Good Daily News...


बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

अब तक का मुख्य समाचार




➡️लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, सीएम के गोरखपुर दौरे का चौथा दिन आज, आज दौरे के चौथे दिन सुबह करेंगे पूजा अर्चना, उसके बाद CM लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे बस्ती पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ करेंगे बैठक, सिद्धार्थनगर-संतकबीरनगर के अफसर वर्चुअलरुप से जुड़ेंगे, महर्षि वशिष्ठ मेडिकल का निरीक्षण करेंगे सीएम, आर्य समाज के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे सीएम।


➡️लखनऊ- राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल का आज का कार्यक्रम, 4 अक्टूबर को होगा रविंद्रालय में कार्यक्रम, 15 वर्ष पूरे होने पर कौंसिल का कार्यक्रम, कार्यक्रम के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का होगा आयोजन, भविष्य की राजनैतिक रणनीति पर होगी चर्चा , कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी रहेंगे मौजूद।


➡️लखनऊ- आईएस का आतंकी पकड़े जाने का मामला, आतंकी के मकान मालिक से हो रही पूछताछ, संदिग्ध आतंकी मोहम्मद रिजवान हुआ है गिरफ्तार, राजधानी के सआदतगंज के मकान में रह रहा था, रेंट अग्रीमेंट किया मगर पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया, रिजवान के साथ पत्नी व तीन बच्चे भी रहते थे, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी को किया गिरफ्तार। 


➡️लखनऊ- एलडीए वरिष्ठ नागरिकों को देगा बेहतर सेवाएं, गोमतीनगर के विराज खंड में सेकेंड इनिंग होम्स बनाएगा, वरिष्ठ नागरिकों को 10 साल तक मेंटनेंस शुल्क नहीं, एलडीए की आज होने वाली है बोर्ड बैठक, सेकेंड इनिंग होम्स बनाने सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा।


➡️लखनऊ- एलएलबी के छात्र को किया ब्लैकमेल, वीडियो कॉल पर छात्र को बातों में उलझाया, वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बनाई, वीडियो वायरल की धमकी देकर 77 हज़ार रुपये वसूले,पीड़ित छात्र ने BBD थाने में FIR कराई दर्ज, साइबर क्राईम सेल की मदद से पुलिस जांच में जुटी। 


➡️मेरठ- बाइकों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, कंटेनर में आग लगने से हाइवे पर मचा हड़कंप, कंटेनर में 50 से 70 बाइकें थी खड़ी, आग लगने से लाखों की बाइकें जलकर हुई खाक, बाइकों से भरा कंटेनर शोरूम जा रहा था , ड्राइवर व हेल्पर ने कंटेनर से कूद कर बचाई जान, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने पाया काबू, थाना दौराला के दिल्ली देहरादून हाईवे का मामला।


➡️फर्रुखाबाद- मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने की मारपीट, मारपीट के दौरान जमकर चलाये ईट पत्थर , ईट लगने से बुजुर्ग हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने बुजुर्ग को किया मृत घोषित.परिजनों ने दबंगो पर लगाया मारने का आरोप , कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवरई वरियार दुर्गा कॉलोनी का मामला।


➡️फ़िरोज़ाबाद- गिफ्ट शोरूम बिल्डिंग में लगी भीषण आग,बिल्डिंग में करीब 10 से 15 लोग फंसे, फायर विभाग व पुलिस को दी गई घटना की सूचना, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम, समय रहते पाया गया आग पर काबू, सूचना पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे, थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्लागंज इलाके की घटना।


➡️प्रतापगढ़- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतापगढ़ दौरा आज, 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, 4 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव करेंगे समापन, 5 अक्टूबर को अखिलेश यादव शिविर को करेंगे संबोधित, GIS मैदान में सपा कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत।


➡️दिल्ली- उत्तराखंड सीएम धामी का आज का कार्यक्रम, दिल्ली दौरे पर है सीएम पुष्कर सिंह धामी, निवेशकों के साथ बैठक करेंगे सीएम धामी, सीएम धामी आज दिल्ली में रोड शो भी करेंगे , सीएम पुष्कर सिंह धामी आज एमओयू करेंगे।


➡️दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को लेकर की टिप्पणी, ED प्रतिशोधी नहीं हो सकती- सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी के समय ईडी आरोपी को कारण बताएगी- कोर्ट,गिरफ्तारी का आधार लिखित रूप में बताना होगा- कोर्ट।


➡️दिल्ली- राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ईडी के छापे, संजय सिंह के दिल्ली स्थित सांसद आवास पर छापे, ईडी की टीम ने सांसद के आवास पर मारा छापा, आम आदमी पार्टी से सांसद है संजय सिंह, संजय सिंह के करीबी पर चल रही छापेमारी की कार्रवाई।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

  रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पचलड़ी में संचालित अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789