Good Daily News...


गुरुवार, 20 अगस्त 2026

ईंट-भट्ठों पर श्रमिकों की सुरक्षा और श्रम कानूनों के अनुपालन के निर्देश



श्रम विभाग देवरिया द्वारा ईंट-भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों के हितों एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोनूघाट क्षेत्र स्थित मिश्रा ईंट उद्योग एवं गणेश ब्रिक्स इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया गया। सहायक श्रम आयुक्त स्कंद कुमार एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान भट्ठा संचालकों को श्रम कानूनों एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए समुचित व्यवस्था, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने को कहा। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में बाल श्रमिकों से कार्य न कराया जाए तथा गर्भवती महिलाओं से भी कार्य न कराया जाए। श्रमिकों के साथ किसी प्रकार का शोषण न हो और उन्हें श्रम कानूनों के तहत देय सुविधाएं एवं अधिकार उपलब्ध कराए जाएं।

भट्ठा संचालकों को श्रमिकों से संबंधित सभी आवश्यक रजिस्टर एवं अभिलेख अद्यतन रखने तथा निरीक्षण के दौरान मांग किए जाने पर उन्हें प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। श्रमिकों की पहचान, रोजगार एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का भी समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने को कहा गया।

सहायक श्रम आयुक्त स्कंद कुमार ने जनपद के सभी ईंट-भट्ठा स्वामियों एवं संचालकों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के संबंध में लागू श्रम कानूनों एवं शासन के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। बाल श्रम की रोकथाम, श्रमिकों की सुरक्षा तथा कार्यस्थल पर निर्धारित मानकों के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

सभी ईंट-भट्ठा संचालकों से यह भी अपील की गई कि अपने यहां कार्यरत पात्र निर्माण श्रमिकों का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

       श्रम विभाग ने स्पष्ट किया कि श्रमिकों के पंजीकरण, सुरक्षा, कल्याण एवं श्रम कानूनों के अनुपालन को लेकर ईंट-भट्ठों का निरीक्षण एवं निगरानी आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मुख्य विकास अधिकारी ने की विद्युत एवं इस जुड़े कार्य आवश्यकताओं के विभागों की समीक्षा बैठक

   *दिए आवश्यक निर्देश*   देवरिया 20  अगस्त । कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत कार्य आवश्यकताओ वाले विभागों की आवश्यक बैठक मुख्य विकास अधिकारी ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789