ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 23 अगस्त 2026*
*रविवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी - 28:20 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* मूल - 17:45 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* वणिज - 15:13 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* विश्कुम्भ - 18:14 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 05:54
*🌄सूर्यास्त-* 18:53
*🌙चन्द्रोदय-* 15:50
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 17:15 से 18:53
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 श्रावण सुदी एकादशी 28:20 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पुत्रदा / पवित्रा एकादशी व्रत , वरद् लक्ष्मी व्रत , श्री श्यामबाबा जागरण , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 17:45 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 17:45 तक , विघ्नकारक भद्रा 15:10 से 28:19 तक , सूर्य सायन कन्या में 07:59 , मूल संज्ञक नक्षत्र 17:45 तक, शक भाद्रपद प्रारम्भ , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , शरद् ऋतु प्रारम्भ , झूलन यात्रा प्रारम्भ , आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री श्री टंगुरि प्रकाशम पंतुलु जयंती भारतीय मौसम विज्ञानी श्री अन्ना मणि जयन्ती (107वीं) , अमर शहीद श्री गुलाब सिंह लोधी जी बलिदान दिवस , पद्मश्री से सम्मानित डॉ. राम दयाल मुंडा जी जयंती , राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारत (National Space Day INDIA) , न“राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस” ईरान व दास व्यापार और इसके उन्मूलन की याद के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (यूनेस्को)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 श्रावण सुदी द्वादशी पूर्णरात्रि , श्री श्याम बाबा द्वादशी , श्री दामोदर द्वादशी , श्रावण का अन्तिम सोमवार व्रत , वंजुली महाद्वादशी व्रत , पुत्रदा / पवित्रा एकादशी व्रत (पंचांग भेद से , वैष्णव यानी साधु संन्यासी आदि के लिए ) , श्री विष्णु पवित्रारोपण , आज से भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा तक दधित्याग व्रतारम्भ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*न ही कश्चित् विजानाति*
*किं कस्य श्वो भविष्यति।*
*अतः श्वः करणीयानि*
*कुर्यादद्यैव बुद्धिमान् ॥*
*अर्थात्👉*
_कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है ॥_
*23 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1711 - एडमिरल होवेंदें वॉकर सेंट लॉरेंस पहुंचे।
1821 - मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की। "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
1839 - ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
1850 - वॉर्सेस्टर के मैसाचुसेट्स में पहली अमेरिकी राष्ट्रीय महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया।
1853 - सबसे पहला वास्तविक अंतरराष्ट्रीय मौसम संगठन ब्रसेल्स बेल्जियम में स्थापित किया गया।
1866 - प्राग की संधि ओस्ट्रो-प्रशियाई युद्ध समाप्त किया गया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जापान ने जर्मनी के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1939 - तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1942 – स्टलिन्ग्रेड युद्ध की सबसे भयावह लड़ाई सोवियत संघ और जर्मनी के मध्य हुई।
1947 - वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
1960 – विश्व का सबसे बड़ा मेंढ़क (3.3 किलो) पकड़ा गया।
1976 - चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
1979 - ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
1990 - पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।
1990 - आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 - सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को सौंपी गई।
1997 - सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
1999 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।
2000 - केन्या के मोरेन्डट शहर में जॉन एन्थनी कैसर की (रोमन कैथोलिक पादरी थे) हत्या कर दी गई।
2002 - संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका।
2002 - इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बन्द करने की धमकी दी।
2003 - ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये ।
2003 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
2004 - अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने।
2004 - चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फ़िश को हराकर ओलम्पिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया।
2005 - ठांस पेरू उड़ान पुकलपा पेरू के पास 204 क्रैश हुई जिसमे 41 लोगों की मौत हुई।
2007 - यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं।
2007 - पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
2008 - झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।
2011 – चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
2012 - राजस्थान में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।
2013 - लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।
2019 - ईरान ने स्वदेशी रूप से निर्मित हवाई सुरक्षा प्रणाली बावर-373 का अनावरण किया, यह अनावरण ईरान के “राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस” के अवसर पर किया गया।
2019 - राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने नई दिल्ली में दयालुता पर पहले विश्व युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2019 - पर्यावरणविदों की चेतावनी के बावजूद रूस ने आर्कटिक क्षेत्र में दुनिया का पहला तैरता परमाणु रिएक्टर लांच किया।
2020 - रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित आर्मी-2020 इंटरनेशनल मिलिटरी एंड टेक्निकल फोरम में लगे भारतीय पवेलियन का उद्घाटन हुआ। यह फोरम रूस के रक्षा मंत्रालय ने आयोजित किया जो 23 से 29 अगस्त तक चला।
2020 - सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको ने चीन के साथ 10 अरब डालर की डील को निलंबित किया।
2020 - महात्मा गांधी के एक चश्मे की सदी की सबसे बड़ी नीलामी ब्रिटेन में की गई, जिसे अमेरिका के एक शख्स ने 2,60,000 पौंड में खरीदा।
2021 - भारतीय नौसेना तथा फिलीपींस की नौसेना के बीच सामुद्रिक साझेदारी युद्धाभ्यास किया।
2021 - वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना का उद्घाटन किया।
2021 - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में भारत के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन किया।
2021 - भारतीय सेना के चयन बोर्ड ने पांच महिला अफसरों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत करने के ऐतिहासिक फैसला को मंजूरी दी।
2022 - दुश्मन को चकमा देने में माहिर मिसाइल VL-SRSAM का डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने सफल परीक्षण किया।
2022 - पाकिस्तान ने 15वां संविधान संशोधन विधेयक वापस लिया।
2023 - चंद्रयान -3 ने शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक नरम सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया।
2023 - जी-20 संस्कृति कार्य-समूह की चौथी बैठक वाराणसी में शुरू हुई।
2023 - भारत स्वच्छ वायु शिखर सम्मेलन बेंगलुरू में शुरू हुआ।
2023 - एलसीए तेजस ने गोवा तट से स्वदेशी अस्त्र बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2023 - रूस में हुआ प्लेन क्रैश, प्रिगोजिन समेत 11 लोग मारे गए। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
2023 - मिजोरम के सैरांग में निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढहने से लगभग 26 लोगों की मौत हुई।
2023 - थाई प्रॉपर्टी टायकून श्रेथा थाविसिन को थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।
2024 - नेपाल में भारतीय यात्री बस नदी में गिरने से 41 लोगों की मौत हुई।
2025 - उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से एक की मौत व 80 घरों में 2 फीट तक मलबा भर गया।
*23 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1762 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म हुआ।
1872- टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री।
1875- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक।
1883 - रामचंद्र कृष्ण प्रभु - गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।
1902 - एच॰ वी॰ आर॰ आयंगर भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर।
1918 - गोविंद विनायक करंदीकर मराठी के प्रसिद्ध लेखक थे।
1918 - अन्ना मणि एक भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक थीं।
1923- बलराम जाखड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1943 - मिस वर्ल्ड खिताब से सम्मानित प्रथम भारतीय महिला: रीता फारिया।
1944 – भारतीय फिल्मों की मशहूर हिरोइन सायरा बानो का जन्म हुआ।
1955 - सुखदेव नंदाजी काले - नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1968 - कृष्ण कुमार कुन्नथ " केके " नाम से प्रख्यात एक सफल भारतीय पार्श्व गायक रहे।
1988 - वाणी कपूर - बॉलीवुड की एक अभिनेत्री और मॉडल।
*23 अगस्त को हुए निधन👉*
1975- विनायकराव पटवर्धन- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक ।
1994 - आरती साहा - भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।
2003 - . एन. मूर्तिराव कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
2013 - डॉ॰ रघुवंश सहाय वर्मा हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक थे।
2018 - कुलदीप नैयर - भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।
2019 - अमेरिका के अरबपति उद्योगपति डेविड कोच (79) का निधन हुआ।
2023 - वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत हुई।
2023 - अफ्रीकी रग्बी यूनियन प्लेयर थ्यून्स' स्टॉफ़बर्ग (68) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी जैज़ गिटारवादक रसेल मेलोन (60) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2025 - अयोध्या राजघराने के मुखिया और 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' के सम्मानित ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा (71) का निधन हुआ।
*23 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 शरद् ऋतु प्रारम्भ।
🌟 आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री श्री टंगुरि प्रकाशम पंतुलु जयंती।
🌟 भारतीय मौसम विज्ञानी श्री अन्ना मणि जयन्ती (107वीं)।
🌟 अमर शहीद श्री गुलाब सिंह लोधी जी बलिदान दिवस।
🌟 पद्मश्री से सम्मानित डॉ. राम दयाल मुंडा जी की जयंती।
🌟 *राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारत (National Space Day INDIA)*।
🌟 “राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस” ईरान।
🌟 दास व्यापार और इसके उन्मूलन की याद के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (यूनेस्को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।






.png)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें