देवरिया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, जनपद देवरिया की ओर से 23 अगस्त 2026 को नदियों के जलस्तर एवं वर्षा की रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार जिले में औसत वर्षा करीब 04 मिलीमीटर दर्ज की गई।
रिपोर्ट में घाघरा, राप्ती, गुर्रा और छोटी गंडक नदियों के जलस्तर का विवरण दिया गया है। घाघरा नदी का जलस्तर 67.45 मीटर, राप्ती का 67.60 मीटर, गुर्रा का 68.25 मीटर और छोटी गंडक का 62.45 मीटर दर्ज किया गया। संबंधित रिपोर्ट में नदियों के खतरे के स्तर, पूर्व उच्चतम बाढ़ स्तर और वर्तमान जलस्तर की तुलना भी की गई है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा लगातार नदियों के जलस्तर और वर्षा की निगरानी की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें