नई दिल्ली। चार साल से कम उम्र के बच्चों को Chlorpheniramine Maleate और Phenylephrine वाली FDC दवाएं न देने की हिदायत दी गई है। सरकार ने ऐसी सभी दवाओं के लेबल और पैकेजिंग पर स्पष्ट चेतावनी लिखना अनिवार्य कर दिया है। पैकेट पर लिखा होगा— “4 साल से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल न करें।”
यह फैसला Expert Committee और Drugs Technical Advisory Board (DTAB) की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। आदेश सभी संबंधित formulations पर लागू होगा और तत्काल प्रभाव से प्रभावी है। सरकार ने Drugs & Cosmetics Act की Section 26A के तहत यह आदेश जारी किया है।
विशेषज्ञों की सलाह है कि अभिभावक छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम या अन्य समस्या में ऐसी दवाएं अपने स्तर पर न दें। किसी भी दवा का इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सलाह और निर्धारित मात्रा के अनुसार ही किया जाना चाहिए।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें