Good Daily News...


गुरुवार, 20 अगस्त 2026

डीएम ने अनुसूचित जाति छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

 



 देवरिया, 20 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज पूर्वाह्न नाथनगर स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे छात्रों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।

         जिलाधिकारी ने छात्रावास में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रह रहे युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी समुचित रूप से सुनिश्चित की जाए।

        जिलाधिकारी ने छात्रावास में रह रहे बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक एवं समर्पित रहने तथा उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन और मेहनत के साथ प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी तेज

  आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों जैसे खोया, घी, पनीर, छेना, क्रीम आदि के निर्माण...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789