#अमेठी: संजय गांधी हॉस्पिटल के बाहर एक हफ्ते से अनवरत धरने पर बैठे ये कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि अस्पताल खोला जाए।एक मौत के कारण पूरे हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है,450 कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं।
➡️: नगर विकास मंत्री ने नगर पालिका परिषद दादरी में सफाई मित्रों के सम्मान में आयोजित समरोह में शिरकत की*पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया*
➡️: JustIn | TMC पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा- 'आंकड़ा दिखाता है कि केंद्र सरकार की तरफ से पश्चिम बंगाल के विकास में कोई कमी नहीं रखी गई है. तो ऐसा क्या हुआ कि पश्चिम बंगाल में चल रहे भ्रष्टाचार पर लीपा-पोती करने के लिए ममता बनर्जी को अपने कुछ भ्रष्ट सांसद और नेताओं को दिल्ली भेजना पड़ा?'
➡️: दिल्ली
➡केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान
➡'प. बंगाल में एक के बाद एक घोटाला हो रहे हैं'
➡'वहां की सीएम जांच में धरने पर बैठ जाती हैं'
➡'जांच में व्यवधान डालने के लिए धरने पर बैठ जाती हैं'
➡'भ्रष्ट सांसद को हवाई जहाज से दिल्ली भेजा जाता है'
➡आरोप है मनरेगा में पैसा नहीं दिया जाता है- अनुराग
➡'14 हजार 985 करोड़ यूपीए की सरकार में मिला'
➡'एनडीए सरकार में 54 हजार 150 करोड़ मनरेगा में मिला'
➡️: RAS-प्री एग्जाम के लिए 6 लाख 96 हजार 969 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। लेकिन, नहीं पहुंचे 2 लाख 39 हजार 12 कैंडिडेट्स। आयोग का कहना है कि हर कैंडिडेट के हिसाब से आयोग 100 रुपए खर्च करता है। ऐसे में आयोग को 2 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया।
➡️: मुजफ्फरनगर
➡केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान का बयान
➡पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति चाहता है- संजीव
➡अलग राज्य पश्चिम उत्तर प्रदेश बने- संजीव बालियान
➡हाईकोर्ट और राजधानी हमसे दूर है- संजीव बालियान
➡‘केंद्र ने गोरखपुर को दिया एम्स यहां तो नहीं है एम्स’
➡गोरखपुर तक हम और आप नहीं जा सकते- संजीव
➡उत्तराखंड के देहरादून एम्स में जा सकते हैं- संजीव
➡️: बिहार सरकार द्वारा जातीगत जनगणना की रिपोर्ट जारी करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह "जातीय जनगणना बिहार की गरीब जनता में भ्रम फैलाने के सिवा कुछ नहीं है। नीतीश कुमार के 15 साल और लालू यादव के 18 साल के अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए था कि उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीबों का क्या उद्धार किया, कितने लोगों को नौकरी दी। यह रिपोर्ट भ्रम के अलावा कुछ नहीं।"
➡️: 'राजस्थान के नौजवानों के साथ जो धोखा किया गया है भाजपा उसकी तह तक जाएगी.. यहां के पेपर लीक माफिया का पाताल में भी जाकर हिसाब किया जाएगा..
मैं आपको भरोसा देता हूं नौजवानों के भविष्य के साथ जिसने खिलवाड़ किया है ऐसे पेपर लीक माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा, कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी' - प्रधानमंत्री नरेंद्र
➡️: Punjab | ''हमारी नियत साफ है इसलिए जो पंजाब में 75 वर्षों में नहीं हुआ, हमने डेढ़ साल में कर दिखाया'' - CM अरविंद केजरीवाल
👉''अगर भगवंत मान सरकार डेढ़ साल में अच्छे स्कूल और अस्पताल बना सकती है तो 75 वर्षों से क्यों नहीं बनाए गए, पंजाब का खजाना लूट कर इन नेताओं ने कमाया है पैसा''पंजाब दौरे पर केजरीवाल ने चेतावनी देते हुए कहा, ''एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे, जितना आपका पैसा चोरी किया है उसके गले में हाथ डाल कर सारा पैसा वापस लाएंगे''
➡️:अब बिहार में बो होगा जो 15 साल लालू जी और 25 साल से नीतीश कुमार नही कर पाए विकास
अब बिहार बनेगा देश का सबसे ज्यादा विकसित प्रदेश //अब बिहार की होगी सबसे ज्यादा GDP//सारे उद्योगपति अब बिहार में करेंगे इन्वेस्टमेंट अब बिहार के लोगो को बिहार में ही मिलेगी नौकरि
अब बिहार में कोई भूखा नही रहेगा
सही कहा ना नीतीश बाबू
जो 25 साल में नही कर पाए बो अब करेंगे आप
➡️: महोबा- महोबा में भाकियू टिकैत की किसान पंचायत कल,किसानों के साथ कलेक्ट्रेट में करेंगे किसान पंचायत,जिलाध्यक्ष राम खिलावन शुक्ला करेंगे किसान पंचायत,किसानों की समस्याओं को लेकर करेंगे किसान पंचायत,डीएम कार्यालय में सुबह 11 बजे करेंगे विरोध प्रदर्शन.
➡️: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. मणि पर्वत पर लगाए जाने वाले पहले श्रीराम स्तंभ को राजस्थान से अयोध्या लाने पर कारसेवकपुरम में पूजन अर्चन किया गया.
➡️: बस्ती- ट्रेन के इंजन से टकराने के बाद महिला की मौत,महिला की अचानक ट्रैक पर आ जाने से हुई मौत,सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,अज्ञात मृतक महिला की पुलिस कर रही पहचान,गौर क्षेत्र के गौर बीएसटी डाउन लाइन की घटना.
➡️: प्रयागराज- गंगानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,2 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार,अवैध पिस्टल, तमंचा के साथ किया अरेस्ट,दीवार उठाने को लेकर हुई थी 2 पक्षों में फायरिंग,तीन लोग गोली लगने से हुए थे गंभीर घायल,पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार,नवाबगंज के कठौआ पुल के पास से किया अरेस्ट.
➡️ हम सब जातिवार जनगणना की मांग कर रहे है. इस देश का कोई भी राज्य अगर ऐसा कर रहा है तो इस तरह के कदम का स्वागत होना चाहिए। अगर आप सबका साथ सबका विकास चाहते है तो जैसे बिहार सरकार ने पहल की है.वैसे ही बीजेपी सरकार देश में जातिवार जनगणना कराए।सपा विधायक पल्लवी पटेल का बयान






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें