वाराणसी। वाराणसी एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ का एक यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाने वाला था। यात्री के पास पिस्टल और मैगजीन थी, जिसे उसने एयरपोर्ट पर नियमानुसार डिक्लेयर किया था।
इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली पहले जमीन से टकराई और उसके बाद पास खड़े एक युवक और महिला को जा लगी। घटना में महिला की जांघ और युवक के हाथ में गोली लगी है। गोली चलने की आवाज से एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
घायल दोनों लोगों को तत्काल हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिस्टल से गोली किन परिस्थितियों में चली।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें