों के साथ जो धोखा किया गया है भाजपा उसकी तह तक जाएगी..  यहां के पेपर लीक माफिया का पाताल में भी जाकर हिसाब किया जाएगा..

मैं आपको भरोसा देता हूं नौजवानों के भविष्य के साथ जिसने खिलवाड़ किया है ऐसे पेपर लीक माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा, कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी' - प्रधानमंत्री नरेंद्र

➡️: Punjab | ''हमारी नियत साफ है इसलिए जो पंजाब में 75 वर्षों में नहीं हुआ, हमने डेढ़ साल में कर दिखाया'' - CM अरविंद केजरीवाल


👉''अगर भगवंत मान सरकार डेढ़ साल में अच्छे स्कूल और अस्पताल बना सकती है तो 75 वर्षों से क्यों नहीं बनाए गए, पंजाब का खजाना लूट कर इन नेताओं ने कमाया है पैसा''पंजाब दौरे पर केजरीवाल ने चेतावनी देते हुए कहा, ''एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे, जितना आपका पैसा चोरी किया है उसके गले में हाथ डाल कर सारा पैसा वापस लाएंगे''

➡️:अब बिहार में बो होगा जो 15 साल लालू जी और 25 साल से नीतीश कुमार नही कर पाए विकास 

अब बिहार बनेगा देश का सबसे ज्यादा विकसित प्रदेश //अब बिहार की होगी सबसे ज्यादा GDP//सारे उद्योगपति अब बिहार में करेंगे इन्वेस्टमेंट अब बिहार के लोगो को बिहार में ही मिलेगी नौकरि 

अब बिहार में कोई भूखा नही रहेगा 

सही कहा ना नीतीश बाबू 

जो 25 साल में नही कर पाए बो अब करेंगे आप

➡️: महोबा- महोबा में भाकियू टिकैत की किसान पंचायत कल,किसानों के साथ कलेक्ट्रेट में करेंगे किसान पंचायत,जिलाध्यक्ष राम खिलावन शुक्ला करेंगे किसान पंचायत,किसानों की समस्याओं को लेकर करेंगे किसान पंचायत,डीएम कार्यालय में सुबह 11 बजे करेंगे विरोध प्रदर्शन.

➡️: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. मणि पर्वत पर लगाए जाने वाले पहले श्रीराम स्तंभ को राजस्थान से अयोध्या लाने पर कारसेवकपुरम में पूजन अर्चन किया गया.

➡️: बस्ती- ट्रेन के इंजन से टकराने के बाद महिला की मौत,महिला की अचानक ट्रैक पर आ जाने से हुई मौत,सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,अज्ञात मृतक महिला की पुलिस कर रही पहचान,गौर क्षेत्र के गौर बीएसटी डाउन लाइन की घटना.

➡️: प्रयागराज- गंगानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,2 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार,अवैध पिस्टल, तमंचा के साथ किया अरेस्ट,दीवार उठाने को लेकर हुई थी 2 पक्षों में फायरिंग,तीन लोग गोली लगने से हुए थे गंभीर घायल,पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार,नवाबगंज के कठौआ पुल के पास से किया अरेस्ट.

➡️ हम सब जातिवार जनगणना की मांग कर रहे है. इस देश का कोई भी राज्य अगर ऐसा कर रहा है तो इस तरह के कदम का स्वागत होना चाहिए। अगर आप सबका साथ सबका विकास चाहते है तो जैसे बिहार सरकार ने पहल की है.वैसे ही बीजेपी सरकार देश में जातिवार जनगणना कराए।सपा विधायक पल्लवी पटेल का बयान

Share:

बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की सभी 1983 शाखाओं में मंगलवार को रहेगी हड़ताल।


 बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की सभी 1983 शाखाओं में मंगलवार को रहेगी हड़ताल।

Share:

एनसीपी ने पार्टी कार्यालय पर महात्मा गाॅधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाया गया

 लखनऊ। दारुल सफा न्यू विल्डिंग में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)के प्रदेश कार्यालय में आज 2 अक्टूबर 2023 के दिन स्वर्गीय महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन पर उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिराज मेंहदी साहब तथा संयोजक श्री पदम श्रीवास्तव, मंजू जी तथा पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया  और उनका प्रिय भजन गाया गया तथा बताए मार्ग पर चलने का शपथ लिया। 




Share:

लहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में बगावत के संकेत

 


*.पूर्व विधायक रसाल सिंह यादव ने चुनौती दी, उम्मीदवार नहीं बदला तो लड़ेंगे चुनाव.

*पंकज पाराशर छतरपुर

भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची में लहार विधानसभा क्षेत्र से अमरीश शर्मा का टिकट फाइनल होते ही 7 दिन बाद पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रसाल सिंह यादव ने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बगावती के संकेत दिए हैं। उन्होंने टिकट पर पुनर्विचार करने का अल्टीमेटम दिया है। पूर्व विधायक रसाल सिंह यादव ने कहा कि अगर 5 दिन में केंद्रीय नेतृत्व ने टिकट नहीं बदला तो चुनाव लड़ने का निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हमे चुनाव लड़ाने के पक्ष में थे लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व ने तीनों वरिष्ठ नेताओं को  दरकिनार कर दिया, भारतीय जनता पार्टी ने लहार विधानसभा क्षेत्र में 14 सर्वे करवाए थे। सभी में रसाल सिंह यादव का नाम था l उन्होंने  लगाया कि पैसे से टिकट तो मिल जाएगा बड़ी बात नहीं है, टिकट लेना। मिलता है तो मिलेगा पर पैसो से चुनाव नहीं जीता जा सकता।

Share:

जमीनी विवाद में 6लोगो की निर्मम हत्या,

 देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर ग्राम सभा के लेहड़ा टोले पर सोमवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव तथा दूसरे पक्ष से सत्यप्रकाश दुबे समेत दो पक्ष के 6 लोगो की निर्मम हत्या कर दी गयी जबकि एक बच्चे को गोरखपुर के लिए  रेफर किया गया। हत्या की सूचना मिलते ही गांव मे कोहराम मच गया सूचना मिलते ही मौके पर कमिश्नर अनिल धींगरा, आईजी जे रविन्द्र गौड़, डीएम अखंड प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा समेत दो जनपदों की पुलिस एवं भारी संख्या में पीएसी बल तैनात की गई है।

फतेपुर गांव के अभयपुर टोले के प्रेम  यादव दस वर्ष पूर्व लेहड़ा टोले के सत्यप्रकाश दुबे के भाई से लगभग दस बीघा जमीन बैनामा कराया था और विवाद चल रहा बताया जाता है कि उसका निस्तारण भी हुआ था। बताया जा रहा है कि  सोमवार सुबह प्रेम यादव  अपने मोटरसाइकिल से लेहड़ा टोले पर  सत्यप्रकाश दुबे के घर के निकट अपनी जमीन पर गये थे जहां वह रास्ते पर मोटरसाइकिल खड़ा कर खेत देखकर वापस हुए तो मोटरसाइकिल नहीं थी। मोटरसाइकिल के तलाश में  सत्यप्रकाश दुबे से वाद विवाद हो गया जहा पर एक पक्ष के लोगो ने प्रेम यादव की लोहे के हथियार और ईट से पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी, घटना की सूचना मिलते ही प्रेम यादव के परिजन के साथ अभयपुर टोले के लोग सत्यप्रकाश दुबे के घर पर  टूट पड़े और सत्यप्रकाश दुबे समेत 15 वर्ष दस्य वर्ष व 8 वर्ष के साथ पांच लोगों की हत्या कर दी मौके से एक 8 वर्ष का घायल बच्चा  गोरखपुर रेफर हुआ है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं।




Share:

दैनिक पंचांग व राशिफल:

  

                 श्री गणेशाय नम:


               दैनिक पंचांग 


☀ 02 - Oct - 2023


☀ पंचांग    

🔅 तिथि  तृतीया  07:38 AM

🔅 नक्षत्र  भरणी  06:24 PM

🔅 करण :

           विष्टि  07:38 AM

           बव  07:38 AM

🔅 पक्ष  कृष्ण  

🔅 योग  हर्शण  10:27 AM

🔅 वार  सोमवार  


☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    

🔅 सूर्योदय  05:53 AM  

🔅 चन्द्रोदय  07:48 PM  

🔅 चन्द्र राशि  मेष  

🔅 सूर्यास्त  05:47 PM  

🔅 चन्द्रास्त  08:43 AM  

🔅 ऋतु  शरद  


☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    

🔅 शक सम्वत  1945  शोभकृत

🔅 कलि सम्वत  5125  

🔅 दिन काल  11:53 AM  

🔅 विक्रम सम्वत  2080  

🔅पिंगल नाम संवत्सर 

🔅 मास अमांत  भाद्रपद  

🔅 मास  आश्विन  कृष्ण पक्ष 


☀ शुभ और अशुभ समय    

☀ शुभ समय    

🔅 अभिजित  11:26:43 - 12:14:16

☀ अशुभ समय    

🔅 दुष्टमुहूर्त  12:14 PM - 01:01 PM

🔅 कंटक  08:16 AM - 09:04 AM

🔅 यमघण्ट  11:26 AM - 12:14 PM

🔅 राहु काल  07:23 AM - 08:52 AM

🔅 कुलिक  02:36 PM - 03:24 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  09:51 AM - 10:39 AM

🔅 यमगण्ड  10:21 AM - 11:50 AM

🔅 गुलिक काल  01:19 PM - 02:48 PM

☀ दिशा शूल    

🔅 दिशा शूल  पूर्व  


☀ चन्द्रबल और ताराबल    

☀ ताराबल  

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद  

☀ चन्द्रबल  

🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ


🐏 मेष  (2 अक्टूबर, 2023)

आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है, साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है। फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करें। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

🐐 वृष 

आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा न उठाने दें। रोमांस आपके दिल पर क़ाबिज़ है। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। दूसरों की राय को ग़ौर से सुनें- अगर आप आज वाक़ई फ़ायदा चाहते हैं तो। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

👭 मिथुन 

परिवार के इलाज से जुड़े ख़र्चों में इज़ाफ़े को नकारा नहीं जा सकता है। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

🦀 कर्क 

आपका ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। वे लोग ख़ुशक़िस्मत हैं जो अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप उसे ख़त्म कर दें। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़रीदारी मज़ेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी इज़ाफ़ा होगा। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

🐆 सिंह 

अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। आपका काम दरकिनार हो सकता है- क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं हैं होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

🧛‍♀  कन्या )

बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और ख़ुशक़िस्मती का जश्न मनाएँ। उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे।

⚖️ तुला  (2 अक्टूबर, 2023)

भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। आप पाएंगे कि आज लंबे वक़्त से अ‍टके कई सारे छोटे-छोटे, लेकिन अहम काम आप निबटाने में क़ामयाब हो रहे हैं। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें।

🦂 वृश्चिक 

आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। ग़ैर-ज़रूरी चीज़ों पर रुपये ख़र्च कर आप अपने जीवन-साथी को नाराज़ कर सकते हैं। मुमकिन है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। कार्यक्षेत्र में आप ख़ुद को ख़ास महसूस करेंगे। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।

🏹 धनु 

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।

🐊 मकर 

आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें- नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह थोड़ा मुश्किल वक़्त है।

🍯 कुंभ 

स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी।

🐬 मीन  (2 अक्टूबर, 2023)

आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा।

Share:

समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव (98) का निधन मंगलवार को पैतृक आवास पर हुआ।

 शोक समाचार


इटावा।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव (98) का निधन रविवार को पैतृक आवास पर हुआ।


सैफई गांव में पैतृक आवास पर हुआ हैं निधन


भाई के निधन की खबर मिलते ही सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव नई दिल्ली से सैफई के लिए चल दिए हैं।


शिवपाल सिंह यादव भी लखनऊ से सैफई के लिए रवाना हो गए है।


आज सुबह 10  बजे अंतिम संस्कार सैफई में होगा

Share:

जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या:पूर्व जिला पंचायत सदस्य का शव मिला पर परिजनों ने दूसरे परिवार के 5 लोगों को मार डाला

 ब्रेकिंग न्यूज।

*6 लोगों की हत्या: पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात, मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद

*घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के साथ ही पीएसी मौके पर पहुंच गई है।

देवरिया। रुद्रपुर में दिल दहलाने वाली वारदात हुई। यहां जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या कर दी गई। 5 मृतक एक परिवार के हैं जबकि एक दूसरे पक्ष का है। जघन्य हत्याकांड जमीनी विवाद को लेकर बताया जा रहा है। वारदात रुद्रपुर के फतेहपुर गांव की है। एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तनाव को देखते हुए पीएसी भेजी जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गांव में एक जमीन को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह प्रेम यादव का शव गली में पड़ा मिला। उनकी गला काटकर हत्या की गई थी। हत्या किसने की यह स्पष्ट नहीं था। लेकिन, यादव परिवार का शक सत्य प्रकाश दुबे पर गया।

इससे आक्रोशित प्रेम यादव के परिजनों ने सुबह 7.30 बजे सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला कर दिया। बंदूक-तमंचा और गड़ासा लेकर घर में घुस गए। दुबे के परिवार में जो सामने आया उसकी हत्या करते चले गए। पहले गला काटा फिर गोली मारी। ताकि, बचने की कोई उम्मीद न रह जाए।





       हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी किरन, बेटी सलोनी, नंदनी और बेटा गांधी को मार डाला। सत्य प्रकाश दुबे के परिवार में अब सिर्फ 8 साल का एक बेटा बचा है। उसका नाम अनमोल है। हमलावरों ने उसको भी बुरी तरह मारा है। उसकी हालत गंभीर है। गोरखपुर बीआरडी मेडिकल के लिए उसको रेफर किया गया है।पुलिस मौके से शवों को हटवा रही है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है।6 लोगों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचीं। क्योंकि, मामला दो जातियों के बीच है। ऐसे में गांव में तनाव ज्यादा है।

Share:

रविवार, 1 अक्टूबर 2023

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मियों का महारैली आज, भरें हुंकार

 



*अन्ना रैली के बाद सबसे बड़ी रैली 



 पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर देशभर के केंद्रीय व राज्य सरकार के कर्मचारी हुंकार भरें दिल्ली के रामलीला मैदान में आज  महारैली में शक्ति प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव डालेंगे।


इस रैली में  कर्मचारी विरोध-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से अपनी मांग किए। कर्मचारियों ने  कहा कि पेंशन कोई खैरात नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों का अधिकार है। इसे ले कर रहेंगे। सरकार को हमारी मांगों को माननी होगी, अन्यथा अगामी चुनाव में कर्मचारियों का वोट उसी पार्टी को जाएगी जो पुरानी पेंशन लागू करेंगा। एक जनवरी 2004 के बाद सरकारी सेवा में आये केंद्र व राज्य सरकार के कर्मियों में नई पेंशन योजना के खिलाफ काफी रोष देखने को मिला है। सेवानिवृत्ति के बाद अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित है क्योंकि जो युवा साथी सरकारी सेवा में 2004 के बाद भर्ती हुए है उनको पुरानी पेंशन योजना से वंचित रखा गया है। नई पेंशन योजना उन पर जबरन थोपी गई है, जिससे लाखों कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में हो गया है।

   कर्मचारियों ने  कहा कि केंद्र   सरकार  हमारी मांगों को अनदेखा नहीं कर सकती। आगामी चुनाव में  वोट उसी पार्टी को जाएगा जो पुरानी पेंशन लागू करेगा। पेंशन अधिकार महारैली में केन्द्र, राज्य, रेलवे, शिक्षक, रक्षा, पूर्व अर्ध सैनिक बल एवं अन्य सरकारी कर्मचारी के साथ-साथ अन्य संगठनों के सरकारी कर्मचारी पहुंचें। पुरानी पेंशन नीति एक कर्मचारियों का मूल अधिकार है और ये अधिकार सरकार छीन नही सकती। सरकार अभी भी नही संभली तो भारत बंद के दौरान पूरे देश का संचालन ठप हो जायेगा।

 1 जनवरी, 2004 के बाद सरकारी सेवा में आये कर्मचारियों के लिए न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) एक छलावा साबित हुई है। जो भी कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनके साथ भारी अन्याय हो रहा है।


Share:

पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान के तहत किया श्रम दान, फेमस इनफ्लुएंसर के साथ सफाई करते हुए

   



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 1 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रमदान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के सोनीपत में रेसलर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंकित बैयनपुरिया के साथ मिलकर सफाई अभियान में अपना सहयोग दिया है। अंकित बैयनपुरिया 75 डे हार्ड चैलेंज को पूरा करने वाले इनफ्लुएंसर हैं।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने उसी वर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि अपने आसपास की जगह को साफ रखने में मदद करें। इसके साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर सजग रहने की अपील भी की गई थी। हर वर्ष गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती से एक दिन पूर्व एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा आज जब देश स्वच्छता पर ध्यान दे रहा है तो इस मौके पर मैं और अंकित बैयनपुरिया ने भी ऐसा ही किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के अलावा इसमें फिटनेस और खुशहाली को भी शामिल किया गया है। यह पूरी तरीके से स्वच्छ और स्वस्थ भारत के संबंध में है। बता दें कि इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाडू लेकर सफाई अभियान में अपना योगदान देते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री के गले में एक गमछा भी लिपटा हुआ है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

     वीडियो की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी को कहते हुए सुना गया, राम राम सारेया ने। इसके बाद वह अंकित से बातचीत करते हैं और उनका हाल-चाल लेते हैं। वह अंकित से कहते हैं कि आज हम आपसे कुछ सीखेंगे। उसके बाद दोनों सफाई करने में जुट जाते हैं। इसके बाद दोनों ने मिलकर सफाई अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले अनिल के साथ झाड़ू लगाई और उसके बाद कूड़ा भी उठाया। बता दें कि दोनों ने सफाई करने के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत की जिसमें फिटनेस, स्वच्छता, जी20 सम्मलेन, सोशल मीडिया, स्पोर्ट्स भी शामिल है।

      बता दें कि केंद्र सरकार ने 15 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान को शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य है कि स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा दिया जाए। इसका उद्देश्य है कि हर भारतीय नागरिक को भारतीय स्वच्छता लीग 2.0, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर और स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाए।  

Share:

एक तारीख एक घंटा चला सफाई अभियान, रामनगरी को लोगों ने श्रमदान कर लोगों ने स्वच्छ और सुंदर नगरी बनाने का लिया संकल्प


अयोध्या।

स्वच्छता ही सेवा सुन्दर रामनगरी " कार्यक्रमों की श्रृंखला में "एक घंटा एक तारीख" कार्यक्रम के तहत पूरे शहर में लोगों ने जगह- जगह सफाई अभियान चलाया गया 

अयोध्या। दो अक्टूबर यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रमों की श्रृंखला में "एक घंटा एक तारीख" कार्यक्रम के तहत पूरे शहर में लोगों ने जगह- जगह सफाई अभियान चलाया गया। रविवार को सुबह 10 बजे सभी वार्डों में एक साथ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। इस अभियान में नेता, अधिकारी और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।




    महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर स्वरूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस महाभियान में निगम के साथ आमजन की भी शामिल हो रहे है। सभी का संकल्प है कि रामनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए।

जिले में राम की पैड़ी से अभियान की शुरूआत हुई। सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी समेत अनेक भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अभियान में शामिल होकर एक घंटे की सफाई कर श्रमदान दिया। इस दौरान लोगों ने राम नगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प भी लिया।

Share:

महात्मा गाॅधी के 154वीं जयन्ती के अवसर ‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा‘ कार्यक्रम के तहत पारिजात वृक्ष परिसर व पर्यावरण पार्क में एक घण्टे स्वच्छता के लिये किया गया श्रमदान


*मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या/नोडल अधिकारी स्वच्छता अभियान व जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता के लिये किया गया श्रमदान,

सुलतानपुर।


महात्मा गाँधी के 154वीं जयन्ती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए तथा *‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा‘* के अन्तर्गत एवं भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के क्रम में दिनांक 01.10.2023 को पूर्वान्ह 10 बजे से ‘‘एक घण्टे स्वच्छता के लिये श्रमदान करें‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत *मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या/नोडल अधिकारी स्वच्छता अभियान गौरव दयाल, जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक* सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण- भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 आर0ए0 वर्मा, भाजपा विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रवीन अग्रवाल द्वारा पौराणिक पर्यटन स्थल पारिजात वृक्ष परिसर, सिविल लाइन सुलतानपुर, पर्यावरण पार्क में स्वच्छता व साफ-सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत  मण्डलायुक्त सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों व  जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं छाडू़ लगाकर परिसर की साफ-सफाई की गयी। मण्डलायुक्त द्वारा पर्यावरण पार्क को स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाये रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क में आने वाले लोगों को खाद्य सामग्री जैसे-पानी की बोतल, पाॅलिथीन सहित इत्यादि के लाने पर एक निश्चित धनराशि जमा कराकर उन्हें टोकन दिया जाय, पार्क का भ्रमण करने के पश्चात वापस जाने वाले लोगों द्वारा निष्प्रयोज्य पानी की बोतल, पाॅलिथीन आदि जमा करने पर धनराशि वापस कर दी जाय। इससे पार्क में किसी भी प्रकार की गन्दगी नहीं होने पायेगी। कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा ‘‘एक घण्टे स्वच्छता के लिये श्रमदान किया गया। इस प्रकार पारिजात वृक्ष परिसर व पर्यावरण पार्क का साफ-सफाई अभियान सम्पन्न हुआ। इसी प्रकार जनपद के सभी ग्राम सभाओं, नगर निकायों, विकास खण्डों, तहसीलों व स्वयं सेवी संगठनों द्वारा महात्मा गाॅधी के 154वीं जयन्ती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए तथा ‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा‘ के अन्तर्गत एवं भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के क्रम में दिनांक 01.10.2023 को पूर्वान्ह 10 बजे से ‘‘एक घण्टे स्वच्छता के लिये श्रमदान‘‘ किया गया। इसी प्रकार सभी सरकारी कार्यालयों, जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत श्रमदान किया गया। इस अवसर पर समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे‼️

Share:

मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा घोटाला, नगर पालिका परिषद छतरपुर में हुआ उजागर: प्रधानमंत्री आवास योजना में करोड़ों रुपए का फर्जी भुगतान

 


*प्रमुख सचिव व आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल ने सीएमओ पर एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश, कई उपयंत्री व सीएमओ जा सकते जेल

*पंकज पाराशर छतरपुर

मध्य प्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार में लगातार एक से एक बड़े घोटाले निकलकर सामने आ रहे

घोटालों का दाग लगने के कारण आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बेहद मुश्किल हालातो का सामना करना पड़ रहा है l मध्य प्रदेश के कई अलग अलग जिलों में करोड़ों रुपए के घोटाले अभी तक उजागर हो चुके हैं।

सागर संभाग में अभी तक का सबसे बड़ा घोटाला छतरपुर जिले से नगर पालिका परिषद छतरपुर में निकलकर सामने आया है l कई उच्च स्तरीय जांचों में पाया गया है कि नगर पालिका परिषद छतरपुर में कई सैकड़ा आवास के नाम पर करोड़ों रुपए का फर्जी भुगतान किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के नाम पर अधिकारियों ने राशि निकाल ली, जब इसकी जांच हुई तो अधिकारियों को मौके पर ना तो कोई भवन बना मिला और ना ही किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य मिल रहा है। आखिर इतनी बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास कहां चोरी हो गए।

करोड़ों रुपए के फर्जी भुगतान की शिकायत छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चतुर्वेदी के द्वारा की गई थी, मध्य प्रदेश शासन ने शिकायतों पर संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की और जांच कमेटी ने पाया कि नगर पालिका परिषद छतरपुर के अंतर्गत कई सैकड़ा प्रधानमंत्री आवास बनाए गए यह ना तो जमीन पर मिल रहे हैं व उनके नाम पर भुगतान कर लिया गया। बहुतसा भुगतान अधिकारियों के द्वारा निकाल लिया गया, जिस कारण सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नगरीय प्रशासन व विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल को भेजी प्रमुख सचिव व आयुक्त के द्वारा आदेश जारी किए गए कि सीएमओ और संबंधित उपयंत्री जिन्होंने डीपीआर तैयार की, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करें एवं उनसे शासन की राशि की वसूली की जाएगी।

Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789